Shuru
Apke Nagar Ki App…
15 अगस्त की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं जिन्होंने आजादी दिलाई है जरा उनको याद करो 🇮🇳🇮🇳🇮🇳
Kshatr Pal shivhare
15 अगस्त की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं जिन्होंने आजादी दिलाई है जरा उनको याद करो 🇮🇳🇮🇳🇮🇳
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- डॉक्टर शिवम गौतम ने देश के वीर जवानों को नमन कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी1
- भांडेर नगर परिषद कार्यालय के प्रांगण में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस भांडेर नगर परिषद प्रांगण में ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन कर रहे बल्ले अग्रवाल ने कहा भारत देश हमेशा उन्नति की राह पर बढ़ रहा है1
- स्वतंत्रता दिवस पर युवा नेता कौशल पटेल बिजौरा और राज यादव सेमरी की अगुवाई में निकली विशाल तिरंगा बाइक रैली एरच चुंगी गुरसरांय से पण्डवाहा तक गूंजा देशभक्ति का संदेश गुरसरांय(झांसी)- 15 अगस्त,स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर युवा नेता कौशल पटेल बिजौरा,क्षेत्रीय सचिव अपना दल राज यादव सेमरी की अगुवाई में विशाल बाइक रैली एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। एरच चुंगी गुरसरांय से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा पण्डवाहा तक निकाली गई,जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं एवं समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा मार्ग भारत माता की जय,वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से गूंजता रहा। बाइक सवारों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।युवा नेता कौशल पटेल बिजौरा राज यादव सेमरी जिला पंचायत प्रत्याशी बिलाटी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर देता है। युवाओं को राष्ट्र की एकता,अखंडता और विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।तिरंगा यात्रा के माध्यम से क्षेत्रवासियों को देशभक्ति,राष्ट्रप्रेम,सामाजिक एकता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया गया। यात्रा के समापन पर सभी ने देश की प्रगति और मजबूत राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया।2
- गुरसराय थाना प्रभारी निरीक्षक बने अखिलेश द्विवेदी गुरसराय। गुरसराय थाना प्रभारी निरीक्षक के पद पर अखिलेश द्विवेदी की तैनाती की गई है। इससे पहले वह गरौठा कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात थे। वहीं, गुरसराय थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार को झांसी कप्तान द्वारा निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया। नए थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी ने कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि आम जनता को न्याय दिलाना और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कराना उनकी प्राथमिकता होगी। थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का भी प्रयास किया जाएगा। गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी1
- 15 अगस्त की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं जिन्होंने आजादी दिलाई है जरा उनको याद करो 🇮🇳🇮🇳🇮🇳1
- जनपद कार्यालय में ध्वज फहराने के उपरांत गाया गया राष्ट्रगान भांडेर जनपद कार्यालय में 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद अध्यक्ष संतोषी बलदाऊ द्वारा फहराया गया तिरंगा, गाया गया राष्ट्रगान, सुनें -1
- नगर पालिका परिषद गुरसराय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस गुरसराय। नगर पालिका परिषद गुरसराय के प्रांगण में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। पालिका अध्यक्ष जयपाल सिंह उर्फ राजू चौहान ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान नगर पालिका परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी/उपजिलाधिकारी न्यायिक गरौठा लालधर सिंह यादव के आदेशानुसार तथा वरिष्ठ लिपिक सोनू यादव के निर्देशन में पालिका के अधिकारी, कर्मचारी, पार्षद एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। निर्माण लिपिक माहेश्वरी शरण बुधौलिया सहित नगर पालिका के समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर पार्षद नीरज घोष, गोविंद प्रताप सिंह सिसोदिया, सुनील श्रीवास, भुवनेन्द्र अरजरिया, कैलाश कुशवाहा, दशरथ कुशवाहा, भरत राठौर, रिषभ, रमेश चंद्र, राजू बाला, अखिलेश घोष, देवी यादव, गजेंद्र बरौनियां एवं देवकरण कुशवाहा सहित नामित पार्षद श्रीमती शीतल शर्मा और लोकेंद्र यादव उपस्थित रहे। पूर्व पार्षद राकेश कुमार त्रिपाठी सहित गणमान्य नागरिक रविंद्र श्रीवास्तव, योगेश जैन, रिजमान खान, नसीम, प्रकाश ठेकेदार एवं कुलदीप खरे भी कार्यक्रम में शामिल हुए। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक मोहन लाल सहित कर्मचारी उमेश कुमार, रामदेवी, दीपक कुमार, प्रकाश नारायण, सर्वेश कुमार खरे, जयनारायण कुशवाहा, अमन सेन, हरिओम श्रीवास, सचिन श्रीवास्तव, राकेश कुमार सोनी, रोहित नायक, अबरार, प्रमोद, राजेश माली, अतुल कुमार, सुनील यादव, रवि, असलम, पीर मोहम्मद, विनोद सेन, सूर्य प्रकाश शर्मा, अखिलेश एवं राजेश (सफाई नायक), राजेंद्र समेत समस्त पालिका स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् का सामूहिक गायन भी किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण रहा और उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए संकल्प लिया। गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- कोंच में सड़क हादसा: छात्रा की साइकिल में बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दो घायल जालौन के कोंच क्षेत्र में शनिवार दोपहर 1:30 बजे सड़क हादसे में स्कूल से घर लौट रही 15 वर्षीय छात्रा और मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ग्राम जगनपुरा के पास हुआ। राहगीरों की मदद और एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम अवधपुरी महेशपुरा, थाना कैलिया निवासी फूल सिंह की 15 वर्षीय पुत्री समीक्षा ग्राम सामी स्थित महावीर इंटर कॉलेज में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह साइकिल से अपने घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान ग्राम जगनपुरा के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि छात्रा और मोटरसाइकिल सवार दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल मदद करते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और दोनों घायलों को सीएचसी कोंच पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. गौर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए मोटरसाइकिल सवार युवक को मेडिकल कॉलेज तथा छात्रा समीक्षा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।1