गृह रक्षा वाहिनी हजारीबाग के 355 प्रशिक्षण गृह रक्षकों का पारण परेड कार्यक्रम गृह रक्षा वाहिनी हजारीबाग के 355 प्रशिक्षण गृह रक्षकों का पारण परेड कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त हुए शामिल,पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ। क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र, झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी, हजारीबाग में गिरिडीह सहित अन्य जिलों के कुल 355 प्रशिक्षु गृह रक्षकों के 63 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण के सफल समापन के उपरांत आज 24 अप्रैल को पारण परेड का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त हजारीबाग हेमंत सती उपस्थित रहे। पारण परेड समारोह में नगर आयुक्त हजारीबाग, अनुमंडल पदाधिकारी सदर हजारीबाग, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक एवं प्रशिक्षु जिला समादेष्टा सहित अन्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत जिला समादेष्टा, हजारीबाग द्वारा आगंतुक अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर उपायुक्त हेमंत सती ने सभी प्रशिक्षु गृह रक्षकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उपायुक्त का संबोधन उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं अनुशासन को जीवन में आत्मसात करना अत्यंत आवश्यक है। वर्दी का मूल सिद्धांत अनुशासन है, जो प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उपायुक्त ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे जहां भी कार्य करें, वहां अपना शत-प्रतिशत योगदान दें। उन्होंने युवाओं को ऊर्जा से परिपूर्ण बताते हुए कहा कि वे अपनी दक्षता का परिचय देकर बेहतर कार्य करेंगे तथा जनता एवं जिला प्रशासन का विश्वास बनाए रखेंगे। कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त ने सभी प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। ज्ञातव्य है कि प्रशिक्षण के दौरान गृह रक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के अतिरिक्त जिला बल/जैप-7 के दक्ष हवलदारों की प्रतिनियुक्ति कर प्रशिक्षुओं को समुचित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रेस विज्ञप्ति संख्या:223/26.04.26/हजारीबाग। नरेश सोनी प्रधान सम्पादक न्यूज़ प्रहरी।
गृह रक्षा वाहिनी हजारीबाग के 355 प्रशिक्षण गृह रक्षकों का पारण परेड कार्यक्रम गृह रक्षा वाहिनी हजारीबाग के 355 प्रशिक्षण गृह रक्षकों का पारण परेड कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त हुए शामिल,पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ। क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र, झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी, हजारीबाग में गिरिडीह सहित अन्य जिलों के कुल 355 प्रशिक्षु गृह रक्षकों के 63 दिवसीय
बुनियादी प्रशिक्षण के सफल समापन के उपरांत आज 24 अप्रैल को पारण परेड का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त हजारीबाग हेमंत सती उपस्थित रहे। पारण परेड समारोह में नगर आयुक्त हजारीबाग, अनुमंडल पदाधिकारी सदर हजारीबाग, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक एवं प्रशिक्षु जिला समादेष्टा सहित अन्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम
की शुरुआत जिला समादेष्टा, हजारीबाग द्वारा आगंतुक अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर उपायुक्त हेमंत सती ने सभी प्रशिक्षु गृह रक्षकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उपायुक्त का संबोधन उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं अनुशासन को जीवन में आत्मसात करना अत्यंत आवश्यक है। वर्दी का
मूल सिद्धांत अनुशासन है, जो प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उपायुक्त ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे जहां भी कार्य करें, वहां अपना शत-प्रतिशत योगदान दें। उन्होंने युवाओं को ऊर्जा से परिपूर्ण बताते हुए कहा कि वे अपनी दक्षता का परिचय देकर बेहतर कार्य करेंगे तथा जनता एवं जिला प्रशासन
का विश्वास बनाए रखेंगे। कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त ने सभी प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। ज्ञातव्य है कि प्रशिक्षण के दौरान गृह रक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के अतिरिक्त जिला बल/जैप-7 के दक्ष हवलदारों की प्रतिनियुक्ति कर प्रशिक्षुओं को समुचित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रेस विज्ञप्ति संख्या:223/26.04.26/हजारीबाग। नरेश सोनी प्रधान सम्पादक न्यूज़ प्रहरी।
- गिरिडीह (झारखंड) से रिपोर्ट जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बजटो गांव में गोलगप्पा और चाट खाने के बाद फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। इस घटना में एक 6 वर्षीय मासूम बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि कई अन्य बच्चे और ग्रामीण बीमार पड़ गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में एक ठेला लगाकर गोलगप्पा और चाट बेचा जा रहा था। खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों सहित कई लोगों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। स्थिति बिगड़ने पर सभी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि करीब 15-20 लोग इस घटना से प्रभावित हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार मामला फूड पॉइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। खाद्य सामग्री के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं, गोलगप्पा बेचने वाला विक्रेता घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन सावधानी से करें, विशेषकर गर्मी के मौसम में।1
- पिपरवार-केरेडारी थाना सीमा पर सनसनी: घात लगाकर दंपति पर हमला, पत्नी की मौत, पति घायल हज़ारीबाग़ की केरेडारी थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर देर शाम एक सनसनीखेज गोलीकांड में बाइक सवार दंपति को अज्ञात अपराधियों ने निशाना बनाया। इस हमले में मंजू देवी की मौत हो गई, जबकि उनके पति विकास प्रजापति घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, राय बस्ती निवासी विकास प्रजापति अपनी पत्नी मंजू देवी के साथ मोटरसाइकिल से रामगढ़ से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान खलारी–पतरातू मुख्य मार्ग पर कोल स्टेशन के समीप पुलिया के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में विकास प्रजापति की बायीं बांह में गोली लगी, जबकि मंजू देवी को सिर में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल बचरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विकास प्रजापति का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही केरेडारी थाना के हेंदेगीर पिकेट पुलिस और पिपरवार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली खोखा सहित कुछ सामान बरामद किया है और मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। इधर, अस्पताल परिसर में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और लोगों में आक्रोश का माहौल देखा गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है। इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।1
- गृह रक्षा वाहिनी हजारीबाग के 355 प्रशिक्षण गृह रक्षकों का पारण परेड कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त हुए शामिल,पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ। क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र, झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी, हजारीबाग में गिरिडीह सहित अन्य जिलों के कुल 355 प्रशिक्षु गृह रक्षकों के 63 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण के सफल समापन के उपरांत आज 24 अप्रैल को पारण परेड का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त हजारीबाग हेमंत सती उपस्थित रहे। पारण परेड समारोह में नगर आयुक्त हजारीबाग, अनुमंडल पदाधिकारी सदर हजारीबाग, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक एवं प्रशिक्षु जिला समादेष्टा सहित अन्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत जिला समादेष्टा, हजारीबाग द्वारा आगंतुक अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर उपायुक्त हेमंत सती ने सभी प्रशिक्षु गृह रक्षकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उपायुक्त का संबोधन उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं अनुशासन को जीवन में आत्मसात करना अत्यंत आवश्यक है। वर्दी का मूल सिद्धांत अनुशासन है, जो प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उपायुक्त ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे जहां भी कार्य करें, वहां अपना शत-प्रतिशत योगदान दें। उन्होंने युवाओं को ऊर्जा से परिपूर्ण बताते हुए कहा कि वे अपनी दक्षता का परिचय देकर बेहतर कार्य करेंगे तथा जनता एवं जिला प्रशासन का विश्वास बनाए रखेंगे। कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त ने सभी प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। ज्ञातव्य है कि प्रशिक्षण के दौरान गृह रक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के अतिरिक्त जिला बल/जैप-7 के दक्ष हवलदारों की प्रतिनियुक्ति कर प्रशिक्षुओं को समुचित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रेस विज्ञप्ति संख्या:223/26.04.26/हजारीबाग। नरेश सोनी प्रधान सम्पादक न्यूज़ प्रहरी।5
- हजारीबाग जुलु पार्क में भीषण आग, फर्नीचर दुकान जलकर खाक....1
- -- दहेज समाज की सबसे बड़ी कुरीति, मिलकर खत्म करें: राष्ट्रीय अध्यक्ष दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज बुलंद करें: संस्थापक बेटियों को बोझ समझने की मानसिकता भी इसी कुरीति की देन है: संरक्षक जागरूकता ही बदलाव का रास्ता: जय प्रकाश वर्मा दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ दहेज मुक्त समाज बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है: प्रदेश अध्यक्ष दहेज प्रथा के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार जागरूकता है: किशोरी राणा हजारीबाग। दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन को लेकर रविवार को हजारीबाग शहर स्थित जन सेवा केंद्र में दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ के तत्वावधान में “दहेज मुक्त जागरूकता सह सम्मान समारोह” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम मैं बतौर मुख्य अतिथि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल एस पंडित विशिष्ट अतिथि के तौर पर संस्थापक जितेंद्र बी यादव, संरक्षक प्रणव वर्मा, गाण्डे के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा शरीक हुए। मुख्य अतिथि संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल एस पंडित ने अपने संबोधन में कहा कि दहेज प्रथा समाज के लिए अभिशाप बन चुकी है। यह न केवल बेटियों के सम्मान को ठेस पहुंचाती है, बल्कि परिवारों को आर्थिक और मानसिक रूप से भी तोड़ देती है। उन्होंने सभी लोगों से दहेज मुक्त विवाह को अपनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान करते हुए कहा कि दहेज समाज की सबसे बड़ी कुरीति है आइए हम सब मिलकर इसे खत्म करें। वहीं, संस्थापक ने कहा कि दहेज का बहिष्कार जरूरी है। क्योंकि दहेज हटेगा तभी बेटी बचेगी उन्होंने दहेज जैसी कुरीति का बहिष्कार करने की अपील करते हुए कहा कि हम हम सब मिल कर दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज बुलंद करें और यह आवाज हमें अपने घरों से उठानी होगी। पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने लोगों से संकल्प लेने की अपील की कि वे न तो दहेज लेंगे और न ही देंगे। दहेज प्रथा खत्म करने के लिए जागरूकता ही बदलाव का रास्ता है। संरक्षक प्रणव वर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि दहेज के कारण समाज में असमानता और अपराध बढ़ रहे हैं। कई परिवार कर्ज के बोझ तले दब जाते हैं, वहीं बेटियों को बोझ समझने की मानसिकता भी इसी कुरीति की देन है। उन्होंने इसे जड़ से समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप कुमार ने कहा कि संगठन लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है और समाज के हर वर्ग को जोड़कर दहेज मुक्त समाज बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। नव झारखंड फाउंडेशन के संस्थापक किशोरी राणा ने दहेज मुक्त समाज बनाने की अपील करते हुए कहा कि दहेज प्रथा के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार जागरूकता है। जब तक समाज के हर वर्ग में चेतना नहीं आएगी, तब तक इस कुरीति का समूल नाश संभव नहीं है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर इस मुहिम का नेतृत्व करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान दहेज मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दहेज प्रथा के खिलाफ एकजुट होकर इसे समाप्त करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त दहेज जैसी कुरीतियों के प्रति जागरूकता फैलाना और एक स्वस्थ, समान एवं सम्मानजनक समाज की स्थापना करना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में संगठन मंत्री राजेश कुमार वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश कुमार यादव, प्रदेश सचिव मिथिलेश कुमार, झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता, मेहता विकास मंच के संस्थापक जय नारायण मेहता, हजारीबाग जिला अध्यक्ष रामस्वरूप मिस्त्री, धनबाद जिला अध्यक्ष जमरूद्दीन, धनबाद जिला सचिव शाहिद आलम, बोकारो जिला अध्यक्ष कमलेश उरांव, गाण्डे जिला अध्यक्ष राकेश कुमार, कोडरमा जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार शामिल थे। इस मौके पर विष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार, सदर प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार, बगोदर प्रखंड अध्यक्ष नारायण प्रसाद, उदय कुमार, सीताराम, वर्षा कुमारी, सीडी गोप, सुनीता देवी, विजय पासवान, राजेश कुशवाहा, उमेश कुमार वर्मा, मिथिलेश कुमार, दीपक कुमार, संजीव कुमार, मोहम्मद इम्तियाज उर्फ बाबर, मोहम्मद रब्बानी, मनीष, पवन विश्वकर्मा, अनिल कुमार, मनोज प्रसाद, राजेंद्र कुमार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।1
- दनुआ घाटी में फिर ‘रफ्तार का कहर’ अनियंत्रित कार के उड़े परखचे, 4 की मौत (3 की आधिकारिक पुष्टि)1
- हजारीबाग के दारू अंचल क्षेत्र स्थित झुमरा तिलैया के पास पेड़ में लगी आग दो दिन बाद भी नहीं बुझी है। इससे इलाके में खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है और किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।1
- हज़ारीबाग़ जिले के चौपारण थाना अंतर्गत दनुवा घाटी में हो रहे दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी हजारीबाग एवं NHAI के officer के साथ दनुआ घाटी का निरीक्षण किया l उपस्थित पदाधिकारी को निम्न निर्देश दिये गये है:- 1. सभी illegal कट को बंद करना 2. एडवांस साइन बोर्ड लगाना 3. स्पीड लिमिट बोर्ड लगाना 4. सभी लीगल कट में लाइन man प्रतिनियुक्त करना 5. Bottle neck को दुरुस्त करना 6. जरूरत जगह पर स्पीड ब्रेकर लगाना 7. कंस्ट्रक्शन एरिया में दिन में दो बार पानी का छिड़काव करना 8. NHAI का एम्बुलेंस का ड्राइवर को सक्रिय रहना साथ ही ब्लैक स्पॉट की जांच कर सुरक्षा सुधार के निर्देश दिए l1