Shuru
Apke Nagar Ki App…
तुरकौलिया शराब कांड में फरार दो आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार तुरकौलिया थाना कांड संख्या-174/26 (मधनिषेध एवं उत्पाद अधि०) के अप्राथमिक अभियुक्त 01. चंदन कुमार 02. सूरज कुमार दोनों पिता-ललन सिंह उर्फ शीतला प्रसाद सिंह, सा०-नहोरा डरवा, थाना-जलालपुर, राज्य-उत्तर प्रदेश के घर पर विधिवत इश्तिहार का तामिला किया गया
SUDHANSU KUMAR
तुरकौलिया शराब कांड में फरार दो आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार तुरकौलिया थाना कांड संख्या-174/26 (मधनिषेध एवं उत्पाद अधि०) के अप्राथमिक अभियुक्त 01. चंदन कुमार 02. सूरज कुमार दोनों पिता-ललन सिंह उर्फ शीतला प्रसाद सिंह, सा०-नहोरा डरवा, थाना-जलालपुर, राज्य-उत्तर प्रदेश के घर पर विधिवत इश्तिहार का तामिला किया गया
More news from बिहार and nearby areas
- तुरकौलिया शराब कांड में फरार दो आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार तुरकौलिया थाना कांड संख्या-174/26 (मधनिषेध एवं उत्पाद अधि०) के अप्राथमिक अभियुक्त 01. चंदन कुमार 02. सूरज कुमार दोनों पिता-ललन सिंह उर्फ शीतला प्रसाद सिंह, सा०-नहोरा डरवा, थाना-जलालपुर, राज्य-उत्तर प्रदेश के घर पर विधिवत इश्तिहार का तामिला किया गया1
- जनता की समस्याओं के समाधान हेतु बिहार सरकार की बड़ी पहल हर महीने लगेगा “सहयोग शिविर”, शिकायतों का होगा त्वरित समाधान बिहारवासियों को बड़ी सौगात, “सहयोग हेल्पलाइन” और पोर्टल का शुभारंभ जनता की समस्याओं के समाधान हेतु बिहार सरकार की बड़ी पहल हर महीने लगेगा “सहयोग शिविर”, शिकायतों का होगा त्वरित समाधान बिहारवासियों को बड़ी सौगात, “सहयोग हेल्पलाइन” और पोर्टल का शुभारंभ1
- पूर्वी चंपारण के सुगौली में बस स्टैंड चौक के पास एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।1
- लौकी के पौधे से गोंद निकलने और सुखने पर किसान भाईयो को वैज्ञानिक तकनीक अपनाने हेतु अपील ।। लौकी के तने से गोंद जैसा चिपचिपा पदार्थ निकलकर पौधा सुख रहा है, जो गुम्मी स्टेम ब्लाइट रोंग का मुख्य लक्षण है। कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ अभिषेक प्रताप सिंह ने घोड़ासेमरा के श्री रामदेव प्रसाद के प्रक्षेत्र का भ्रमण किया और बताया कि इस बीमारी से उत्पादन पर विपरीत प्रभाव पड़ता हैं जो 50 से 80 प्रतिशत तक नुकसान हो सकता हैं जो पौधे 50% से अधिक सूख गए हैं, उन्हें जड़ सहित उखाड़कर खेत से बाहर ले जाकर नष्ट करें। खेत में न छोड़ें, क्योंकि रोग फैलता है। डॉ सिंह ने बताया कि इसके उपचार हेतु एजॉक्सट्रोबिन 18.2% एवं डाईफेनोकोनाजोल 11.4% जो अतः प्रवाही फफूंदनासक है का छिड़काव 1 ग्राम प्रति लीटर के हिसाब से शाम के समय करना चाहिए पुनः एक सप्ताह बाद इसे दोहराना चाहिए इसके अलावा कॉपर ऑक्सीक्लोराइड 50% WP @ 3 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोलकर तने के निचले हिस्से और जड़ क्षेत्र में ड्रेंचिंग करें। और 10-12 दिन बाद दोहराएं। यदि तने में छेद दिखे तो प्रोफेनोफॉस 50% EC @ 2 मि.ली./लीटर या थायमेथोक्साम 25% WG @ 0.5 ग्राम/लीटर पानी में घोलकर तने पर स्प्रे करें। बारिश होने पर खेत में पानी जमा न होने दें। नाली बनाकर अतिरिक्त पानी निकालें। तने के निचले हिस्से पर 3-4 इंच मिट्टी चढ़ाएं, इससे नई जड़ें निकलती हैं और पौधा बच जाता है। यूरिया की मात्रा कम करें। 1 लीटर पानी में 2 ग्राम पोटैशियम नाइट्रेट घोलकर 7 दिन के अंतराल पर 2 बार स्प्रे करें। जो पौधों का प्रतिरोधकता बढ़ाता है। अगली फसल में बीज को ट्राइकोडर्मा 4 ग्राम/किलो बीज अथवा कार्बेंडाजिम 50 % WP 2 ग्राम प्रति किलो बीज से उपचारित करके बोएं। फसल चक्र अपनाएं लगातार लौकी न लगाएं ,जल निकासी का उपाय करें एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। फसल पर दवा का छिड़काव शाम को करें और फूल आने पर मधुमक्खियों को बचाने के लिए दवा न छिड़कें। इस अवसर पर केंद्र के इकबाल कुमार, कमलेश कुमार, किसानों में नीतीश कुमार सहित अन्य किसान उपस्थित थे।2
- बिहार के मोतीहारी नगर निगम में सांसद निधि से हुए विकास कार्यों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। 'ग़ज़ब' विकास के दावों के बीच, जमीनी हकीकत और पैसों के खर्च पर पारदर्शिता की मांग तेज हो गई है।1
- बिहार की राजधानी पटना में ब्लैक स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों ने एक ट्रक चालक को रोककर उसके ट्रक का शीशा तोड़ दिया। शीशा टूटते ही ड्राइवर दर्द से चिल्लाया, "अरे आंख फोड़ दिया यार…" जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।1
- बेतिया के ‘सिंघम’ विवेक दीप अब मुख्यमंत्री सुरक्षा बल में तैनात, युवाओं की धड़कन बने डीएसपी को मिली बड़ी जिम्मेदारी पश्चिम चंपारण के लोगों के दिलों पर अपनी अलग छाप छोड़ने वाले बेतिया सदर डीएसपी विवेक दीप को अब बिहार सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अपराधियों पर नकेल कसने, पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने और अपनी ईमानदार कार्यशैली से युवाओं के बीच खास पहचान बनाने वाले विवेक दीप का चयन मुख्यमंत्री के विशेष सुरक्षा बल में पुलिस उपाधीक्षक पद के लिए किया गया है। उनके चयन की खबर सामने आते ही पूरे पश्चिम चंपारण में खुशी के साथ-साथ मायूसी भी देखने को मिल रही है, क्योंकि जिस अधिकारी ने जनता के दिलों में भरोसा जगाया, अब वह बेतिया से पटना की नई जिम्मेदारी संभालेंगे। बेतिया सदर डीएसपी के रूप में विवेक दीप ने जिस तरह कानून व्यवस्था को मजबूत किया, उससे अपराधियों में हमेशा खौफ बना रहा। अपराध जगत में उनका नाम सुनते ही बदमाश सतर्क हो जाते थे, वहीं आम लोगों और पीड़ित परिवारों के लिए विवेक दीप उम्मीद और न्याय का दूसरा नाम बन चुके थे। उनके कार्यालय में पहुंचने वाले लोगों को सिर्फ आश्वासन नहीं मिलता था, बल्कि त्वरित कार्रवाई और न्याय भी देखने को मिलता था। यही वजह रही कि कम समय में ही वे युवाओं की धड़कन बन गए। विवेक दीप की सबसे बड़ी खासियत रही उनकी तेज जांच क्षमता और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति। लौरिया थाना क्षेत्र में जब एक 6 वर्षीय मासूम का अपहरण हुआ था, तब पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। उस कठिन समय में विवेक दीप के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई और लगातार अभियान चलाया गया। उनकी सूझबूझ और रणनीति का ही परिणाम था कि मासूम बच्चे को गोरखपुर से सकुशल बरामद कर लिया गया। इस घटना के बाद बेतिया और पूरे चंपारण में लोग उन्हें ‘सिंघम’ के नाम से बुलाने लगे थे। इतना ही नहीं, कुमारबाग थाना क्षेत्र से पांच नाबालिग बच्चियों के लापता होने का मामला भी काफी चर्चाओं में रहा था। परिवारों की चिंता और पूरे जिले में बढ़ते दबाव के बीच विवेक दीप ने अपने नेतृत्व में टीम को सक्रिय किया और लगातार जांच अभियान चलाया। आखिरकार उनकी रणनीति सफल हुई और दिल्ली से पांचों बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया गया। इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि विवेक दीप सिर्फ एक पुलिस अधिकारी नहीं, बल्कि जनता के विश्वास का नाम हैं। उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली और ईमानदार छवि को देखते हुए पश्चिम चंपारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने कई बार उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय ने भी विवेक दीप के कार्यों की सराहना करते हुए सम्मानित किया था। इतना ही नहीं, बिहार के डीजीपी स्तर से भी उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि विवेक दीप ने अपने कार्यकाल में पुलिसिंग की एक अलग मिसाल कायम की। बेतिया सदर डीएसपी के रूप में उन्होंने जिस तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और साफ-सुथरी कार्यशैली अपनाई, उसने युवाओं के बीच उन्हें एक प्रेरणा बना दिया। जिले के छात्र, नौजवान और युवा आज विवेक दीप को अपना आदर्श मानते हैं। युवाओं का कहना है कि जिस तरह विवेक दीप ने ईमानदारी और साहस के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं, उसी रास्ते पर चलना आज उनकी भी प्रेरणा बन चुका है। आज जब विवेक दीप को मुख्यमंत्री के विशेष सुरक्षा बल में पुलिस उपाधीक्षक पद की जिम्मेदारी मिली है, तो यह सिर्फ उनके लिए नहीं बल्कि पूरे पश्चिम चंपारण के लिए गर्व की बात है। हालांकि, जिले के लोग इस बात से भी भावुक हैं कि उनका पसंदीदा अधिकारी अब बेतिया से विदा ले रहा है। लेकिन लोगों को विश्वास है कि जिस तरह उन्होंने चंपारण में अपनी कार्यशैली से पहचान बनाई, उसी तरह नई जिम्मेदारी में भी बिहार पुलिस का नाम और गौरवान्वित करेंगे। बेतिया के ‘सिंघम’ विवेक दीप… एक ऐसा नाम जिसने अपराधियों में डर और आम लोगों में भरोसा पैदा किया। ईमानदारी, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बने विवेक दीप अब मुख्यमंत्री सुरक्षा बल की नई जिम्मेदारी संभालेंगे, लेकिन चंपारण की जनता उन्हें हमेशा अपने दिलों में याद रखेगी।1
- जितना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.695 किलो चरस संग युवक गिरफ्तार पूर्वी चंपारण जिले के जितना थाना क्षेत्र अंतर्गत अगरवा गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.695 किलोग्राम चरस जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 मई 2026 को सुबह करीब 3 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अगरवा निवासी मुन्ना कुमार अपने घर के पीछे स्थित भुसौली घर में अवैध मादक पदार्थ छिपाकर रखा है और सुबह होते ही उसकी डिलीवरी करने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर एक संयुक्त छापेमारी टीम का गठन किया गया। संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुन्ना कुमार (20 वर्ष), पिता गजेन्द्र प्रसाद यादव, निवासी अगरवा थाना जितना, के घर के पिछले हिस्से में भुसौली के पास प्लास्टिक बोरे में छिपाकर रखा गया 2.695 किलो चरस जैसा पदार्थ बरामद किया। मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिकरहना, अंचल निरीक्षक घोड़ासाहन, राजस्व अधिकारी सम्राट कुमार सहित जितना थाना पुलिस और एसएसबी 71वीं वाहिनी अठमोहान के जवान शामिल रहे। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।1