Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखनादौन में भारत पेट्रोलियम पंप में लगी भीषण आग देखते ही देखते धुएं के गुबार से मचा हड़कंप
Neelesh THAKUR
लखनादौन में भारत पेट्रोलियम पंप में लगी भीषण आग देखते ही देखते धुएं के गुबार से मचा हड़कंप
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by प्रशांत पटैल1
- Post by Neelesh THAKUR1
- पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, एकता, अनुशासन और स्वास्थ्य का संदेश दिया। पुलिस विभाग और मंडला साइक्लिंग क्लब के सदस्यों ने हिस्सा लिया।1
- मां नर्मदा उत्तर वाहिनी परिक्रमा के द्वारा लगातार 5 वर्षों से मंडला में दो दिवसीय मां नर्मदा की उत्तर वाहिनी परिक्रमा का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में इस वर्ष भी दो दिवसीय मां नर्मदा की उत्तर वाहिनी परिक्रमा का आयोजन किया गया परिक्रमा का शुभारंभ मंडल में किला वार्ड में स्थित व्यास नारायण मंदिर से नर्मदा भक्तों ने पूजन अर्चन कर अपनी यात्रा प्रारंभ की इस यात्रा में मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में नर्मदा भक्त शामिल हुए हैं शनिवार को प्रथम दिवस की परिक्रमा का रात्रि विश्राम घाघा घाघी में होगा। शनिवार को शाम 4:00 बजे समिति के संचालक सुधीर कांसकार ने आयोजन के संबंध में जानकारी दी1
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 99747788631
- सुप्रसिद्ध ज्वारे का हुआ विसर्जन, चौगान में उमड़ा जनसैलाब घुघरी/चौगान में आज सुप्रसिद्ध ज्वारे का विसर्जन पूरे विधि-विधान और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे क्षेत्र में आस्था का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही ज्वारे की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर ज्वारे रखकर भजन-कीर्तन करती नजर आईं। ढोल-नगाड़ों और जयकारों से पूरा चौगान गूंज उठा।1
- मंडला, जिले में गर्मी तेज होते ही आगजनी की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। ताजा मामला माली मोहगांव के टिकरा टोला क्षेत्र से सामने आया है, जहां अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब दो एकड़ से अधिक क्षेत्र में खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। किसानों की महीनों की मेहनत कुछ ही पलों में राख में बदल गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि तेज धूप और सूखी फसल के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। इस घटना से प्रभावित किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है, ताकि किसानों को राहत मिल सके। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन प्राथमिक तौर पर तेज गर्मी और लापरवाही को वजह माना जा रहा है।1
- Post by Neelesh THAKUR1
- मंडला जिले के चौगान मढ़िया से एक भक्ति और आस्था से सराबोर अद्भुत दृश्य सामने आया, जहाँ चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य ज्वारे विसर्जन यात्रा बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। चौगान मढ़िया से प्रारंभ हुई इस भव्य ज्वारे विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और माता के जयकारों के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस पावन अवसर पर शनिवार को दोपहर 2:00 मध्यप्रदेश शासन की पीएचई मंत्री संपतिया उइके भी यात्रा में शामिल हुईं। उन्होंने माँ ज्वारे के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। मंत्री संपतिया उइके ने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा माहौल भक्ति से सराबोर हो गया। जन-जन की आस्था और विश्वास ने इस आयोजन को और भी दिव्य बना दिया। महिलाएं सिर पर ज्वारे रखकर पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं, तो वहीं युवा और बच्चे भी पूरे उत्साह के साथ इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बने। विसर्जन यात्रा के पश्चात चौगान मढ़िया में भंडारे का आयोजन किया गया, जहाँ मंत्री संपतिया उइके ने स्वयं उपस्थित होकर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की और सेवा भाव का परिचय दिया।1