युवा आपातकालीन स्थिति में न खोएं धैर्य, हिम्मत से काम लें : संजीव स्काउट शिविर के दूसरे दिन बनाईं मीनारें, प्राथमिक चिकित्सा, गांठें बंधन, तंबू निर्माण, गैजेट्स बनाने की दी गई ट्रेनिंग। उझानी : नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कालेज में भारत स्काउट गाइड संस्था द्वारा आयोजित शिविर के दूसरे दिन गाइड्स ने गगनचुंबी मीनारें बनाईं। गाइड कैप्टन ने प्राथमिक चिकित्सा, गांठें बंधन, तंबू निर्माण, गैजेट्स बनाने की ट्रेनिंग दी गई। स्काउट संस्था के जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा आपातकालीन स्थिति में धैर्य न खोएं, हिम्मत से काम लें। स्वयं को तैयार रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें। केवल आधिकारिक सूचना स्रोतों पर भरोसा करें। मोबाइल फोन पूरी तरह चार्ज रखें। मॉक ड्रिल का अभ्यास बार बार करें। प्रधानाचार्या श्रीमती वीरू ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग युवाओं में देशभक्ति का जज्बा पैदा करती है। कम संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीना सिखाती है। शिक्षिका वसीम निगहत खानम ने कहा कि विपत्तियों में जीवन की सुरक्षा के लिए तैयार रहें। लोगों की सहायता करें। गाइड कैप्टन सुश्री रजनी कुमारी ने गाइड्स को आग में फंसे लोगों को निकालने, डूबते हुओं को बचाने, टैंट बनाने, भोजन बनाने के अलावा डाक्टरी गांठ, रीफ नाट, शीट बैंड, फिशरमैन नाट, चेयर नाट का अभ्यास कराया। गाइड कैप्टन प्रेमलता शर्मा ने गैजेट्स, माक ड्रिल, स्काउट गाइड को युद्ध के दौरान कैसे बचें, लोगों को सुरक्षित स्थानों तक कैसे पहुंचाएं और क्या करें और क्या न करें आदि की ट्रेनिंग दी गई। इस मौके पर सरिता शर्मा, शालिनी वार्ष्णेय, गुंजन, श्यामा शर्मा, शिल्पी गुप्ता, पूजा चौहान, अमीर बानो आदि मौजूद रहे।
युवा आपातकालीन स्थिति में न खोएं धैर्य, हिम्मत से काम लें : संजीव स्काउट शिविर के दूसरे दिन बनाईं मीनारें, प्राथमिक चिकित्सा, गांठें बंधन, तंबू निर्माण, गैजेट्स बनाने की दी गई ट्रेनिंग। उझानी : नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कालेज में भारत स्काउट गाइड संस्था द्वारा आयोजित शिविर के दूसरे दिन गाइड्स ने गगनचुंबी मीनारें बनाईं। गाइड कैप्टन ने प्राथमिक चिकित्सा, गांठें बंधन, तंबू निर्माण, गैजेट्स बनाने की ट्रेनिंग दी गई। स्काउट संस्था के जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा आपातकालीन स्थिति में धैर्य न खोएं, हिम्मत से काम लें। स्वयं को तैयार रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें। केवल आधिकारिक सूचना स्रोतों पर भरोसा करें। मोबाइल फोन पूरी तरह चार्ज रखें। मॉक ड्रिल का अभ्यास बार बार करें। प्रधानाचार्या श्रीमती वीरू ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग युवाओं में देशभक्ति का जज्बा पैदा करती है। कम संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीना सिखाती है। शिक्षिका वसीम निगहत खानम ने कहा कि विपत्तियों में जीवन की सुरक्षा के लिए तैयार रहें। लोगों की सहायता करें। गाइड कैप्टन सुश्री रजनी कुमारी ने गाइड्स को आग में फंसे लोगों को निकालने, डूबते हुओं को बचाने, टैंट बनाने, भोजन बनाने के अलावा डाक्टरी गांठ, रीफ नाट, शीट बैंड, फिशरमैन नाट, चेयर नाट का अभ्यास कराया। गाइड कैप्टन प्रेमलता शर्मा ने गैजेट्स, माक ड्रिल, स्काउट गाइड को युद्ध के दौरान कैसे बचें, लोगों को सुरक्षित स्थानों तक कैसे पहुंचाएं और क्या करें और क्या न करें आदि की ट्रेनिंग दी गई। इस मौके पर सरिता शर्मा, शालिनी वार्ष्णेय, गुंजन, श्यामा शर्मा, शिल्पी गुप्ता, पूजा चौहान, अमीर बानो आदि मौजूद रहे।
- युवा आपातकालीन स्थिति में न खोएं धैर्य, हिम्मत से काम लें : संजीव स्काउट शिविर के दूसरे दिन बनाईं मीनारें, प्राथमिक चिकित्सा, गांठें बंधन, तंबू निर्माण, गैजेट्स बनाने की दी गई ट्रेनिंग। उझानी : नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कालेज में भारत स्काउट गाइड संस्था द्वारा आयोजित शिविर के दूसरे दिन गाइड्स ने गगनचुंबी मीनारें बनाईं। गाइड कैप्टन ने प्राथमिक चिकित्सा, गांठें बंधन, तंबू निर्माण, गैजेट्स बनाने की ट्रेनिंग दी गई। स्काउट संस्था के जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा आपातकालीन स्थिति में धैर्य न खोएं, हिम्मत से काम लें। स्वयं को तैयार रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें। केवल आधिकारिक सूचना स्रोतों पर भरोसा करें। मोबाइल फोन पूरी तरह चार्ज रखें। मॉक ड्रिल का अभ्यास बार बार करें। प्रधानाचार्या श्रीमती वीरू ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग युवाओं में देशभक्ति का जज्बा पैदा करती है। कम संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीना सिखाती है। शिक्षिका वसीम निगहत खानम ने कहा कि विपत्तियों में जीवन की सुरक्षा के लिए तैयार रहें। लोगों की सहायता करें। गाइड कैप्टन सुश्री रजनी कुमारी ने गाइड्स को आग में फंसे लोगों को निकालने, डूबते हुओं को बचाने, टैंट बनाने, भोजन बनाने के अलावा डाक्टरी गांठ, रीफ नाट, शीट बैंड, फिशरमैन नाट, चेयर नाट का अभ्यास कराया। गाइड कैप्टन प्रेमलता शर्मा ने गैजेट्स, माक ड्रिल, स्काउट गाइड को युद्ध के दौरान कैसे बचें, लोगों को सुरक्षित स्थानों तक कैसे पहुंचाएं और क्या करें और क्या न करें आदि की ट्रेनिंग दी गई। इस मौके पर सरिता शर्मा, शालिनी वार्ष्णेय, गुंजन, श्यामा शर्मा, शिल्पी गुप्ता, पूजा चौहान, अमीर बानो आदि मौजूद रहे।1
- बरेली गणेश विसर्जन की वजह से चोपला पुल पर लगा कई घंटे से जाम जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूटे1
- बरेली एलन क्लब सब्जी मंडी में ठेकेदार ने जड़ा ताला, दुकानदारों ने नगर निगम घेरा; बोले- 160 की जगह 250 रुपये मांग रहे बरेली में एलन क्लब सब्जी मंडी में मंगलवार सुबह ठेकेदार ने ताला डाल दिया। इसके बाद नाराज फड़ और सब्जी विक्रेता नगर निगम पहुंच गए और विरोध जताते हुए ठेका निरस्त करने की मांग की। दुकानदारों का आरोप है कि वे पहले रोजाना करीब 160 रुपये शुल्क देते थे, लेकिन अब ठेकेदार की ओर से 200 से 250 रुपये तक की मांग की जा रही है। दुकानदारों ने ठेकेदार पर मनमानी वसूली का आरोप लगाया है। ठेला-फड़-खोखा परिषद ने नगर निगम को दिए मांग पत्र में दावा किया कि एलन क्लब मंडी का ठेका पिछले वर्षों में बढ़ता गया और इस बार 88 लाख 50 हजार रुपये की बोली लगी है। जीएसटी और अन्य शुल्क जोड़ने के बाद रकम एक करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंचने का दावा किया गया है। दुकानदारों ने मांग की है कि ठेकेदार के बजाय नगर निगम कर्मचारी निर्धारित शुल्क की वसूली करें। साथ ही मंडी में लगाया गया ताला खुलवाने और 18 अगस्त की नीलामी निरस्त करने की मांग की गई है। अब देखना होगा कि नगर निगम इस विवाद पर क्या कार्रवाई करता है। पूरे मामले में आज मंगलवार समय लगभग सुबह के 11:00 बजे दी गई जानकारी1
- Bareilly GRS shikayaton Ka Kya Hai Sach Pura aaiae janiye/ shikayat karne ke bad koi bhi masala HAL Nahin hua/ youvak dwara bataya Gaya Kya kuchh hua uske sath atyachar/ Bareilly Ke is Gaon Mein khula prashasnik laparvahi ka mudda/ Bareilly GRS shikayaton Ka Kya Hai Sach Pura aaiae janiye/ shikayat karne ke bad koi bhi masala HAL Nahin hua/ youvak dwara bataya Gaya Kya kuchh hua uske sath atyachar/ Bareilly Ke is Gaon Mein khula prashasnik laparvahi ka mudda/1
- बरेली के थाना शाही क्षेत्र के मोहनपुर गांव के पास भाखड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ। बरेली के थाना शाही क्षेत्र के मोहनपुर गांव के पास भाखड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ।1
- जनपद संभल की कोर्ट ने आज दो पुलिस कर्मियो की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जनपद संभल की कोर्ट ने आज दो पुलिस कर्मियो की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जबकि दो बदमाश एनकाउंटर में मारे गये थे। जनपद संभल की चंदौसी में स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश/विशेष न्यायधीश (पॉस्को एक्ट) ने आज दो सिपाहियों की हत्या के आरोपी बदमाश धर्मपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है, वहीं ₹1.69 लाख का जुर्माना भी लगा है उक्त हत्याकांड 17 जुलाई 2019 को हुआ था, तीन बदमाशों ने जघन्य हत्याकांड किया था, दो बदमाश घटना के बाद एनकाउंटर में मारे गए थे । सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि संभल की तहसील चंदौसी के थाना बनियाठेर क्षेत्र के मुरादाबाद रोड़ स्थित धन्नूमल तिराहे से आगे ग्रीन चंदौसी में 17 जुलाई 2019 को चंदौसी कोर्ट से आरोपी को लेकर बंदी बैन मुरादाबाद की जेल जा रही थी तभी कांस्टेबल ब्रजपाल सिंह पुत्र कोमल सिंह निवासी तेली नगला, थाना नांगल जनपद बिजनौर व हरेंद्र सिंह पुत्र शिवचरण सिंह निवासी चंदूपुरा थाना कोतवाली देहात जनपद बिजनौर की आँख में लाल मिर्ची झोंककर सरकारी रायफल से फायरिंग करके धर्मपाल, कमल और शकील ने हत्या कर दी और फरार हो गए जिसमें कमल और शकील पुलिस मुठभेड़ में मारे गए जबकि तीसरे आरोपी धर्मपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था उक्त मामले में सात साल बाद पॉस्को एक्ट कोर्ट के न्यायधीश अवधेश कुमार सिंह ने आरोपी धर्मपाल पुत्र देशराज खागी निवासी गांव भरतपुर, थाना बहजोई, तहसील चंदौसी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि आज जिला मुरादाबाद कारागार से बदमाश धर्मपाल को कोर्ट में पेशी के लिए चंदौसी लाया गया, न्यायालय में पेशी के बाद उसे सजा सुनाने के बाद पुलिस अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया है। उक्त मामले में अभियुक्त शकील पुत्र नूर अहमद की जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के थाना रजपुरा क्षेत्र से गांव मोलनपुर के जंगल में पुलिस से मुठभेड़ हुई, उसके ऊपर ढाई लाख रुपए का इनाम घोषित था, जिसमें शकील की एनकाउंटर में मौत हो गई, इस घटना के समय संभल के एसपी यमुना प्रसाद थे वहीं अभियुक्त कमल पुत्र जंगबहादुर निवासी गांव रम्पुरा, थाना बहजोई को घने जंगल में जनपद अमरोहा की पुलिस ने घेर लिया था, अमरोहा पुलिस से हुई मुठभेड़ में कमल गोली से ढेर हो गया था । जब की धर्मपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।2
- बरेली में 20 हजार वेतन की मांग, पंप ऑपरेटरों ने डीएम को दिया प्रार्थना पत्र बरेली में ग्रामीण जल जीवन मिशन में काम कर रहे पंप ऑपरेटरों ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है। ऑपरेटरों का कहना है कि वह गांवों में पानी की टंकियों और पेयजल योजनाओं को चलाने का काम कर रहे हैं और रोजाना पानी की सप्लाई की जिम्मेदारी संभालते हैं। पंप ऑपरेटरों ने मांग की है कि सभी मौजूदा ऑपरेटरों को आउटसोर्सिंग व्यवस्था में शामिल किया जाए और उनका वेतन 20 हजार रुपये महीना किया जाए। इसके साथ ही पीएफ और ईएसआई की सुविधा भी देने की मांग की गई है। ऑपरेटरों ने दुर्घटना बीमा, साप्ताहिक छुट्टी, जरूरी सुरक्षा उपकरण और पहचान पत्र देने की भी मांग रखी है। उनका कहना है कि पेयजल व्यवस्था में उनकी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है, इसलिए उन्हें भी उचित वेतन और सुविधाएं मिलनी चाहिए। ऑपरेटरों ने जिलाधिकारी से मांगों पर जल्द कार्रवाई की गुहार लगाई है। पूरे मामले में आज सोमवार समय लगभग दोपहर के 2 बजे दी गई जानकारी1
- बरेली: क्योंलडिया में तेंदुए का आतंक खत्म: वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस बरेली के क्योंलड़िया और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग की गिरफ्त में आ गया है। मंगलवार सुबह वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। तेंदुए के पकड़े जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों ने भारी राहत की सांस ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह तेंदुआ काफी दिनों से इलाके में देखा जा रहा था और उसने कई ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल भी कर दिया था। इसके कारण गांव में डर का माहौल था और लोग शाम ढलते ही घरों में कैद होने को मजबूर थे। तेंदुए की लगातार मौजूदगी को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार सिंह ने वन विभाग को सख्त निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देशन में वन विभाग की विशेषज्ञ टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी कर रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के बाद आज सुबह टीम तेंदुए को सुरक्षित तरीके से ट्रैंकुलाइज/पकड़ने में कामयाब रही। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रेस्क्यू किए गए तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है, जिसके बाद उसे नियमानुसार सुरक्षित प्राकृतिक वास (जंगल) में छोड़ दिया जाएगा। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद क्योंलड़िया क्षेत्र में भय का माहौल समाप्त हो गया है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है।1
- ग्राम असदनगर में श्मशान घाट तक सड़क का इंतजार संवाददाता रवि यादव ग्राम असदनगर में श्मशान घाट का निर्माण तो कर दिया गया है, लेकिन श्मशान घाट तक जाने के लिए सड़क की समस्या अभी भी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां सड़क डालने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ है।1