logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सतना। एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को महिला के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीणों ने पकड़ा। शिक्षक की हुई जमकर कुटाई। वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल। मामला जिले के नागौद का...*सूत्र

2 hrs ago
user_BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
Local Politician मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

सतना। एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को महिला के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीणों ने पकड़ा। शिक्षक की हुई जमकर कुटाई। वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल। मामला जिले के नागौद का...*सूत्र

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    1
    Post by BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    user_BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    Local Politician मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Neeraj Ravi
    1
    Post by Neeraj Ravi
    user_Neeraj Ravi
    Neeraj Ravi
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *आधी रात का शोर बना मुसीबत, रहवासी परेशान* मैहर। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जैसे शांत रहवासी क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा संचालित पर्यटन सूचना केंद्र में अर्धरात्रि लगभग 12 बजे के बाद तेज़ आवाज़ में DJ बजने से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार कई दिनों से हो रही इस परेशानी को लेकर रहवासियों में भारी नाराजगी है। इसी मामले पर नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, रहवासी क्षेत्र में इस तरह देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाना पूरी तरह गलत है। जब निजी आयोजनों पर प्रशासन तुरंत कार्रवाई करता है, तो सरकारी परिसर में नियमों की अनदेखी क्यों की जा रही है? यह दोहरे मापदंड को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि, इस लापरवाही से आम नागरिकों की दिनचर्या और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। प्रशासन को चाहिए कि जिम्मेदार अधिकारियों और बिल्डिंग प्रभारी पर सख्त कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। नगर अध्यक्ष ने कलेक्टर मैहर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप कर आमजन को राहत दिलाने की मांग की है। *सवाल अब भी कायम — क्या सरकारी भवन में नियम लागू नहीं होते।*
    1
    *आधी रात का शोर बना मुसीबत, रहवासी परेशान*
मैहर। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जैसे शांत रहवासी क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा संचालित पर्यटन सूचना केंद्र में अर्धरात्रि लगभग 12 बजे के बाद तेज़ आवाज़ में DJ बजने से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार कई दिनों से हो रही इस परेशानी को लेकर रहवासियों में भारी नाराजगी है। इसी मामले पर नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, रहवासी क्षेत्र में इस तरह देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाना पूरी तरह गलत है। जब निजी आयोजनों पर प्रशासन तुरंत कार्रवाई करता है, तो सरकारी परिसर में नियमों की अनदेखी क्यों की जा रही है? यह दोहरे मापदंड को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि, इस लापरवाही से आम नागरिकों की दिनचर्या और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। प्रशासन को चाहिए कि जिम्मेदार अधिकारियों और बिल्डिंग प्रभारी पर सख्त कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। नगर अध्यक्ष ने कलेक्टर मैहर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप कर आमजन को राहत दिलाने की मांग की है।
*सवाल अब भी कायम — क्या सरकारी भवन में नियम लागू नहीं होते।*
    user_Ravi Shankar pathak
    Ravi Shankar pathak
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *शादी समारोह के दौरान चाकू से हमला कर युवक की हत्या* *खाने पीने को ले कर आरोपी हलवाई से हुआ था विवाद* सतना। जिले के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत रनेहीं गांव में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की जान चली गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान रोहित डोहर (24 वर्ष) पिता रामलाल डोहर निवासी गौरा मेदनीपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शादी समारोह में शामिल होने रनेही गांव गया हुआ था। इसी दौरान खाने पीने को लेकर हलवाई सतीश डोहर से विवाद शुरू हो गया। वहीं जब युवक अपने गांव लौट रहा था तभी आरोपी सतीश ने अपने साथियों के साथ मिलकर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में छोड़ आरोपी मौके से फरार हो गए। हमले में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौजूद लोगों ने उसे तत्काल उपचार के लिए कोठी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और शादी का माहौल शोक में बदल गया। सूचना मिलते ही कोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी में रखवा दिया। शुक्रवार की सुबह फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। थाना प्रभारी संतोष तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी और मृतक एक ही गांव के रहने वाले हैं। मृतक वकालत की प्रैक्टिस कर रहा था जबकि आरोपी हलवाई का काम करता है।फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।
    1
    *शादी समारोह के दौरान चाकू से हमला कर युवक की हत्या*
*खाने पीने को ले कर आरोपी हलवाई से हुआ था विवाद*
सतना। जिले के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत रनेहीं गांव में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की जान चली गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान रोहित डोहर (24 वर्ष) पिता रामलाल डोहर निवासी गौरा मेदनीपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शादी समारोह में शामिल होने रनेही गांव गया हुआ था। इसी दौरान खाने पीने को लेकर हलवाई सतीश डोहर से विवाद शुरू हो गया। वहीं जब युवक अपने गांव लौट रहा था तभी आरोपी सतीश ने अपने साथियों के साथ मिलकर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में छोड़ आरोपी मौके से फरार हो गए।
हमले में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौजूद लोगों ने उसे तत्काल उपचार के लिए कोठी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और शादी का माहौल शोक में बदल गया। सूचना मिलते ही कोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी में रखवा दिया। शुक्रवार की सुबह फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। थाना प्रभारी संतोष तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी और मृतक एक ही गांव के रहने वाले हैं। मृतक वकालत की प्रैक्टिस कर रहा था जबकि आरोपी हलवाई का काम करता है।फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।
    user_रूप कुमार हरबोल
    रूप कुमार हरबोल
    Court reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सतना। में एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को महिला के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीणों ने पकड़ा। शिक्षक की हुई जमकर कुटाई। वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल। मामला जिले के नागौद का...*सूत्र*
    1
    सतना। में एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को महिला के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीणों ने पकड़ा। शिक्षक की हुई जमकर कुटाई। वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल। मामला जिले के नागौद का...*सूत्र*
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह में अव्यवस्था, जनप्रतिनिधियों में रोष अमरपाटन जनपद पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में बैठने की व्यवस्था न होने पर उठे सवाल
    2
    मुख्यमंत्री कन्या विवाह में अव्यवस्था, जनप्रतिनिधियों में रोष  
अमरपाटन जनपद पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में बैठने की व्यवस्था न होने पर उठे सवाल
    user_राम प्रसाद साहू पत्रकार
    राम प्रसाद साहू पत्रकार
    रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Sharda Shrivastava
    1
    Post by Sharda Shrivastava
    user_Sharda Shrivastava
    Sharda Shrivastava
    पत्रकार मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    1
    Post by BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    user_BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    Local Politician मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • आरपी पैलेस बना अव्यवस्थाओं का अड्डा — सड़कों पर अघोषित वाहन स्टैंड, सड़ी बदबू से बेहाल रहवासी मैहर। शहर में संचालित आरपी पैलेस के बाहर बीती रात एक बार फिर अव्यवस्थाओं का नंगा नाच देखने को मिला। पैलेस के बाहर बेलगाम वाहनों का ऐसा अघोषित स्टैंड बन गया, जहां वाहन चालक मनमानी करते हुए सड़कों पर कहीं भी गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। इससे न सिर्फ यातायात बाधित होता है, बल्कि आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थिति यहीं तक सीमित नहीं है। पैलेस के अंदर बनने वाले खाद्य पदार्थों का कचरा, बचा हुआ खाना और बर्तनों की धुलाई का गंदा पानी सीधे नालियों में बहाया जा रहा है। नालियां कचरे से पट चुकी हैं, जिससे सड़ांध भरी बदबू पूरे क्षेत्र में फैल रही है। हालात ऐसे हैं कि राहगीरों और आसपास के रहवासियों को नाक बंद कर चलने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तेज हवा चलती है तो यह बदबू और भी ज्यादा फैल जाती है, जिससे घरों के अंदर तक रहना दूभर हो जाता है। स्वच्छता और यातायात व्यवस्था की खुली धज्जियां उड़ाने के बावजूद जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठे हैं। बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक इस तरह की मनमानी चलती रहेगी? क्या प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है, या फिर नियम सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहेंगे?
    1
    आरपी पैलेस बना अव्यवस्थाओं का अड्डा — सड़कों पर अघोषित वाहन स्टैंड, सड़ी बदबू से बेहाल रहवासी
मैहर।
शहर में संचालित आरपी पैलेस के बाहर बीती रात एक बार फिर अव्यवस्थाओं का नंगा नाच देखने को मिला। पैलेस के बाहर बेलगाम वाहनों का ऐसा अघोषित स्टैंड बन गया, जहां वाहन चालक मनमानी करते हुए सड़कों पर कहीं भी गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। इससे न सिर्फ यातायात बाधित होता है, बल्कि आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्थिति यहीं तक सीमित नहीं है। पैलेस के अंदर बनने वाले खाद्य पदार्थों का कचरा, बचा हुआ खाना और बर्तनों की धुलाई का गंदा पानी सीधे नालियों में बहाया जा रहा है। नालियां कचरे से पट चुकी हैं, जिससे सड़ांध भरी बदबू पूरे क्षेत्र में फैल रही है। हालात ऐसे हैं कि राहगीरों और आसपास के रहवासियों को नाक बंद कर चलने को मजबूर होना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तेज हवा चलती है तो यह बदबू और भी ज्यादा फैल जाती है, जिससे घरों के अंदर तक रहना दूभर हो जाता है। स्वच्छता और यातायात व्यवस्था की खुली धज्जियां उड़ाने के बावजूद जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठे हैं।
बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक इस तरह की मनमानी चलती रहेगी? क्या प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है, या फिर नियम सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहेंगे?
    user_Ravi Shankar pathak
    Ravi Shankar pathak
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.