logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चौपारण : दनुआ घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर खाई में गिरा चौपारण: थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित दनुआ घाटी में मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना की सूचना मिली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे में दो लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है, हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके की ओर रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दनुआ घाटी में तेज ढलान और तीखे मोड़ों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूरी जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

2 hrs ago
user_Nitish Keshri
Nitish Keshri
Local News Reporter चौपारण, हजारीबाग, झारखंड•
2 hrs ago
af078e15-6876-44ce-8bd9-4cdc2af64895

चौपारण : दनुआ घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर खाई में गिरा चौपारण: थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित दनुआ घाटी में मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना की सूचना मिली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे में दो लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है, हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके की ओर रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दनुआ घाटी में तेज ढलान और तीखे मोड़ों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूरी जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by IYCB
    1
    Post by IYCB
    user_IYCB
    IYCB
    Nurse बरही, हजारीबाग, झारखंड•
    4 hrs ago
  • बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा शुरू कर दी है । इसी बीच उनके बेटे नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप से जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उनके जदयू में शामिल होने से पार्टी में उत्साह देखने को मिला है।
    1
    बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा शुरू कर दी है । इसी बीच उनके बेटे नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप से जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उनके जदयू में शामिल होने से पार्टी में उत्साह देखने को मिला है।
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    1 hr ago
  • सोमवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे समेकित जांच चौकी डोभी पर उत्पाद विभाग द्वारा करोड़ों रुपए की अवैध शराब का विनष्टीकरण किया गया। इसमें देशी, विदेशी, अंग्रेजी शराब के साथ-साथ महुआ चुलाई शराब एवं महुआ फूल भी शामिल थे। यह कार्रवाई उत्पाद विभाग के निरीक्षक रामप्रीती कुमार एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी शेरघाटी अमल किशोर की मौजूदगी में की गई। इस दौरान उत्पाद निरीक्षक रामप्रीती कुमार ने बताया कि विभिन्न मामलों में जब्त की गई अवैध शराब एवं महुआ फूल को नियमानुसार नष्ट किया गया है, ताकि इसका दुरुपयोग न हो सके। उत्पाद विभाग की टीम पूरी प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे । इस दौरान क्या कहते है उत्पाद निरीक्षक
    2
    सोमवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे समेकित जांच चौकी डोभी पर उत्पाद विभाग द्वारा करोड़ों रुपए की अवैध शराब का विनष्टीकरण किया गया। इसमें देशी, विदेशी, अंग्रेजी शराब के साथ-साथ महुआ चुलाई शराब एवं महुआ फूल भी शामिल थे।
यह कार्रवाई उत्पाद विभाग के निरीक्षक रामप्रीती कुमार एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी शेरघाटी अमल किशोर की मौजूदगी में की गई।
इस दौरान उत्पाद निरीक्षक रामप्रीती कुमार ने बताया कि विभिन्न मामलों में जब्त की गई अवैध शराब एवं महुआ फूल को नियमानुसार नष्ट किया गया है, ताकि इसका दुरुपयोग न हो सके। उत्पाद विभाग की टीम पूरी प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे । इस दौरान क्या कहते है उत्पाद निरीक्षक
    user_महेंद्र शर्मा
    महेंद्र शर्मा
    पत्रकार, # डोभी, गया, बिहार•
    8 hrs ago
  • Post by M.Haque Bharti
    1
    Post by M.Haque Bharti
    user_M.Haque Bharti
    M.Haque Bharti
    Social worker Katkamsandi, Hazaribagh•
    18 hrs ago
  • चतरा जिले के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल लेंबोइया पहाड़ी मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक हुई। मंदिर की वर्षगांठ में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है।
    1
    चतरा जिले के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल लेंबोइया पहाड़ी मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक हुई। मंदिर की वर्षगांठ में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है।
    user_Jitendra Tiwari
    Jitendra Tiwari
    पत्रकार पथलगोरा, चतरा, झारखंड•
    23 hrs ago
  • हजारीबाग (समाहरणालय परिसर)। में मिड डे मील रसोईया और संयोजिका संघ के बैनर तले रसोइयों ने अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में रसोईया और संयोजिकाएं शामिल हुईं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मानदेय बढ़ाने और रसोइयों के नियमितीकरण की मांग की। प्रदर्शनकारी रसोइयों का कहना है कि उन्हें सरकार द्वारा बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे रोजाना स्कूलों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करती हैं और काम के दौरान कई तरह के जोखिमों का सामना करना पड़ता है। कई बार रसोइया आगजनी जैसी घटनाओं का भी शिकार हो जाती हैं, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। जिला अध्यक्ष महेंद्र पासवान ने कहा कि फिलहाल सभी रसोइया हड़ताल पर हैं और शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्य से हटाने की धमकी भी दी जा रही है। उन्होंने सरकार से जल्द मांगों पर सकारात्मक पहल करने की अपील की है।
    1
    हजारीबाग (समाहरणालय परिसर)। में मिड डे मील रसोईया और संयोजिका संघ के बैनर तले रसोइयों ने अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में रसोईया और संयोजिकाएं शामिल हुईं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मानदेय बढ़ाने और रसोइयों के नियमितीकरण की मांग की। प्रदर्शनकारी रसोइयों का कहना है कि उन्हें सरकार द्वारा बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे रोजाना स्कूलों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करती हैं और काम के दौरान कई तरह के जोखिमों का सामना करना पड़ता है। कई बार रसोइया आगजनी जैसी घटनाओं का भी शिकार हो जाती हैं, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। जिला अध्यक्ष महेंद्र पासवान ने कहा कि फिलहाल सभी रसोइया हड़ताल पर हैं और शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्य से हटाने की धमकी भी दी जा रही है। उन्होंने सरकार से जल्द मांगों पर सकारात्मक पहल करने की अपील की है।
    user_Ravi Sharma Ptrakar Hzb
    Ravi Sharma Ptrakar Hzb
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    16 min ago
  • कारवाई न होने पर आंदोलन किया जायेगा : ग्रामीण जनता केवल मुआवजा ही नही काम भी दे भारतमाला परियोजना। लोकतंत्र की आवाज़ निशांत तिवारी प्रभारी झारखंड हंटरगंज(चतरा):- जिले के हंटरगंज प्रखंड के पाण्डेयपुरा पंचायत के पचमो गांव मे भारतमाला परियोजना के प्रति ग्रामीणों का गुस्सा फुट पड़ा है। ग्रामीणों ने रास्ते के लिए और विभागीय अनियमितता के लिए सरकार से लगातार गुहार लगाया जा रहा है पर विभाग के उच्च अधिकारियों के द्वारा संज्ञान नही लिया जा रहा है जो विचारणीय है। ग्रामीणों ने जानकारी साझा करते हुए बताया की पहले हमारे जमीन को जैसे तैसे अधिग्रहण कर लिया गया है और उसमे मनमाने तरीके से भारतमाला परियोजना के द्वारा काम किया जा रहा है जिसके चलते ग्रामीणों मे आक्रोश की स्थिति उत्पन्न है। ग्रामीणों का कहना है की हमारे गांव का मुख्य बाजार पाण्डेयपुरा है जहा जाने के लिए निकटतम रास्ते को भारतमाला परियोजना के द्वारा बंद किया जा रहा है।उन्होंने बताया की इस रास्ते के बंद होने की स्थिति मे पाण्डेयपुरा से निकटतम सम्पर्क पुरी तरह से टूट जायेगा और लगभग 250 घरों के लोगो को पाण्डेयपुरा जाने के लिए लगभग 8 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी ऐसी स्थिति मे बच्चों को विद्यालय जाना,रोजमर्रा की जरूरतों के लिए ग्रामीणों और महिलाओ का आना जाना,आपातकालीन स्थिति मे मरीजों को लाना ले जाना ग्रामीणों के लिए काफी चुनौतिपूर्ण हो जायेगा। ग्रामीणों ने ये भी जानकारी साझा किया की जिस सड़क के लिए जगह छोड़ने की बात की जा रही है उस सड़क के निर्माण कार्य की मंजूरी सरकारी योजनाओं के द्वारा मिल चुकी है। ग्रामीणों का ये भी कहना है की भारतमाला के द्वारा जो जमीन ग्रामीणों से अधिग्रहण किया गया था उससे ज्यादा मे निर्माण कार्य किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों मे आक्रोश की स्थिति उत्पन्न है।ग्रामीणों ने उक्त मामले से सम्बन्धित आवेदन उपायुक्त कार्यालय चतरा और हंटरगंज थाना मे भी दी गयी है पर अभी तक इस मामले पर कोई कारवाई नही की गयी है। ग्रामीणों ने कहा है की उक्त सभी मामलो पर कारवाई न होने की स्थिति मे आंदोलन और धरना दिया जायेगा। ग्रामीणों का कहना है की हम लोग मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन करने का काम करते है और हमारी जमीन ले कर हमे ही काम से वंचित रखा जा रहा है हमारे क्षेत्र मे बाहरी लोगो से काम करवाया जा रहा है। ग्रामीणों ने वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियो से भारतमाला परियोजना मे रोजगार मुहैया कराने के लिए गुहार लगाया है।
    3
    कारवाई न होने पर आंदोलन किया जायेगा : ग्रामीण जनता
केवल मुआवजा ही नही काम भी दे भारतमाला परियोजना।
लोकतंत्र की आवाज़
निशांत तिवारी
प्रभारी झारखंड 
हंटरगंज(चतरा):- जिले के हंटरगंज प्रखंड के पाण्डेयपुरा पंचायत के पचमो गांव मे भारतमाला परियोजना के प्रति ग्रामीणों का गुस्सा फुट पड़ा है। ग्रामीणों ने रास्ते के लिए और विभागीय अनियमितता के लिए सरकार से लगातार गुहार लगाया जा रहा है पर विभाग के उच्च अधिकारियों के द्वारा संज्ञान नही लिया जा रहा है जो विचारणीय है। ग्रामीणों ने जानकारी साझा करते हुए बताया की पहले हमारे जमीन को जैसे तैसे अधिग्रहण कर लिया गया है और उसमे मनमाने तरीके से भारतमाला परियोजना के द्वारा काम किया जा रहा है जिसके चलते ग्रामीणों मे आक्रोश की स्थिति उत्पन्न है। ग्रामीणों का कहना है की हमारे गांव का मुख्य बाजार पाण्डेयपुरा है जहा जाने के लिए  निकटतम रास्ते को भारतमाला परियोजना के द्वारा बंद किया जा रहा है।उन्होंने बताया की इस रास्ते के बंद होने की स्थिति मे पाण्डेयपुरा से निकटतम सम्पर्क पुरी तरह से टूट जायेगा और लगभग 250 घरों के लोगो को पाण्डेयपुरा जाने के लिए लगभग 8 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी ऐसी स्थिति मे बच्चों को विद्यालय जाना,रोजमर्रा की जरूरतों के लिए ग्रामीणों और महिलाओ का आना जाना,आपातकालीन स्थिति मे मरीजों को लाना ले जाना ग्रामीणों के लिए काफी चुनौतिपूर्ण हो जायेगा। ग्रामीणों ने ये भी जानकारी साझा किया की जिस सड़क के लिए जगह छोड़ने की बात की जा रही है उस सड़क के निर्माण कार्य की मंजूरी सरकारी योजनाओं के द्वारा मिल चुकी है। ग्रामीणों का ये भी कहना है की भारतमाला के द्वारा जो जमीन ग्रामीणों से अधिग्रहण किया गया था उससे ज्यादा मे निर्माण कार्य किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों मे आक्रोश की स्थिति उत्पन्न है।ग्रामीणों ने उक्त मामले से सम्बन्धित आवेदन उपायुक्त कार्यालय चतरा और हंटरगंज थाना मे भी दी गयी है पर अभी तक इस मामले पर कोई कारवाई नही की गयी है। ग्रामीणों ने कहा है की उक्त सभी मामलो पर कारवाई न होने की स्थिति मे आंदोलन और धरना दिया जायेगा। ग्रामीणों का कहना है की हम लोग मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन करने का काम करते है और हमारी जमीन ले कर हमे ही काम से वंचित रखा जा रहा है हमारे क्षेत्र मे बाहरी लोगो से काम करवाया जा रहा है। ग्रामीणों ने वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियो से भारतमाला परियोजना मे रोजगार मुहैया कराने के लिए गुहार लगाया है।
    user_Nishant Tiwari
    Nishant Tiwari
    Local News Reporter शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • GOVT. SECANDARY SCHOOL BHANDARO का बॉण्डरी का जाली का ये हाल है इसका जिम्मेदार कौन?
    1
    GOVT. SECANDARY SCHOOL BHANDARO का बॉण्डरी का जाली का ये हाल है इसका जिम्मेदार कौन?
    user_IYCB
    IYCB
    Nurse बरही, हजारीबाग, झारखंड•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.