व्यापार मंडल की बैठक में शाहगंज को जिला बनाने की मांग उठी ईशान जायसवाल को ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर किया गया स्वागत, ऑनलाइन कारोबार और जाम की समस्या पर भी चर्चा शाहगंज, जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक एवं स्वागत समारोह सोमवार की रात पुराना चौक मोहल्ला स्थित जायसवाल गोपाल मंदिर में नगर अध्यक्ष अर्पित जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। बैठक में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा संगठन के पूर्व नगर मंत्री ईशान जायसवाल को ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की गई। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। बैठक में शाहगंज को जिला बनाए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। व्यापारियों ने कहा कि क्षेत्र की बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियों और स्थानीय जरूरतों को देखते हुए शाहगंज को जिला बनाने की मांग लंबे समय से महत्वपूर्ण बनी हुई है। संगठन ने इस मांग को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने और जरूरत पड़ने पर हर स्तर पर संघर्ष करने का संकल्प लिया। व्यापारियों ने ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे स्थानीय दुकानदारों के कारोबार पर असर पड़ रहा है। छोटे और मध्यम व्यापारियों के सामने ग्राहकों को बाजार तक लाने तथा कारोबार को बनाए रखने की चुनौती बढ़ गई है। उन्होंने स्थानीय बाजार को मजबूत बनाने और ग्राहकों को पारंपरिक दुकानों से जोड़ने पर जोर दिया। नगर के बाजारों में बैटरी रिक्शा (टोटो) के अव्यवस्थित संचालन और जगह-जगह वाहनों के खड़े होने से लगने वाले जाम का मुद्दा भी उठाया गया। व्यापारियों ने कहा कि जाम के कारण ग्राहकों को बाजार पहुंचने और आवागमन में परेशानी होती है, जिसका असर व्यापार पर भी पड़ता है। उन्होंने टोटो के लिए निर्धारित रूट तय करने और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने की मांग की। बैठक में बाजार की अन्य समस्याओं और व्यापारियों के हितों पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करेगा। कार्यक्रम का संचालन संजय अग्रहरि ने किया। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष रविकांत जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येंद्र मोदनवाल, इरशाद अहमद, सौरभ सेठ, संतोष ओम सेठ, धीरज जायसवाल, प्रशांत जायसवाल, अम्बरीश पांडेय, प्रज्ञेश मोदनवाल, वासु अग्रहरि, मुकेश अग्रहरि, आशीष बरनवाल ‘राजू’, दिवाकर मिश्र, रवि दुबे, दीपक जायसवाल, प्रियतम जायसवाल, आशुतोष अग्रहरि, अमित जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।

- करवा चौथ पर बाजारों में रौनक, दुकानें सजीं, खरीदारी तेज पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है व्रत करवा चौथ पर बाजारों में रौनक, दुकानें सजीं, खरीदारी तेज पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है व्रत जौनपुर / बक्शा नौपेड़वा करवा चौथ के अवसर पर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। बक्शा, नौपेड़वा सहित पूरे जौनपुर के बाजार दुल्हन की तरह सज गए हैं और लोगों में खरीदारी का उत्साह तेज हो गया है। आज सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं। इसी को लेकर बाजार में मेहंदी, साड़ी, श्रृंगार का सामान, करवा, छलनी और मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ उमड़ी हुई है। सुबह से ही महिला ग्राहकों की चहल-पहल से बाजार गुलजार है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार करवा चौथ पर बिक्री काफी अच्छी हो रही है। महिलाओं में सजने-संवरने और पूजा की तैयारियों को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। शाम को चांद निकलने के बाद महिलाएं छलनी से चांद और फिर अपने पति को देखकर व्रत तोड़ेंगी।2
- व्यापार मंडल की बैठक में शाहगंज को जिला बनाने की मांग उठी ईशान जायसवाल को ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर किया गया स्वागत, ऑनलाइन कारोबार और जाम की समस्या पर भी चर्चा शाहगंज, जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक एवं स्वागत समारोह सोमवार की रात पुराना चौक मोहल्ला स्थित जायसवाल गोपाल मंदिर में नगर अध्यक्ष अर्पित जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। बैठक में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा संगठन के पूर्व नगर मंत्री ईशान जायसवाल को ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की गई। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। बैठक में शाहगंज को जिला बनाए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। व्यापारियों ने कहा कि क्षेत्र की बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियों और स्थानीय जरूरतों को देखते हुए शाहगंज को जिला बनाने की मांग लंबे समय से महत्वपूर्ण बनी हुई है। संगठन ने इस मांग को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने और जरूरत पड़ने पर हर स्तर पर संघर्ष करने का संकल्प लिया। व्यापारियों ने ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे स्थानीय दुकानदारों के कारोबार पर असर पड़ रहा है। छोटे और मध्यम व्यापारियों के सामने ग्राहकों को बाजार तक लाने तथा कारोबार को बनाए रखने की चुनौती बढ़ गई है। उन्होंने स्थानीय बाजार को मजबूत बनाने और ग्राहकों को पारंपरिक दुकानों से जोड़ने पर जोर दिया। नगर के बाजारों में बैटरी रिक्शा (टोटो) के अव्यवस्थित संचालन और जगह-जगह वाहनों के खड़े होने से लगने वाले जाम का मुद्दा भी उठाया गया। व्यापारियों ने कहा कि जाम के कारण ग्राहकों को बाजार पहुंचने और आवागमन में परेशानी होती है, जिसका असर व्यापार पर भी पड़ता है। उन्होंने टोटो के लिए निर्धारित रूट तय करने और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने की मांग की। बैठक में बाजार की अन्य समस्याओं और व्यापारियों के हितों पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करेगा। कार्यक्रम का संचालन संजय अग्रहरि ने किया। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष रविकांत जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येंद्र मोदनवाल, इरशाद अहमद, सौरभ सेठ, संतोष ओम सेठ, धीरज जायसवाल, प्रशांत जायसवाल, अम्बरीश पांडेय, प्रज्ञेश मोदनवाल, वासु अग्रहरि, मुकेश अग्रहरि, आशीष बरनवाल ‘राजू’, दिवाकर मिश्र, रवि दुबे, दीपक जायसवाल, प्रियतम जायसवाल, आशुतोष अग्रहरि, अमित जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।1
- यूएई में कैप्टन स्मित मछार सम्मानित। UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उन्हें 'फर्स्ट-क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II' से नवाजा। दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने क्रू को यह सम्मान प्रदान किया। यूएई में कैप्टन स्मित मछार सम्मानित। UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उन्हें 'फर्स्ट-क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II' से नवाजा। दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने क्रू को यह सम्मान प्रदान किया।1
- केराकत का ऐतिहासिक भरत मिलाप एवं लाग बना आकर्षण, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु केराकत का ऐतिहासिक भरत मिलाप एवं लाग बना आकर्षण, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु केराकत, जौनपुर। केराकत का ऐतिहासिक भरत मिलाप धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और आपसी भाईचारे के संदेश के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। 28 अक्टूबर की रात लगभग 12 बजे शुरू हुआ यह आयोजन 29 अक्टूबर की सुबह करीब 4 बजे तक चला। भरत मिलाप के साथ यहां आयोजित होने वाली पारंपरिक लाग देखने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत केराकत की अध्यक्ष एवं नगर की प्रथम महिला ज्योति कृष्णा जायसवाल ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने भगवान श्रीराम का पूजन-अर्चन एवं आरती की और मंच से उपस्थित लोगों व नगरवासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर भरत मिलाप समिति की ओर से ज्योति कृष्णा जायसवाल को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रजनीकांत कमलापुरी, कन्हैया सेठ, कृष्ण यादव, कोतवाल साहब सहित नगर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। भरत मिलाप का प्रसंग रामायण की सबसे भावुक घटनाओं में से एक है। भगवान श्रीराम और उनके अनुज भरत का मिलन त्याग, प्रेम, समर्पण और पारिवारिक एकता का संदेश देता है। वहीं, केराकत की पारंपरिक लाग इस आयोजन को विशिष्ट पहचान प्रदान करती है। इसे देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों के साथ दूर-दराज से भी लोग पहुंचते हैं, जिससे नगर में उत्सव जैसा माहौल बन जाता है। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति कृष्णा जायसवाल ने भरत मिलाप समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति ने उन्हें जो प्रेम और सम्मान दिया, उसके लिए नगर पंचायत सदैव आभारी रहेगा। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले प्रशासन, पुलिसकर्मियों, समिति के सदस्यों और नगरवासियों का धन्यवाद किया। केराकत का ऐतिहासिक भरत मिलाप और लाग नगर की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था और भाईचारे का प्रतीक है।4
- केराकत में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई कार, दो दोस्तों की मौत, तीन गंभीर घायल कार के उड़े परखच्चे, हादसे की खबर से सरायबीरु गांव में मचा कोहराम जौनपुर । केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरायबीरु गांव के पांच दोस्तों के साथ दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन देखने के लिए आजमगढ़ के लालगंज जा रहे युवकों की स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे डिवाइडर से टकराई और फिर ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, पांचों युवक घर से कार धुलवाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद वे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन देखने के लिए लालगंज की ओर रवाना हो गए। गांव से करीब दस किलोमीटर दूर पहुंचने पर उनकी कार अनियंत्रित हो गई और यह हादसा हो गया। दुर्घटना में शीतल कुमार (20), पुत्र सुरेंद्र, और रोहन कुमार (17), पुत्र रमाकांत उर्फ पल्लू, की घटनास्थल पर ही जान चली गई। वहीं, चिंटू पुत्र बहादुर, विशाल पुत्र गुड्डू और शाहिल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई। पूरे सरायबीरु गांव में शोक का माहौल है। दो युवकों की असमय मौत से ग्रामीण स्तब्ध हैं, वहीं घायलों के स्वास्थ्य को लेकर परिजन चिंतित हैं। यह हादसा एक बार फिर सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता को रेखांकित करता है।3
- जौनपुर में आज मौसम लगातार बिगड़ा हुआ है और कीसान चिंता में हैं जौनपुर आज गांव में मौसम लगातार बिगड़ा हुआ है1
- शिवपुर रेलवे फाटक के पास गैस रिफिलिंग की दुकान में हुआ ब्लास्ट वाराणसी शिवपुर रेलवे फाटक के पास गैस रिफिलिंग की दुकान में हुआ ब्लास्ट1
- जौनपुर: नौपेड़वा के मई रोड पर नाली के गंदे पानी व रात के अंधेरे में गाड़ी से गिरे रहे हैं लोग, बीमारी का प्रकोप बढ़ने का खतरा जौनपुर: नौपेड़वा के मई रोड पर नाली के गंदे पानी व रात के अंधेरे में गाड़ी से गिरे रहे हैं लोग, बीमारी का प्रकोप बढ़ने का खतरा जौनपुर: बक्सा विकासखंड के नौपेड़वा बाजार स्थित मोहम्मदपुर (चेक इंग्लिश) मई रोड पर जलजमाव और गंदगी को लेकर पिछले 1 साल से लोगों में भारी आक्रोश है। नाली का पानी सड़क पर बहने से राहगीरों व स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव से आवागमन ठप नाली का गंदा पानी सड़क पर जमा होने से लोगों का अपने ही घरों में जाना मुश्किल हो गया है। अंधेरे और नाली के पानी में गाड़ी से गिरे लोग, कई चोटिल सड़क पर जलभराव और अंधेरा होने के कारण वाहन चालक नाली के पानी और गड्ढे में गाड़ी समेत गिर रहे हैं, जिससे कुछ लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। मच्छरों और बीमारियों का प्रकोप बढ़ने का खतरा गंदगी और जमा पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। इलाके में फैल रही दुर्गंध के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने की पूरी संभावना और खतरा बढ़ गया है। मई मोड़ रोड पर स्ट्रीट लाइट न होने से शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। अंधेरे के कारण लोग पानी और गड्ढों में गिरकर चोट खा रहे हैं। लोगों ने कहा कि मई रोड पर 5 से 6 स्ट्रीट लाइट होना अति आवश्यक, लापरवाही और ग्रामीणों का गुस्सा सफाई कर्मियों के न आने और प्रधान द्वारा सुनवाई न किए जाने से ग्रामीणों में भारी गुस्सा है। पिछले 1 साल से इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला गया है। मौके पर उपस्थित लोग प्रदर्शन व विरोध के दौरान अरुण मौर्य, विकास, शशि मिश्र, चंद्रकांत, वर्तमान बीडीसी विनोद जायसवाल, सुनील कुमार यादव, नूरजहां और रोहित सहित कई स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।2