राजमिस्त्री एवं मजदूर संघ के तत्वावधान में 17 सितंबर को फरसगांव में पण्डवानी का आयोजन राजमिस्त्री एवं मजदूर संघ के तत्वावधान में 17 सितंबर को फरसगांव में पण्डवानी का आयोजन फरसगांव-राजमिस्त्री एवं मजदूर कल्याण संघ कोंडागांव के तत्वावधान में जिले के सभी प्रखंडो में निर्माण एवं सृजन के देवता श्री विश्वकर्मा जी के पूजा महोत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है क्रम में इस वर्ष फरसगांव राजमिस्त्री संघ से मिली जानकारी अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा प्रतिमा का स्थापना कार्यालय प्रांगण में कलश यात्रा के साथ होना है । ततपश्चात संघ द्वारा रात्रि कालीन कार्यक्रम पण्डवानी का आयोजन किया गया हैआपको बता दें कि इस अवसर पर जय गंगा मां पण्डवानी पार्टी रनचिरई ,जामगांव जिला दुर्ग से श्रीमती मीना साहू का आगमन होगा। क्रम मर 18 सितम्बर को संघ द्वारा विसर्जन कार्यक्रम भी रखा गया है इस अवसर पर क्षेत्र के समस्त मजदूरों एवं निर्माण कार्य से जुड़े लोगों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति हेतु अपील की गई है।
राजमिस्त्री एवं मजदूर संघ के तत्वावधान में 17 सितंबर को फरसगांव में पण्डवानी का आयोजन राजमिस्त्री एवं मजदूर संघ के तत्वावधान में 17 सितंबर को फरसगांव में पण्डवानी का आयोजन फरसगांव-राजमिस्त्री एवं मजदूर कल्याण संघ कोंडागांव के तत्वावधान में जिले के सभी प्रखंडो में निर्माण एवं सृजन के देवता श्री विश्वकर्मा जी के पूजा महोत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है क्रम में इस वर्ष फरसगांव राजमिस्त्री संघ से मिली जानकारी अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा प्रतिमा का स्थापना
कार्यालय प्रांगण में कलश यात्रा के साथ होना है । ततपश्चात संघ द्वारा रात्रि कालीन कार्यक्रम पण्डवानी का आयोजन किया गया हैआपको बता दें कि इस अवसर पर जय गंगा मां पण्डवानी पार्टी रनचिरई ,जामगांव जिला दुर्ग से श्रीमती मीना साहू का आगमन होगा। क्रम मर 18 सितम्बर को संघ द्वारा विसर्जन कार्यक्रम भी रखा गया है इस अवसर पर क्षेत्र के समस्त मजदूरों एवं निर्माण कार्य से जुड़े लोगों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति हेतु अपील की गई है।
- पखांजूर थाना अंतर्गत 8लीटर अवैध महुआ शराब के साथ पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार 15 सितंबर शाम साढ़े 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार,ऑपरेशन उजियारा के तहत,पखांजूर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, 8 लीटर हाथभट्ठी निर्मित महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर,पीव्ही 8 चाणक्यपुरी से पीव्ही 31 मार्ग के पास,घेराबंदी कर सुकुमार मल्लिक उम्र 30 वर्ष पिता स्वर्गीय खोखन मल्लिक निवासी पीव्ही 60 यशवंतनगर,थाना पखांजूर को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से करीब 8 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार वर्मा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक पीपल राज कंवर, सउनि पुरुषोत्तम ठाकुर,आरक्षक बशीर, व बस्तर फाइटर आरक्षक सरोजित और पवन सोन शामिल रहें1
- गौर-गौरी विसर्जन के साथ हरितालिका तीज का समापन, दुर्गूकोंदल से लेकर गांवों तक दिखी आस्था और उल्लास की तस्वीर निर्जला व्रत, सोलह शृंगार और तीज गीतों से सजा अंचल गौर-गौरी विसर्जन के साथ हरितालिका तीज का समापन, दुर्गूकोंदल से लेकर गांवों तक दिखी आस्था और उल्लास की तस्वीर कांकेर। सोलह शृंगार में सजी महिलाएं, हाथों में रची मेहंदी, तीज के पारंपरिक गीत और शिव-पार्वती के जयकारे... हरितालिका तीज पर दुर्गूकोंदल अंचल का माहौल आस्था और उल्लास से सराबोर रहा। पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखा। पूजा-अर्चना और रातभर चले भजन-कीर्तन के बाद दूसरे दिन गौर-गौरी विसर्जन के साथ पर्व का पारंपरिक समापन हुआ। दुर्गूकोंदल सहित हाटकोंदल, कोदापाखा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तीज को लेकर कई दिन पहले से तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाओं ने रेत और मिट्टी से शिवलिंग के साथ गौर-गौरी की प्रतीक प्रतिमाएं तैयार कीं। पूजा स्थलों को सजाया गया और दीप प्रज्वलित कर भगवान शिव एवं माता पार्वती की विधिवत पूजा की गई। फल और पारंपरिक व्यंजनों का भोग अर्पित कर परिवार की खुशहाली की कामना की गई। कड़ू भात के बाद शुरू हुआ निर्जला व्रत छत्तीसगढ़ में हरितालिका तीज को आम बोलचाल में ‘तीजा’ कहा जाता है। पर्व की शुरुआत व्रत से पहले कड़ू भात खाने की परंपरा से होती है। इसके बाद महिलाएं अन्न-जल त्यागकर शिव-पार्वती की आराधना में लीन हो जाती हैं। दुर्गूकोंदल क्षेत्र में खासकर नवविवाहित महिलाओं में तीज को लेकर खासा उत्साह रहा। सखी-सहेलियों के साथ महिलाओं ने मिलकर तैयारियां कीं। सोलह शृंगार कर पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। कई जगह रातभर भजन-कीर्तन और तीज के पारंपरिक गीतों का दौर चलता रहा। भोर होते ही शुरू हुआ विसर्जन तीजा के दूसरे दिन सुबह करीब 5 बजे से फुलेरा विसर्जन और पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हुआ। अनुष्ठान पूरा होने के बाद महिलाओं ने व्रत का पारण किया। इसके बाद गौर-गौरी की प्रतिमाएं और पूजा सामग्री लेकर महिलाएं नदी एवं तालाबों के किनारे पहुंचीं। विसर्जन के दौरान तीज गीतों और शिव-पार्वती के जयकारों से घाट गूंज उठे। नदी-तालाबों के किनारे श्रद्धालुओं की भीड़ और पारंपरिक रीति-रिवाजों ने पर्व के माहौल को और खास बना दिया। नवविवाहित महिलाओं में अपने पहले तीज व्रत को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। धार्मिक मान्यता के अनुसार सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना से यह व्रत रखती हैं, जबकि अविवाहित युवतियां मनचाहे वर की कामना करती हैं। सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण रहा विसर्जन गौर-गौरी विसर्जन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने नदी-तालाब क्षेत्रों में सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए थे। श्रद्धालुओं की आवाजाही और विसर्जन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। हरितालिका तीज ने एक बार फिर अंचल में आस्था, लोकपरंपरा, पारिवारिक जुड़ाव और छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति की जीवंत तस्वीर पेश की।1
- प्रशासनिक लापरवाही और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़: दुर्गूकोंदल के दमकसा पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में नशे में धुत रहते हैं अधीक्षक प्रशासनिक लापरवाही और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़: दुर्गूकोंदल के दमकसा पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में नशे में धुत रहते हैं अधीक्षक भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले में शासकीय आश्रम-छात्रावासों और शासकीय विद्यालयों की स्थिति भगवान भरोसे चल रही है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र दुर्गूकोंदल के ग्राम दमकसा स्थित पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है। छात्रावास के अधीक्षक कुमार दर्रो और दमकसा स्कूल के शिक्षक घनश्याम कोटेन्द्र का एक साथ बैठकर शराब पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय स्तर पर स्थानांतरण के बावजूद इस शराबी शिक्षक/अधीक्षक को पुनः दुर्गूकोंदल पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास दमकसा में ही पदस्थ रखा गया है। जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों की इस संदिग्ध कार्यशैली से स्पष्ट होता है कि पूरे मामले में उच्च अधिकारियों की मौन सहमति या मिलीभगत बनी हुई है।1
- त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-व्यापारी संघ की बैठक बाजारों में भीड़ और पार्किंग व्यवस्था पर चर्चा, मकई चौक से इतवारी बाजार तक पुलिस ने की पैदल पेट्रोलिंग धमतरी। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए शहर में सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने पुलिस ने व्यापारी संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी पटेल एवं डीएसपी साइबर भानू प्रताप चंद्राकर की मौजूदगी में आयोजित बैठक में बाजार क्षेत्रों में बढ़ने वाले यातायात दबाव, पार्किंग, भीड़भाड़ और आमजन एवं व्यापारियों की सुविधा से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। व्यापारियों से लिए सुझाव, आपसी समन्वय पर बनी सहमति बैठक में व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न व्यावहारिक सुझाव दिए। पुलिस अधिकारियों ने सुझावों पर चर्चा करते हुए त्योहारी दिनों में बाजार क्षेत्रों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस और व्यापारियों के बीच समन्वय एवं सहयोग से व्यवस्था बनाए रखने पर सहमति जताई। व्यापारियों से दुकानों के सामने अनावश्यक वाहन खड़े नहीं होने देने तथा यातायात व्यवस्था में सहयोग की अपील की गई। बैठक के बाद एएसपी डीसी पटेल, डीएसपी साइबर भानू प्रताप चंद्राकर सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मकई चौक से सदर बाजार होते हुए इतवारी बाजार तक पैदल पेट्रोलिंग की। इस दौरान प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का जायजा लेकर यातायात दबाव वाले क्षेत्रों को चिन्हांकित किया गया। पुलिस ने बताया कि त्योहारी अवधि में बाजारों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। आवश्यकता के अनुसार पुलिस बल की तैनाती, पेट्रोलिंग और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था प्रभावी की जाएगी। बैठक में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश जगत, केआर साहू, कैट जिलाध्यक्ष महेश जसूजा, घड़ी चौक व्यापारी संघ अध्यक्ष ज्ञानचंद लूनावत, सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष ललित बरडिया, राजू पंजवानी, चेतन हिंदुजा, कल्याण मुलवानी, देवा अन्दानी, संजय लुंकड़ सहित व्यापारी एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- भेजामैदानी मे सामूहिक रूप से मनाया गया तीज महोत्सव, 1 हजार महिलाओ को खिलाया गया करुभात हरतालिका तीजा पर्व के एक दिन पहले महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से करेला और चावल करू भात खाकर व्रत का संकल्प लेने की परंपरा है,ऐसे मे यहां भी युवा संगठन और ग्रामवासियों के सहयोग से लगभग 1 हजार महिलाओ को सामूहिक रूप से करुभात खिलाया गया। छत्तीसगढ़ी बोली मे करू का अर्थ कड़वा यानि करेला और भात का अर्थ पके हुए चावल से है। तीजा के निर्जला उपवास को शुरू करने से पहले महिलाएं कड़वा भोजन खाकर जीवन के कड़वे अनुभवों को स्वीकारने और व्रत का संकल्प लेती है। यह आयोजन तीजा पोला मिलन समारोह के रूप मे भी मनाया जाता है, जिससे महिलाओ मे आपसी भाईचारा और सांस्कृतिक जुड़ाव बढ़ता है। महिलाओं ने बताया कि तीज महोत्सव मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला एक पारंपरिक और सांस्कृतिक त्योहार है, जो भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन को समर्पित है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुख समृद्धि के लिए बिना अन्न जल ग्रहण किए निर्जला व्रत रखती है।1
- नदी तट पर तीज की रौनक, सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना.... दंतेवाड़ा में नदी तट पर तीज की रौनक, सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना। दंतेवाड़ा में तीज पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नदी के तट पर सुहागिन महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पति की लंबी उम्र की कामना की। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने तीज माता की पूजा कर आशीर्वाद लिया। नदी किनारे तीज पर्व का उल्लास और भक्ति का माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। वहीं, तीज के अवसर पर नदी तट पर लोगों की चहल-पहल भी बढ़ गई।3
- बड़ेराजपुर: ग्राम कोपरा में 11 दिवसीय गणेशोत्सव का शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल ग्राम कोपरा, बड़ेराजपुर में 11 दिवसीय गणेश चतुर्थी उत्सव का श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में शुभारंभ हुआ। भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद आरती एवं पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। पूरे 11 दिनों तक बाल मंडली समिति द्वारा सुबह-शाम पूजा एवं आरती के साथ विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गणेशोत्सव को लेकर ग्रामवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।1
- गौवंश को कुचलकर ट्रक समेत भागा चालक, तीन दिन बाद पुलिस के शिकंजे में गौवंश को कुचलकर ट्रक समेत भागा चालक, तीन दिन बाद पुलिस के शिकंजे में कानापोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ली गौवंश की जान, चारामा पुलिस ने आरोपी चालक को दबोचा कांकेर। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार ट्रक ने गौवंश को कुचल दिया। हादसे में गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, लेकिन पुलिस की लगातार तलाश आखिरकार रंग लाई। चारामा पुलिस ने तीन दिन बाद आरोपी ट्रक चालक को पकड़ लिया और वाहन जब्त कर उसे न्यायालय में पेश किया। घटना 12 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे कानापोड़ के पास की है। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक ट्रक क्रमांक सीजी-04-एनएन-9092 का चालक तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से गौवंश की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके पर रुकने के बजाय ट्रक लेकर फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चारामा पुलिस ने अपराध क्रमांक 192/26 दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटना में इस्तेमाल ट्रक और उसके चालक की तलाश तेज कर दी। लगातार पतासाजी के बाद 15 सितंबर को ट्रक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में खुला राज ट्रक को कब्जे में लेने के बाद चालक से पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में चालक ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद हितेश्वर यादव (26), पिता ओमप्रकाश यादव, निवासी पर्रेगुड़ा करहीबदर, जिला बालोद को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। ट्रक जब्त पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रक क्रमांक सीजी-04-एनएम-9092 जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम की भूमिका आरोपी की पतासाजी और गिरफ्तारी में चारामा थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, उपनिरीक्षक रूपेन्द्र पटेल और आरक्षक क्रमांक 553 ओमप्रकाश कुंजाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल कांकेर पुलिस हेल्पलाइन 9479155125 पर दें। पुलिस के मुताबिक समय पर मिली छोटी-सी सूचना भी किसी बड़े अपराध को रोकने में अहम साबित हो सकती है।1
- कोमल देव जिला अस्पताल में निकला सांप,लोगो ने दहशद,सांप का किया सफल रेस्क्यू 15 सितंबर सुबह 11 बजे कोमल देव जिला अस्पताल में उस समय अफरा तफरी मच गई जब,लगभग 5 फीट लंबा सांप अस्पताल के किचन में घुस गया।इसने लंबे और बड़े सांप को देख कर वहां काम करने वाले कर्मचारी,डरकर चिल्लाते हुए किचन से बाहर निकल गए। किचन में सांप घुसने की जानकारी वन विभाग को दिया गया।वन विभाग की रेस्क्यू टीम अस्पताल पहुंच कर, सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर,सांप को कर अपने साथ ले गए।तब जा कर वहां के लोगों ने राहत की सास ली।1