चंपावत में मत्स्य पालन को मिल रही नई दिशा, योजनाओं से सशक्त हो रहे कृषक और मत्स्य पालक मत्स्य पालन के लिए 60 प्रतिशत तक अनुदान, फिश क्योस्क और मोटर साइकिल विद आइस बॉक्स जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध चंपावत, 29 सितंबर 2026। जनपद चंपावत में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कृषकों, युवाओं और मत्स्य पालकों को वित्तीय सहायता एवं अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला मत्स्य विभाग के अनुसार इन योजनाओं से मत्स्य पालन को स्वरोजगार के रूप में अपनाने के अवसर बढ़ रहे हैं। जिला मत्स्य अधिकारी ने बताया कि जिला योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्य पालकों को वित्तीय सहायता दी जा रही है। पर्वतीय क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए पालीलाइनर मत्स्य तालाब, तालाब सुधार, ट्राउट रेसवेज, स्मॉल बायोफ्लॉक यूनिट, आरएएस तथा बत्तख और मुर्गी बाड़ा निर्माण जैसी गतिविधियों को भी योजनाओं में शामिल किया गया है। इन योजनाओं के तहत सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को 40 से 50 प्रतिशत तक तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला लाभार्थियों को 60 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। मत्स्य उत्पादों के विपणन पर भी जोर मत्स्य पालकों की आय बढ़ाने और ताजा मछली के विपणन को आसान बनाने के लिए 'मत्स्य सहेली' योजना, फिश क्योस्क की स्थापना तथा मोटर साइकिल विद आइस बॉक्स जैसी सुविधाएं अनुदान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं पंचेश्वर और चुका क्षेत्रों में एंग्लिंग मीट के आयोजन के माध्यम से मत्स्य पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। इसके अलावा जल संरक्षण, मत्स्य बीज संचय, मत्स्य उत्पादों के मूल्य संवर्धन और विभिन्न व्यंजन तैयार करने के लिए जागरूकता गोष्ठियों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे कर सकते हैं आवेदन मत्स्य पालन से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक कृषक एवं लाभार्थी खसरा-खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो और शपथ पत्र के साथ मत्स्य विभाग में आवेदन कर सकते हैं। विभाग के अनुसार योजनाओं के माध्यम से जनपद में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार और आय के नए अवसर विकसित किए जा रहे हैं।
चंपावत में मत्स्य पालन को मिल रही नई दिशा, योजनाओं से सशक्त हो रहे कृषक और मत्स्य पालक मत्स्य पालन के लिए 60 प्रतिशत तक अनुदान, फिश क्योस्क और मोटर साइकिल विद आइस बॉक्स जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध चंपावत, 29 सितंबर 2026। जनपद चंपावत में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कृषकों, युवाओं और मत्स्य पालकों को वित्तीय सहायता एवं अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला मत्स्य विभाग के अनुसार इन योजनाओं से मत्स्य पालन को स्वरोजगार के रूप में अपनाने के अवसर बढ़ रहे हैं। जिला मत्स्य अधिकारी ने बताया कि जिला योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्य पालकों को वित्तीय
सहायता दी जा रही है। पर्वतीय क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए पालीलाइनर मत्स्य तालाब, तालाब सुधार, ट्राउट रेसवेज, स्मॉल बायोफ्लॉक यूनिट, आरएएस तथा बत्तख और मुर्गी बाड़ा निर्माण जैसी गतिविधियों को भी योजनाओं में शामिल किया गया है। इन योजनाओं के तहत सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को 40 से 50 प्रतिशत तक तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला लाभार्थियों को 60 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। मत्स्य उत्पादों के विपणन पर भी जोर मत्स्य पालकों की आय बढ़ाने और ताजा मछली के विपणन को आसान बनाने के लिए 'मत्स्य सहेली' योजना, फिश क्योस्क की स्थापना तथा मोटर साइकिल विद आइस बॉक्स जैसी सुविधाएं अनुदान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं पंचेश्वर और चुका
क्षेत्रों में एंग्लिंग मीट के आयोजन के माध्यम से मत्स्य पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। इसके अलावा जल संरक्षण, मत्स्य बीज संचय, मत्स्य उत्पादों के मूल्य संवर्धन और विभिन्न व्यंजन तैयार करने के लिए जागरूकता गोष्ठियों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे कर सकते हैं आवेदन मत्स्य पालन से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक कृषक एवं लाभार्थी खसरा-खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो और शपथ पत्र के साथ मत्स्य विभाग में आवेदन कर सकते हैं। विभाग के अनुसार योजनाओं के माध्यम से जनपद में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार और आय के नए अवसर विकसित किए जा रहे हैं।
- दूरस्थ सिंगदा गांव में पहुंची ‘जन-जन की सरकार’, 510 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, स्वास्थ्य, कृषि, आवास, सुरक्षा दीवार समेत विभिन्न मामलों के 57 आवेदन प्राप्त, जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश। दूरस्थ सिंगदा गांव में पहुंची ‘जन-जन की सरकार’, 510 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, स्वास्थ्य, कृषि, आवास, सुरक्षा दीवार समेत विभिन्न मामलों के 57 आवेदन प्राप्त, जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश। चंपावत, 29 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत मंगलवार को बाराकोट के दूरस्थ ग्राम सिंगदा स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पाण्डेय और दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगोली विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी। लगभग 510 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिया गया। स्वास्थ्य विभाग से 118, पंचायती राज से 84, पशुपालन से 81, उद्यान से 74, आयुष एवं होम्योपैथिक से 53, कृषि से 22, कौशल विकास से 14, सहकारिता से 10 और श्रम विभाग से 7 लाभार्थियों समेत अन्य लोगों को भी लाभान्वित किया गया। 57 आवेदन और शिकायतें हुईं प्राप्त शिविर में कुल 57 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का गंभीरता से परीक्षण कर नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य केवल आवेदन लेना नहीं, बल्कि पात्र लोगों को योजनाओं का वास्तविक लाभ दिलाना है। ग्रामीण हरीश सिंह सामंत ने विद्यालय के उच्चीकरण, मंदिर की सुरक्षा दीवार, फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़, पेयजल पाइपलाइन और सड़क सुधारीकरण की मांग रखी। प्रकाश सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की मांग की, जिस पर जिला विकास अधिकारी को पात्रता का परीक्षण करने के निर्देश दिए गए। ग्राम प्रधान चंद्रा देवी ने एनएच रोड कटिंग से कई मकानों को खतरा होने की समस्या उठाई। जिलाधिकारी ने एसडीएम लोहाघाट, एनएच के अधिशासी अभियंता और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को संयुक्त रूप से आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं ग्रामीणों द्वारा फसलों की सुरक्षा के लिए तारबाड़ की मांग पर मुख्य कृषि अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिविर में सोलर लाइट, सुरक्षा दीवार, गौशाला, विद्यालयों में बाउंड्री, आवास, खेल मैदान, शौचालय और पेयजल सहित अन्य समस्याओं से जुड़े आवेदन भी प्राप्त हुए। किसानों को 90 हजार रुपये के ब्याजमुक्त ऋण के चेक सहकारिता विभाग की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत कृषक कुंवर सिंह, आनंद सिंह और राजेंद्र सिंह को कृषि कार्य के लिए ब्याजमुक्त ऋण योजना के अंतर्गत कुल 90 हजार रुपये के ऋण चेक प्रदान किए गए। समाज कल्याण विभाग की ओर से हरिराम और जोगा सिंह को श्रवण यंत्र भी उपलब्ध कराए गए। आंगन मिलन में गोदभराई और बेटी का जन्मदिन शिविर के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। गर्भवती प्रीति देवी की गोदभराई कर उन्हें पोषण के लिए फलों की टोकरी प्रदान की गई। वहीं ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश देते हुए एक बच्ची का जन्मदिन भी मनाया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या, जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी, गिरीश कुंवर, मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, एसडीएम लोहाघाट नीतू डागर, नोडल अधिकारी एवं महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सुमेधा पंत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।4
- चंपावत कैंपस छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय का दबदबा, भानु तड़ागी की बड़ी जीत चंपावत कैंपस छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय का दबदबा, भानु तड़ागी की बड़ी जीत1
- आर्मी इंटेलीजेंस बनबसा की सूचना पर चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्यवाही MES में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार जनपद चंपावत..... लोगों को आर्मी/MES में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले व्यक्ति व उसके सहयोगी को चंपावत पुलिस द्वारा फर्जी कागजात स्टैंप, पेड,स्कूटी के साथ किया गिरफ्तार.....1
- सरस्वती शिशु मंदिर में कोई निबंध प्रतियोगिता विषय था विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड 2047 धारी (नैनीताल) सरस्वती शिशु मंदिर गंगुवाचौड़ मैं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 6 कक्षा 8 तक के बच्चों ने भाग लिया विषय रहा विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड 2047। जिसमें सभी आचार्य आचार्या ने बच्चों के साथ सहयोग किया।1
- आशाओं ने की मानदेय बढ़ाने और स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग अल्मोड़ा। मानदेय वृद्धि, नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने मंगलवार को नगर के गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के जल्द समाधान की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि 31 अगस्त 2021 को खटीमा वार्ता में सरकार ने आशाओं को 11,500 रुपये मासिक मानदेय देने का वादा किया था, लेकिन करीब पांच साल बीतने के बाद भी यह प्रस्ताव लागू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि आशाएं 24 घंटे मातृ-शिशु सुरक्षा से जुड़ी सेवाओं में जुटी रहती हैं, इसके बावजूद उन्हें दैनिक मजदूर से भी कम भुगतान किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने दरज़ामंत्री कुंदन लटवाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में वर्ष 2021 के प्रस्ताव को तत्काल लागू करने, आशाओं को स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने और सेवानिवृत्ति के बाद आजीवन पेंशन की नीति बनाने की मांग की गई। आशाओं ने कहा कि जब तक स्थायी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जाता, तब तक सेवामुक्त होने वाली आशाओं को 10 लाख रुपये की एकमुश्त राशि दी जाए। इसके अलावा महीनों से लंबित भुगतान जारी करने, पल्स पोलियो अभियान और प्रशिक्षण के लिए 500 रुपये प्रतिदिन का भत्ता देने तथा सरकारी अस्पतालों में आशाओं के साथ होने वाली बदसलूकी पर रोक लगाने की मांग भी की गई। आशा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को और उग्र करने के लिए मजबूर होंगी।1
- • नैनीताल बैंक का रिकॉर्ड प्रदर्शन: नेटवर्थ में 26.86% का सुधार, एमडी सुशी कुमार लाल ने साझा किए आंकड़े नैनीताल। द नैनीताल बैंक लिमिटेड की 104वीं वार्षिक आम बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के शानदार वित्तीय नतीजे घोषित किए गए। बैंक के परिचालन लाभ में 30.66% की वृद्धि दर्ज की गई, जो बढ़कर 116.33 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, शुद्ध लाभ भी 24.96% की बढ़त के साथ 63.24 करोड़ रुपये पर पहुँच गया। एमडी एवं सीईओ सुशी कुमार लाल के अनुसार, बैंक का कुल व्यवसाय 6.75% बढ़कर 14,118.02 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा, नेटवर्थ में 26.86% का सुधार हुआ है और शुद्ध एनपीए घटकर महज 0.27% रह गया है। बैंक ने डिजिटल बैंकिंग को मजबूत करने के लिए 'नैनी नियो' ऐप और साउंड बॉक्स जैसी नई सुविधाएँ भी शुरू की हैं।1
- उत्तराखंड :चंपावत जिले के लोहाघाट महाविद्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ छात्र संघ चुनाव मतदान1
- उत्तराखंड: चंपावत जिले के टनकपुर में धर्म छुपा कर युवती से बनाए शारीरिक संबंध युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार1