logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आरपी पैलेस बना अव्यवस्थाओं का अड्डा — सड़कों पर अघोषित वाहन स्टैंड, सड़ी बदबू से बेहाल रहवासी मैहर। शहर में संचालित आरपी पैलेस के बाहर बीती रात एक बार फिर अव्यवस्थाओं का नंगा नाच देखने को मिला। पैलेस के बाहर बेलगाम वाहनों का ऐसा अघोषित स्टैंड बन गया, जहां वाहन चालक मनमानी करते हुए सड़कों पर कहीं भी गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। इससे न सिर्फ यातायात बाधित होता है, बल्कि आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थिति यहीं तक सीमित नहीं है। पैलेस के अंदर बनने वाले खाद्य पदार्थों का कचरा, बचा हुआ खाना और बर्तनों की धुलाई का गंदा पानी सीधे नालियों में बहाया जा रहा है। नालियां कचरे से पट चुकी हैं, जिससे सड़ांध भरी बदबू पूरे क्षेत्र में फैल रही है। हालात ऐसे हैं कि राहगीरों और आसपास के रहवासियों को नाक बंद कर चलने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तेज हवा चलती है तो यह बदबू और भी ज्यादा फैल जाती है, जिससे घरों के अंदर तक रहना दूभर हो जाता है। स्वच्छता और यातायात व्यवस्था की खुली धज्जियां उड़ाने के बावजूद जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठे हैं। बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक इस तरह की मनमानी चलती रहेगी? क्या प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है, या फिर नियम सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहेंगे?

15 hrs ago
user_Ravi Shankar pathak
Ravi Shankar pathak
Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, चालक की मौत दो बच्चों समेत 8 यात्री गंभीर रूप से घायल सतना। जसो थाना क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की शाम को गोशाला चौक स्थित एक होटल से अमकुई निवासी सौरभ सोनी पुत्र लल्लू प्रसाद का वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें काफी रिश्तेदार अलग-अलग जगह से शामिल होने के लिए यहां आए थे। शनिवार दोपहर को दुल्हन की विदाई के बाद सौरभ के मामा पवन पुत्र रामचरण सोनी 40 वर्ष, निवासी पतौड़ा, थाना कोटर, अपनी कार से कुछ रिश्तेदारों को अमकुई छोडऩे जा रहे थे, तभी लगभग डेढ़ बजे जसो में सरकारी अस्पताल के पास अचानक सामने से आई कार से टक्कर टालने के प्रयास में पवन ने गाड़ी सडक़ से नीचे उतार दी जो बेकाबू होकर एक पेड़ से भिड़ गई। इनको आई गंभीर चोट--- इस हादसे में पवन समेत सरोज पति राजेन्द्र सोनी 38 वर्ष, निवासी तिघरा, रानी पति दीपक सोनी 26 वर्ष, निवासी गोशाला चौक, उनका बेटा अथर्व सोनी 6 वर्ष, सपना पति मुकेश सोनी 25 वर्ष, निवासी गोशाला चौक, ज्योति पति अंकित सोनी 28 वर्ष, निवासी कटनी, युक्ति पुत्री विनोद सोनी 17 वर्ष, निवासी नागौद और आशी पुत्री अंकित सोनी 3 वर्ष को गंभीर चोटें आ गईं। एफआरवी और पुलिस वाहन से भेजा अस्पताल--- दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बृजभान सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एफआरवी और थाना वाहन से ही आनन-फानन घायलों को सिविल अस्पताल नागौद के लिए रवाना किया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सतना रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने पवन को मृत घोषित कर दिया तो वहीं अन्य पीडि़तों को परिवार के लोग निजी अस्पताल ले गए। स्थिति बिगडऩे पर अथर्व को जबलपुर के लिए रेफर कर दिया गया। इस घटना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराते हुए जांच शुरू कर दी है। ====
    1
    पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, चालक की मौत
दो बच्चों समेत 8 यात्री गंभीर रूप से घायल
सतना। जसो थाना क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की शाम को गोशाला चौक स्थित एक होटल से अमकुई निवासी सौरभ सोनी पुत्र लल्लू प्रसाद का वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें काफी रिश्तेदार अलग-अलग जगह से शामिल होने के लिए यहां आए थे। शनिवार दोपहर को दुल्हन की विदाई के बाद सौरभ के मामा पवन पुत्र रामचरण सोनी 40 वर्ष, निवासी पतौड़ा, थाना कोटर, अपनी कार से कुछ रिश्तेदारों को अमकुई छोडऩे जा रहे थे, तभी लगभग डेढ़ बजे जसो में सरकारी अस्पताल के पास अचानक सामने से आई कार से टक्कर टालने के प्रयास में पवन ने गाड़ी सडक़ से नीचे उतार दी जो बेकाबू होकर एक पेड़ से भिड़ गई।
इनको आई गंभीर चोट---
इस हादसे में पवन समेत सरोज पति राजेन्द्र सोनी 38 वर्ष, निवासी तिघरा, रानी पति दीपक सोनी 26 वर्ष, निवासी गोशाला चौक, उनका बेटा अथर्व सोनी 6 वर्ष, सपना पति मुकेश सोनी 25 वर्ष, निवासी गोशाला चौक, ज्योति पति अंकित सोनी 28 वर्ष, निवासी कटनी, युक्ति पुत्री विनोद सोनी 17 वर्ष, निवासी नागौद और आशी पुत्री अंकित सोनी 3 वर्ष को गंभीर चोटें आ गईं।
एफआरवी और पुलिस वाहन से भेजा अस्पताल---
दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बृजभान सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एफआरवी और थाना वाहन से ही आनन-फानन घायलों को सिविल अस्पताल नागौद के लिए रवाना किया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सतना रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने पवन को मृत घोषित कर दिया तो वहीं अन्य पीडि़तों को परिवार के लोग निजी अस्पताल ले गए। स्थिति बिगडऩे पर अथर्व को जबलपुर के लिए रेफर कर दिया गया। इस घटना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराते हुए जांच शुरू कर दी है।
====
    user_रूप कुमार हरबोल
    रूप कुमार हरबोल
    Court reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    9 min ago
  • Post by Neeraj Ravi
    1
    Post by Neeraj Ravi
    user_Neeraj Ravi
    Neeraj Ravi
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *ईवी स्कूटर बना 'कचरा गाड़ी': सतना के बिरसिंहपुर में अनोखा विरोध, वीडियो वायरल* बिरसिंहपुर (सतना): कहते हैं कि जब कोई कंपनी ग्राहक की सुनवाई नहीं करती, तो ग्राहक का गुस्सा किसी भी हद तक जा सकता है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सतना जिले के बिरसिंहपुर बाजार से सामने आया है, जहाँ एक शख्स ने अपनी लाखों रुपये की बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर (EV) को कचरा गाड़ी बना दिया। *बाजार में निकाली 'कचरा रैली* वाहन मालिक अपनी बजाज चेतक ईवी की तकनीकी समस्याओं और शायद कंपनी की खराब सर्विस से इस कदर परेशान हुआ कि उसने विरोध का एक बिल्कुल अलग रास्ता चुना। मालिक ने स्कूटर को एक लोडिंग ऑटो पर लादा और उस पर बड़े-बड़े अक्षरों में एक पोस्टर चिपका दिया। *पोस्टर पर लिखा था* "कृपया आप सब BAJAJ CHETAK नहीं खरीदें" हैरानी की बात तो यह रही कि मालिक ने सिर्फ प्रदर्शन ही नहीं किया, बल्कि पूरे बिरसिंहपुर बाजार में उस स्कूटर को घुमाकर लोगों से उसमें कचरा डालने की अपील की। देखते ही देखते सड़क पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और इस अनोखे विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। *कंपनियों के लिए कड़ी चेतावनी* यह घटना उन सभी ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए एक बड़ा संदेश है जो गाड़ियाँ तो बेच देती हैं, लेकिन ग्राहकों को सर्विस के नाम पर परेशान करती हैं। विशेषकर इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में जहाँ ग्राहक भारी निवेश कर रहे हैं, ऐसी घटनाएं ब्रांड की विश्वसनीयता पर गहरा दाग लगाती हैं। बाजार में चर्चा है कि यदि कंपनियां समय रहते ग्राहकों की समस्याओं का समाधान नहीं करतीं, तो 'डिजिटल इंडिया' के इस दौर में एक ग्राहक कंपनी की ब्रांड वैल्यू को 'कचरा' करने की ताकत रखता है।
    1
    *ईवी स्कूटर बना 'कचरा गाड़ी': सतना के बिरसिंहपुर में अनोखा विरोध, वीडियो वायरल*
बिरसिंहपुर (सतना):
कहते हैं कि जब कोई कंपनी ग्राहक की सुनवाई नहीं करती, तो ग्राहक का गुस्सा किसी भी हद तक जा सकता है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सतना जिले के बिरसिंहपुर बाजार से सामने आया है, जहाँ एक शख्स ने अपनी लाखों रुपये की बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर (EV) को कचरा गाड़ी बना दिया।
*बाजार में निकाली 'कचरा रैली*
वाहन मालिक अपनी बजाज चेतक ईवी की तकनीकी समस्याओं और शायद कंपनी की खराब सर्विस से इस कदर परेशान हुआ कि उसने विरोध का एक बिल्कुल अलग रास्ता चुना। मालिक ने स्कूटर को एक लोडिंग ऑटो पर लादा और उस पर बड़े-बड़े अक्षरों में एक पोस्टर चिपका दिया।
*पोस्टर पर लिखा था*
"कृपया आप सब BAJAJ CHETAK नहीं खरीदें"
हैरानी की बात तो यह रही कि मालिक ने सिर्फ प्रदर्शन ही नहीं किया, बल्कि पूरे बिरसिंहपुर बाजार में उस स्कूटर को घुमाकर लोगों से उसमें कचरा डालने की अपील की। देखते ही देखते सड़क पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और इस अनोखे विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
*कंपनियों के लिए कड़ी चेतावनी*
यह घटना उन सभी ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए एक बड़ा संदेश है जो गाड़ियाँ तो बेच देती हैं, लेकिन ग्राहकों को सर्विस के नाम पर परेशान करती हैं। विशेषकर इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में जहाँ ग्राहक भारी निवेश कर रहे हैं, ऐसी घटनाएं ब्रांड की विश्वसनीयता पर गहरा दाग लगाती हैं।
बाजार में चर्चा है कि यदि कंपनियां समय रहते ग्राहकों की समस्याओं का समाधान नहीं करतीं, तो 'डिजिटल इंडिया' के इस दौर में एक ग्राहक कंपनी की ब्रांड वैल्यू को 'कचरा' करने की ताकत रखता है।
    user_Unchehra news
    Unchehra news
    News Anchor उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *आधी रात का शोर बना मुसीबत, रहवासी परेशान* मैहर। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जैसे शांत रहवासी क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा संचालित पर्यटन सूचना केंद्र में अर्धरात्रि लगभग 12 बजे के बाद तेज़ आवाज़ में DJ बजने से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार कई दिनों से हो रही इस परेशानी को लेकर रहवासियों में भारी नाराजगी है। इसी मामले पर नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, रहवासी क्षेत्र में इस तरह देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाना पूरी तरह गलत है। जब निजी आयोजनों पर प्रशासन तुरंत कार्रवाई करता है, तो सरकारी परिसर में नियमों की अनदेखी क्यों की जा रही है? यह दोहरे मापदंड को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि, इस लापरवाही से आम नागरिकों की दिनचर्या और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। प्रशासन को चाहिए कि जिम्मेदार अधिकारियों और बिल्डिंग प्रभारी पर सख्त कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। नगर अध्यक्ष ने कलेक्टर मैहर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप कर आमजन को राहत दिलाने की मांग की है। *सवाल अब भी कायम — क्या सरकारी भवन में नियम लागू नहीं होते।*
    1
    *आधी रात का शोर बना मुसीबत, रहवासी परेशान*
मैहर। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जैसे शांत रहवासी क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा संचालित पर्यटन सूचना केंद्र में अर्धरात्रि लगभग 12 बजे के बाद तेज़ आवाज़ में DJ बजने से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार कई दिनों से हो रही इस परेशानी को लेकर रहवासियों में भारी नाराजगी है। इसी मामले पर नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, रहवासी क्षेत्र में इस तरह देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाना पूरी तरह गलत है। जब निजी आयोजनों पर प्रशासन तुरंत कार्रवाई करता है, तो सरकारी परिसर में नियमों की अनदेखी क्यों की जा रही है? यह दोहरे मापदंड को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि, इस लापरवाही से आम नागरिकों की दिनचर्या और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। प्रशासन को चाहिए कि जिम्मेदार अधिकारियों और बिल्डिंग प्रभारी पर सख्त कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। नगर अध्यक्ष ने कलेक्टर मैहर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप कर आमजन को राहत दिलाने की मांग की है।
*सवाल अब भी कायम — क्या सरकारी भवन में नियम लागू नहीं होते।*
    user_Ravi Shankar pathak
    Ravi Shankar pathak
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ​मैहर। सतना-मैहर मार्ग पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मनटोला के पास एक तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक करीब 30 मीटर तक घसीटते चले गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ​घटना का विवरण ​मिली जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार शाम करीब 5:30 बजे की है। उत्तर दरवाजा निवासी धर्मेंद्र कोल (25 वर्ष), पिता सुखलाल कोल, और उनका चचेरा भाई तेजू कोल (16 वर्ष), पिता विष्णु कोल, किसी काम से सतना गए थे। शाम को जब वे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी मनटोला के पास सामने से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ​मौके से फरार हुआ चालक ​प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर लगने के बाद बाइक ऑटो में फंस गई थी और दोनों युवक सड़क पर काफी दूर तक घिसटते रहे। हादसे के तुरंत बाद आरोपी ऑटो चालक मौके पर वाहन सहित फरार होने में कामयाब रहा। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। ​अस्पताल में उपचार जारी ​दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी है और फरार ऑटो चालक की तलाश की जा रही है। ​रिपोर्टर: राहुल सोनी ब्यूरो चीफ: मध्य भारत न्यूज़
    1
    ​मैहर। सतना-मैहर मार्ग पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मनटोला के पास एक तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक करीब 30 मीटर तक घसीटते चले गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
​घटना का विवरण
​मिली जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार शाम करीब 5:30 बजे की है। उत्तर दरवाजा निवासी धर्मेंद्र कोल (25 वर्ष), पिता सुखलाल कोल, और उनका चचेरा भाई तेजू कोल (16 वर्ष), पिता विष्णु कोल, किसी काम से सतना गए थे। शाम को जब वे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी मनटोला के पास सामने से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
​मौके से फरार हुआ चालक
​प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर लगने के बाद बाइक ऑटो में फंस गई थी और दोनों युवक सड़क पर काफी दूर तक घिसटते रहे। हादसे के तुरंत बाद आरोपी ऑटो चालक मौके पर वाहन सहित फरार होने में कामयाब रहा। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी।
​अस्पताल में उपचार जारी
​दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी है और फरार ऑटो चालक की तलाश की जा रही है।
​रिपोर्टर: राहुल सोनी
ब्यूरो चीफ: मध्य भारत न्यूज़
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Sharda Shrivastava
    1
    Post by Sharda Shrivastava
    user_Sharda Shrivastava
    Sharda Shrivastava
    पत्रकार मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    1
    Post by BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    user_BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    Local Politician मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, चालक की मौत दो बच्चों समेत 8 यात्री गंभीर रूप से घायल सतना। जसो थाना क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की शाम को गोशाला चौक स्थित एक होटल से अमकुई निवासी सौरभ सोनी पुत्र लल्लू प्रसाद का वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें काफी रिश्तेदार अलग-अलग जगह से शामिल होने के लिए यहां आए थे। शनिवार दोपहर को दुल्हन की विदाई के बाद सौरभ के मामा पवन पुत्र रामचरण सोनी 40 वर्ष, निवासी पतौड़ा, थाना कोटर, अपनी कार से कुछ रिश्तेदारों को अमकुई छोडऩे जा रहे थे, तभी लगभग डेढ़ बजे जसो में सरकारी अस्पताल के पास अचानक सामने से आई कार से टक्कर टालने के प्रयास में पवन ने गाड़ी सडक़ से नीचे उतार दी जो बेकाबू होकर एक पेड़ से भिड़ गई। इनको आई गंभीर चोट--- इस हादसे में पवन समेत सरोज पति राजेन्द्र सोनी 38 वर्ष, निवासी तिघरा, रानी पति दीपक सोनी 26 वर्ष, निवासी गोशाला चौक, उनका बेटा अथर्व सोनी 6 वर्ष, सपना पति मुकेश सोनी 25 वर्ष, निवासी गोशाला चौक, ज्योति पति अंकित सोनी 28 वर्ष, निवासी कटनी, युक्ति पुत्री विनोद सोनी 17 वर्ष, निवासी नागौद और आशी पुत्री अंकित सोनी 3 वर्ष को गंभीर चोटें आ गईं। एफआरवी और पुलिस वाहन से भेजा अस्पताल--- दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बृजभान सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एफआरवी और थाना वाहन से ही आनन-फानन घायलों को सिविल अस्पताल नागौद के लिए रवाना किया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सतना रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने पवन को मृत घोषित कर दिया तो वहीं अन्य पीडि़तों को परिवार के लोग निजी अस्पताल ले गए। स्थिति बिगडऩे पर अथर्व को जबलपुर के लिए रेफर कर दिया गया। इस घटना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराते हुए जांच शुरू कर दी है। ====
    1
    पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, चालक की मौत
दो बच्चों समेत 8 यात्री गंभीर रूप से घायल
सतना। जसो थाना क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की शाम को गोशाला चौक स्थित एक होटल से अमकुई निवासी सौरभ सोनी पुत्र लल्लू प्रसाद का वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें काफी रिश्तेदार अलग-अलग जगह से शामिल होने के लिए यहां आए थे। शनिवार दोपहर को दुल्हन की विदाई के बाद सौरभ के मामा पवन पुत्र रामचरण सोनी 40 वर्ष, निवासी पतौड़ा, थाना कोटर, अपनी कार से कुछ रिश्तेदारों को अमकुई छोडऩे जा रहे थे, तभी लगभग डेढ़ बजे जसो में सरकारी अस्पताल के पास अचानक सामने से आई कार से टक्कर टालने के प्रयास में पवन ने गाड़ी सडक़ से नीचे उतार दी जो बेकाबू होकर एक पेड़ से भिड़ गई।
इनको आई गंभीर चोट---
इस हादसे में पवन समेत सरोज पति राजेन्द्र सोनी 38 वर्ष, निवासी तिघरा, रानी पति दीपक सोनी 26 वर्ष, निवासी गोशाला चौक, उनका बेटा अथर्व सोनी 6 वर्ष, सपना पति मुकेश सोनी 25 वर्ष, निवासी गोशाला चौक, ज्योति पति अंकित सोनी 28 वर्ष, निवासी कटनी, युक्ति पुत्री विनोद सोनी 17 वर्ष, निवासी नागौद और आशी पुत्री अंकित सोनी 3 वर्ष को गंभीर चोटें आ गईं।
एफआरवी और पुलिस वाहन से भेजा अस्पताल---
दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बृजभान सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एफआरवी और थाना वाहन से ही आनन-फानन घायलों को सिविल अस्पताल नागौद के लिए रवाना किया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सतना रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने पवन को मृत घोषित कर दिया तो वहीं अन्य पीडि़तों को परिवार के लोग निजी अस्पताल ले गए। स्थिति बिगडऩे पर अथर्व को जबलपुर के लिए रेफर कर दिया गया। इस घटना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराते हुए जांच शुरू कर दी है।
====
    user_रूप कुमार हरबोल
    रूप कुमार हरबोल
    Court reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    13 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.