logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाहपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, दो गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव में सोमवार शाम एक स्कॉर्पियो और स्कूटी के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में जा पलटे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए खाई में गिरे लोगों को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बदलापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर भेजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद भलुवाही गांव निवासी जहरूल निशा तथा शमशेर की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना की जानकारी पुलिस द्वारा सोमवार शाम करीब 6 बजे दी गई।

1 hr ago
user_PUBLIC TALK NEWS
PUBLIC TALK NEWS
Graphic designer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

शाहपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, दो गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव में सोमवार शाम एक स्कॉर्पियो और स्कूटी के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में जा पलटे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए खाई में गिरे लोगों को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बदलापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर भेजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद भलुवाही गांव निवासी जहरूल निशा तथा शमशेर की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना की जानकारी पुलिस द्वारा सोमवार शाम करीब 6 बजे दी गई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शाहपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, दो गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव में सोमवार शाम एक स्कॉर्पियो और स्कूटी के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में जा पलटे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए खाई में गिरे लोगों को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बदलापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर भेजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद भलुवाही गांव निवासी जहरूल निशा तथा शमशेर की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना की जानकारी पुलिस द्वारा सोमवार शाम करीब 6 बजे दी गई।
    1
    शाहपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, दो गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर

जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव में सोमवार शाम एक स्कॉर्पियो और स्कूटी के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में जा पलटे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए खाई में गिरे लोगों को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बदलापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर भेजवाया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद भलुवाही गांव निवासी जहरूल निशा तथा शमशेर की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना की जानकारी पुलिस द्वारा सोमवार शाम करीब 6 बजे दी गई।
    user_PUBLIC TALK NEWS
    PUBLIC TALK NEWS
    Graphic designer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जौनपुर जिले के बदलापुर तहसील क्षेत्र के कम्मरपुर गांव में एक शादी समारोह में बसपा विधानसभा अध्यक्ष सुनील कुमार गौतम शामिल हुए। उनके साथ घनश्यामपुर और कम्मरपुर के सेक्टर अध्यक्ष सहित पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।
    10
    जौनपुर जिले के बदलापुर तहसील क्षेत्र के कम्मरपुर गांव में एक शादी समारोह में बसपा विधानसभा अध्यक्ष सुनील कुमार गौतम शामिल हुए। उनके साथ घनश्यामपुर और कम्मरपुर के सेक्टर अध्यक्ष सहित पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।
    user_रामू गौतम (DB7 News) जौनपुर उत्तर प्रदेंश
    रामू गौतम (DB7 News) जौनपुर उत्तर प्रदेंश
    बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पवारा थाना क्षेत्र के नागेंद्र मिश्र ने पड़ोसियों प्रताड़ित किए जाने पर उपजिलाधिकारी से लगाई न्याय के गुहार पवारा थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर निवासी नागेंद्र मिश्र ने पड़ोसियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने पर उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई नागेंद्र मिश्रा का कहना है कि हमारे पड़ोसी द्वारा हमारे कमरे में बार-बार ताला बंद कर दिया जाता है जबकि हम लोगों का आपसी बंटवारा बहुत पहले हो चुका है।
    1
    पवारा थाना क्षेत्र के नागेंद्र मिश्र ने पड़ोसियों प्रताड़ित किए जाने पर उपजिलाधिकारी से लगाई न्याय के गुहार 
पवारा थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर निवासी नागेंद्र मिश्र ने पड़ोसियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने पर उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई नागेंद्र मिश्रा का कहना है कि हमारे पड़ोसी द्वारा हमारे कमरे में बार-बार ताला बंद कर दिया जाता है जबकि हम लोगों का आपसी बंटवारा बहुत पहले हो चुका है।
    user_Dharmendra Giri
    Dharmendra Giri
    मछलीशहर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
  • आधी रात महिला के घर में घुसी लखनऊ पीजीआई पुलिस! बिना स्थानीय थाना पुलिस सूचना दबिश, महिला ने लगाया धमकाने और जेवर गायब होने का आरोप” आधी रात महिला के घर में घुसी लखनऊ पीजीआई पुलिस! बिना स्थानीय थाना पुलिस सूचना दबिश, महिला ने लगाया धमकाने और जेवर गायब होने का आरोप” रायबरेली में पीजीआई पुलिस की कार्रवाई पर बड़ा सवाल, कानून और सुप्रीम कोर्ट गाइडलाइन की उड़ाई गई धज्जियां रायबरेली जनपद के थाना बछरावां क्षेत्र में लखनऊ के थाना पीजीआई पुलिसकर्मियों की कथित दबिश अब गंभीर विवाद का विषय बन गई है। पीड़ित महिला रंजना सैनी पत्नी अमित सैनी निवासी ग्राम कुर्री सुदौली ने आरोप लगाया है कि 10 मई 2026 की रात लगभग 1:20 बजे थाना पीजीआई लखनऊ की पुलिस बिना किसी महिला पुलिसकर्मी, बिना तलाशी वारंट और बिना स्थानीय थाना बछरावां पुलिस को सूचना दिए उनके घर में घुस गई। महिला के अनुसार उस समय वह अपने छोटे बच्चों के साथ कमरे में सो रही थीं जबकि उनके पति घर पर मौजूद नहीं थे। आरोप है कि पुलिसकर्मी कई दरोगाओं सहित सीधे कमरे में घुस आए, पूछताछ की और परिवार को डराया-धमकाया। महिला ने दावा किया कि जैसे ही उन्होंने मोबाइल कैमरा चालू कर वीडियो बनाना शुरू किया, पुलिसकर्मी वहां से निकलने लगे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद कमरे में रखे सोने के आभूषण गायब मिले। महिला ने एक एसआई अशोक सिंह तथा अन्य पुलिसकर्मियों की पहचान का दावा भी किया है। स्थानीय पुलिस को सूचना क्यों नहीं सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब किसी दूसरे जनपद की पुलिस दूसरे जिले में दबिश देती है, तो संबंधित स्थानीय थाना और चौकी को सूचना देना आवश्यक माना जाता है। लेकिन इस मामले में पीड़िता का आरोप है कि थाना बछरावां पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। क्या कहते हैं नियम कानूनी जानकारों के अनुसार दूसरे जनपद में दबिश के दौरान स्थानीय थाना को सूचना देना आवश्यक प्रक्रिया मानी जाती है। महिलाओं से जुड़े मामलों में महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी महत्वपूर्ण होती है। रात में कार्रवाई के दौरान पुलिस को अपनी पहचान और कार्रवाई का आधार स्पष्ट करना होता है। बिना वारंट घर में प्रवेश और तलाशी पर गंभीर कानूनी सवाल खड़े हो सकते हैं। परिवार में दहशत, ग्रामीणों में आक्रोश घटना के बाद पीड़ित परिवार भयभीत बताया जा रहा है। ग्रामीणों में भी पुलिस कार्रवाई को लेकर भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि कानून की रक्षा करने वाले ही नियमों को ताक पर रखेंगे तो आम जनता का भरोसा कैसे कायम रहेगा। उच्चस्तरीय जांच की मांग पीड़िता ने रायबरेली पुलिस अधीक्षक, सहित आला अधिकारियों हो से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने और कठोर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर प्रकरण पर क्या कदम उठाता है।
    1
    आधी रात महिला के घर में घुसी लखनऊ पीजीआई पुलिस! बिना स्थानीय थाना पुलिस सूचना दबिश, महिला ने लगाया धमकाने और जेवर गायब होने का आरोप”
आधी रात महिला के घर में घुसी लखनऊ पीजीआई पुलिस! बिना स्थानीय थाना पुलिस सूचना दबिश, महिला ने लगाया धमकाने और जेवर गायब होने का आरोप”
रायबरेली में पीजीआई पुलिस की कार्रवाई पर बड़ा सवाल, कानून और सुप्रीम कोर्ट गाइडलाइन की उड़ाई गई धज्जियां
रायबरेली जनपद के थाना बछरावां क्षेत्र में लखनऊ के थाना पीजीआई पुलिसकर्मियों की कथित दबिश अब गंभीर विवाद का विषय बन गई है। पीड़ित महिला रंजना सैनी पत्नी अमित सैनी निवासी ग्राम कुर्री सुदौली ने आरोप लगाया है कि 10 मई 2026 की रात लगभग 1:20 बजे थाना पीजीआई लखनऊ की पुलिस बिना किसी महिला पुलिसकर्मी, बिना तलाशी वारंट और बिना स्थानीय थाना बछरावां पुलिस को सूचना दिए उनके घर में घुस गई।
महिला के अनुसार उस समय वह अपने छोटे बच्चों के साथ कमरे में सो रही थीं जबकि उनके पति घर पर मौजूद नहीं थे। आरोप है कि पुलिसकर्मी कई दरोगाओं सहित सीधे कमरे में घुस आए, पूछताछ की और परिवार को डराया-धमकाया। महिला ने दावा किया कि जैसे ही उन्होंने मोबाइल कैमरा चालू कर वीडियो बनाना शुरू किया, पुलिसकर्मी वहां से निकलने लगे।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद कमरे में रखे सोने के आभूषण गायब मिले। महिला ने एक एसआई अशोक सिंह तथा अन्य पुलिसकर्मियों की पहचान का दावा भी किया है।
स्थानीय पुलिस को सूचना क्यों नहीं
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब किसी दूसरे जनपद की पुलिस दूसरे जिले में दबिश देती है, तो संबंधित स्थानीय थाना और चौकी को सूचना देना आवश्यक माना जाता है। लेकिन इस मामले में पीड़िता का आरोप है कि थाना बछरावां पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई।
क्या कहते हैं नियम
कानूनी जानकारों के अनुसार 
दूसरे जनपद में दबिश के दौरान स्थानीय थाना को सूचना देना आवश्यक प्रक्रिया मानी जाती है।
महिलाओं से जुड़े मामलों में महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी महत्वपूर्ण होती है।
रात में कार्रवाई के दौरान पुलिस को अपनी पहचान और कार्रवाई का आधार स्पष्ट करना होता है।
बिना वारंट घर में प्रवेश और तलाशी पर गंभीर कानूनी सवाल खड़े हो सकते हैं।
परिवार में दहशत, ग्रामीणों में आक्रोश
घटना के बाद पीड़ित परिवार भयभीत बताया जा रहा है। ग्रामीणों में भी पुलिस कार्रवाई को लेकर भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि कानून की रक्षा करने वाले ही नियमों को ताक पर रखेंगे तो आम जनता का भरोसा कैसे कायम रहेगा।
उच्चस्तरीय जांच की मांग
पीड़िता ने रायबरेली पुलिस अधीक्षक,  सहित आला अधिकारियों हो से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने और कठोर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर प्रकरण पर क्या कदम उठाता है।
    user_विवेक कुमार मिश्र
    विवेक कुमार मिश्र
    Credit reporting agency पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • दवा लेने गई विवाहिता दो बच्चों संग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज पड़ोसी जनपद जौनपुर के मंझनपुर थाना सुजानगंज निवासी खलील पुत्र नूर मोहम्मद ने पट्टी कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रुबीना की शादी पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बरहूपुर गांव निवासी रियासत अली के साथ की थी। बताया गया कि शुक्रवार दोपहर रुबीना अपनी 10 वर्षीय बेटी खुशी और 12 वर्षीय बेटे सैफ के साथ करैला बाजार दवा लेने गई थी। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारी समेत सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन तीनों का कोई सुराग नहीं लग सका।विवाहिता के पिता खलील ने पट्टी कोतवाली पहुंचकर बेटी व दोनों बच्चों की गुमशुदगी की तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। मामले में जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा विवाहिता और दोनों बच्चों की तलाश के लिए पुलिस टीम जुटाई गई है।
    1
    दवा लेने गई विवाहिता दो बच्चों संग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
पड़ोसी जनपद जौनपुर के मंझनपुर थाना सुजानगंज निवासी खलील पुत्र नूर मोहम्मद ने पट्टी कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रुबीना की शादी पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बरहूपुर गांव निवासी रियासत अली के साथ की थी।
बताया गया कि शुक्रवार दोपहर रुबीना अपनी 10 वर्षीय बेटी खुशी और 12 वर्षीय बेटे सैफ के साथ करैला बाजार दवा लेने गई थी। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारी समेत सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन तीनों का कोई सुराग नहीं लग सका।विवाहिता के पिता खलील ने पट्टी कोतवाली पहुंचकर बेटी व दोनों बच्चों की गुमशुदगी की तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की।
मामले में जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा विवाहिता और दोनों बच्चों की तलाश के लिए पुलिस टीम जुटाई गई है।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के चंदौली स्थित जीवक अस्पताल में दिनदहाड़े एक महिला मरीज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वार्ड में हुई इस दुस्साहसिक वारदात के बाद हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे की वास्तविक वजह तलाशने में जुटी है।
    1
    उत्तर प्रदेश के चंदौली स्थित जीवक अस्पताल में दिनदहाड़े एक महिला मरीज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वार्ड में हुई इस दुस्साहसिक वारदात के बाद हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे की वास्तविक वजह तलाशने में जुटी है।
    user_Kr. Suresh
    Kr. Suresh
    Local News Reporter जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • प्रतापगढ़ के अचलपुर ग्राउंड में आज 'किड्स क्रिकेट लीग अंडर-12' प्रतियोगिता शुरू हो गई है। ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित इस लीग को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। उम्मीद है कि नन्हे खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करेंगे।
    1
    प्रतापगढ़ के अचलपुर ग्राउंड में आज 'किड्स क्रिकेट लीग अंडर-12' प्रतियोगिता शुरू हो गई है। ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित इस लीग को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। उम्मीद है कि नन्हे खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करेंगे।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    8 hrs ago
  • जौनपुर के त्रिलोचन महादेव मंदिर के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
    2
    जौनपुर के त्रिलोचन महादेव मंदिर के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
    user_PUBLIC TALK NEWS
    PUBLIC TALK NEWS
    Graphic designer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.