उझानी में गणेश द्वितीय महोत्सव पर भक्तिमय हुआ माहौल, भजन-कीर्तन और आरती में उमड़े श्रद्धालु। उझानी में गणेश द्वितीय महोत्सव पर भक्तिमय हुआ माहौल, भजन-कीर्तन और आरती में उमड़े श्रद्धालु उझानी। नगर के मोहल्ला साहूकारा में गणेश द्वितीय महोत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। वहीं आरती के समय सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ भगवान गणेश की आराधना की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में डिंपल गुप्ता, अरुण शर्मा, सचिन गुप्ता, रोहित गुप्ता, राहुल गुप्ता और मुकेश वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान रवि शर्मा द्वारा म्यूजिक की प्रस्तुति दी गई, जिसने धार्मिक माहौल को और भी खास बना दिया। वहीं लोकेश वार्ष्णेय द्वारा भगवान शंकर की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। झांकी ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया और लोग भगवान शंकर की झांकी देखकर भाव-विभोर नजर आए। धार्मिक जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। गणेश द्वितीय महोत्सव में श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। 📍 स्थान: मोहल्ला साहूकारा, उझानी JANPAD NEWS 24 UP #उझानी #गणेशद्वितीयमहोत्सव #गणेशमहोत्सव #धार्मिकआयोजन #भजनकीर्तन #आरती #भगवानगणेश #भगवानशंकर #बदायूं #JanpadNews24UP
उझानी में गणेश द्वितीय महोत्सव पर भक्तिमय हुआ माहौल, भजन-कीर्तन और आरती में उमड़े श्रद्धालु। उझानी में गणेश द्वितीय महोत्सव पर भक्तिमय हुआ माहौल, भजन-कीर्तन और आरती में उमड़े श्रद्धालु उझानी। नगर के मोहल्ला साहूकारा में गणेश द्वितीय महोत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। वहीं आरती के समय सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ भगवान गणेश की आराधना की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में डिंपल गुप्ता, अरुण शर्मा, सचिन गुप्ता, रोहित गुप्ता, राहुल गुप्ता और मुकेश वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान रवि शर्मा द्वारा म्यूजिक की प्रस्तुति दी गई, जिसने धार्मिक माहौल को और भी खास बना दिया। वहीं लोकेश वार्ष्णेय द्वारा भगवान शंकर की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। झांकी ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया और लोग भगवान शंकर की झांकी देखकर भाव-विभोर नजर आए। धार्मिक जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। गणेश द्वितीय महोत्सव में श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। 📍 स्थान: मोहल्ला साहूकारा, उझानी JANPAD NEWS 24 UP #उझानी #गणेशद्वितीयमहोत्सव #गणेशमहोत्सव #धार्मिकआयोजन #भजनकीर्तन #आरती #भगवानगणेश #भगवानशंकर #बदायूं #JanpadNews24UP
- युवा आपातकालीन स्थिति में न खोएं धैर्य, हिम्मत से काम लें : संजीव स्काउट शिविर के दूसरे दिन बनाईं मीनारें, प्राथमिक चिकित्सा, गांठें बंधन, तंबू निर्माण, गैजेट्स बनाने की दी गई ट्रेनिंग। उझानी : नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कालेज में भारत स्काउट गाइड संस्था द्वारा आयोजित शिविर के दूसरे दिन गाइड्स ने गगनचुंबी मीनारें बनाईं। गाइड कैप्टन ने प्राथमिक चिकित्सा, गांठें बंधन, तंबू निर्माण, गैजेट्स बनाने की ट्रेनिंग दी गई। स्काउट संस्था के जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा आपातकालीन स्थिति में धैर्य न खोएं, हिम्मत से काम लें। स्वयं को तैयार रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें। केवल आधिकारिक सूचना स्रोतों पर भरोसा करें। मोबाइल फोन पूरी तरह चार्ज रखें। मॉक ड्रिल का अभ्यास बार बार करें। प्रधानाचार्या श्रीमती वीरू ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग युवाओं में देशभक्ति का जज्बा पैदा करती है। कम संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीना सिखाती है। शिक्षिका वसीम निगहत खानम ने कहा कि विपत्तियों में जीवन की सुरक्षा के लिए तैयार रहें। लोगों की सहायता करें। गाइड कैप्टन सुश्री रजनी कुमारी ने गाइड्स को आग में फंसे लोगों को निकालने, डूबते हुओं को बचाने, टैंट बनाने, भोजन बनाने के अलावा डाक्टरी गांठ, रीफ नाट, शीट बैंड, फिशरमैन नाट, चेयर नाट का अभ्यास कराया। गाइड कैप्टन प्रेमलता शर्मा ने गैजेट्स, माक ड्रिल, स्काउट गाइड को युद्ध के दौरान कैसे बचें, लोगों को सुरक्षित स्थानों तक कैसे पहुंचाएं और क्या करें और क्या न करें आदि की ट्रेनिंग दी गई। इस मौके पर सरिता शर्मा, शालिनी वार्ष्णेय, गुंजन, श्यामा शर्मा, शिल्पी गुप्ता, पूजा चौहान, अमीर बानो आदि मौजूद रहे।1
- गोदाम से चोरी हुई दो बैटरी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार शाही (बरेली)। थाना शाही पुलिस ने गोदाम से चोरी हुई दो बैटरियों की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गोदाम से चोरी हुई दो बैटरी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार शाही (बरेली)। थाना शाही पुलिस ने गोदाम से चोरी हुई दो बैटरियों की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई एक ल्यूमिनस 160 एएच और एक लिवमैक्स 240 एएच बैटरी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर को ग्राम दुनका निवासी नंदिन गुप्ता ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उनके गोदाम से एक ल्यूमिनस और एक लिवमैक्स बैटरी चोरी कर ले गए हैं। इस मामले में थाना शाही में मुकदमा अपराध संख्या 335/2026, धारा 305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी शाही के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विकास पुत्र हरिनंदन, निवासी ग्राम आनंदपुर, उम्र करीब 20 वर्ष और संजीव पुत्र हरपाल, निवासी ग्राम दुनका, उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से चोरी की दोनों बैटरियां बरामद हुईं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 331(4)/317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने तीसरे साथी रोहदाश पुत्र सियाराम, निवासी ग्राम आनंदपुर के साथ 13 सितंबर की रात आनंदपुर-दुनका के बीच स्थित खांड मिर्च के गोदाम से दोनों बैटरियां चोरी की थीं और उन्हें गन्ने के खेत में छिपा दिया था। दोनों आरोपी बैटरियों को बेचने के लिए ले जाने की तैयारी में थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।1
- बरेली गणेश विसर्जन की वजह से चोपला पुल पर लगा कई घंटे से जाम जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूटे1
- बरेली एलन क्लब सब्जी मंडी में ठेकेदार ने जड़ा ताला, दुकानदारों ने नगर निगम घेरा; बोले- 160 की जगह 250 रुपये मांग रहे बरेली में एलन क्लब सब्जी मंडी में मंगलवार सुबह ठेकेदार ने ताला डाल दिया। इसके बाद नाराज फड़ और सब्जी विक्रेता नगर निगम पहुंच गए और विरोध जताते हुए ठेका निरस्त करने की मांग की। दुकानदारों का आरोप है कि वे पहले रोजाना करीब 160 रुपये शुल्क देते थे, लेकिन अब ठेकेदार की ओर से 200 से 250 रुपये तक की मांग की जा रही है। दुकानदारों ने ठेकेदार पर मनमानी वसूली का आरोप लगाया है। ठेला-फड़-खोखा परिषद ने नगर निगम को दिए मांग पत्र में दावा किया कि एलन क्लब मंडी का ठेका पिछले वर्षों में बढ़ता गया और इस बार 88 लाख 50 हजार रुपये की बोली लगी है। जीएसटी और अन्य शुल्क जोड़ने के बाद रकम एक करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंचने का दावा किया गया है। दुकानदारों ने मांग की है कि ठेकेदार के बजाय नगर निगम कर्मचारी निर्धारित शुल्क की वसूली करें। साथ ही मंडी में लगाया गया ताला खुलवाने और 18 अगस्त की नीलामी निरस्त करने की मांग की गई है। अब देखना होगा कि नगर निगम इस विवाद पर क्या कार्रवाई करता है। पूरे मामले में आज मंगलवार समय लगभग सुबह के 11:00 बजे दी गई जानकारी1
- Bareilly GRS shikayaton Ka Kya Hai Sach Pura aaiae janiye/ shikayat karne ke bad koi bhi masala HAL Nahin hua/ youvak dwara bataya Gaya Kya kuchh hua uske sath atyachar/ Bareilly Ke is Gaon Mein khula prashasnik laparvahi ka mudda/ Bareilly GRS shikayaton Ka Kya Hai Sach Pura aaiae janiye/ shikayat karne ke bad koi bhi masala HAL Nahin hua/ youvak dwara bataya Gaya Kya kuchh hua uske sath atyachar/ Bareilly Ke is Gaon Mein khula prashasnik laparvahi ka mudda/1
- बरेली:शाही पुलिस को बड़ी कामयाबी: मिर्च गोदाम में चोरी करने वाले दो आरोपी चढ़े हत्थे, तीसरा फरार बरेली:शाही पुलिस को बड़ी कामयाबी: मिर्च गोदाम में चोरी करने वाले दो आरोपी चढ़े हत्थे, तीसरा फरार1
- बरेली में 20 हजार वेतन की मांग, पंप ऑपरेटरों ने डीएम को दिया प्रार्थना पत्र बरेली में ग्रामीण जल जीवन मिशन में काम कर रहे पंप ऑपरेटरों ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है। ऑपरेटरों का कहना है कि वह गांवों में पानी की टंकियों और पेयजल योजनाओं को चलाने का काम कर रहे हैं और रोजाना पानी की सप्लाई की जिम्मेदारी संभालते हैं। पंप ऑपरेटरों ने मांग की है कि सभी मौजूदा ऑपरेटरों को आउटसोर्सिंग व्यवस्था में शामिल किया जाए और उनका वेतन 20 हजार रुपये महीना किया जाए। इसके साथ ही पीएफ और ईएसआई की सुविधा भी देने की मांग की गई है। ऑपरेटरों ने दुर्घटना बीमा, साप्ताहिक छुट्टी, जरूरी सुरक्षा उपकरण और पहचान पत्र देने की भी मांग रखी है। उनका कहना है कि पेयजल व्यवस्था में उनकी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है, इसलिए उन्हें भी उचित वेतन और सुविधाएं मिलनी चाहिए। ऑपरेटरों ने जिलाधिकारी से मांगों पर जल्द कार्रवाई की गुहार लगाई है। पूरे मामले में आज सोमवार समय लगभग दोपहर के 2 बजे दी गई जानकारी1
- जिला अस्पताल में महिला बंदी ने ऐसा प्लान बनाया कि पुलिसकर्मी भी रह गए हैरान... कपड़े बदलकर बाथरूम से निकली और मौके से फरार हो गई। अब उसे भगाने में मदद करने वाले बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बरेली के जिला अस्पताल से पुलिस अभिरक्षा में इलाज करा रही महिला बंदी के फरार होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। महिला को भगाने में मदद करने के आरोप में उसके 23 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार किया गया है।1
- बरेली के थाना शाही क्षेत्र के मोहनपुर गांव के पास भाखड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ। बरेली के थाना शाही क्षेत्र के मोहनपुर गांव के पास भाखड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ।1