Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तराखंड: चंपावत जिले के टनकपुर में धर्म छुपा कर युवती से बनाए शारीरिक संबंध युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Laxman bisht
उत्तराखंड: चंपावत जिले के टनकपुर में धर्म छुपा कर युवती से बनाए शारीरिक संबंध युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- चंपावत में मत्स्य पालन को मिल रही नई दिशा, योजनाओं से सशक्त हो रहे कृषक और मत्स्य पालक मत्स्य पालन के लिए 60 प्रतिशत तक अनुदान, फिश क्योस्क और मोटर साइकिल विद आइस बॉक्स जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध चंपावत, 29 सितंबर 2026। जनपद चंपावत में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कृषकों, युवाओं और मत्स्य पालकों को वित्तीय सहायता एवं अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला मत्स्य विभाग के अनुसार इन योजनाओं से मत्स्य पालन को स्वरोजगार के रूप में अपनाने के अवसर बढ़ रहे हैं। जिला मत्स्य अधिकारी ने बताया कि जिला योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्य पालकों को वित्तीय सहायता दी जा रही है। पर्वतीय क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए पालीलाइनर मत्स्य तालाब, तालाब सुधार, ट्राउट रेसवेज, स्मॉल बायोफ्लॉक यूनिट, आरएएस तथा बत्तख और मुर्गी बाड़ा निर्माण जैसी गतिविधियों को भी योजनाओं में शामिल किया गया है। इन योजनाओं के तहत सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को 40 से 50 प्रतिशत तक तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला लाभार्थियों को 60 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। मत्स्य उत्पादों के विपणन पर भी जोर मत्स्य पालकों की आय बढ़ाने और ताजा मछली के विपणन को आसान बनाने के लिए 'मत्स्य सहेली' योजना, फिश क्योस्क की स्थापना तथा मोटर साइकिल विद आइस बॉक्स जैसी सुविधाएं अनुदान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं पंचेश्वर और चुका क्षेत्रों में एंग्लिंग मीट के आयोजन के माध्यम से मत्स्य पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। इसके अलावा जल संरक्षण, मत्स्य बीज संचय, मत्स्य उत्पादों के मूल्य संवर्धन और विभिन्न व्यंजन तैयार करने के लिए जागरूकता गोष्ठियों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे कर सकते हैं आवेदन मत्स्य पालन से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक कृषक एवं लाभार्थी खसरा-खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो और शपथ पत्र के साथ मत्स्य विभाग में आवेदन कर सकते हैं। विभाग के अनुसार योजनाओं के माध्यम से जनपद में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार और आय के नए अवसर विकसित किए जा रहे हैं।3
- गरुड़ डिग्री कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में NSUI की अंजली कबडोला विजयी गरुड़ डिग्री कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में NSUI की अंजली कबडोला विजयी1
- • नैनीताल बैंक का रिकॉर्ड प्रदर्शन: नेटवर्थ में 26.86% का सुधार, एमडी सुशी कुमार लाल ने साझा किए आंकड़े नैनीताल। द नैनीताल बैंक लिमिटेड की 104वीं वार्षिक आम बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के शानदार वित्तीय नतीजे घोषित किए गए। बैंक के परिचालन लाभ में 30.66% की वृद्धि दर्ज की गई, जो बढ़कर 116.33 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, शुद्ध लाभ भी 24.96% की बढ़त के साथ 63.24 करोड़ रुपये पर पहुँच गया। एमडी एवं सीईओ सुशी कुमार लाल के अनुसार, बैंक का कुल व्यवसाय 6.75% बढ़कर 14,118.02 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा, नेटवर्थ में 26.86% का सुधार हुआ है और शुद्ध एनपीए घटकर महज 0.27% रह गया है। बैंक ने डिजिटल बैंकिंग को मजबूत करने के लिए 'नैनी नियो' ऐप और साउंड बॉक्स जैसी नई सुविधाएँ भी शुरू की हैं।1
- लेजर होटल्स ग्रुप का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।। नैनीताल के प्रतिष्ठित होटल नैनी रिट्रीट में मंगलवार को लेजर होटल्स ग्रुप का 37 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लेजर ग्रुप की उपलब्धियों का बखान किया गया और होटल समूह द्वारा पर्वतीय क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा देने स्थानीय युवाओं को रोजगार प्रदान किए जाने में सहयोग दिए जाने की बात कही गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित जीत किए। जिनमें कुमाऊंनी और लोक गीतों की धूम रही। साथ ही कुमाऊनी व्यंजन परोसे गए। केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों का कुमाऊनी परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। समारोह में नगर के होटल और पर्यटन कारोबारियों समेत होटल कर्मचारियों, पर्यटक भी शामिल हुए। इस अवसर पर नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट, महासचिव वेद साह, कमल बोरा, महाप्रबंधक डीएस जीना, यूएस राणा, हरीश सिंह परिहार,धीरज उप्रेती, संजय,सुरेश,पवन और श्याम समेत अन्य लोग मौजूद थे।2
- उत्तराखंड: चंपावत जिले के लोहाघाट महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी ने लहराया परचम1
- MES में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, चंपावत पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार फर्जी नियुक्ति पत्र, मोहर और 35 जॉइनिंग लेटर बरामद; मोबाइल से लाखों के लेन-देन की जानकारी सामने आई मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (MES) में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में चंपावत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी नियुक्ति पत्र, जॉइनिंग लेटर, MES की मोहर, स्टांप पैड, मोबाइल फोन सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। मामले में टनकपुर के वार्ड नंबर-5 निवासी गुरु शरण सिंह, हाल निवासी दड़ा फार्म सितारगंज की शिकायत पर 28 सितंबर 2026 को थाना बनबसा में FIR संख्या 76/2026 के तहत धारा 318(4) BNS में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार ग्राम भजनपुर, बनबसा निवासी धीरज सक्सेना और पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्र के ग्वाल गांव निवासी गणेश बहादुर ने MES में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पीड़ित से 5 हजार रुपये नकद और 1.40 लाख रुपये ऑनलाइन/UPI के माध्यम से लिए थे। फर्जी नियुक्ति पत्र देकर बुलाया आरोप है कि 28 सितंबर को धीरज सक्सेना ने पीड़ित को नियुक्ति पत्र देने और बायोमेट्रिक प्रक्रिया के नाम पर कमल पथ, आर्मी एरिया बनबसा के पास बुलाया। वहां पीड़ित को कई अन्य लोग भी मिले, जिन्हें MES में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र दिए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चंपावत रेखा यादव के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। संयुक्त पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से यह सामान बरामद पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, स्टांप पैड, AGE (MES) BANBASA अंकित मोहर, नमूना मोहर, महिला एवं पुरुषों के फोटोग्राफ, कूटरचित दस्तावेज, विभिन्न व्यक्तियों के 35 नियुक्ति पत्र/जॉइनिंग लेटर, स्कूटी संख्या UK07 AC-3133, मेडिकल प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। मोबाइल से लाखों के लेन-देन का खुलासा प्रारंभिक जांच में आरोपी धीरज सक्सेना के मोबाइल फोन से लाखों रुपये के लेन-देन की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब बरामद दस्तावेजों, लेन-देन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस को अन्य पीड़ितों के भी सामने आने की संभावना है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस ने की अपील चंपावत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सरकारी या सैन्य विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर किसी व्यक्ति द्वारा धनराशि मांगे जाने पर बिना सत्यापन के भुगतान न करें। नौकरी के नाम पर किसी संदिग्ध व्यक्ति, दस्तावेज या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।1
- 🚨 उत्तराखंड की बड़ी खबरें पिथौरागढ़–चंपावत से फटाफट अपडेट 🚨 उत्तराखंड की बड़ी खबरें पिथौरागढ़–चंपावत से फटाफट अपडेट1
- “ऑलवेदर रोड की बदहाली पर आक्रोश, सड़क सुधार की उठी मांग” “ऑलवेदर रोड की बदहाली पर आक्रोश, सड़क सुधार की उठी मांग”1
- लोगों को आर्मी MES में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार जनपद चंपावत..... लोगों को आर्मी/MES में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले व्यक्ति व उसके सहयोगी को चंपावत पुलिस द्वारा फर्जी कागजात स्टैंप, पेड,स्कूटी के साथ किया गिरफ्तार.....1