Shuru
Apke Nagar Ki App…
आगरा में सवारियों से भरा ऑटो नाले में गिरा, दो की तलाश जारी आगरा में सवारियों से भरा ऑटो नाले में गिरा, दो की तलाश जारी आगरा। तेज बारिश के बाद सड़क पर नाले का पानी आ जाने से छह सवारियों से भरा ऑटो नाले में गिर गया। हादसे में चार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि दो लोगों की तलाश जारी है। राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।
Munna Ansari
आगरा में सवारियों से भरा ऑटो नाले में गिरा, दो की तलाश जारी आगरा में सवारियों से भरा ऑटो नाले में गिरा, दो की तलाश जारी आगरा। तेज बारिश के बाद सड़क पर नाले का पानी आ जाने से छह सवारियों से भरा ऑटो नाले में गिर गया। हादसे में चार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि दो लोगों की तलाश जारी है। राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हाईकोर्ट: 6 महीने में पंचायत चुनाव कराना बाध्य, सरकार से मांगा रिकॉर्ड लखनऊ इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने 5 अगस्त को अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य सरकार 6 महीने के अंदर पंचायत चुनाव कराने के लिए बाध्य है। कोर्ट ने यह भी कहा कि यह 6 महीने की अवधि नवंबर, 2026 में समाप्त हो रही है। कोर्ट ने सरकार से इस संबंध में रिकॉर्ड तलब किया है। कोर्ट जानना चाहता है कि पंचायत चुनाव में देरी की वजह सरकार के नियंत्रण से बाहर की कोई परिस्थिति थी या फिर सरकार ने समय पर चुनाव कराने के दायित्व का निर्वहन नहीं किया।इस टिप्पणी के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या सरकार ने जानबूझकर पंचायत चुनाव समय पर नहीं कराए? क्या पंचायत चुनाव यूपी विधानसभा चुनाव से पहले हो सकते हैं? *सवाल: पंचायत चुनाव समय पर क्यों नहीं हुए?* इसके पीछे राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों कारण बताए जा रहे हैं। यूपी सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में पंचायत चुनाव न होने की दो प्रशासनिक वजहें बताई हैं। पहली वजह राज्य निर्वाचन आयोग से जुड़ी है। आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची 10 जून, 2026 को प्रकाशित की। नियमों के अनुसार मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद ही चुनाव प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इसी कारण 26 मई 2026 से पहले पंचायत चुनाव कराना संभव नहीं था। दूसरी ओर विपक्ष का आरोप है कि सरकार ने जानबूझकर चुनाव टाले हैं ताकि प्रशासनिक पकड़ मजबूत की जा सके। वहीं सरकार का कहना है कि परिसीमन और मतदाता सूची के काम में समय लगा। अब हाईकोर्ट द्वारा रिकॉर्ड मांगे जाने के बाद स्पष्ट होगा कि देरी के पीछे वास्तविक कारण क्या थे। नवंबर 2026 तक 6 महीने की समय-सीमा पूरी हो रही है, ऐसे में माना जा रहा है कि इसके पहले पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।1
- निचलौल में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, आरा मशीन पर छापा 🚨 BREAKING NEWS | महराजगंज 🌳 निचलौल में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, आरा मशीन पर छापा 7 बोटा साखू की लकड़ी जब्त, परमिट और ट्रांजिट पास की जांच शुरू 📍 निचलौल। निचलौल रेंज से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर संचालित एक आरा मशीन पर वन विभाग ने छापेमारी कर 7 बोटा साखू की लकड़ी बरामद कर जब्त की है। कार्रवाई हरेड़ीह वार्ड स्थित साहू आरा मशीन पर की गई। बताया जा रहा है कि जनप्रतिनिधि की शिकायत के बाद वन विभाग के उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया, जिसके बाद डीएफओ के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। जांच के दौरान लकड़ी के संबंध में वैध अनुमति और ट्रांजिट पास उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई। वन विभाग ने बरामद लकड़ी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरा मशीन पर मौजूद अन्य लकड़ियों के परमिट एवं ट्रांजिट पास की भी जांच की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में अन्य लकड़ी भी अवैध पाई गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ⚠️ सवाल: रेंज कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर कथित रूप से चल रहे इस कारोबार की भनक पहले क्यों नहीं लगी? जनप्रतिनिधि की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई ने वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। #BreakingNews #Maharajganj #Nichlaul #ForestDepartment #SakhauWood #Raid #IllegalWood #AaraMachine #UPNews #MaharajganjNews #PublicMaharajganjNews1
- starpublicnews आज दिनांक 08-08-2026 सभी चन्द्रराशि का राशिफल। किसी भी समस्या को लेकर चिंतित है तो आप बिना किसी झिझक के फोन कर सकते है, आप का पूरा सहयोग होगा। पंडित Devisharn Shastri संपर्क सूत्र- 63076892261
- राष्ट्रीय कर्मी मुक्ति दिवस को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। 🎙️ बेसिक शिक्षा अधिकारी के लिए एंकर स्क्रिप्ट राष्ट्रीय कर्मी मुक्ति दिवस को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी महराजगंज ने 10 और 14 अगस्त को राष्ट्रीय कर्मी मुक्ति दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जनपद के सभी विद्यालयों के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशील बनाना है। उन्होंने सभी विद्यालयों में कार्यक्रमों के सफल आयोजन के साथ-साथ अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का आह्वान किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि 10 और 14 अगस्त को आयोजित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और राष्ट्रीय कर्मी मुक्ति दिवस के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं। महराजगंज से बड़ी खबर—बेसिक शिक्षा अधिकारी की जनपदवासियों से खास अपील।1
- बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती! महराजगंज में स्कूल बसों की बड़ी चेकिंग, ट्रैफिक पुलिस का अभियान महराजगंज में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। स्कूल बसों के फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस, सीसीटीवी, फायर एक्सटिंग्विशर, फर्स्ट एड बॉक्स और इमरजेंसी खिड़कियों की गहन जांच की गई। सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर स्कूल प्रबंधन और वाहन चालकों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।1
- BREAKING NEWS/ महराजगंज निचलौल में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई आरा मशीन पर छापेमारी, 7 बोटा साखू की लकड़ी जब्त, निचलौल रेंज से महज 100 मीटर की दूरी पर चल रहा था रेंजर के नाक के नीचे कला कारोबार जनप्रतिनिधि के शिकायत पर वन विभाग का खुला नींद बिना वैध अनुमति और ट्रांजिट पास के रखी मिली लकड़ी हरेड़ीह वार्ड स्थित साहू आरा मशीन पर डीएफओ की छापेमारी वन विभाग ने लकड़ी जब्त कर शुरू की जांच अन्य लकड़ियों के परमिट और ट्रांजिट पास की भी जांच अवैध लकड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई—डीएफओ #Maharajganj #forest #department #police #nichlaul #teen #red1
- अतीक के बेटे अली-उमर को भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए मिली पैरोल प्रयागराज माफिया अतीक अहमद के जेल में बंद दोनों बेटों अली और उमर को छोटे भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पैरोल दे दी है। कोर्ट ने शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे पैरोल का आदेश दिया। - *उमर* अभी लखनऊ जेल में बंद है - *अली* झांसी जेल में बंद है कोर्ट का आदेश जेल पहुंचने के बाद दोनों को प्रयागराज लाने में करीब 6-7 घंटे लग सकते हैं। इसी वजह से अबान का अंतिम संस्कार प्रयागराज में देर रात या अगले दिन किया जा सकता है। परिवार ने अभी अबान के शव को डीप फ्रीजर में रखवाया है ताकि दोनों भाई जनाजे में शामिल हो सकें।1
- आगरा में सवारियों से भरा ऑटो नाले में गिरा, दो की तलाश जारी आगरा में सवारियों से भरा ऑटो नाले में गिरा, दो की तलाश जारी आगरा। तेज बारिश के बाद सड़क पर नाले का पानी आ जाने से छह सवारियों से भरा ऑटो नाले में गिर गया। हादसे में चार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि दो लोगों की तलाश जारी है। राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।1