logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अधिकारियों ने नेता अब्दुल रेहान के घर पर छापा मारकर 55 भरे हुए गैस सिलेंडर बरामद किए 🚨 हापुड़ में LPG की कालाबाजारी का खुलासा हापुड़ में LPG गैस संकट के बीच बड़ी कार्रवाई सामने आई है। अधिकारियों ने नेता अब्दुल रेहान के घर पर छापा मारकर 55 भरे हुए गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि इलाके में गैस की कमी के बीच जमाखोरी और कालाबाजारी की शिकायतें मिल रही थीं। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में सिलेंडर मिलने के बाद सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। 📌 प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि इतने सिलेंडर किस उद्देश्य से जमा किए गए थे। #Hapur #LPGGasShortage #GasBlackMarketing #DeshTakNews

on 13 March
user_Ppsingh (Deshtak.com)
Ppsingh (Deshtak.com)
Media company आंधी, जयपुर, राजस्थान•
on 13 March

अधिकारियों ने नेता अब्दुल रेहान के घर पर छापा मारकर 55 भरे हुए गैस सिलेंडर बरामद किए 🚨 हापुड़ में LPG की कालाबाजारी का खुलासा हापुड़ में LPG गैस संकट के बीच बड़ी कार्रवाई सामने आई है। अधिकारियों ने नेता अब्दुल रेहान के घर पर छापा मारकर 55 भरे हुए गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि इलाके में गैस की कमी के बीच जमाखोरी और कालाबाजारी की शिकायतें मिल रही थीं। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में सिलेंडर मिलने के बाद सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। 📌 प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि इतने सिलेंडर किस उद्देश्य से जमा किए गए थे। #Hapur #LPGGasShortage #GasBlackMarketing #DeshTakNews

More news from Rajasthan and nearby areas
  • भारत में एक नई जागृति आयी है। राष्ट्र की सुरक्षा हमारा ही दायित्व है। ये केवल पुलिस बल, सेना, या इंटेलिजेंस का काम नहीं है, ये हम सब का सामूहिक दायित्व है। : अजित डोवाल, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
    1
    भारत में एक नई जागृति आयी है।
राष्ट्र की सुरक्षा हमारा ही दायित्व है।
ये केवल पुलिस बल, सेना, या इंटेलिजेंस का काम नहीं है, ये हम सब का सामूहिक दायित्व है।
: अजित डोवाल, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
    user_Kishan Lal jangid
    Kishan Lal jangid
    Real Estate Developer Jaipur, Rajasthan•
    20 hrs ago
  • *आज गणेश निमंत्रण से शुरुआत की परशुराम जन्मोत्सव समारोह की* जयपुर 17 अप्रैल 2026 राजस्थान राज्य के पिंकसिटी शहर जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम रविवार 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया पर आयोजित होने वाले भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर प्रदेश स्तरीय मुख्य पूजन एवम् महआरती कार्यक्रम के लिए आज मोती डूँगरी गणेश जी महाराज को निमंत्रण दे कर समारोह की शुरुआत की। भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव प्रति वर्ष धूमधाम से समस्त ब्राह्मण संगठनों और अन्य समाज के प्रतिनिधियों द्वारा भव्य सामूहिक पूजा और आरती कर मनाया जाता है जिसमे सभी जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहते है विप्र महासभा के संस्थापक और पूजन समिति के अध्यक्ष सुनील उदेईया ने बताया कि अक्षय तृतीया का दिन एक विशेष महत्व रखता है और एक बड़े पर्व के रूप में मनाया जाता है इस दिन का इंतज़ार देवता भी करते है । गणेश निमंत्रण में श्री परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी, विप्र महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र भारद्वाज , संयोजक जितेंद्र मिश्रा , महिला अध्यक्ष हर्षिता शर्मा, युवा अध्यक्ष दीपेश मिश्रा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ सोमेन्द्र सारस्वत, संजोग शर्मा, देवेंद्र शर्मा, कैलाश जोशी, कमलेश शर्मा, रीणू शर्मा सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे ।
    4
    *आज गणेश निमंत्रण से शुरुआत की परशुराम जन्मोत्सव समारोह की*
जयपुर 17 अप्रैल 2026 राजस्थान राज्य के पिंकसिटी शहर जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम रविवार 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया पर आयोजित होने वाले भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर प्रदेश स्तरीय मुख्य पूजन एवम् महआरती कार्यक्रम के लिए आज  मोती डूँगरी गणेश जी महाराज को निमंत्रण दे कर समारोह की शुरुआत की।
भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव प्रति वर्ष धूमधाम से समस्त ब्राह्मण संगठनों और अन्य समाज के प्रतिनिधियों द्वारा भव्य सामूहिक पूजा और आरती कर मनाया जाता है जिसमे सभी जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहते है 
विप्र महासभा के संस्थापक और पूजन समिति के अध्यक्ष सुनील उदेईया ने बताया कि अक्षय तृतीया का दिन एक विशेष महत्व रखता है और एक बड़े पर्व के रूप में मनाया जाता है इस दिन का इंतज़ार देवता भी करते है । 
गणेश निमंत्रण में श्री परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी, विप्र महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र भारद्वाज , संयोजक जितेंद्र मिश्रा , महिला अध्यक्ष हर्षिता शर्मा, युवा अध्यक्ष दीपेश मिश्रा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ सोमेन्द्र सारस्वत, संजोग शर्मा, देवेंद्र शर्मा, कैलाश जोशी, कमलेश शर्मा, रीणू शर्मा सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे ।
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • 📍 नादौती से बड़ी खबर 🚨 ACB का बड़ा धमाका भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीबी (ACB) ने नादौती की घूसखोर SDM काजल मीणा को रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया है। इस कार्रवाई में SDM के रीडर दिनेश और UDC प्रवीण को भी दबोचा गया है। 💰 क्या है पूरा मामला? सूत्रों के अनुसार, जमीन के तकसीमा (बंटवारे) के फैसले के एवज में 60 हजार रुपए की रिश्वत ली जा रही थी, तभी एसीबी टीम ने छापा मारकर तीनों को पकड़ लिया। 👉 कार्रवाई के दौरान एक और बड़ा खुलासा हुआ है। टीम ने मौके से करीब 4 लाख रुपए का अवैध कलेक्शन भी बरामद किया है। ⚖️ जांच जारी एसीबी की टीम तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है। #ACB #Nadoti #BreakingNews #RajasthanNews #Corruption #SDMTrap
    1
    📍 नादौती से बड़ी खबर
🚨 ACB का बड़ा धमाका
भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीबी (ACB) ने नादौती की घूसखोर SDM काजल मीणा को रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया है। इस कार्रवाई में SDM के रीडर दिनेश और UDC प्रवीण को भी दबोचा गया है।
💰 क्या है पूरा मामला?
सूत्रों के अनुसार, जमीन के तकसीमा (बंटवारे) के फैसले के एवज में 60 हजार रुपए की रिश्वत ली जा रही थी, तभी एसीबी टीम ने छापा मारकर तीनों को पकड़ लिया।
👉 कार्रवाई के दौरान एक और बड़ा खुलासा हुआ है। टीम ने मौके से करीब 4 लाख रुपए का अवैध कलेक्शन भी बरामद किया है।
⚖️ जांच जारी
एसीबी की टीम तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।
#ACB #Nadoti #BreakingNews #RajasthanNews #Corruption #SDMTrap
    user_Moolchand saini
    Moolchand saini
    Salesperson शाहपुरा, जयपुर, राजस्थान•
    58 min ago
  • टोल प्लाजा पर एक बार फिर ड्राइवरों के साथ अन्याय का मामला सामने आया है। जयपुर के शिवदासपुरा का मामला,बताया जा रहा है कि एक ट्रक ड्राइवर के पास टोल प्लाजा की वैध रसीद होने के बावजूद, आरटीओ प्रशासन द्वारा ओवरलोड और हाइट का हवाला देकर चालान करने की कोशिश की गई। सवाल ये उठता है कि जब टोल प्लाजा पर वाहन की जांच और शुल्क पहले ही लिया जा चुका है, तो फिर बार-बार ड्राइवरों को क्यों परेशान किया जा रहा है,क्या ड्राइवर होना ही अपराध बन गया है,आखिर कब रुकेगा यह उत्पीड़न, ड्राइवर भाई दिन-रात मेहनत करके देश की अर्थव्यवस्था को चलाते हैं, लेकिन बदले में उन्हें सिर्फ परेशानी और अन्याय ही मिल रहा है। आवाज उठाने का! ड्राइवर यूनिटी ही सबसे बड़ी ताकत है। हम मांग करते हैं कि इस तरह की अनावश्यक कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई#@breakingliveNews-h6w#@sevajanta97#Rajasthan Janta Seva-84 Live News#@tejmedia-32#Janta seva#seva jantanews#
    1
    टोल प्लाजा पर एक बार फिर ड्राइवरों के साथ अन्याय का मामला सामने आया है। जयपुर के शिवदासपुरा का मामला,बताया जा रहा है कि एक ट्रक ड्राइवर के पास टोल प्लाजा की वैध रसीद होने के बावजूद, आरटीओ प्रशासन द्वारा ओवरलोड और हाइट का हवाला देकर चालान करने की कोशिश की गई। सवाल ये उठता है कि जब टोल प्लाजा पर वाहन की जांच और शुल्क पहले ही लिया जा चुका है, तो फिर बार-बार ड्राइवरों को क्यों परेशान किया जा रहा है,क्या ड्राइवर होना ही अपराध बन गया है,आखिर कब रुकेगा यह उत्पीड़न, ड्राइवर भाई दिन-रात मेहनत करके देश की अर्थव्यवस्था को चलाते हैं, लेकिन बदले में उन्हें सिर्फ परेशानी और अन्याय ही मिल रहा है। आवाज उठाने का! ड्राइवर यूनिटी ही सबसे बड़ी ताकत है। हम मांग करते हैं कि इस तरह की अनावश्यक कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई#@breakingliveNews-h6w#@sevajanta97#Rajasthan Janta Seva-84 Live News#@tejmedia-32#Janta seva#seva jantanews#
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    17 hrs ago
  • दौसा। राजस्थान पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में रिज़र्व पुलिस लाइन दौसा में कल शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं राजस्थान पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में आज प्रातः 07:00 बजे पुलिस लाइन, दौसा में आयोजित होने वाले परेड एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
    4
    दौसा। राजस्थान पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में रिज़र्व पुलिस लाइन दौसा में कल शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं राजस्थान पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में आज प्रातः 07:00 बजे पुलिस लाइन, दौसा में आयोजित होने वाले परेड एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter Dausa, Rajasthan•
    19 hrs ago
  • Post by Mukesh Kumar Saini
    8
    Post by Mukesh Kumar Saini
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • राजधानी जयपुर में आज ‘ओरण’ को लेकर माहौल गरमा गया है। बड़ी संख्या में ओरण समर्थक जुटे हुए हैं और अपने हक की आवाज बुलंद कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से हालात को नियंत्रित करने की पूरी तैयारी की गई है, लेकिन बढ़ती भीड़ के बीच स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। इस दौरान शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज भी कुछ लोग और एसी कमरों में बैठे अधिकारी ‘ओरण’ का मतलब नहीं समझते। उन्होंने कहा कि ओरण सिर्फ जमीन नहीं, बल्कि आस्था और परंपरा का प्रतीक है, जिसके लिए पाबूजी, हड़बूजी और तेजाजी जैसे लोकदेवताओं ने बलिदान दिया है। भाटी ने जोर देकर कहा कि ओरण की रक्षा करना हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक जिम्मेदारी है, और इसी उद्देश्य से लोग बड़ी संख्या में जयपुर में एकत्र हुए हैं।
    1
    राजधानी जयपुर में आज ‘ओरण’ को लेकर माहौल गरमा गया है। बड़ी संख्या में ओरण समर्थक जुटे हुए हैं और अपने हक की आवाज बुलंद कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से हालात को नियंत्रित करने की पूरी तैयारी की गई है, लेकिन बढ़ती भीड़ के बीच स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।
इस दौरान शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज भी कुछ लोग और एसी कमरों में बैठे अधिकारी ‘ओरण’ का मतलब नहीं समझते। उन्होंने कहा कि ओरण सिर्फ जमीन नहीं, बल्कि आस्था और परंपरा का प्रतीक है, जिसके लिए पाबूजी, हड़बूजी और तेजाजी जैसे लोकदेवताओं ने बलिदान दिया है।
भाटी ने जोर देकर कहा कि ओरण की रक्षा करना हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक जिम्मेदारी है, और इसी उद्देश्य से लोग बड़ी संख्या में जयपुर में एकत्र हुए हैं।
    user_Isha sharma
    Isha sharma
    Jaipur, Rajasthan•
    21 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़: कोटा में मौत की रफ्तार, अहमदाबाद-भिंड स्लीपर बस पलटी कोटा, राजस्थान – बुधवार की रात नेशनल हाईवे 27 (NH-27) पर एक भयानक मंजर देखने को मिला, जब अहमदाबाद से मध्य प्रदेश के भिंड जा रही एक निजी स्लीपर कोच बस बेकाबू होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे ने 3 परिवारों के चिराग बुझा दिए हैं, जबकि 35 से अधिक लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़: कोटा में मौत की रफ्तार, अहमदाबाद-भिंड स्लीपर बस पलटी
कोटा, राजस्थान – बुधवार की रात नेशनल हाईवे 27 (NH-27) पर एक भयानक मंजर देखने को मिला, जब अहमदाबाद से मध्य प्रदेश के भिंड जा रही एक निजी स्लीपर कोच बस बेकाबू होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे ने 3 परिवारों के चिराग बुझा दिए हैं, जबकि 35 से अधिक लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।
    user_Kishan Lal jangid
    Kishan Lal jangid
    Real Estate Developer Jaipur, Rajasthan•
    23 hrs ago
  • प्रेस नोट 16 अप्रैल, 2026 *मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट का फूड लाइसेंस निलंबित,खाद्य कारोबार पर रोक* जयपुर द्वितीय। 16 अप्रैल। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान डॉक्टर टी शुभमंगला के निर्देश पर गत दिनों गौरव टावर स्थित मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट पर कार्यवाही की गई थी। सी एम एच ओ जयपुर द्वितीय डॉक्टर मनीष मित्तल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान टीम ने उपयोग में लिए जा रहे खाद्य तेल का टी पी सी (टोटल पोलर कंपाउंड) निर्धारित मानक 25 से बहुत अधिक पाया गया था जो मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हो सकता है।मौके से लिया गया यूज्ड कुकिंग ऑयल का नमूना जांच रिपोर्ट में अनसेफ पाया गया था। उक्त फर्म को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया था अतिरिक्त आयुक्त श्री भगवत सिंह के निर्देश पर फूड सेफ्टी टीम द्वारा निर्धारित अवधि के पश्चात् पुनः निरीक्षण करने पर भी आउटलेट में अनेक कमियां पाई गई। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार एक्ट की धारा 32 के अंतर्गत जनहित में फर्म का फूड लाइसेंस निलंबित कर किसी भी प्रकार के खाद्य कारोबार करने पर पाबंदी लगा दी गई है। फर्म द्वारा आउटलेट पर एवं ऑनलाइन प्लेटफार्म पर खाद्य सामग्री का बेचान नहीं किया जा सकता। आदेशों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उक्त कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी, विनोद थारवान एवं राजेश नागर शामिल रहे।
    1
    प्रेस नोट
16 अप्रैल, 2026
*मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट का फूड लाइसेंस निलंबित,खाद्य कारोबार पर रोक*
जयपुर द्वितीय। 16 अप्रैल। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान डॉक्टर टी शुभमंगला के निर्देश पर गत दिनों गौरव  टावर स्थित मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट पर कार्यवाही की गई थी।
सी एम एच ओ जयपुर द्वितीय डॉक्टर मनीष मित्तल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान टीम ने उपयोग में लिए जा रहे खाद्य तेल का टी पी सी (टोटल पोलर कंपाउंड) निर्धारित  मानक 25 से बहुत अधिक पाया गया था जो मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हो सकता है।मौके से लिया गया  यूज्ड कुकिंग ऑयल का नमूना जांच रिपोर्ट में अनसेफ पाया गया था।
उक्त फर्म को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया था अतिरिक्त आयुक्त श्री भगवत सिंह के निर्देश पर फूड सेफ्टी टीम द्वारा निर्धारित अवधि के पश्चात्  पुनः निरीक्षण करने पर भी आउटलेट में अनेक कमियां पाई गई।
उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार एक्ट की धारा 32 के अंतर्गत जनहित में  फर्म का फूड लाइसेंस निलंबित कर किसी भी प्रकार के खाद्य कारोबार करने पर पाबंदी लगा दी गई है। फर्म द्वारा आउटलेट पर एवं ऑनलाइन प्लेटफार्म पर  खाद्य सामग्री का बेचान नहीं किया जा सकता। आदेशों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उक्त कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी, विनोद थारवान एवं राजेश नागर शामिल रहे।
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.