MES में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, चंपावत पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार फर्जी नियुक्ति पत्र, मोहर और 35 जॉइनिंग लेटर बरामद; मोबाइल से लाखों के लेन-देन की जानकारी सामने आई मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (MES) में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में चंपावत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी नियुक्ति पत्र, जॉइनिंग लेटर, MES की मोहर, स्टांप पैड, मोबाइल फोन सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। मामले में टनकपुर के वार्ड नंबर-5 निवासी गुरु शरण सिंह, हाल निवासी दड़ा फार्म सितारगंज की शिकायत पर 28 सितंबर 2026 को थाना बनबसा में FIR संख्या 76/2026 के तहत धारा 318(4) BNS में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार ग्राम भजनपुर, बनबसा निवासी धीरज सक्सेना और पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्र के ग्वाल गांव निवासी गणेश बहादुर ने MES में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पीड़ित से 5 हजार रुपये नकद और 1.40 लाख रुपये ऑनलाइन/UPI के माध्यम से लिए थे। फर्जी नियुक्ति पत्र देकर बुलाया आरोप है कि 28 सितंबर को धीरज सक्सेना ने पीड़ित को नियुक्ति पत्र देने और बायोमेट्रिक प्रक्रिया के नाम पर कमल पथ, आर्मी एरिया बनबसा के पास बुलाया। वहां पीड़ित को कई अन्य लोग भी मिले, जिन्हें MES में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र दिए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चंपावत रेखा यादव के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। संयुक्त पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से यह सामान बरामद पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, स्टांप पैड, AGE (MES) BANBASA अंकित मोहर, नमूना मोहर, महिला एवं पुरुषों के फोटोग्राफ, कूटरचित दस्तावेज, विभिन्न व्यक्तियों के 35 नियुक्ति पत्र/जॉइनिंग लेटर, स्कूटी संख्या UK07 AC-3133, मेडिकल प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। मोबाइल से लाखों के लेन-देन का खुलासा प्रारंभिक जांच में आरोपी धीरज सक्सेना के मोबाइल फोन से लाखों रुपये के लेन-देन की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब बरामद दस्तावेजों, लेन-देन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस को अन्य पीड़ितों के भी सामने आने की संभावना है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस ने की अपील चंपावत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सरकारी या सैन्य विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर किसी व्यक्ति द्वारा धनराशि मांगे जाने पर बिना सत्यापन के भुगतान न करें। नौकरी के नाम पर किसी संदिग्ध व्यक्ति, दस्तावेज या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।

- दूरस्थ सिंगदा गांव में पहुंची ‘जन-जन की सरकार’, 510 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, स्वास्थ्य, कृषि, आवास, सुरक्षा दीवार समेत विभिन्न मामलों के 57 आवेदन प्राप्त, जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश। दूरस्थ सिंगदा गांव में पहुंची ‘जन-जन की सरकार’, 510 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, स्वास्थ्य, कृषि, आवास, सुरक्षा दीवार समेत विभिन्न मामलों के 57 आवेदन प्राप्त, जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश। चंपावत, 29 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत मंगलवार को बाराकोट के दूरस्थ ग्राम सिंगदा स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पाण्डेय और दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगोली विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी। लगभग 510 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिया गया। स्वास्थ्य विभाग से 118, पंचायती राज से 84, पशुपालन से 81, उद्यान से 74, आयुष एवं होम्योपैथिक से 53, कृषि से 22, कौशल विकास से 14, सहकारिता से 10 और श्रम विभाग से 7 लाभार्थियों समेत अन्य लोगों को भी लाभान्वित किया गया। 57 आवेदन और शिकायतें हुईं प्राप्त शिविर में कुल 57 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का गंभीरता से परीक्षण कर नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य केवल आवेदन लेना नहीं, बल्कि पात्र लोगों को योजनाओं का वास्तविक लाभ दिलाना है। ग्रामीण हरीश सिंह सामंत ने विद्यालय के उच्चीकरण, मंदिर की सुरक्षा दीवार, फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़, पेयजल पाइपलाइन और सड़क सुधारीकरण की मांग रखी। प्रकाश सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की मांग की, जिस पर जिला विकास अधिकारी को पात्रता का परीक्षण करने के निर्देश दिए गए। ग्राम प्रधान चंद्रा देवी ने एनएच रोड कटिंग से कई मकानों को खतरा होने की समस्या उठाई। जिलाधिकारी ने एसडीएम लोहाघाट, एनएच के अधिशासी अभियंता और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को संयुक्त रूप से आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं ग्रामीणों द्वारा फसलों की सुरक्षा के लिए तारबाड़ की मांग पर मुख्य कृषि अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिविर में सोलर लाइट, सुरक्षा दीवार, गौशाला, विद्यालयों में बाउंड्री, आवास, खेल मैदान, शौचालय और पेयजल सहित अन्य समस्याओं से जुड़े आवेदन भी प्राप्त हुए। किसानों को 90 हजार रुपये के ब्याजमुक्त ऋण के चेक सहकारिता विभाग की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत कृषक कुंवर सिंह, आनंद सिंह और राजेंद्र सिंह को कृषि कार्य के लिए ब्याजमुक्त ऋण योजना के अंतर्गत कुल 90 हजार रुपये के ऋण चेक प्रदान किए गए। समाज कल्याण विभाग की ओर से हरिराम और जोगा सिंह को श्रवण यंत्र भी उपलब्ध कराए गए। आंगन मिलन में गोदभराई और बेटी का जन्मदिन शिविर के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। गर्भवती प्रीति देवी की गोदभराई कर उन्हें पोषण के लिए फलों की टोकरी प्रदान की गई। वहीं ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश देते हुए एक बच्ची का जन्मदिन भी मनाया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या, जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी, गिरीश कुंवर, मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, एसडीएम लोहाघाट नीतू डागर, नोडल अधिकारी एवं महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सुमेधा पंत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।4
- चंपावत कैंपस छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय का दबदबा, भानु तड़ागी की बड़ी जीत चंपावत कैंपस छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय का दबदबा, भानु तड़ागी की बड़ी जीत1
- आर्मी इंटेलीजेंस बनबसा की सूचना पर चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्यवाही MES में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार जनपद चंपावत..... लोगों को आर्मी/MES में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले व्यक्ति व उसके सहयोगी को चंपावत पुलिस द्वारा फर्जी कागजात स्टैंप, पेड,स्कूटी के साथ किया गिरफ्तार.....1
- सरस्वती शिशु मंदिर में कोई निबंध प्रतियोगिता विषय था विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड 2047 धारी (नैनीताल) सरस्वती शिशु मंदिर गंगुवाचौड़ मैं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 6 कक्षा 8 तक के बच्चों ने भाग लिया विषय रहा विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड 2047। जिसमें सभी आचार्य आचार्या ने बच्चों के साथ सहयोग किया।1
- आशाओं ने की मानदेय बढ़ाने और स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग अल्मोड़ा। मानदेय वृद्धि, नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने मंगलवार को नगर के गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के जल्द समाधान की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि 31 अगस्त 2021 को खटीमा वार्ता में सरकार ने आशाओं को 11,500 रुपये मासिक मानदेय देने का वादा किया था, लेकिन करीब पांच साल बीतने के बाद भी यह प्रस्ताव लागू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि आशाएं 24 घंटे मातृ-शिशु सुरक्षा से जुड़ी सेवाओं में जुटी रहती हैं, इसके बावजूद उन्हें दैनिक मजदूर से भी कम भुगतान किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने दरज़ामंत्री कुंदन लटवाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में वर्ष 2021 के प्रस्ताव को तत्काल लागू करने, आशाओं को स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने और सेवानिवृत्ति के बाद आजीवन पेंशन की नीति बनाने की मांग की गई। आशाओं ने कहा कि जब तक स्थायी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जाता, तब तक सेवामुक्त होने वाली आशाओं को 10 लाख रुपये की एकमुश्त राशि दी जाए। इसके अलावा महीनों से लंबित भुगतान जारी करने, पल्स पोलियो अभियान और प्रशिक्षण के लिए 500 रुपये प्रतिदिन का भत्ता देने तथा सरकारी अस्पतालों में आशाओं के साथ होने वाली बदसलूकी पर रोक लगाने की मांग भी की गई। आशा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को और उग्र करने के लिए मजबूर होंगी।1
- • नैनीताल बैंक का रिकॉर्ड प्रदर्शन: नेटवर्थ में 26.86% का सुधार, एमडी सुशी कुमार लाल ने साझा किए आंकड़े नैनीताल। द नैनीताल बैंक लिमिटेड की 104वीं वार्षिक आम बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के शानदार वित्तीय नतीजे घोषित किए गए। बैंक के परिचालन लाभ में 30.66% की वृद्धि दर्ज की गई, जो बढ़कर 116.33 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, शुद्ध लाभ भी 24.96% की बढ़त के साथ 63.24 करोड़ रुपये पर पहुँच गया। एमडी एवं सीईओ सुशी कुमार लाल के अनुसार, बैंक का कुल व्यवसाय 6.75% बढ़कर 14,118.02 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा, नेटवर्थ में 26.86% का सुधार हुआ है और शुद्ध एनपीए घटकर महज 0.27% रह गया है। बैंक ने डिजिटल बैंकिंग को मजबूत करने के लिए 'नैनी नियो' ऐप और साउंड बॉक्स जैसी नई सुविधाएँ भी शुरू की हैं।1
- उत्तराखंड :चंपावत जिले के लोहाघाट महाविद्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ छात्र संघ चुनाव मतदान1
- उत्तराखंड: चंपावत जिले के टनकपुर में धर्म छुपा कर युवती से बनाए शारीरिक संबंध युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार1