महिला को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई कार, आक्रोशित लोगों ने वाहन में की तोड़फोड़ त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में बेकाबू कार ने पांच लोगों को रौंदा जौनपुर: जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं और राहगीरों के बीच जा घुसी, जिससे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेहटी निवासी आदित्य विश्वकर्मा नई स्विफ्ट डिजायर कार लेकर पूजा-पाठ के लिए त्रिलोचन महादेव मंदिर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में अचानक एक महिला सामने आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक घबरा गया और ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। इसके बाद कार बेकाबू होकर करीब सौ मीटर तक तेज रफ्तार में आगे बढ़ती चली गई। कार की चपेट में आने से कोड़री गांव निवासी अरविंद राजभर पुत्र लाल बहादुर, प्रमोद कुमार पुत्र विजय नारायण, बराई निवासी विशाल मिश्रा पुत्र राजेश मिश्रा, आयुष पुत्र विनय सिंह तथा वाराणसी के फूलपुर निवासी अंजलि पटेल पुत्री अरविंद पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना से नाराज लोगों ने चालक आदित्य विश्वकर्मा को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। आक्रोशित भीड़ ने कार के शीशे और दरवाजों को ईंट-पत्थरों से तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महिला को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई कार, आक्रोशित लोगों ने वाहन में की तोड़फोड़ त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में बेकाबू कार ने पांच लोगों को रौंदा जौनपुर: जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं और राहगीरों के बीच जा घुसी, जिससे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेहटी निवासी आदित्य विश्वकर्मा नई स्विफ्ट डिजायर कार लेकर पूजा-पाठ के लिए
त्रिलोचन महादेव मंदिर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में अचानक एक महिला सामने आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक घबरा गया और ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। इसके बाद कार बेकाबू होकर करीब सौ मीटर तक तेज रफ्तार में आगे बढ़ती चली गई। कार की चपेट में आने से कोड़री गांव निवासी अरविंद राजभर पुत्र लाल बहादुर, प्रमोद कुमार पुत्र विजय नारायण, बराई निवासी विशाल मिश्रा पुत्र राजेश मिश्रा, आयुष पुत्र विनय सिंह तथा वाराणसी के फूलपुर निवासी अंजलि पटेल पुत्री अरविंद पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना से नाराज लोगों ने चालक आदित्य विश्वकर्मा को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। आक्रोशित भीड़ ने कार के शीशे और दरवाजों को ईंट-पत्थरों से तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- उत्तर प्रदेश के चंदौली स्थित जीवक अस्पताल में दिनदहाड़े एक महिला मरीज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वार्ड में हुई इस दुस्साहसिक वारदात के बाद हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे की वास्तविक वजह तलाशने में जुटी है।1
- जौनपुर के मीरगंज में श्रीमद देवी भागवत कथा के दौरान श्रीराम और माता सीता के वनगमन का प्रसंग सुनाया गया। कथावाचक पं. डॉ. रितुराज कात्यायन ने इसे कर्तव्य और त्याग की पराकाष्ठा बताया, जिसे सुनकर भक्तों की आंखें नम हो गईं।6
- जौनपुर में सोशल मीडिया पर सुबह की शुभकामनाएँ और भक्ति संदेश साझा किए जा रहे हैं। यह संदेश 'राम राम', 'राधे राधे' और 'हर हर महादेव' जैसे पवित्र नारों से भरा है, जो सकारात्मकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर रहा है।1
- आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जौनपुर के गांव मानसिक शांति का अनुभव देते हैं। शहरों के शोर और प्रदूषण से दूर, गांवों की ठंडी हवा और हरियाली मन को एक अलग ही सुकून प्रदान करती है। यह लेख ग्रामीण संस्कृति और जीवन मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डालता है।1
- त्रिलोचन महादेव मंदिर पर बड़ा हादसा, तीन की हालत नाज़ुक, ड्राइवर पकड़ा गया। त्रिलोचन महादेव मंदिर पर बड़ा हादसा, तीन की हालत नाज़ुक, ड्राइवर पकड़ा गया।1
- शाहपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, दो गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव में सोमवार शाम एक स्कॉर्पियो और स्कूटी के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में जा पलटे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए खाई में गिरे लोगों को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बदलापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर भेजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद भलुवाही गांव निवासी जहरूल निशा तथा शमशेर की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना की जानकारी पुलिस द्वारा सोमवार शाम करीब 6 बजे दी गई।1
- जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र में त्रिलोचन महादेव मंदिर के पास एक डिजायर कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है।1
- उत्तर प्रदेश में GRP सिपाही सुनील शुक्ला का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने तबेले जैसे बैरकों में रहने की शिकायत की है। जवान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जवानों की इस दुर्दशा पर ध्यान देने की गुहार लगाई है।1