logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

केमिकल से रोज तैयार हो रहा था 50-60 लीटर नकली दूध, छापे में डिटर्जेंट और रिफाइंड बरामद जैतीपुर, शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कथित रूप से केमिकल से नकली दूध तैयार करने के मामले का खुलासा किया है। टीम ने कन्हानी नगला देहात माली गांव में मुन्नालाल पुत्र राम भरोसे के घर छापा मारकर करीब 30 लीटर दूध और तैयार किया जा रहा खोया बरामद किया। मौके से दूध बनाने में इस्तेमाल होने वाली संदिग्ध सामग्री, डिटर्जेंट और रिफाइंड भी बरामद किए गए। बताया गया कि यहां रोजाना करीब 50 से 60 लीटर कथित नकली दूध तैयार किए जाने की सूचना थी। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विनीत कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान बरामद दूध और खोया को मौके पर नष्ट करा दिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। खाद्य विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र में मिलावटी दूध के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। टीम ने बरामद सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने की कार्रवाई भी की है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

1 hr ago
user_Anubhav Shakya
Anubhav Shakya
Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
1 hr ago
4936b0b2-9e03-4da9-b7aa-8e926ec498d6

केमिकल से रोज तैयार हो रहा था 50-60 लीटर नकली दूध, छापे में डिटर्जेंट और रिफाइंड बरामद जैतीपुर, शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कथित रूप से केमिकल से नकली दूध तैयार करने के मामले का खुलासा किया है। टीम ने कन्हानी नगला देहात माली गांव में मुन्नालाल पुत्र राम भरोसे के घर छापा मारकर करीब 30 लीटर दूध और तैयार किया जा रहा खोया बरामद किया। मौके से दूध बनाने में इस्तेमाल होने वाली संदिग्ध सामग्री, डिटर्जेंट और रिफाइंड भी बरामद किए गए। बताया गया कि यहां रोजाना करीब

0b4bdab5-0e97-4c7a-b950-7975b893210c

50 से 60 लीटर कथित नकली दूध तैयार किए जाने की सूचना थी। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विनीत कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान बरामद दूध और खोया को मौके पर नष्ट करा दिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। खाद्य विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र में मिलावटी दूध के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। टीम ने बरामद सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने की कार्रवाई भी की है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राखी बांधकर महिला शिक्षकों ने बीएसए को कराया मुंह मीठा शाहजहांपुर। रक्षाबंधन से पूर्व आयोजित कार्यक्रम के बाद भाई-बहन के स्नेह की खूबसूरत झलक देखने को मिली। महिला शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस दौरान महिला शिक्षकों ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रति सम्मान और अपनत्व का भाव व्यक्त किया। कार्यक्रम में रक्षाबंधन की खुशियां और आपसी सौहार्द का माहौल नजर आया।
    1
    राखी बांधकर महिला शिक्षकों ने बीएसए को कराया मुंह मीठा

शाहजहांपुर। रक्षाबंधन से पूर्व आयोजित कार्यक्रम के बाद भाई-बहन के स्नेह की खूबसूरत झलक देखने को मिली। महिला शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस दौरान महिला शिक्षकों ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रति सम्मान और अपनत्व का भाव व्यक्त किया। कार्यक्रम में रक्षाबंधन की खुशियां और आपसी सौहार्द का माहौल नजर आया।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी प्यार और मीठी शरारतों की होर है राखी भाई की लंबी उम्र की दुआ है राखी बहनों के पवित्र प्यार की दुआ है राखी रक्षाबंधन की ढेर सारी बधाइयाँ 🙏🏻🎉 निवेदक : राम लड़ेते कठेरिया पूर्व महासचिव जिला कांग्रेस हरदोई उ प्र !
    1
    कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी
प्यार और मीठी शरारतों की होर है राखी
भाई की लंबी उम्र की दुआ है राखी
बहनों के पवित्र प्यार की दुआ है राखी

रक्षाबंधन की ढेर सारी बधाइयाँ 🙏🏻🎉

निवेदक : 
राम लड़ेते कठेरिया 
पूर्व महासचिव जिला कांग्रेस हरदोई उ प्र  !
    user_Ravi Kaithwar
    Ravi Kaithwar
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मिलावटी दूध बनाने की सूचना पर छापा, 30 लीटर दूध बरामद शाहजहांपुर। मिलावटी दूध तैयार किए मिलावटी दूध बनाने की सूचना पर छापा, 30 लीटर दूध बरामद शाहजहांपुर। मिलावटी दूध तैयार किए जाने की सूचना पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने पुलिस बल के साथ गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के कहानिया नगला देहात माली गांव में छापा मारा। टीम ने मुन्नालाल पुत्र राम भरोसे के घर से करीब 30 लीटर दूध बरामद किया। मौके पर दूध से खोया तैयार किया जा रहा था। जांच में मिलावट की पुष्टि होने पर टीम ने दूध और खोया नष्ट करा दिया। तलाशी के दौरान टीम को दूध, खोया, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, Laundry Liquid Detergent (अपमिश्रित) तथा अज्ञात रसायन मिले। सभी नमूनों को नियमानुसार सील कर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया। अधिकारी के अनुसार, पूछताछ में मुन्नालाल ने बताया कि वह कई वर्षों से यह काम कर रहा है और प्रतिदिन केमिकल की मदद से करीब 50 से 60 लीटर दूध तैयार करता है। वह आसपास के लोगों से दूध एकत्र कर उसमें मिलावट कर तैयार दूध को विभिन्न स्थानों पर आपूर्ति करता था। आरोपी ने बताया कि वह इसे तिलहर स्थित एक दुग्ध केंद्र पर भी आपूर्ति करता था। दुग्ध केंद्र का सेंटर उसकी पत्नी सुकरानी के नाम पर बताया गया है। मामले की जानकारी संबंधित दुग्ध कंपनी के अधिकारियों को भी दी गई है। मौके से बरामद दूध, खोया, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, अपमिश्रित लिक्विड डिटर्जेंट और अज्ञात रसायन को जब्त कर पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया। आरोपी मुन्नालाल के खिलाफ BNSS की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे पुलिस अभिरक्षा में दिया गया है। कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य विनीत कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने की। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों सुभाष तिवारी, विनय कुमार यादव, मनोज कुमार और सौरभ सैनी की टीम कार्रवाई में शामिल रही। इसके अलावा टीम ने हथौड़ा बुजुर्ग स्थित मामा स्वीट्स से पेड़ा का एक नमूना भी संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला भेजा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    4
    मिलावटी दूध बनाने की सूचना पर छापा, 30 लीटर दूध बरामद
शाहजहांपुर। मिलावटी दूध तैयार किए
मिलावटी दूध बनाने की सूचना पर छापा, 30 लीटर दूध बरामद
शाहजहांपुर। मिलावटी दूध तैयार किए जाने की सूचना पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने पुलिस बल के साथ गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के कहानिया नगला देहात माली गांव में छापा मारा। टीम ने मुन्नालाल पुत्र राम भरोसे के घर से करीब 30 लीटर दूध बरामद किया। मौके पर दूध से खोया तैयार किया जा रहा था। जांच में मिलावट की पुष्टि होने पर टीम ने दूध और खोया नष्ट करा दिया।
तलाशी के दौरान टीम को दूध, खोया, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, Laundry Liquid Detergent (अपमिश्रित) तथा अज्ञात रसायन मिले। सभी नमूनों को नियमानुसार सील कर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया।
अधिकारी के अनुसार, पूछताछ में मुन्नालाल ने बताया कि वह कई वर्षों से यह काम कर रहा है और प्रतिदिन केमिकल की मदद से करीब 50 से 60 लीटर दूध तैयार करता है। वह आसपास के लोगों से दूध एकत्र कर उसमें मिलावट कर तैयार दूध को विभिन्न स्थानों पर आपूर्ति करता था। आरोपी ने बताया कि वह इसे तिलहर स्थित एक दुग्ध केंद्र पर भी आपूर्ति करता था। दुग्ध केंद्र का सेंटर उसकी पत्नी सुकरानी के नाम पर बताया गया है।
मामले की जानकारी संबंधित दुग्ध कंपनी के अधिकारियों को भी दी गई है। मौके से बरामद दूध, खोया, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, अपमिश्रित लिक्विड डिटर्जेंट और अज्ञात रसायन को जब्त कर पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया। आरोपी मुन्नालाल के खिलाफ BNSS की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे पुलिस अभिरक्षा में दिया गया है।
कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य विनीत कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने की। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों सुभाष तिवारी, विनय कुमार यादव, मनोज कुमार और सौरभ सैनी की टीम कार्रवाई में शामिल रही।
इसके अलावा टीम ने हथौड़ा बुजुर्ग स्थित मामा स्वीट्स से पेड़ा का एक नमूना भी संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला भेजा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • ₹5 हजार का इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार, ज्वैलरी दुकान में चोरी के मामले में था वांछित #Shahjahanpur #ShahjahanpurPolice #TilharPolice #SOG #CrimeNews #PoliceAction #इनामीअपराधी #शाहजहांपुर #तिलहर #चोरी #ज्वैलरीचोरी #CrimeNewsUP #UPPolice #PK24NEWS ₹5 हजार का इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार, ज्वैलरी दुकान में चोरी के मामले में था वांछित #Shahjahanpur #ShahjahanpurPolice #TilharPolice #SOG #CrimeNews #PoliceAction #इनामीअपराधी #शाहजहांपुर #तिलहर #चोरी #ज्वैलरीचोरी #CrimeNewsUP #UPPolice #PK24NEWS
    1
    ₹5 हजार का इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार, ज्वैलरी दुकान में चोरी के मामले में था वांछित
#Shahjahanpur #ShahjahanpurPolice #TilharPolice #SOG #CrimeNews #PoliceAction #इनामीअपराधी #शाहजहांपुर #तिलहर #चोरी #ज्वैलरीचोरी #CrimeNewsUP #UPPolice #PK24NEWS
₹5 हजार का इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार, ज्वैलरी दुकान में चोरी के मामले में था वांछित
#Shahjahanpur #ShahjahanpurPolice #TilharPolice #SOG #CrimeNews #PoliceAction #इनामीअपराधी #शाहजहांपुर #तिलहर #चोरी #ज्वैलरीचोरी #CrimeNewsUP #UPPolice #PK24NEWS
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हेलमेट जागरूकता कार्यक्रम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई विंग ने आयोजित किए हेलमेट जागरूकता कार्यक्रम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई विंग ने आयोजित किए ।मुख्य उद्देश्यजीवन की सुरक्षा: दुर्घटना के दौरान सिर की गंभीर चोटों और मौत के जोखिम को कम करना।नियमों का पालन: लोगों को केवल पुलिस के चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने की आदत डालने के लिए जागरूक करना।समुदाय की भागीदारी: रैलियों, नुक्कड़ नाटक, और विशेष अभियानों के माध्यम से समाज में सड़क सुरक्षा का संदेश फैलाना।
    1
    हेलमेट जागरूकता कार्यक्रम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई विंग ने आयोजित किए
हेलमेट जागरूकता कार्यक्रम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई विंग ने आयोजित किए ।मुख्य उद्देश्यजीवन की सुरक्षा: दुर्घटना के दौरान सिर की गंभीर चोटों और मौत के जोखिम को कम करना।नियमों का पालन: लोगों को केवल पुलिस के चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने की आदत डालने के लिए जागरूक करना।समुदाय की भागीदारी: रैलियों, नुक्कड़ नाटक, और विशेष अभियानों के माध्यम से समाज में सड़क सुरक्षा का संदेश फैलाना।
    user_Arvind Kumar Pandey
    Arvind Kumar Pandey
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • -शाहजहांपुर की रानी लक्ष्मीबाई विंग ने रक्षा बंधन पर भाइयों से लिया हेलमेट लगा कर बाइक चलाने का वचन -जिले में हर दिन हो रहे सड़क हादसे, जा रही युवकों की जान, पीछे छूट जा रहा है रोता बिलखता परिवार -बिना हेलमेट लगाए लोगों की ही अधिकांश सड़क हादसों में जा रही जान, छोटी सी लापरवाही से सब खत्म -रानी लक्ष्मीबाई विंग की ओर से इस बार रक्षाबंधन के एक दिन पहले हेलमेट वितरण कर पर भाइयों को दिलाया जीवन सुरक्षा संकल्प मुख्य अतिथि सीओ श्री रणवीर सिंह जी व ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर श्री विनय पांडे जी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ और रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग के कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की संस्थापक डॉ नमिता सिंह , अध्यक्ष स्तुति गुप्ता पूर्व अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल , उपाध्यक्ष रचना सिंह डायरेक्टर अनीता सिंह, लक्ष्मी गुप्ता v सुमन गुप्ता ने सभी को हेलमेट पहनाए
    4
    -शाहजहांपुर की रानी लक्ष्मीबाई विंग ने  रक्षा बंधन पर भाइयों से लिया  हेलमेट लगा कर बाइक चलाने का वचन
-जिले में हर दिन हो रहे सड़क हादसे, जा रही युवकों की जान, पीछे छूट जा रहा है रोता बिलखता परिवार
-बिना हेलमेट लगाए लोगों की ही अधिकांश सड़क हादसों में जा रही जान, छोटी सी लापरवाही से सब खत्म
-रानी लक्ष्मीबाई विंग की ओर से इस बार रक्षाबंधन के एक दिन पहले हेलमेट वितरण कर  पर भाइयों को दिलाया जीवन सुरक्षा  संकल्प  मुख्य अतिथि सीओ श्री रणवीर सिंह जी व ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर श्री विनय पांडे जी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ और रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग के कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की संस्थापक डॉ नमिता सिंह , अध्यक्ष स्तुति गुप्ता पूर्व अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल , उपाध्यक्ष रचना सिंह डायरेक्टर अनीता सिंह, लक्ष्मी गुप्ता v सुमन गुप्ता ने सभी को हेलमेट पहनाए
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जनपद शाहजहांपुर थाना रामचन्द्र मिशन निवासी किरन पत्नी रवि निवासी मोहल्ला रेती थाना रामचन्द्र मिशन में पुत्री के साथ हुए दुषकर्म करने वाले आरोपी राजकुमार पुत्र बांकेलाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। थाना रामचन्द्र मिशन मोहल्ला रेती निवासी किरन पत्नी रवि ने पड़ोस में रहने वाले राजकुमार पुत्र बांकेलाल प्रार्थनी एवं घरवालों की अनुपस्थिति में राजकुमार उसके घर पर लगभग एक माह से अक्सर पुत्री राधा उम्र आठ वर्ष को मोबाइल पर कार्टून दिखाने कज बहाने व बहला-फुसलाकर कर राजकुमार राधा को घिसा महल के पास बने बग्गर है में जहां पर घोड़ी बांधता है आरोपी राजकुमार जमीन पर बोरी बिछाकर पुत्री को जमीन पर लेटा कर उसके ऊपर लेटकर उसके साथ दुषकर्म किया। दुषकर्म करने के बाद आरोपी राजकुमार पुत्री को धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बताईं तो तुम लोगों को एवं तुम्हारे पापा को जान से मार देंगे। जब इस घटना की जानकारी उसकी पुत्री राधा ने बताई तभी प्राथनी अपने जेठ संजीव पुत्र बहादुर को साथ ले जाकर आरोपी राजकुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। प्राथनी के जेठ ने जानकारी दी कि कुछ दिन पूर्व राधा को आरोपी राजकुमार के घर पर साथ सोते समय देख लिया लेकिन लोक लाज के कारण घटना की जानकारी किसी को नहीं बताईं। एबीपी न्यूज चैनल ब्यूरो चीफ शाहजहांपुर दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र तहसील पुवायां संवादाता विशाल श्रीवास्तव शाहजहांपुर।
    4
    जनपद शाहजहांपुर थाना रामचन्द्र मिशन निवासी किरन पत्नी रवि निवासी मोहल्ला रेती थाना रामचन्द्र मिशन में पुत्री के साथ हुए दुषकर्म करने वाले आरोपी राजकुमार पुत्र बांकेलाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
थाना रामचन्द्र मिशन मोहल्ला रेती निवासी किरन पत्नी रवि ने पड़ोस में रहने वाले राजकुमार पुत्र बांकेलाल प्रार्थनी एवं घरवालों की अनुपस्थिति में राजकुमार उसके घर पर लगभग एक माह से अक्सर पुत्री राधा उम्र आठ वर्ष को मोबाइल पर कार्टून दिखाने कज बहाने व बहला-फुसलाकर कर राजकुमार राधा को घिसा महल के पास बने बग्गर है में जहां पर घोड़ी बांधता है आरोपी राजकुमार  जमीन पर बोरी बिछाकर पुत्री को जमीन पर लेटा कर उसके ऊपर लेटकर उसके साथ दुषकर्म किया। दुषकर्म करने के बाद आरोपी राजकुमार पुत्री को धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बताईं तो तुम लोगों को एवं तुम्हारे पापा को जान से मार देंगे।
जब इस घटना की जानकारी उसकी पुत्री राधा ने बताई तभी प्राथनी अपने जेठ संजीव पुत्र बहादुर को साथ ले जाकर आरोपी राजकुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
प्राथनी के जेठ ने जानकारी दी कि कुछ दिन पूर्व राधा को आरोपी राजकुमार के घर पर साथ सोते समय देख लिया लेकिन लोक लाज के कारण घटना की जानकारी किसी को नहीं बताईं।
एबीपी न्यूज चैनल ब्यूरो चीफ शाहजहांपुर 
दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र तहसील पुवायां संवादाता विशाल श्रीवास्तव शाहजहांपुर।
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • ****नाबालिग से छेड़खानी और धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार*** शाहजहांपुर। नाबालिग किशोरी का रास्ता रोककर छेड़खानी करने, मोबाइल नंबर मांगने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बाँस मंडी तिराहे के पास से दबोचा। पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त को पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 27 वर्षीय अवनीश पुत्र विजेन्द्र पाल निवासी अजीजपुर तालुका रझौआ, थाना रोजा ने 15 वर्षीय किशोरी का रास्ता रोककर उसका मोबाइल नंबर मांगा। नंबर देने से इनकार करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि 19 अगस्त को भी आरोपी ने रास्ता रोककर छेड़खानी की नीयत से किशोरी का हाथ पकड़कर खींचा और मोबाइल नंबर मांगा। विरोध करने के बावजूद उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरुवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अवनीश को करीब 2:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विशेष कुमार और कांस्टेबल सोनू शामिल रहे।
    1
    ****नाबालिग से छेड़खानी और धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार***

शाहजहांपुर। नाबालिग किशोरी का रास्ता रोककर छेड़खानी करने, मोबाइल नंबर मांगने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बाँस मंडी तिराहे के पास से दबोचा।
पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त को पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 27 वर्षीय अवनीश पुत्र विजेन्द्र पाल निवासी अजीजपुर तालुका रझौआ, थाना रोजा ने 15 वर्षीय किशोरी का रास्ता रोककर उसका मोबाइल नंबर मांगा। नंबर देने से इनकार करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि 19 अगस्त को भी आरोपी ने रास्ता रोककर छेड़खानी की नीयत से किशोरी का हाथ पकड़कर खींचा और मोबाइल नंबर मांगा। विरोध करने के बावजूद उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया।
तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरुवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अवनीश को करीब 2:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विशेष कुमार और कांस्टेबल सोनू शामिल रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.