logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आधी रात का खूनी विवाद! फौजी पति ने पत्नी के सिर में मारी गोली, मौत, आरोपी हिरासत में मुरैना। जिले के अंबाह कस्बे से गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खजूरी रोड क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान भारतीय सेना में पदस्थ एक जवान ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली सिर में लगने से महिला की मौत हो गई।

5 hrs ago
user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

आधी रात का खूनी विवाद! फौजी पति ने पत्नी के सिर में मारी गोली, मौत, आरोपी हिरासत में मुरैना। जिले के अंबाह कस्बे से गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खजूरी रोड क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान भारतीय सेना में पदस्थ एक जवान ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली सिर में लगने से महिला की मौत हो गई।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ग्राम पंचायत ऊमरी की यह सराहनीय पहल केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण का संकल्प है। 🌳 एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ पिता के नाम 🌳 ग्राम पंचायत ऊमरी की यह सराहनीय पहल केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण का संकल्प है कनावर रोड स्थित शांतिधाम परिसर में लगाए गए पौधे आने वाले समय में इस क्षेत्र को हराभरा बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे। यदि इन पौधों की नियमित देखभाल की गई, तो एक वर्ष में हरियाली का प्रभाव दिखने लगेगा और दो वर्ष बाद इसके बेहद सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। इस प्रेरणादायक अभियान के लिए ग्राम पंचायत ऊमरी एवं सरपंच श्री वीरेंद्र सिंह यादव 'पुनु' बधाई के पात्र हैं। आइए, हम भी संकल्प लें— 🌱 एक पेड़ माँ के नाम, 🌳 एक पेड़ पिता के नाम। #EkPedMaaKeNaam #EkPedPitaKeNaam #Umari #Shantidham #GreenUmari #Bhind #MadhyaPradesh
    1
    ग्राम पंचायत ऊमरी की यह सराहनीय पहल केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण का संकल्प है।
🌳 एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ पिता के नाम 🌳
ग्राम पंचायत ऊमरी की यह सराहनीय पहल केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण का संकल्प है
कनावर रोड स्थित शांतिधाम परिसर में लगाए गए पौधे आने वाले समय में इस क्षेत्र को हराभरा बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे। यदि इन पौधों की नियमित देखभाल की गई, तो एक वर्ष में हरियाली का प्रभाव दिखने लगेगा और दो वर्ष बाद इसके बेहद सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
इस प्रेरणादायक अभियान के लिए ग्राम पंचायत ऊमरी एवं सरपंच श्री वीरेंद्र सिंह यादव 'पुनु' बधाई के पात्र हैं।
आइए, हम भी संकल्प लें—
🌱 एक पेड़ माँ के नाम,
🌳 एक पेड़ पिता के नाम।
#EkPedMaaKeNaam #EkPedPitaKeNaam #Umari #Shantidham #GreenUmari #Bhind #MadhyaPradesh
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अंचल में बारिश, किसानों के खिले चेहरे, बाजरा बारिश न होने से सूख रहे थे। अंबाह। अंचल में बारिश, किसानों के खिले चेहरे, बाजरा में कई दिनों से बारिश न होने से सूख रहे थे। बुधवार को शाम से ही और सुबह -गुरुवार को हुई तेज बारिश से खेतों में खड़ी फसलों ने अपना रंग बदल लिया या और लहलहाती फसल को देख कर किसानों के चेहरे खिलने लगे हैं
    1
    अंचल में बारिश, किसानों के खिले चेहरे, बाजरा बारिश न होने से सूख रहे थे।
अंबाह।
अंचल में बारिश, किसानों के खिले चेहरे, बाजरा में कई दिनों से बारिश न होने से सूख रहे थे। बुधवार को शाम से ही और सुबह -गुरुवार को हुई तेज बारिश से खेतों में खड़ी फसलों ने अपना रंग बदल लिया या और  लहलहाती फसल को देख कर किसानों के चेहरे खिलने लगे हैं
    user_भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • डाला डेरा, दौड़ाए पंपसेट; तीसरे दिन भी जलभराव से जंग लड़ते रहे तीन गांव फतेहाबाद : मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के निरीक्षण के तीसरे दिन भी ग्राम पंचायत धिमश्री के उपग्राम बांसबले, नगला मुक्ता और झारपुरा में जलभराव की समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं हो सकी। गुरुवार को एडीओ पंचायत नरेंद्र पाल सिंह ने तीनों गांवों में सचिव और ग्राम प्रधान के साथ डेरा डालकर राहत कार्यों की निगरानी की। उनकी देखरेख में ट्रैक्टर पर पंपसेट लगाकर लगातार पानी की निकासी कराई गई। ग्रामीणों ने बताया कि बीच-बीच में हो रही बारिश के बावजूद पंपसेट से पानी निकालने के कारण कई स्थानों पर जलभराव कम हुआ है, लेकिन अनेक गलियां और संपर्क मार्ग अब भी पानी में डूबे हैं। सबसे अधिक परेशानी बांसबले में देखने को मिली, जहां तालाब लबालब होने से आवागमन प्रभावित रहा। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि तालाबों पर अतिक्रमण, वर्षों से सफाई नहीं होने और बरसात के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हर साल यही हालात बन जाते हैं। फिलहाल प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है और पंपसेट के माध्यम से लगातार पानी की निकासी कर जलभराव कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
    1
    डाला डेरा, दौड़ाए पंपसेट; तीसरे दिन भी जलभराव से जंग लड़ते रहे तीन गांव
फतेहाबाद : मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के निरीक्षण के तीसरे दिन भी ग्राम पंचायत धिमश्री के उपग्राम बांसबले, नगला मुक्ता और झारपुरा में जलभराव की समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं हो सकी। गुरुवार को एडीओ पंचायत नरेंद्र पाल सिंह ने तीनों गांवों में सचिव और ग्राम प्रधान के साथ डेरा डालकर राहत कार्यों की निगरानी की। उनकी देखरेख में ट्रैक्टर पर पंपसेट लगाकर लगातार पानी की निकासी कराई गई।
ग्रामीणों ने बताया कि बीच-बीच में हो रही बारिश के बावजूद पंपसेट से पानी निकालने के कारण कई स्थानों पर जलभराव कम हुआ है, लेकिन अनेक गलियां और संपर्क मार्ग अब भी पानी में डूबे हैं। सबसे अधिक परेशानी बांसबले में देखने को मिली, जहां तालाब लबालब होने से आवागमन प्रभावित रहा। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों का कहना है कि तालाबों पर अतिक्रमण, वर्षों से सफाई नहीं होने और बरसात के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हर साल यही हालात बन जाते हैं। फिलहाल प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है और पंपसेट के माध्यम से लगातार पानी की निकासी कर जलभराव कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • धौलपुर जिले की ग्राम पंचायत नुनहेरा में प्रशासनिक अनदेखी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता का गुस्सा अब एक बड़े जन-आंदोलन में बदल चुका है। धौलपुर जिले की ग्राम पंचायत नुनहेरा में प्रशासनिक अनदेखी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता का गुस्सा अब एक बड़े जन-आंदोलन में बदल चुका है। धौलपुर पिछले 10 वर्षों से बुनियादी नागरिक सुविधाओं और बदहाल व्यवस्था से पीड़ित नुनहेरा के ग्रामीणों की आवाज को जब शासन-प्रशासन ने अनसुना कर दिया, तो आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नुनहेरा के छात्र-छात्राओं ने एक अनोखा और ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन कर पूरे जिले को हिला कर रख दिया।"अंधे कानून" के खिलाफ बच्चों का ऐतिहासिक शंखनादआज नुनहेरा स्कूल के छोटे-छोटे मासूम बच्चों ने अपनी आंखों पर काली पट्टी बांधी और हाथों में राष्ट्रध्वज तिरंगा लेकर बीच सड़क पर प्रदर्शन किया। बच्चों की आंखों पर बंधी यह काली पट्टी इस बात का सीधा प्रतीक थी कि धौलपुर का प्रशासन और यहाँ का सिस्टम पूरी तरह अंधा हो चुका है, जबकि हाथों में लहराता तिरंगा यह दिखा रहा था कि देश के भविष्य लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं। बच्चों का यह रूप देखकर पूरा क्षेत्र दहल उठा और ग्रामीणों का आक्रोश सातवें आसमान पर पहुंच गया। करन परमार इस भ्रष्टाचार को 1 साल से जारी रखा है लिखित संघर्षइस आंदोलन की अगुवाई कर रहे युवायो ने धौलपुर प्रशासन के दावों की धज्जियां उड़ाते हुए कहा कि पिछले 10 सालों से यहाँ की जनता नारकीय जीवन जी रही है। वे खुद पिछले 1 वर्ष से लगातार ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर लिखित और मौखिक रूप से प्रशासन, शासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अवगत करा रहे हैं, लेकिन हर बार उनके ज्ञापनों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।🔥 जनप्रतिनिधियों की दबंगई और दादागिरी के कारण रुके विकास कार्यकरन परमार ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर सीधे और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि "यहाँ के जनप्रतिनिधियों की दबंगई, तानाशाही और दादागिरी के कारण आज तक जनता का कोई भी काम नहीं हो सका है।" जब भी ग्रामीण अपने हक की आवाज उठाते हैं, तो जनप्रतिनिधियों की दादागिरी के बल पर उन्हें दबाने की कोशिश की जाती है। सरपंच और सेक्रेटरी के पास जनता के विकास कार्य के पैसों का कोई हिसाब नहीं है। निष्पक्ष जांच हो, वरना अधिकारियों की मिलीभगत साफकरन परमार ने धौलपुर उच्चाधिकारियों से बेहद कड़े शब्दों में आग्रह किया है कि पूरे मामले की तुरंत और निष्पक्ष जांच की जाए। परमार ने सीधे तौर पर प्रशासन को कटघरे में खड़ा करते हुए चेतावनी दी है कि "यदि यहाँ के दबंग जनप्रतिनिधियों, सरपंच और सेक्रेटरी के खिलाफ किसी निष्पक्ष एजेंसी से पारदर्शी जांच नहीं कराई गई, तो यह पूरी तरह साफ हो जाएगा कि इस महाभ्रष्टाचार में धौलपुर प्रशासन के उच्च अधिकारियों की भी पूरी मिलीभगत और सांठगांठ है।" 7 तारीख को महा-बहिष्कार: स्कूल पर होगी तालाबंदी ग्रामीणों ने प्रशासन को 3 दिन का दिया था अल्टीमेटम खत्म होने के बाद अब आगामी 7 तारीख को नुनहेरा स्कूल पर ऐतिहासिक तालाबंदी की तैयारी पूरी हो चुकी है। ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि जब तक इस भ्रष्ट तंत्र की जांच नहीं होती और समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक स्कूल, अस्पताल और मुख्य रास्ते का पूर्ण रूप से बहिष्कार जारी रहेगा। इस उग्र आंदोलन और चक्काजाम के दौरान यदि कोई भी कानून-व्यवस्था बिगड़ती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ धौलपुर प्रशासन और लापरवाह अधिकारियों की होगी।
    4
    धौलपुर जिले की ग्राम पंचायत नुनहेरा में प्रशासनिक अनदेखी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता का गुस्सा अब एक बड़े जन-आंदोलन में बदल चुका है। 
धौलपुर जिले की ग्राम पंचायत नुनहेरा में प्रशासनिक अनदेखी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता का गुस्सा अब एक बड़े जन-आंदोलन में बदल चुका है। 
धौलपुर पिछले 10 वर्षों से बुनियादी नागरिक सुविधाओं और बदहाल व्यवस्था से पीड़ित नुनहेरा के ग्रामीणों की आवाज को जब शासन-प्रशासन ने अनसुना कर दिया, तो आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नुनहेरा के छात्र-छात्राओं ने एक अनोखा और ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन कर पूरे जिले को हिला कर रख दिया।"अंधे कानून" के खिलाफ बच्चों का ऐतिहासिक शंखनादआज नुनहेरा स्कूल के छोटे-छोटे मासूम बच्चों ने अपनी आंखों पर काली पट्टी बांधी और हाथों में राष्ट्रध्वज तिरंगा लेकर बीच सड़क पर प्रदर्शन किया। बच्चों की आंखों पर बंधी यह काली पट्टी इस बात का सीधा प्रतीक थी कि धौलपुर का प्रशासन और यहाँ का सिस्टम पूरी तरह अंधा हो चुका है, जबकि हाथों में लहराता तिरंगा यह दिखा रहा था कि देश के भविष्य लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं। बच्चों का यह रूप देखकर पूरा क्षेत्र दहल उठा और ग्रामीणों का आक्रोश सातवें आसमान पर पहुंच गया। करन परमार इस भ्रष्टाचार को 1 साल से जारी रखा है लिखित संघर्षइस आंदोलन की अगुवाई कर रहे युवायो ने धौलपुर प्रशासन के दावों की धज्जियां उड़ाते हुए कहा कि पिछले 10 सालों से यहाँ की जनता नारकीय जीवन जी रही है। वे खुद पिछले 1 वर्ष से लगातार ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर लिखित और मौखिक रूप से प्रशासन, शासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अवगत करा रहे हैं, लेकिन हर बार उनके ज्ञापनों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।🔥 जनप्रतिनिधियों की दबंगई और दादागिरी के कारण रुके विकास कार्यकरन परमार ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर सीधे और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि "यहाँ के जनप्रतिनिधियों की दबंगई, तानाशाही और दादागिरी के कारण आज तक जनता का कोई भी काम नहीं हो सका है।" जब भी ग्रामीण अपने हक की आवाज उठाते हैं, तो जनप्रतिनिधियों की दादागिरी के बल पर उन्हें दबाने की कोशिश की जाती है। सरपंच और सेक्रेटरी के पास जनता के विकास कार्य के पैसों का कोई हिसाब नहीं है।  निष्पक्ष जांच हो, वरना अधिकारियों की मिलीभगत साफकरन परमार ने धौलपुर उच्चाधिकारियों से बेहद कड़े शब्दों में आग्रह किया है कि पूरे मामले की तुरंत और निष्पक्ष जांच की जाए। परमार ने सीधे तौर पर प्रशासन को कटघरे में खड़ा करते हुए चेतावनी दी है कि "यदि यहाँ के दबंग जनप्रतिनिधियों, सरपंच और सेक्रेटरी के खिलाफ किसी निष्पक्ष एजेंसी से पारदर्शी जांच नहीं कराई गई, तो यह पूरी तरह साफ हो जाएगा कि इस महाभ्रष्टाचार में धौलपुर प्रशासन के उच्च अधिकारियों की भी पूरी मिलीभगत और सांठगांठ है।" 
7 तारीख को महा-बहिष्कार: स्कूल पर होगी तालाबंदी
ग्रामीणों ने प्रशासन को  3 दिन का दिया था अल्टीमेटम खत्म होने के बाद अब आगामी 7 तारीख को नुनहेरा स्कूल पर ऐतिहासिक तालाबंदी की तैयारी पूरी हो चुकी है। ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि जब तक इस भ्रष्ट तंत्र की जांच नहीं होती और समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक स्कूल, अस्पताल और मुख्य रास्ते का पूर्ण रूप से बहिष्कार जारी रहेगा। इस उग्र आंदोलन और चक्काजाम के दौरान यदि कोई भी कानून-व्यवस्था बिगड़ती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ धौलपुर प्रशासन और लापरवाह अधिकारियों की होगी।
    user_राघवेन्द्र सिंह राजाखेड़ा
    राघवेन्द्र सिंह राजाखेड़ा
    राजाखेड़ा, धौलपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • एक तरफ सरकार का 'हरियाली मिशन', दूसरी तरफ दबंगों का 'ट्रैक्टर मिशन'! खेल मैदान उजाड़ा, पौधे उखाड़े, जाली तोड़ी... आखिर कब होगी कार्रवाई?
    1
    एक तरफ सरकार का 'हरियाली मिशन', दूसरी तरफ दबंगों का 'ट्रैक्टर मिशन'! खेल मैदान उजाड़ा, पौधे उखाड़े, जाली तोड़ी... आखिर कब होगी कार्रवाई?
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • दतिया उपचुनाव में हार के बाद पहली बार भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे आशुतोष तिवारी फिर भीतरघात पर दिया बड़ा बयान । दतिया उपचुनाव में हार के बाद पहली बार भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे आशुतोष तिवारी फिर भीतरघात पर दिया बड़ा बयान ।
    1
    दतिया उपचुनाव में हार के बाद पहली बार भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे आशुतोष तिवारी फिर भीतरघात पर दिया बड़ा बयान ।
दतिया उपचुनाव में हार के बाद पहली बार भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे आशुतोष तिवारी फिर भीतरघात पर दिया बड़ा बयान ।
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बारिश में पक्के मकान की दीवार ढही, बाल-बाल बचा परिवार तहसीलदार ने जर्जर मकानों में रहने वालों से बरतने को कहा सतर्कता फतेहाबाद : लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार को थाना क्षेत्र के गांव खण्डेर टिकटपुरा में एक बड़ा हादसा टल गया। गांव निवासी जनवेद सिंह पुत्र केवल सिंह के पक्के मकान की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के समय परिवार के सदस्य सुरक्षित स्थान पर थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही कि हादसे के समय दीवार के आसपास कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों के अनुसार लगातार बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र में जर्जर और पुराने मकानों को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। तहसीलदार शेखर मिश्रा ने लोगों से अपील की है कि जिन मकानों की दीवारों में दरारें हैं या जो जर्जर स्थिति में हैं, उनमें रहने से बचें और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल राजस्व विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
    1
    बारिश में पक्के मकान की दीवार ढही, बाल-बाल बचा परिवार
तहसीलदार ने जर्जर मकानों में रहने वालों से बरतने को कहा सतर्कता
फतेहाबाद : लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार को थाना क्षेत्र के गांव खण्डेर टिकटपुरा में एक बड़ा हादसा टल गया। गांव निवासी जनवेद सिंह पुत्र केवल सिंह के पक्के मकान की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के समय परिवार के सदस्य सुरक्षित स्थान पर थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही कि हादसे के समय दीवार के आसपास कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों के अनुसार लगातार बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र में जर्जर और पुराने मकानों को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। तहसीलदार शेखर मिश्रा ने लोगों से अपील की है कि जिन मकानों की दीवारों में दरारें हैं या जो जर्जर स्थिति में हैं, उनमें रहने से बचें और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल राजस्व विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रात में घर के बाहर रायफल से हवाई फायर, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप रात में घर के बाहर रायफल से हवाई फायर, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप ग्राम भदावली में बुधवार देर रात एक युवक के घर के बाहर कथित रूप से रायफल से हवाई फायर किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित पक्ष ने थाना नगरा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार फरियादी प्रशांत पुत्र छिद्दी सिंह तोमर (28 वर्ष) निवासी ग्राम भदावली ने बताया कि 5 अगस्त 2026 की रात करीब 12 बजे वह अपने पिता छिद्दी सिंह तोमर एवं चाची प्रतिमा तोमर के साथ घर में सो रहा था। इसी दौरान गांव का भूपेन्द्र तोमर कथित रूप से अपने पिता की 12 बोर रायफल लेकर उनके घर के बाहर पहुंचा और छिद्दी सिंह का नाम लेकर अश्लील गालियां देने लगा। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने कहा कि "तू हमारी शिकायत करेगा, तुझे जान से खत्म कर दूंगा" और इसके बाद घर के बाहर खड़े होकर रायफल से हवाई फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज से परिवार के लोग घबरा गए और पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। फरियादी ने बताया कि रात होने और भय के कारण वे तत्काल थाने नहीं पहुंच सके। अगले दिन थाना नगरा पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    रात में घर के बाहर रायफल से हवाई फायर, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप
रात में घर के बाहर रायफल से हवाई फायर, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप
ग्राम भदावली में बुधवार देर रात एक युवक के घर के बाहर कथित रूप से रायफल से हवाई फायर किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित पक्ष ने थाना नगरा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार फरियादी प्रशांत पुत्र छिद्दी सिंह तोमर (28 वर्ष) निवासी ग्राम भदावली ने बताया कि 5 अगस्त 2026 की रात करीब 12 बजे वह अपने पिता छिद्दी सिंह तोमर एवं चाची प्रतिमा तोमर के साथ घर में सो रहा था। इसी दौरान गांव का भूपेन्द्र तोमर कथित रूप से अपने पिता की 12 बोर रायफल लेकर उनके घर के बाहर पहुंचा और छिद्दी सिंह का नाम लेकर अश्लील गालियां देने लगा।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने कहा कि "तू हमारी शिकायत करेगा, तुझे जान से खत्म कर दूंगा" और इसके बाद घर के बाहर खड़े होकर रायफल से हवाई फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज से परिवार के लोग घबरा गए और पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
फरियादी ने बताया कि रात होने और भय के कारण वे तत्काल थाने नहीं पहुंच सके। अगले दिन थाना नगरा पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Mahaveer Jain
    Mahaveer Jain
    Mechanic पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.