logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बहराइच किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता से निस्तारण करें अधिकारी: सीडीओ बहराइच 15 अप्रैल। कृषकों की समस्याओं के निराकरण हेतु विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र द्वारा किसान दिवस बैठक में आये हुए किसानों से पूर्व किसान दिवस में आयी शिकायतों की बिन्दुवार समीक्षा की। इसके उपरान्त सीडीओ ने कहा कि प्राप्त समस्याओं को प्राथमिकता प्रदान कर दूर करने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है। कृषि को लाभकारी बनाये जाने का सुझाव दिया। उन्होनें किसानों से कहा कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु फार्मर रजिस्ट्री अवश्य बनवालें अन्यथा किसी भी सरकारी अनुदान का लाभ नहीं मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा बिना फार्मर रजिस्ट्री बनवाये गेहूँ क्रय केन्द्रों पर एमएसपी पर विक्रय नहीं कर पायेंगे। सीडीओ ने उपस्थित किसान बन्धुओं से अपेक्षा किया कि अपने आस-पास के सभी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने हेतु जनसेवा केन्द्र, राजस्व लेखपाल एवं अपने-अपने ग्राम पंचायत/विकास खण्ड के कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों से तत्काल सम्पर्क कर फार्मर रजिस्ट्री बनवालें अन्यथा खाद, बीज पेस्टीसाइड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसान क्रेडिट कार्ड योजना आदि योजनाओं का लाभ नहीं मिल पायेगा। अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र पर जाकर फार्मर रजिस्ट्री बनवा लें। किसान दिवस बैठक में उपस्थित उप निदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा ने जनपद में किसानों से फार्मर रजिस्ट्री बनवाने की अपील की गयी। उन्होंने किसान भाइयों से कहा कि जल्द से जल्द अपनी तथा अपने आस-पास के किसानों की भी फार्मर रजिस्ट्री करवाने हेतु जागरुक करें। वर्तमान माह में फसल गेहूँ की कटाई युद्ध स्तर पर प्रारम्भ हो गयी है। गेहूँ मडाई के बाद फसल अवशेषों को खेतों में न जलायें। अपितु स्ट्रा रीपर का उपयोग कर उसका भूसा बनायें, जिससे पशुओं को चारे की कमी न होने पाय। जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव ने जनपद में खाद एवं बीज की उपलब्धता की जानकारी दी। शीघ्र ही कृषकों को दैचा बीज की आपूर्ति की व्यवस्था जनपद के राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर की जा रही है। बैठक में मौजूद जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी द्वारा बताया गया है कि जनपद में कुल 134 क्रय केन्द्र बनाये गये है। जो किसान फार्मर रजिस्ट्री बनवाये होंगे उन्हीं किसानों का गेहूँ क्रय किये जाने का आदेश प्राप्त हुआ है। कृषि विज्ञान केन्द्र बहराइच के वैज्ञानिक डा० नन्दन सिंह ने वर्तमान में अपने खेतों से मृदा नमूना ग्रढीत करने के तरीके तथा मृदा कार्ड के अनुसार उर्वरकों का प्रयोग करने की सलाह दी। विश्व हिन्दू परिषद बहराइच के गौ स्क्षा प्रमुख शशि भूषण लाल त्रिपाठी ने किसानों को प्राकृतिक खेती कर भूमि की उर्वरा शक्ति बनाये रखने की अपील की। बैठक में उपस्थित प्रगतिशील कृषक लालता प्रसाद गुप्ता, बब्बन सिंह, सहित कई किसानों द्वारा चाहे गये सुझाव पर जानकारी दी गयी। लालता प्रसाद गुप्ता द्वारा अधिशासी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड-3 के द्वारा राजकीय नलकूप संख्या 23ई के विगत 03 वर्षों से संचालित न कराये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी तथा निर्देश दिया कि अतिशीघ्र इसे विद्युत विभाग से मिलकर संचालित कराया जाये। इस अवसर पर इस अवसर पर उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शिशिर कुमार वर्मा जिला गन्ना अधिकारी आनन्द शुक्ला, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी, एलडीएम जितेन्द्र कुमार मसंद एआर को-आपरेटिव संजीव कुमार तिवारी, सीवीओ डा० राजेश उपाध्याय, भूमि संरक्षण अधिकारी डा० शौरभ वर्मा, सहायक निदेशक मत्स्य बाबू राम् अधिशासी अभियन्ता विद्युत कैसरगंज जगदीश कुमार सहायक अभियन्ता नहर प्रथम राजेश कुमार शर्मा अधिशासी अभियन्ता नहर प्रवेश कुमार अधिशासी अभियन्ता नलकूप ललित कुमार सरयू नहर खण्ड 5 मुकेश कुमार राय सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं प्रगतिशील सदस्य कृषक श्रीमती माया देवी, जितेन्द्र सिंह सहित समस्त अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_आमिर अली
आमिर अली
बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
4c0e32fe-b02d-44d7-834e-24cdcc0e80b6

बहराइच किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता से निस्तारण करें अधिकारी: सीडीओ बहराइच 15 अप्रैल। कृषकों की समस्याओं के निराकरण हेतु विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र द्वारा किसान दिवस बैठक में आये हुए किसानों से पूर्व किसान दिवस में आयी शिकायतों की बिन्दुवार समीक्षा की। इसके उपरान्त सीडीओ ने कहा कि प्राप्त समस्याओं को प्राथमिकता प्रदान कर दूर करने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है। कृषि को लाभकारी बनाये जाने का सुझाव दिया। उन्होनें किसानों से कहा कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु फार्मर रजिस्ट्री अवश्य बनवालें अन्यथा किसी भी सरकारी अनुदान का लाभ नहीं मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा बिना फार्मर रजिस्ट्री बनवाये गेहूँ क्रय केन्द्रों पर एमएसपी पर विक्रय नहीं कर पायेंगे। सीडीओ ने उपस्थित किसान बन्धुओं से अपेक्षा किया कि अपने आस-पास के सभी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने हेतु जनसेवा केन्द्र, राजस्व लेखपाल एवं अपने-अपने ग्राम पंचायत/विकास खण्ड के कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों से तत्काल सम्पर्क कर फार्मर रजिस्ट्री बनवालें अन्यथा खाद, बीज पेस्टीसाइड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसान क्रेडिट कार्ड योजना आदि योजनाओं का लाभ नहीं मिल पायेगा। अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र पर जाकर फार्मर रजिस्ट्री बनवा लें। किसान दिवस बैठक में उपस्थित उप निदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा ने जनपद में किसानों से फार्मर रजिस्ट्री बनवाने की अपील की गयी। उन्होंने किसान भाइयों से कहा कि जल्द से जल्द अपनी तथा अपने आस-पास के किसानों की भी फार्मर रजिस्ट्री करवाने हेतु जागरुक करें। वर्तमान माह में फसल गेहूँ की कटाई युद्ध स्तर पर प्रारम्भ हो गयी है। गेहूँ मडाई के बाद फसल अवशेषों को खेतों में न जलायें। अपितु स्ट्रा रीपर का उपयोग कर उसका भूसा बनायें, जिससे पशुओं को चारे की कमी न होने पाय। जिला

88e1adb6-971c-4af6-a780-5ef64672601c

कृषि अधिकारी सूबेदार यादव ने जनपद में खाद एवं बीज की उपलब्धता की जानकारी दी। शीघ्र ही कृषकों को दैचा बीज की आपूर्ति की व्यवस्था जनपद के राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर की जा रही है। बैठक में मौजूद जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी द्वारा बताया गया है कि जनपद में कुल 134 क्रय केन्द्र बनाये गये है। जो किसान फार्मर रजिस्ट्री बनवाये होंगे उन्हीं किसानों का गेहूँ क्रय किये जाने का आदेश प्राप्त हुआ है। कृषि विज्ञान केन्द्र बहराइच के वैज्ञानिक डा० नन्दन सिंह ने वर्तमान में अपने खेतों से मृदा नमूना ग्रढीत करने के तरीके तथा मृदा कार्ड के अनुसार उर्वरकों का प्रयोग करने की सलाह दी। विश्व हिन्दू परिषद बहराइच के गौ स्क्षा प्रमुख शशि भूषण लाल त्रिपाठी ने किसानों को प्राकृतिक खेती कर भूमि की उर्वरा शक्ति बनाये रखने की अपील की। बैठक में उपस्थित प्रगतिशील कृषक लालता प्रसाद गुप्ता, बब्बन सिंह, सहित कई किसानों द्वारा चाहे गये सुझाव पर जानकारी दी गयी। लालता प्रसाद गुप्ता द्वारा अधिशासी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड-3 के द्वारा राजकीय नलकूप संख्या 23ई के विगत 03 वर्षों से संचालित न कराये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी तथा निर्देश दिया कि अतिशीघ्र इसे विद्युत विभाग से मिलकर संचालित कराया जाये। इस अवसर पर इस अवसर पर उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शिशिर कुमार वर्मा जिला गन्ना अधिकारी आनन्द शुक्ला, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी, एलडीएम जितेन्द्र कुमार मसंद एआर को-आपरेटिव संजीव कुमार तिवारी, सीवीओ डा० राजेश उपाध्याय, भूमि संरक्षण अधिकारी डा० शौरभ वर्मा, सहायक निदेशक मत्स्य बाबू राम् अधिशासी अभियन्ता विद्युत कैसरगंज जगदीश कुमार सहायक अभियन्ता नहर प्रथम राजेश कुमार शर्मा अधिशासी अभियन्ता नहर प्रवेश कुमार अधिशासी अभियन्ता नलकूप ललित कुमार सरयू नहर खण्ड 5 मुकेश कुमार राय सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं प्रगतिशील सदस्य कृषक श्रीमती माया देवी, जितेन्द्र सिंह सहित समस्त अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कृपया गाड़ी धीम चलाए
    1
    कृपया गाड़ी धीम चलाए
    user_Ravi Verma Bahraich
    Ravi Verma Bahraich
    Lawyer बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Fariyad Ali
    1
    Post by Fariyad Ali
    user_Fariyad Ali
    Fariyad Ali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Sadaf khatoon
    1
    Post by Sadaf khatoon
    user_Sadaf khatoon
    Sadaf khatoon
    महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • महसी/बहराइच जिले के संकल्पा में चले लाठी डंडा और पत्थर, वीडियो वायरल, छज्जा निकालने का विवाद खबर है कि खैरीघाट थाना क्षेत्र के संकल्पा गांव में दो पक्षों के बीच छज्जा निकालने के विवाद में लाठी डंडा और पत्थर चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि एक पक्ष मकान निर्माण में छज्जा निकाल रहा है। वहीं दूसरे पक्ष विरोध कर रहा है। मकान निर्माण कराने वाले व्यक्ति ने एक दिन पूर्व पुलिस को सूचना दी थी। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे विवाद हो गया जिसमें लाठी डंडा और पत्थर चले। वायरल वीडियो की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
    1
    महसी/बहराइच जिले के संकल्पा में चले लाठी डंडा और पत्थर, वीडियो वायरल, छज्जा निकालने का विवाद खबर है कि खैरीघाट थाना क्षेत्र के संकल्पा गांव में दो पक्षों के बीच छज्जा निकालने के विवाद में लाठी डंडा और पत्थर चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि एक पक्ष मकान निर्माण में छज्जा निकाल रहा है। वहीं दूसरे पक्ष विरोध कर रहा है। मकान निर्माण कराने वाले व्यक्ति ने एक दिन पूर्व पुलिस को सूचना दी थी। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे विवाद हो गया जिसमें लाठी डंडा और पत्थर चले। वायरल वीडियो की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
    user_अंकित अवस्थी
    अंकित अवस्थी
    मैं एक पत्रकार हूं जनता की सेवा करता हूं महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • "बहराइच के महसी इलाके में डीजल पेट्रोल का हाहाकार मचा हुआ है एक तरफ जहाँ अन्नदाता एक तरफ फसल मड़ाई के सीजन में बूंद-बूंद डीजल के लिए तरस रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल पंपों पर कालाबाजारी का खेल अपने चरम पर है। अधिकारियों के दावे यहाँ पूरी तरह फेल साबित हो रहे हैं।" "पूरा मामला बहराइच-सीतापुर हाईवे रोड पर रमपुरवा चौकी स्थित नीलकंठ पेट्रोल पंप का है। यहाँ के उपभोक्ताओं का आरोप है कि जब वे अपनी मशीनों और ट्रैक्टरों के लिए तेल लेने पहुँचते हैं, तो उन्हें 'स्टॉक खत्म' होने की बात कहकर टरका दिया जाता है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इसी पंप की एक खिड़की से पर्दे के पीछे कालाबाजारी का गंदा खेल चल रहा है।" "स्थानीय किसानों और उपभोक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि पंप के अधिकारी और कर्मचारी मिलीभगत कर 90 रुपये प्रति लीटर के ऊंचे दामों पर गुपचुप तरीके से डीजल बेच रहे हैं। भीषण गर्मी और मड़ाई के इस पीक सीजन में किसान दिन भर पंप के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। पंप पर तेल न होने का बोर्ड लगा दिया जाता है, जबकि अंदर से ब्लैक में बिक्री जारी है।" "प्रशासनिक अधिकारियों की नाक के नीचे चल रहे इस खेल ने महसी के किसानों की कमर तोड़ दी है। अब देखना यह होगा कि क्या जिम्मेदार अधिकारी इस खबर का संज्ञान लेकर नीलकंठ पेट्रोल पंप पर कोई कड़ी कार्रवाई करते हैं, या फिर अन्नदाता इसी तरह कालाबाजारी की भेंट चढ़ता रहेगा?"
    2
    "बहराइच के महसी इलाके में डीजल पेट्रोल का हाहाकार मचा हुआ है एक तरफ जहाँ अन्नदाता एक तरफ फसल मड़ाई के सीजन में बूंद-बूंद डीजल के लिए तरस रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल पंपों पर कालाबाजारी का खेल अपने चरम पर है। अधिकारियों के दावे यहाँ पूरी तरह फेल साबित हो रहे हैं।"
"पूरा मामला बहराइच-सीतापुर हाईवे रोड पर रमपुरवा चौकी स्थित नीलकंठ पेट्रोल पंप का है। यहाँ के उपभोक्ताओं का आरोप है कि जब वे अपनी मशीनों और ट्रैक्टरों के लिए तेल लेने पहुँचते हैं, तो उन्हें 'स्टॉक खत्म' होने की बात कहकर टरका दिया जाता है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इसी पंप की एक खिड़की से पर्दे के पीछे कालाबाजारी का गंदा खेल चल रहा है।"
"स्थानीय किसानों और उपभोक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि पंप के अधिकारी और कर्मचारी मिलीभगत कर 90 रुपये प्रति लीटर के ऊंचे दामों पर गुपचुप तरीके से डीजल बेच रहे हैं। भीषण गर्मी और मड़ाई के इस पीक सीजन में किसान दिन भर पंप के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। पंप पर तेल न होने का बोर्ड लगा दिया जाता है, जबकि अंदर से ब्लैक में बिक्री जारी है।"
"प्रशासनिक अधिकारियों की नाक के नीचे चल रहे इस खेल ने महसी के किसानों की कमर तोड़ दी है। अब देखना यह होगा कि क्या जिम्मेदार अधिकारी इस खबर का संज्ञान लेकर नीलकंठ पेट्रोल पंप पर कोई कड़ी कार्रवाई करते हैं, या फिर अन्नदाता इसी तरह कालाबाजारी की भेंट चढ़ता रहेगा?"
    user_Himanshu Mishra
    Himanshu Mishra
    पत्रकार महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रामपुर चौकी पेट्रोल टंकी डीजल नहीं मिल रहा है
    1
    रामपुर चौकी पेट्रोल टंकी डीजल नहीं मिल रहा है
    user_Ashok Kumar
    Ashok Kumar
    महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को बड़ी धूमधाम से बनाई गई क्योंकि वह संविधान सभा के शिल्पी का एक उच्च को के नेता प्रवक्ता समाज सुधारक डाल्टन के उदाहरण तथा उच्च कोर्ट के विद्वान थे वह लगभग 9 भाषाओं के ज्ञाता थे तथा उनके पास लगभग 32 डिग्री थी यह भारत के पहले ऐसे व्यक्ति थे जिनके पास इतनी डिग्रियां हो और इतनी भाषाओं का ज्ञान इसलिए आज भी समाज के लोग उन्हें आदर और सम्मान के साथ उनका नाम उच्चारण करते हैं
    1
    डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को बड़ी धूमधाम से बनाई गई क्योंकि वह संविधान सभा के शिल्पी का एक उच्च को के नेता प्रवक्ता समाज सुधारक डाल्टन के उदाहरण तथा उच्च कोर्ट के विद्वान थे वह लगभग 9 भाषाओं के ज्ञाता थे तथा उनके पास लगभग 32 डिग्री थी यह भारत के पहले ऐसे व्यक्ति थे जिनके पास इतनी डिग्रियां हो और इतनी भाषाओं का ज्ञान इसलिए आज भी समाज के लोग उन्हें आदर और सम्मान के साथ उनका नाम उच्चारण करते हैं
    user_Onkarnathtripathi
    Onkarnathtripathi
    Teacher बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग लगभग 3 घर जलकर राख पुरा मामला उ प्र जनपद बहराइच भटपुरवा का है
    1
    अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग लगभग 3 घर जलकर राख पुरा मामला उ प्र जनपद बहराइच भटपुरवा का है
    user_Fariyad Ali
    Fariyad Ali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बहराइच के घाघरा कछार इलाके में प्राकृतिक आपदाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं कभी बाढ़ की प्रलयंकारी लहरें लोगों के आशियाने निगल लेती हैं तो कभी जंगली हिंसक जानवरों से लोगों की जान चली जाती है इस समय चल रही तेज पछुआ हवाओं से घाघरा कछार इलाके में आग ने तांडव मचा रखा है लोगों के गृहस्थियां भीषण आग की लपटों में जल कर राख हो रही है थाना हरदी के हरदी गौरा बांध किनारे स्थित पोल्ट्री फार्म में अज्ञात कारणों से लगी आग में लाखों रुपए के समान,नगद रुपए सहित पोल्ट्री फार्म की 120 मुर्गियां जिंदा जलकर राख हो गई ,आग बुझाने में पिता पुत्र मुनव्वर व तसव्वुर गंभीर रूप से झुलस गए तो वही ग्राम मिठौरा में चूल्हे की चिंगारी से दर्जनों मकान जलकर खाक हो गए ,थाना खैरीघाट क्षेत्र के बल्दूपुरवा चमारन पुरवा में तीन मकानों सहित लाखों रुपए का सामना सहित नगदी भी जलकर राख हो गई पीड़ित ने बताया कि किसी तरीके से मेहनत मजदूरी करके अपना आशियाना संवारा था परंतु आग की लपटो ने हमारी गृहस्थी उजाड़ दी, अब हम लोग भूखे प्यासे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं ,पीड़ितों के अनुसार अगर आगजनी की सूचना पर समय से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच जाती तो शायद आग के तांडव में हुए नुकसान को कम किया जा सकता था गौरतलब है कि तहसील मुख्यालय महसी के करीब ग्राम मसाडीहा में विगत कई वर्ष पूर्व करोड़ों रुपए की लागत से अग्नि समन केंद्र का निर्माण किया गया था जिसका संचालन महज कागजों पर होता है और आगजनी की घटनाओं में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का संचालन जिला मुख्यालय जो की 50 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी पर स्थित है वहां से होता है जो जाम में फंसकर समय से घटनास्थल तक नहीं पहुंचती हैं इस कारण जान माल का नुकसान अक्सर होता रहा है इस बाबत कई बार स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन भी किया है संबंधित विभाग सहित उच्च अधिकारियों को अवगत भी कराया है परंतु धन्य है जिले की मशीनरी जिसके जिसको गरीबों का दर्द नहीं दिखता मजदूरों की गाड़ी कमाई से बने आशियाने के राख हो जाने की पीड़ा महसूस नहीं होती। तहसील मुख्यालय महसी में बने अग्नि शमन केंद्र की संचालन धरातल पर नहीं हो रहा की पड़ताल में पता चला कि तहसील मुख्यालय महसी में बने अग्नि शमन केन्द्र से आने-जाने का कोई रास्ता ही नहीं है इसलिए दमकल की गाड़ियां का संचालन जिला मुख्यालय से होता रहा है अब बड़ा सवाल यह हैं कि तहसील प्रशासन महसी ने किसके इशारे पर रास्ता विहीन भूमि का चयन अग्निशमन केंद्र के निर्माण हेतु किया,आखिर भवन निर्माण दाता फर्म ने मार्ग विहीन स्थान पर भवन निर्माण क्यों किया, फिर किस के इशारे पर उद्देश्य हीन भवन के लिए धन आहरित किया गया,भवन निर्माण के बाद भवन पास कैसे हो गया, स्थानीय लोगों की मानें तो भवन निर्माण में मानकों की अनदेखी कर सरकारी धन के करोड़ों रुपयों का बंदरबांट कर जिम्मेदारों ने उद्देश्य विहीन अग्नि शमन केन्द्र बना दिया है जो उद्देश्य विहीन है।
    4
    बहराइच के घाघरा कछार इलाके में प्राकृतिक आपदाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं कभी बाढ़ की प्रलयंकारी लहरें लोगों के आशियाने निगल लेती हैं तो कभी जंगली हिंसक जानवरों से लोगों की जान चली जाती है इस समय चल रही तेज पछुआ हवाओं से घाघरा कछार इलाके में आग  ने तांडव मचा रखा है लोगों के गृहस्थियां भीषण आग की लपटों में जल कर राख हो रही है थाना हरदी के हरदी गौरा बांध किनारे स्थित पोल्ट्री फार्म में अज्ञात कारणों से लगी आग में लाखों रुपए के समान,नगद रुपए सहित पोल्ट्री फार्म की 120  मुर्गियां जिंदा जलकर राख हो गई ,आग बुझाने में पिता पुत्र मुनव्वर व तसव्वुर गंभीर रूप से झुलस गए तो वही ग्राम मिठौरा में चूल्हे की चिंगारी से  दर्जनों मकान जलकर खाक हो गए ,थाना खैरीघाट क्षेत्र के बल्दूपुरवा चमारन पुरवा में तीन मकानों सहित लाखों रुपए का सामना सहित नगदी भी जलकर राख हो गई पीड़ित ने बताया कि किसी तरीके से मेहनत मजदूरी करके अपना आशियाना संवारा था परंतु आग की लपटो ने हमारी गृहस्थी उजाड़ दी, अब हम लोग भूखे प्यासे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं ,पीड़ितों के अनुसार अगर आगजनी की सूचना पर समय से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच जाती तो शायद आग के तांडव में हुए नुकसान को कम किया जा सकता था गौरतलब  है कि तहसील मुख्यालय महसी के करीब ग्राम मसाडीहा में विगत कई वर्ष पूर्व करोड़ों रुपए की लागत से अग्नि समन केंद्र का निर्माण किया गया था जिसका संचालन महज कागजों पर होता है और आगजनी की घटनाओं में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का संचालन जिला मुख्यालय जो की 50 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी पर स्थित है वहां से होता है जो जाम में फंसकर समय से घटनास्थल तक नहीं पहुंचती हैं इस कारण जान माल का नुकसान अक्सर होता रहा है इस बाबत कई बार स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन भी किया है  संबंधित विभाग सहित उच्च अधिकारियों को अवगत भी कराया है परंतु धन्य है जिले की मशीनरी जिसके  जिसको गरीबों का दर्द नहीं दिखता मजदूरों की गाड़ी कमाई से बने आशियाने के राख हो जाने की पीड़ा महसूस नहीं होती।
तहसील मुख्यालय महसी में बने अग्नि शमन  केंद्र की संचालन धरातल पर नहीं हो रहा की पड़ताल में  पता चला कि तहसील मुख्यालय महसी में बने अग्नि शमन केन्द्र से आने-जाने का कोई रास्ता ही नहीं है इसलिए दमकल की गाड़ियां का संचालन जिला मुख्यालय से होता रहा है अब बड़ा सवाल यह हैं कि तहसील प्रशासन महसी ने किसके इशारे पर रास्ता विहीन भूमि का चयन अग्निशमन केंद्र के निर्माण हेतु किया,आखिर भवन निर्माण दाता फर्म ने मार्ग विहीन स्थान पर भवन निर्माण क्यों किया, फिर किस के इशारे पर उद्देश्य हीन भवन के लिए धन आहरित किया गया,भवन निर्माण के बाद भवन पास कैसे हो गया, स्थानीय लोगों की मानें तो भवन निर्माण में मानकों की अनदेखी कर सरकारी धन के करोड़ों रुपयों का बंदरबांट कर जिम्मेदारों ने उद्देश्य विहीन अग्नि शमन केन्द्र बना दिया है जो उद्देश्य विहीन है।
    user_Himanshu Mishra
    Himanshu Mishra
    पत्रकार महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.