कुरवाई में नेशनल हाईवे-346 पर दर्दनाक हादसा, बिशनपुर के पुराने पुल से नदी में बाइक गिरने से व्यक्ति की मौत कुरवाई में नेशनल हाईवे-346 पर दर्दनाक हादसा, बिशनपुर के पुराने पुल से नदी में बाइक गिरने से व्यक्ति की मौत कुरवाई कुरवाई थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-346 पर बिशनपुर गांव के पास स्थित पुराने पुल पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर एक बाइक सीधे नदी में जा गिरी, जिससे बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे तथा शव को नदी से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। बिना रेलिंग का पुल बना ‘मौत का फंदा’ हादसे का सबसे बड़ा कारण पुल पर सुरक्षा इंतजामों का अभाव बताया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बिशनपुर का यह पुराना पुल वर्षों से बिना रेलिंग के जर्जर स्थिति में पड़ा है। सुरक्षा दीवार या रेलिंग न होने के कारण यहां आए दिन हादसे का अंदेशा बना रहता है। जिम्मेदार विभाग और प्रशासन की लंबे समय से चली आ रही अनदेखी के चलते आज एक और व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी। घटना के बाद से क्षेत्रीय नागरिकों में जिम्मेदारों के खिलाफ भारी रोष देखा जा रहा है।
कुरवाई में नेशनल हाईवे-346 पर दर्दनाक हादसा, बिशनपुर के पुराने पुल से नदी में बाइक गिरने से व्यक्ति की मौत कुरवाई में नेशनल हाईवे-346 पर दर्दनाक हादसा, बिशनपुर के पुराने पुल से नदी में बाइक गिरने से व्यक्ति की मौत कुरवाई कुरवाई थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-346 पर बिशनपुर गांव के पास स्थित पुराने पुल पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर एक बाइक सीधे नदी में जा गिरी, जिससे बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे तथा शव को नदी से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। बिना रेलिंग का पुल बना ‘मौत का फंदा’ हादसे का सबसे बड़ा कारण पुल पर सुरक्षा इंतजामों का अभाव बताया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बिशनपुर का यह पुराना पुल वर्षों से बिना रेलिंग के जर्जर स्थिति में पड़ा है। सुरक्षा दीवार या रेलिंग न होने के कारण यहां आए दिन हादसे का अंदेशा बना रहता है। जिम्मेदार विभाग और प्रशासन की लंबे समय से चली आ रही अनदेखी के चलते आज एक और व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी। घटना के बाद से क्षेत्रीय नागरिकों में जिम्मेदारों के खिलाफ भारी रोष देखा जा रहा है।
- लहार-सिकरी मार्ग पर भीषण हादसा, मां-बेटे की मौत; दो युवक घायल लहार-सिकरी मार्ग पर सिकरी जागीर के पास गुरुवार की रोज दोपहर करीब 2 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में लालपुरा निवासी छोटू उर्फ दिग्विजय और उसकी मां गुड्डी देवी की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक से जा रहे थे, तभी सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया।दूसरी बाइक पर सवार अमन सिंह राजावत और भगवानदास हादसे में घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी में हादसे की वजह दूसरी बाइक पर लोहे का गेट ले जाना बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गेट सामने से आ रही बाइक से टकराया, जिसके बाद दोनों मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मां-बेटे की एक साथ मौत की खबर से लालपुरा गांव में मातम पसरा हुआ है।1
- डकैती की योजना बना रहे 05 आरोपीयों को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार भगुवापुरा पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे 05 आरोपी को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार थाना भगुवापुरा, लांच, अतरेटा एवं थरेट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला, एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना के मार्गदर्शन में थाना भगुवापुरा पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भगुवापुरा पुलिस ने अन्य थाना पुलिस के सहयोग से डकैती की तैयारी कर रहे 05 आरोपियों को अवैध हथियार और चार पहिया वाहन सहित गिरफ्तार किया। घटना विवरण दिनांक 09 सितम्बर 2026 की रात्रि में थाना भगुवापुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रामपुरा खुर्द स्थित बीजासेन माता मंदिर में कुछ व्यक्ति एकत्रित होकर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मंदिर परिसर में बनी झोपड़ी की घेराबंदी की गई।पुलिस टीम द्वारा गोपनीय रूप से आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई, जिसमें उनके द्वारा आलमपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना के संबंध में आपस में बातचीत करना पाया गया। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर सभी 05 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 02 देशी कट्टे, 02 कारतूस, लोहे के सब्बल, कटर सहित अन्य उपकरण और एक वेन्यू कार को जप्त किया गिरफ्तार आरोपी 1.निखिल रायपुरिया पुत्र दीपक दोहरे, उम्र 20 वर्ष, निवासी मढ़यापुरा मोहल्ला, लहार 2.रानू जाटव (दोहरे) पुत्र नरेश जाटव, उम्र 19 वर्ष, निवासी मढ़यापुरा मोहल्ला, लहार 3.आर्यन शर्मा पुत्र कुंजबिहारी शर्मा, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम नानपुरा 4.आर्यन राठौर पुत्र पप्पू राठौर, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 04, साधू बाबा चौराहा, लहार 5.अंशुल राजपूत पुत्र मुकेश राजपूत, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 15, साकेत नगर कॉलोनी, लहार आरोपियों के विरुद्ध थाना भगुवापुरा में अपराध क्रमांक 69/2026, धारा 310(4), 310(5), 310(6) बीएनएस, 25(1)(ए) आयुध अधिनियम एवं 11/13 एमपीडीपीके एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पूछताछ में थाना पंडोखर क्षेत्र में हुई तार चोरी की घटना में भी उनकी संलिप्तता पाई गई है। साथ ही, जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं में भी इनके शामिल होने की संभावना है, जिसके संबंध में पुलिस द्वारा पूछताछ एवं विवेचना की जा रही है। सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी भगुवापुरा उनि सुरभि खेमरिया, थाना प्रभारी लांच उनि शाकिर अली खान, थाना प्रभारी अतरेटा नरेन्द्र राजपूत, उनि कोकसिंह रावत, सउनि राजबहादुर सिंह, प्र.आर. रवि दुबे, प्र.आर. दिलीप सिंह, आरक्षक हरिमोहन, विक्रम जाट, संजय सोलंकी, दिनेश, हरजेन्द्र रावत एवं संजय राठौर की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।1
- कोंच,गाली-गलौज और मारपीट के आरोप, मोहल्लेवासियों ने कोतवाली में दी शिकायत जालौन के कोंच नगर में गुरुवार सुबह करीब नौ बजे मालवीय नगर के मोहल्लेवासियों ने पड़ोसी पर आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करने पर आमादा होने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा। पीड़ितों ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी की कथित गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है। शिकायती पत्र में मालवीय नगर निवासी दिनेश सिंह पुत्र रामस्वरूप दयाल वर्मा के साथ पहुंचे मोहल्लेवासियों ने बताया कि उनके मकान के सामने पड़ोसी का मकान स्थित है। उक्त मकान में पड़ोसी का पुत्र रहता है। आरोप है कि वह आए दिन मोहल्लेवासियों के साथ गाली-गलौज करता है और विवाद करते हुए मारपीट पर आमादा हो जाता है। इससे मोहल्ले के लोगों में परेशानी और भय का माहौल बना हुआ है। शिकायत के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब नौ बजे भी पड़ोसी युवक द्वारा दिनेश सिंह के साथ कथित रूप से गाली-गलौज की गई। विरोध करने पर आरोपी मारपीट करने पर आमादा हो गया, जिससे मौके पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। मोहल्लेवासियों का कहना है कि आरोपी के इस प्रकार के व्यवहार से भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा गाली-गलौज और मारपीट जैसी कथित गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निग्वेंद्र प्रताप ने मामले की जांच कराने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया।1
- दतिया गांव सोहन से दो अज्ञात युवकों द्वारा एक बाइक चोरी कर ली ग्राम सोहन में बाइक चोरी की वारदात ग्राम सोहन में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चोरी की घटना के दौरान दो युवक सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों युवकों की पहचान और तलाश की जा रही है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। अगर कोई व्यक्ति इन दोनों युवकों को पहचानता है, तो पुलिस को सूचना देने में सहयोग करें। अगर आपके पास सीसीटीवी की फोटो या वीडियो है, गाड़ी का नंबर: MP30MJ5598 📌 गाड़ी का मॉडल (नाम): Hero HF Deluxe 🎨 गाड़ी का रंग: Red/Black 📍 कहाँ से चोरी हुई: उप स्वास्थ्य केंद्र सोहन के पास। ⏰ चोरी का समय: 09 Sep 2026 [05:30 PM] 📞 संपर्क करें (Contact): +91 9685784741 📞 वैकल्पिक नंबर: +91 9343837332 आपकी एक छोटी सी कोशिश हमारी गाड़ी वापस दिला सकती है। कृपया इस मैसेज को अपने अन्य ग्रुप्स और दोस्तों के साथ ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें। 🙏City News 24 के लिए दमदार ब्रेकिंग न्यूज़ पोस्ट1
- PDA महापंचायत में महिला सम्मान पर बवाल! मंच से उतरी महिला दावेदार, बनाया लाइव वीडियो—सपा में मचा घमासान उरई, जालौन। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले जालौन में समाजवादी पार्टी की PDA महापंचायत जहां शक्ति प्रदर्शन का मंच बनी, वहीं कार्यक्रम में महिला सम्मान को लेकर उठे सवालों ने पार्टी की सियासी तैयारियों पर ही सवालिया निशान लगा दिया। उरई के कोंच रोड स्थित मधुवन विला में आयोजित कार्यक्रम में जिले की तीनों विधानसभा सीटों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और टिकट के दावेदार पहुंचे। मंच पर नेताओं और समर्थकों की मौजूदगी के बीच महिला दावेदारों को बैठने की उचित जगह नहीं मिलने की बात सामने आई, जिसके बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। आरोप है कि कार्यक्रम में कई लोग अपने-अपने फोटो और वीडियो बनाने में इतने व्यस्त रहे कि महिला दावेदारों के सम्मान और बैठने की व्यवस्था तक को नजरअंदाज कर दिया गया। सबसे ज्यादा चर्चा उस समय शुरू हुई जब एक महिला मंच से नीचे उतर गई और उसने लाइव वीडियो बनाकर कार्यक्रम तथा पार्टी की व्यवस्था पर सवाल उठाए। बताया जा रहा है कि महिला द्वारा बनाया गया वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला ने पार्टी के भीतर महिलाओं के सम्मान को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसने PDA महापंचायत के बीच एक नया राजनीतिक सवाल जरूर खड़ा कर दिया है। नारा PDA का, लेकिन महिला सम्मान कहां? समाजवादी पार्टी लगातार पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग की भागीदारी और सम्मान की बात करती रही है। ऐसे में पार्टी के कार्यक्रम में ही यदि किसी महिला दावेदार को बैठने की जगह न मिलने जैसी स्थिति पैदा होती है, तो सवाल उठना स्वाभाविक है कि संगठन के मंच पर महिलाओं को वास्तविक बराबरी कितनी मिल रही है? सियासी गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि जब 2027 के लिए टिकट के दावेदारों की मौजूदगी में पार्टी अपना शक्ति प्रदर्शन कर रही थी, तब महिला दावेदार के साथ कथित तौर पर हुई इस घटना को आखिर किस तरह देखा जाए? क्या फोटो खिंचवाने और शक्ति प्रदर्शन की होड़ में महिला सम्मान पीछे छूट गया? या फिर यह महज कार्यक्रम की अव्यवस्था थी? पार्टी नेतृत्व से जवाब की मांग अब निगाहें सपा नेतृत्व पर हैं। पार्टी को स्पष्ट करना होगा कि कार्यक्रम में महिला दावेदारों के बैठने और सम्मान की उचित व्यवस्था क्यों नहीं हो सकी। खासकर तब, जब मंच से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और सम्मान की बातें की जाती हैं। राजनीति में नारे बहुत लगाए जाते हैं, लेकिन असली परीक्षा मंच और जमीन पर व्यवहार से होती है। जालौन की PDA महापंचायत ने जहां सपा की ताकत दिखाई, वहीं महिला सम्मान से जुड़ा यह विवाद पार्टी के लिए असहज सवाल छोड़ गया है। अब देखना यह है कि पार्टी नेतृत्व इस वायरल वीडियो और उठ रहे सवालों को सिर्फ कार्यक्रम की अव्यवस्था मानकर नजरअंदाज करता है या महिला दावेदार की नाराजगी पर गंभीर जवाब देता है। 2027 की लड़ाई अभी दूर है, लेकिन जालौन में सियासी संदेश साफ है—भीड़ जुटाना आसान हो सकता है, मगर संगठन के भीतर सम्मान और बराबरी का भरोसा कायम करना बड़ी चुनौती है।1
- भिंड रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर में घुसा जहरीला कोबरा सांप, मचा ह्ड़कंप कृष्ण कांत शर्मा लोकेशन भिंड 6262526043 सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू। भिंड रेलवे स्टेशन प्लेट फॉर्म एक पर देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब टिकट काउंटर के अंदर एक जहरीला कोबरा सांप घुस आया। काउंटर के भीतर सांप को देखकर वहां मौजूद रेलवे कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए और तुरंत स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रात के समय टिकट विंडो के पास काम कर रहे कर्मचारियों की नजर अचानक काउंटर के कोने में बैठे कोबरा सांप पर पड़ी। सांप को देखते ही कर्मचारियों में दहशत फैल गई और वे तुरंत काउंटर से बाहर निकल आए। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन पर मौजूद अन्य कर्मचारी और यात्री भी मौके पर एकत्र हो गए। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय सर्प मित्र को दी गई। सूचना मिलते ही सर्प मित्र बिना देरी किए मौके पर पहुंचे और बेहद सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया हालांकि,सर्प मित्र ने जग्गू परिहार ने अपनी सूझबूझ और अनुभव का परिचय देते हुए कुछ ही देर में कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया और एक डिब्बे में बंद कर दिया। सांप के पकड़ जाने के बाद रेलवे कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। पकड़े गए सांप को बाद में रेलवे स्टेशन से दूर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।2
- सावधान महेश्वर के जलकोटी रोड पर तेंदुए के देखे जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल महेश्वर के जलकोटी रोड पर तेंदुए के देखे जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल तेंदुए ने एक गौवंश को अपना शिकार बनाया जानकारी के अनुसार शिकार की ये चौथी घटना बताई जा रही है , लेकिन वन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं है जिससे ग्रामीणों में दहशत और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की फॉरेस्ट विभाग से जिससे कि राहत सांस ले सके।1
- बलारपुरा के पास बाइक को अज्ञात बाहन ने मारी टक्कर,दो लोग घायल बलारपुरा के पास बाइक को अज्ञात बाहन ने टक्कर मार दी जिससे दो लोग घायल हो गए।दरअसल गुरुबार की रोज दोपहर करीब 3 बजे भीम नगर निवासी धर्मेंद्र ओर गौरी बाइक पर सबार होकर अटेर जा रहे थे तभी तेज़ रफ़्तार आ रहे अज्ञात बाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिसकी बजह से बाइक पर सबार धर्मेंद्र ओर गौरी घायल हो गए।घायल धर्मेंद्र ओर गौरी को मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया और घटना की जानकारी परिजन को दी गई तो परिजन भी जिला अस्पताल में मौके पर पहुँचे तब तक जिला अस्पताल में मौके पर मौजूद डॉक्टर ने घायल धर्मेंद्र ओर गौरी को प्राथमिक उपचार देकर आगे के इलाज के लिए गवलियर रैफर कर दिया जिसके बाद परिजन के द्वारा घायल धर्मेंद्र ओर गौरी को आगे के इलाज के लिए गवलियर ले जाया गया है1
- कोंच गल्ला मंडी परिसर में भाकियू की मासिक पंचायत, किसानों की समस्याओं को लेकर नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन जालौन के कोंच गल्ला मंडी परिसर में गुरुवार दोपहर 12:30 बजे भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार वैभव गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में किसानों को अतिवृष्टि से हुए फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने तथा फसल बीमा का लाभ दिलाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। किसान नेताओं ने बताया कि अतिवृष्टि के कारण तहसील क्षेत्र में सोयाबीन की फसल को करीब 100 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रभावित किसानों को दैवीय आपदा निधि से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ फसल बीमा का क्लेम दिलाया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके। ज्ञापन में रात के समय विद्युत कटौती बंद करने की भी मांग की गई। किसानों का कहना है कि रात्रि में बिजली कटौती होने से सिंचाई समेत अन्य कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा सिवनी बुजुर्ग बाईपास से बरथ चकर तक सिवनी जाने वाली विद्युत लाइन काफी नीचे होने पर उसकी ऊंचाई बढ़ाने और आवश्यक स्थानों पर नए विद्युत पोल लगाए जाने की मांग की गई। किसानों ने क्षेत्र में छुट्टा जानवरों की समस्या पर रोक लगाने की भी मांग उठाई। किसानों ने 25 सितंबर को गल्ला मंडी, राठ रोड, उरई में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के प्रस्तावित कार्यक्रम में अधिक से अधिक किसानों से पहुंचने की अपील की।1