लोकेशन:- मैहर रिपोर्ट : शारदा श्रीवास्तव एंकर:- मैहर सिविल अस्पताल से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां इलाज में कथित लापरवाही के चलते एक नवजात की मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने अस्पताल के डॉक्टर और आशा कार्यकर्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं—जिनमें अवैध वसूली, अभद्र व्यवहार और समय पर इलाज न देने जैसी बातें शामिल हैं। पूरे मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। वीओ:- मामला मैहर के वार्ड नंबर 04, पटेहरा का है, जहां निवासी सागर साकेत अपनी गर्भवती पत्नी को प्रसव के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने समय पर इलाज शुरू नहीं किया और मरीज को गंभीर हालत में छोड़कर निजी क्लीनिक चले गए।पीड़ित का कहना है कि आशा कार्यकर्ता ने डॉक्टर से मिलकर ऑपरेशन के नाम पर हजारों रुपये की मांग की। पैसे न देने पर महिला के ईलाज में लापरवाही की गई। स्थिति बिगड़ने पर मरीज को सतना रेफर किया गया, जहां जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चे की मौत रेफर किए जाने से पहले ही हो चुकी थी। फिलहाल महिला का इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए डॉक्टर और आशा कार्यकर्ता के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले में जांच के बाद लापरवाही और अवैध वसूली के तहत कार्रवाई हो सकती है। बाइट्स:- सागर साकेत( महिला का पति) दीपक तिवारी(डाक्टर सिविल अस्पताल मैहर)

- मैहर। सतना-मैहर मार्ग पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मनटोला के पास एक तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक करीब 30 मीटर तक घसीटते चले गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार शाम करीब 5:30 बजे की है। उत्तर दरवाजा निवासी धर्मेंद्र कोल (25 वर्ष), पिता सुखलाल कोल, और उनका चचेरा भाई तेजू कोल (16 वर्ष), पिता विष्णु कोल, किसी काम से सतना गए थे। शाम को जब वे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी मनटोला के पास सामने से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। मौके से फरार हुआ चालक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर लगने के बाद बाइक ऑटो में फंस गई थी और दोनों युवक सड़क पर काफी दूर तक घिसटते रहे। हादसे के तुरंत बाद आरोपी ऑटो चालक मौके पर वाहन सहित फरार होने में कामयाब रहा। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में उपचार जारी दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी है और फरार ऑटो चालक की तलाश की जा रही है। रिपोर्टर: राहुल सोनी ब्यूरो चीफ: मध्य भारत न्यूज़1
- Post by Sharda Shrivastava1
- Post by BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्1
- या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता, या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना। या ब्रह्माच्युतशंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता, सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा॥ प्रात:कालीन दिव्य श्रृंगार दर्शन, मां शारदा मैया आपकी कृपा से मेरा सब काम हो रहा है करती है मेरी मां शारदा मैया नाम मेरा हो रहा है जय मां शारदा भवानी !! जय माई की!! !! जय माई की !! !! जय माई की !! !! जय माई की !! !!जय हो माई शारदा की!! !!जय हो माई शारदा की!!1
- *#सेमराधनाथ #विजयतेतराम* #भदोही के सरकार *सेमराधनाथ धाम* के *परम पूज्य गुरुदेव पं श्री रामप्रसाद पाण्डेय जी* सभी भक्तजनों का हार्दिक स्वागत करते हैं # *प्रधान पुजारी पण्डित श्री सूर्यकान्त पाण्डेय जी* #सेमराधनाथ धाम में दिव्य श्रृंगार व आरती #01/05/2026 #अन्नदाता सुखीनो भवः *#सेमराधनाथ धाम पालकी सेवा समिति* अध्यक्ष-योगेश सिंह 94997181031
- पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, चालक की मौत दो बच्चों समेत 8 यात्री गंभीर रूप से घायल सतना। जसो थाना क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की शाम को गोशाला चौक स्थित एक होटल से अमकुई निवासी सौरभ सोनी पुत्र लल्लू प्रसाद का वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें काफी रिश्तेदार अलग-अलग जगह से शामिल होने के लिए यहां आए थे। शनिवार दोपहर को दुल्हन की विदाई के बाद सौरभ के मामा पवन पुत्र रामचरण सोनी 40 वर्ष, निवासी पतौड़ा, थाना कोटर, अपनी कार से कुछ रिश्तेदारों को अमकुई छोडऩे जा रहे थे, तभी लगभग डेढ़ बजे जसो में सरकारी अस्पताल के पास अचानक सामने से आई कार से टक्कर टालने के प्रयास में पवन ने गाड़ी सडक़ से नीचे उतार दी जो बेकाबू होकर एक पेड़ से भिड़ गई। इनको आई गंभीर चोट--- इस हादसे में पवन समेत सरोज पति राजेन्द्र सोनी 38 वर्ष, निवासी तिघरा, रानी पति दीपक सोनी 26 वर्ष, निवासी गोशाला चौक, उनका बेटा अथर्व सोनी 6 वर्ष, सपना पति मुकेश सोनी 25 वर्ष, निवासी गोशाला चौक, ज्योति पति अंकित सोनी 28 वर्ष, निवासी कटनी, युक्ति पुत्री विनोद सोनी 17 वर्ष, निवासी नागौद और आशी पुत्री अंकित सोनी 3 वर्ष को गंभीर चोटें आ गईं। एफआरवी और पुलिस वाहन से भेजा अस्पताल--- दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बृजभान सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एफआरवी और थाना वाहन से ही आनन-फानन घायलों को सिविल अस्पताल नागौद के लिए रवाना किया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सतना रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने पवन को मृत घोषित कर दिया तो वहीं अन्य पीडि़तों को परिवार के लोग निजी अस्पताल ले गए। स्थिति बिगडऩे पर अथर्व को जबलपुर के लिए रेफर कर दिया गया। इस घटना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराते हुए जांच शुरू कर दी है। ====1
- Post by Neeraj Ravi1
- Post by Sharda Shrivastava1