Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुजफ्फरनगर में सुमित मलिक समाजसेवी द्वारा शिकायत के उपरांत नगर पालिका के द्वारा अवैध यूनिपॉल होल्डिंग हटाने का अभियान हुआ शुरू
Satish Kumar Sharma
मुजफ्फरनगर में सुमित मलिक समाजसेवी द्वारा शिकायत के उपरांत नगर पालिका के द्वारा अवैध यूनिपॉल होल्डिंग हटाने का अभियान हुआ शुरू
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बिग न्यूज सीतापुर के एक मास्टरजी ने गर्लफ्रैंड पाल ली. बीबी को शक था सो बीबी ने मास्टरजी की रेकी शुरू की. मास्टरजी गर्लफ्रेंड के साथ बाजार में रंगेहाथ धरे गये. फिर बीच चौराहे पर मास्टरजी की बीबी ने पिटाई की. मास्टरजी की गर्लफ्रेंड भी मास्टरनी निकली है...*1
- -क्रांतिकारी शालू सैनी ने फिर निभाया बहन का फर्ज, अज्ञात शव की बहन बनकर दी सम्मानजनक अंतिम विदाई मुजफ्फरनगर। जनपद में मानवता की मिशाल बनने वाली “लावारिसों की वारिस” के नाम से पहचानी जाने वाली क्रांतिकारी शालू सैनी ने एक बार फिर अज्ञात शव का अंतिम संस्कार कर उसे सम्मानपूर्वक विदाई दी। थाना फुगाना क्षेत्र से पुलिस कर्मियों द्वारा सूचना मिलते ही शालू सैनी बिना देर किए मौके पर पहुंचीं और मृतक को अपना भाई मानते हुए पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया बताया गया कि थाना फुगाना पुलिस को एक अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पहचान न हो पाने के कारण शव लावारिस की श्रेणी में आ रहा था। ऐसे में पुलिस ने समाजसेवी शालू सैनी से संपर्क किया। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचीं और मृतक को अपना नाम देकर उसकी बहन बनकर अंतिम संस्कार की सभी जिम्मेदारियां स्वयं संभालीं। श्मशान घाट पर उपस्थित लोगों की आंखें उस समय नम हो गईं जब शालू सैनी ने मृतक को भाई मानकर अंतिम विदाई दी। उन्होंने कहा कि “कोई भी इंसान इस दुनिया से बेनाम और बेसहारा न जाए, यही मेरा प्रयास है। जब तक सांस है, तब तक इस सेवा कार्य को जारी रखूंगी।” गौरतलब है कि शालू सैनी पिछले कई वर्षों से हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समेत लगभग सभी धर्मों के लावारिस व बेसहारा शवों का उनके धर्म के रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार करती आ रही हैं। ओर अब तक करीब 6000 से अधिक अंतिम संस्कार व अस्थि विसर्जन वो अपने हाथों से कर चुकी है समाज में जहां लोग अपने रिश्तों से मुंह मोड़ लेते हैं, वहीं क्रांतिकारी शालू सैनी जैसे लोग मानवता की नई परिभाषा गढ़ रहे हैं। पूरे देश में उनके इस सेवा भाव की सर्वत्र सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे कार्य समाज को जोड़ने और इंसानियत को जीवित रखने का संदेश देते हैं। पुलिस प्रशासन ने भी उनके सहयोग और संवेदनशीलता की प्रशंसा की है। आज के दौर में, जब रिश्ते स्वार्थ के तराजू पर तौले जाते हैं, वहां क्रांतिकारी शालू सैनी का यह कदम साबित करता है कि मानवता अभी जिंदा है और जब तक ऐसे लोग समाज में हैं, कोई भी लावारिस नहीं नहीं जाएगा उन्होंने जनता से अपील भी की है कि अंतिम संस्कार की सेवा में उनकी मदद जरूर करे ताकि हर मृतक को लगा नसीब हो सके संपर्क क्रांतिकारी शालू सैनी3
- मुजफ्फरनगर: थाना फुगाना और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 6 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लोगों से बैंक खाते, सिम और दस्तावेज लेकर करीब 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 मोबाइल फोन, 12 एटीएम कार्ड, पैन-आधार कार्ड, चेकबुक, फिनो बैंक किट, कंप्यूटर सिस्टम, वाई-फाई राउटर और नकदी बरामद की है। जांच में सामने आया कि गिरोह के खिलाफ महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु और केरल समेत कई राज्यों में 100 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में की गई है, जबकि दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश जारी है।3
- थाना सिविल लाइन क्षेत्र के महावीर चौक पर बंद मकान में चौकीदार का मिला शव मिलने से मचा हड़कंप मुज़फ्फरनगर थानां सिविल लाइन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्यवाही में जुट गई1
- यह वीडियो वायरल पीलीभीत टाइगर रिजर्व का है यहां सैलानियों को बाघ के साथ शावक उछल कूद करतें नज़र आय! इसी तरह बहराइच के कतर्निया घाट रिजर्व में भी बाघों व तेन्दुवे की संख्या तेजी से बढ़ रही है!1
- मुजफ्फरनगर में सुमित मलिक समाजसेवी द्वारा शिकायत के उपरांत नगर पालिका के द्वारा अवैध यूनिपॉल होल्डिंग हटाने का अभियान हुआ शुरू1
- मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र में वार्ड नंबर 10 से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी मोनू पावटी ने ग्राम चौकड़ा व घिस्सूखेड़ा में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने युवाओं के साथ घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से समर्थन मांगा तथा बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने प्रत्याशी का स्वागत किया और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं—सड़क, जलनिकासी, बिजली एवं विकास कार्यों—से अवगत कराया। मोनू पावटी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि चुने जाने पर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि प्रत्याशी को दोनों गांवों में अच्छा समर्थन मिल रहा है और चुनाव को लेकर माहौल गर्माता जा रहा है।1
- बिग न्यूज मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर : बिजली बकाएदारों का केबल काटने गई टीम से नेता की अभद्रता, जेई को बंधक बनाने की धमकी मुजफ्फरनगर, सदर ब्लॉक के गांव नरा में आज बिजली विभाग की टीम ने बकाया राशि वसूलने और बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने जब,जई नीरज यादव अपनी टीम के साथ उपभोक्ताओं के अवैध केबल काटने शुरू किए, तभी भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव एहसान त्यागी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि त्यागी ने जेई के साथ अभद्रता शुरू कर दी। गुस्से में उन्होंने विद्युत टीम को धमकी देते हुए कहा, "तुम लोग यहां से तुरंत निकल जाओ, नहीं तो तुम्हें बंधक बना लूंगा।" नेता की धमकी से टीम में हड़कंप मच गया। बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे इलाके में इस घटना को लेकर आक्रोश है।1