Shuru
Apke Nagar Ki App…
झाँसी के उल्दन क्षेत्र गैंगरेप के बाद कर दी थी किशोरी की निर्मम हत्या, स्वाट टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह तक्खर के नेतृत्व में हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में लगी गोली
Mohammad Irshad
झाँसी के उल्दन क्षेत्र गैंगरेप के बाद कर दी थी किशोरी की निर्मम हत्या, स्वाट टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह तक्खर के नेतृत्व में हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में लगी गोली
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झांसी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक रेलवे के निर्देश पर प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया में लगातार संदिग्ध व्यक्ति और वस्तुओं की चेकिंग की जा रही है। यात्रियों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।1
- Post by Mohammad Irshad3
- Post by S News1
- झाँसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के आरोप में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, 7 अप्रैल को उल्दन थाना क्षेत्र के निमौनी गांव में एक कुएं से किशोरी का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतका की पहचान हरिता आर्य के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्वाट और उल्दन थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। जांच के दौरान दो संदिग्धों के नाम सामने आए, जिनकी तलाश तेज कर दी गई। देर रात निमौनी रपट्टा पुल के पास पुलिस टीम की दो संदिग्ध बाइक सवारों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना नाम शैलेंद्र अहिरवार और ठाकुर दास बताया है। आरोपियों ने किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को कुएं में फेंकने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, जिंदा कारतूस, बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है।1
- Post by Khabar Today Bharat1
- झांसी उल्दन थाना क्षेत्र के निमौनी रपटा पुल के पास पुलिस को गैंग रेप करने वाले आरोपियों के होने की सूचना मिली थी इस पर स्वाट टीम और उल्दन थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने बाइक सवार लोगों को रोकने का इशारा किया, उन्होंने रुकने की जगह पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जब पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग की तो दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पूंछतांछ में बदमाशों ने अपना नाम शैलेंद्र अहिरवार और ठाकुरदास बताया, दोनों ने छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद हत्या करने की बात कबूली की है। बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है।1
- Post by Abhishek Jain1
- Post by Mohammad Irshad2