Shuru
Apke Nagar Ki App…
hamare yahan Pani Tanki banaa hai lekin kyunki yahan Koi dekhta nahin Hai hamare yahan Pani Tanki banae lekin chalu nahin Hai
Chandrashakhar Gond
hamare yahan Pani Tanki banaa hai lekin kyunki yahan Koi dekhta nahin Hai hamare yahan Pani Tanki banae lekin chalu nahin Hai
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- hamare yahan Pani Tanki banaa hai lekin kyunki yahan Koi dekhta nahin Hai hamare yahan Pani Tanki banae lekin chalu nahin Hai1
- समान नागरिक संहिता को लेकर जिला पंचायत उमरिया सभागार में कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक संपन्न। ⏩मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के संबंध में अध्ययन एवं परीक्षण हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति द्वारा जनपरामर्श की प्रक्रिया के अंतर्गत जिला पंचायत सभागार उमरिया में बैठक संपन्न।3
- आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी ब्योहारी द्वारा आयोजित नगर परिषद घेराव व धरना प्रदर्शन में ब्योहारी नगर में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर जमकर हल्ला बोल किया गया व ज्ञापन सौंपने हेतु तहसीलदार महोदय का लंबा इंतजार करने के बावजूद वह धरना स्थल पर नहीं पहुंचेने पर ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस ब्यौहारी आयुष ताम्रकार द्वारा कार्यक्रम स्थल पर #DOG साहब (कुत्ते) को लाकर ज्ञापन सौंपकर भाजपा राज में भ्रष्ट प्रशासन का विरोध किया गया आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी ब्योहारी द्वारा आयोजित नगर परिषद घेराव व धरना प्रदर्शन में ब्योहारी नगर में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर जमकर हल्ला बोल किया गया व ज्ञापन सौंपने हेतु तहसीलदार महोदय का लंबा इंतजार करने के बावजूद वह धरना स्थल पर नहीं पहुंचेने पर ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस ब्यौहारी आयुष ताम्रकार द्वारा कार्यक्रम स्थल पर #DOG साहब (कुत्ते) को लाकर ज्ञापन सौंपकर भाजपा राज में भ्रष्ट प्रशासन का विरोध किया गया2
- उमरिया में महिला कांग्रेस जिला इकाई ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में इस मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के साथ-साथ दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की गई है। महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने इस घटना को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्नचिह्न बताया है, उनका कहना है कि सभी प्रत्याशियों को चुनावी प्रक्रिया में समान अवसर मिलने चाहिए और प्रशासनिक या प्रक्रियागत त्रुटियों के कारण लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए। जनपद सदस्य मानपुर रोशनी सिंह ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज किए जाने को 'लोकतंत्र की हत्या' करार दिया और इसे षड्यंत्रपूर्वक कार्रवाई बताया। वहीं, महिला कांग्रेस की जिला महामंत्री बेटी बाई रजक ने इस कार्रवाई को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर उम्मीदवार को निष्पक्ष अवसर मिलना चाहिए। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव पुष्पराज सिंह ने भी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन विधि-विरुद्ध तरीके से खारिज किए जाने पर निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भविष्य में ऐसे निरस्तीकरण को रोकने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी। ज्ञापन में नामांकन निरस्तीकरण के कारणों को सार्वजनिक करने, दोष पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की गई है। महिला कांग्रेस ने उम्मीद जताई है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच से लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।2
- उमरिया में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंच ने महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।1
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 18 जून को इंदौर एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन राष्ट्रपति का मध्यप्रदेश की पावन धरती और मां अहिल्या की नगरी में आगमन अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसीराम सिलावट तथा अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रपति का यह दौरा प्रदेशवासियों में उत्साह और उमंग का संचार करेगा। राष्ट्रपति मुर्मू अपने प्रवास के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगी। वे कूनो क्षेत्र में चीता प्रोजेक्ट का अवलोकन करेंगी और सिकल सेल एनीमिया जैसी गंभीर चुनौती से निपटने के लिए संचालित कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी। इसके अतिरिक्त, वे ईश्वरीय प्रजापति ब्रह्मकुमारी संस्था के कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगी, जिससे स्वयंसेवी एवं आध्यात्मिक संस्थाओं के प्रति सरकार के सकारात्मक दृष्टिकोण को समझने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार निरंतर विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को गति प्रदान कर रही है। डॉ. यादव ने प्रदेश के विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में देश ने नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता प्राप्त की है, और बालाघाट, मंडला व डिंडोरी जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति एवं प्रगति का वातावरण निर्मित हुआ है। उन्होंने भोपाल गैस त्रासदी से जुड़े लगभग 40 वर्ष पुराने यूनियन कार्बाइड कचरे के सुरक्षित निस्तारण को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। साथ ही, नदी जोड़ो अभियान और चीता प्रोजेक्ट के सफल क्रियान्वयन की भी चर्चा की, जिससे मध्यप्रदेश ने विश्व स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मुख्यमंत्री ने धार स्थित भोजशाला में बसंत पंचमी पर शांतिपूर्ण पूजा और नमाज की व्यवस्था को 700 वर्ष पुराने विवाद के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अनेक मेडिकल कॉलेज, पीएम एक्सीलेंस कॉलेज और उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र की नई संस्थाओं की स्थापना की गई है। मध्यप्रदेश देश में सबसे कम बेरोजगारी वाले राज्यों में अग्रणी है। उन्होंने बताया कि विगत ढाई वर्षों में प्रदेश ने विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, रोजगार और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं। सरकार ने आगामी ढाई वर्षों में सिंचित क्षेत्र को 100 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश में सरकार बनने से पूर्व प्रति व्यक्ति आय लगभग 11 हजार रुपये थी, जो अब बढ़कर 1 लाख 70 हजार रुपये से अधिक हो चुकी है, और अमृतकाल 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए इसे लगभग 22.50 लाख रुपये वार्षिक तक पहुंचाने के सुनियोजित प्रयास किए जाएंगे।1
- शहडोल,,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,, कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: अधिकारी नहीं आए तो कुत्ते को सौंप दिया ज्ञापन, डॉग को सुनाई समस्याएं,, शहडोल। एमपी के शहडोल जिले के ब्यौहारी में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन उस समय अनोखे मोड़ पर पहुंच गया, जब अपनी 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपने पहुंचे कांग्रेस नेताओं को कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिला। काफी देर तक इंतजार और धरना-प्रदर्शन के बाद भी जब तहसीलदार सहित कोई सक्षम अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा, तो नाराज कांग्रेसियों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए एक आवारा कुत्ते को ही प्रतीकात्मक रूप से ज्ञापन सौंप दिया। नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं को लेकर हुए इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अब कुत्ते को ज्ञापन सौंपने का यह विरोध पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी द्वारा नगर परिषद क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और कथित भ्रष्टाचार सहित 13 सूत्रीय मांगों को लेकर आमसभा और विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था। अधिकारियों की गैरमौजूदगी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने नगर परिषद गेट के सामने सड़क पर धरना शुरू कर दिया और जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है और जनप्रतिनिधियों की बात सुनने तक को तैयार नहीं है। धरने के दौरान कांग्रेसियों ने पहले चेतावनी दी थी कि यदि कोई अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं आया तो वे आवारा कुत्ते को ज्ञापन सौंपेंगे। काफी इंतजार के बाद जब कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक आवारा कुत्ते को प्रतीकात्मक रूप से ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस अनोखे प्रदर्शन को देखने बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी के अध्यक्ष सत्येंद्र त्रिपाठी ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता के कारण कांग्रेस को यह प्रतीकात्मक विरोध करना पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।नगर परिषद ब्यौहारी में कांग्रेसियों का यह अनोखा विरोध प्रदर्शन अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।2
- hamare yahan yahi hota hai yah Jo bolate Hain sach hi bolate Hain1