कोंच गल्ला मंडी परिसर में भाकियू की मासिक पंचायत, किसानों की समस्याओं को लेकर नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन जालौन के कोंच गल्ला मंडी परिसर में गुरुवार दोपहर 12:30 बजे भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार वैभव गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में किसानों को अतिवृष्टि से हुए फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने तथा फसल बीमा का लाभ दिलाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। किसान नेताओं ने बताया कि अतिवृष्टि के कारण तहसील क्षेत्र में सोयाबीन की फसल को करीब 100 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रभावित किसानों को दैवीय आपदा निधि से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ फसल बीमा का क्लेम दिलाया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके। ज्ञापन में रात के समय विद्युत कटौती बंद करने की भी मांग की गई। किसानों का कहना है कि रात्रि में बिजली कटौती होने से सिंचाई समेत अन्य कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा सिवनी बुजुर्ग बाईपास से बरथ चकर तक सिवनी जाने वाली विद्युत लाइन काफी नीचे होने पर उसकी ऊंचाई बढ़ाने और आवश्यक स्थानों पर नए विद्युत पोल लगाए जाने की मांग की गई। किसानों ने क्षेत्र में छुट्टा जानवरों की समस्या पर रोक लगाने की भी मांग उठाई। किसानों ने 25 सितंबर को गल्ला मंडी, राठ रोड, उरई में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के प्रस्तावित कार्यक्रम में अधिक से अधिक किसानों से पहुंचने की अपील की।
कोंच गल्ला मंडी परिसर में भाकियू की मासिक पंचायत, किसानों की समस्याओं को लेकर नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन जालौन के कोंच गल्ला मंडी परिसर में गुरुवार दोपहर 12:30 बजे भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार वैभव गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में किसानों को अतिवृष्टि से हुए फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने तथा फसल बीमा का लाभ दिलाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। किसान नेताओं ने बताया कि अतिवृष्टि के कारण तहसील क्षेत्र में सोयाबीन की फसल को करीब 100 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रभावित किसानों को दैवीय आपदा निधि से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ फसल बीमा का क्लेम दिलाया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके। ज्ञापन में रात के समय विद्युत कटौती बंद करने की भी मांग की गई। किसानों का कहना है कि रात्रि में बिजली कटौती होने से सिंचाई समेत अन्य कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा सिवनी बुजुर्ग बाईपास से बरथ चकर तक सिवनी जाने वाली विद्युत लाइन काफी नीचे होने पर उसकी ऊंचाई बढ़ाने और आवश्यक स्थानों पर नए विद्युत पोल लगाए जाने की मांग की गई। किसानों ने क्षेत्र में छुट्टा जानवरों की समस्या पर रोक लगाने की भी मांग उठाई। किसानों ने 25 सितंबर को गल्ला मंडी, राठ रोड, उरई में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के प्रस्तावित कार्यक्रम में अधिक से अधिक किसानों से पहुंचने की अपील की।
- कोंच,पांच दिन से लापता अधेड़ का शव मलंगा नाले में मिला परिजनों ने जताई थी नाले में बहने की आशंका, एनडीआरएफ की टीम ने झाड़ियों में फंसा शव निकाला जालौन के कोंच में दिन गुरुवार को शाम 6 बजे पांच दिन से लापता कस्बे के गांधी नगर निवासी अधेड़ का शव गुरुवार शाम मलंगा नाले में झाड़ियों में फंसा मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने उसके नाले में बहने की आशंका जताई थी, जिसके बाद प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर तलाश शुरू कराई थी। कई घंटे की तलाश के बाद टीम को एसआरपी इंटर कॉलेज के पीछे नर्सरी के पास नाले की झाड़ियों में शव फंसा दिखाई दिया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त मंगल सिंह के रूप में की। जानकारी के अनुसार गांधी नगर निवासी मंगल सिंह (49) बीती 5 सितंबर की दोपहर से लापता थे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चलने पर उनके पुत्र अरुण रजक ने कोतवाली पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज की जांच करते हुए पुलिस मलंगा नाले तक पहुंची, लेकिन इसके आगे मंगल सिंह की कोई लोकेशन नहीं मिल सकी। परिजनों ने आशंका जताई थी कि वह मलंगा नाले में बह गए होंगे। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। गुरुवार दोपहर टीम ने नाले में तलाश अभियान शुरू किया। टीम ने नाले के विभिन्न हिस्सों में खोजबीन की। शाम के समय एसआरपी इंटर कॉलेज के पीछे नर्सरी के पास झाड़ियों में मंगल सिंह का शव फंसा मिला। शव बाहर निकलते ही मौके पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि मंगल सिंह के परिवार में एक पुत्र और चार पुत्रियां हैं। वह सागर चौकी के पास कपड़ों पर प्रेस करने का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- 2027 की जीत की हैट्रिक के लिए तैयार सीएम योगी, 44 जिलों का दौरा पूरा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री अब तक प्रदेश के 44 जिलों का दौरा कर चुके हैं। इन दौरों के दौरान जहां उन्होंने करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, वहीं जनसभाओं और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता से सीधा संवाद भी स्थापित किया। मुख्यमंत्री के जिलावार दौरों में विकास, कानून-व्यवस्था, रोजगार, निवेश और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विशेष फोकस दिखाई दे रहा है। सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के साथ ही स्थानीय स्तर की समस्याओं और विकास कार्यों की प्रगति पर भी नजर रखी जा रही है। राजनीतिक तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लगातार जिलों के दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आधार बनाकर जनता के बीच संपर्क बढ़ाने की रणनीति पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के दौरों में बड़ी परियोजनाओं की सौगात के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम जनता से संवाद का सिलसिला भी जारी है। माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में प्रदेश के अन्य जिलों में भी मुख्यमंत्री के दौरे और जनसंपर्क कार्यक्रम तेज हो सकते हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सक्रियता ने प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों को भी तेज कर दिया है।1
- पांच दिन से लापता अधेड़ का मलंगा नाले में झाड़ियों में फंसा मिला शव जालौन में पांच दिन से लापता 49 वर्षीय अधेड़ का शव मलंगा नाले की झाड़ियों में फंसा मिला। शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को बुलाया, जिसके बाद टीम व स्थानीय व्यक्ति,नगर पालिका कर्मचारी ने कड़ी मशक्कत कर शव को नाले से बाहर निकाला। अधेड़ के शव की बरामदगी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के सिंहवाहिनी मंदिर के पास स्थित मलंगा नाले का है। बताया जा रहा है कि 49 वर्षीय मंगल सिंह पिछले पांच दिनों से लापता था। परिजनों ने उसके लापता होने के बाद कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसी बीच नाले की झाड़ियों में शव फंसा दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम को बुलाया। एसडीआरएफ की टीम ने नाले में उतरकर झाड़ियों में फंसे शव को बाहर निकाला। शव मिलने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइट-ब्रजेश कुमार, BC, एसडीआरएफ टीम4
- जालौन। इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए इंसानियत ग्रुप के सदस्यों ने गंभीर रूप से घायल और बेहोश पड़े एक बंदर की जान बचाई। बताया गया कि सुबह करीब 7 बजे से एक बंदर घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा था और उसके शरीर से काफी खून निकल रहा था। शाम करीब 6 बजे प्रत्यक्ष नाम के युवक ने इंसानियत ग्रुप से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। युवक ने बताया कि बंदर की हालत बेहद गंभीर है और यदि समय रहते उसकी मदद नहीं की गई तो उसकी जान जा सकती है। सूचना मिलते ही इंसानियत ग्रुप के सदस्य ध्रुव शिवहरे ने तत्काल टीम को जानकारी दी। टीम डॉक्टर के साथ करीब 10 मिनट के अंदर मौके पर पहुंच गई। घायल बंदर का उपचार किया गया और उसे भोजन-पानी भी दिया गया, जिससे उसकी हालत में सुधार हुआ। इसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया और बंदर को सुरक्षित रूप से वन विभाग की टीम के सुपुर्द कर दिया गया। इंसानियत ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि इंसानियत सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बेजुबान जीवों की मदद करना भी हमारा कर्तव्य है। लोगों ने टीम के इस कार्य की सराहना की। लोगों का कहना है कि ईश्वर की कृपा और हनुमान जी के स्वरूप माने जाने वाले इस बेजुबान जीव की जान बचाकर टीम ने सराहनीय और पुण्य कार्य किया है।1
- जालौन में 11 साल पुराने मामले में न्यायालय का बड़ा फैसला आया 11 साल पुराने जमीनी विवाद में किसान के पक्ष में कोर्ट ने सुनाया फैसला, प्रतिवादी पक्ष का बैनामा निरस्त* कोर्ट ने किसान को उसकी भूमि पर कब्जा दिलाने का दिया आदेश उरई। डकोर कोतवाली क्षेत्र के डकोर गांव निवासी किसान रघुवीर यादव के करीब 11 साल पुराने जमीन विवाद में सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रत्यूष प्रकाश की अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। न्यायालय ने किसान के पक्ष में फैसला सुनाते हुए विवादित भूमि से संबंधित किए गए बैनामे को निरस्त करने तथा किसान को उसकी भूमि पर कब्जा दिलाने का आदेश दिया है। मामले के अनुसार डकोर गांव निवासी रघुवीर यादव ने 7 जुलाई 2015 को न्यायालय में वाद दायर कर बताया था कि आराजी संख्या 1935 की भूमि पर दूसरे पक्ष द्वारा उसके अधिकार वाली जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। वादी का आरोप था कि लालाराम ने अपने हिस्से से अधिक रकबा बैनामा कर दिया, जिसके चलते उसकी जमीन भी बैनामे में शामिल हो गई और संबंधित लोगों ने उस पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय में दोनों पक्षों की ओर से साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। करीब 11 वर्षों तक चले ट्रायल के दौरान वादी प्रतिवादी पक्ष के गवाहों के बयान दर्ज किए गए। न्यायालय के आदेश पर वादी को स्थगन आदेश भी प्राप्त हुआ था। आरोप है कि इसके बावजूद प्रतिवादी पक्ष ने न्यायालय के आदेश का पालन नहीं किया और विवादित भूमि के अतिरिक्त हिस्से पर भी कब्जा कर लिया। बुधवार को सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रत्यूष प्रकाश की अदालत में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने अपनी-अपनी दलीलें प्रस्तुत कीं। न्यायालय के समक्ष साक्ष्यों और तथ्यों को रखा। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने वादी रघुवीर यादव के पक्ष में फैसला सुनाया। न्यायालय ने विवादित भूमि के संबंध में प्रतिवादी पक्ष द्वारा किए गए बैनामे को निरस्त करते हुए वादी को उसकी भूमि पर कब्जा दिलाए जाने का आदेश दिया। फैसले के बाद किसान पक्ष में खुशी का माहौल है। लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद में न्यायालय के निर्णय को किसान के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।1
- PDA महापंचायत में महिला सम्मान पर बवाल! मंच से उतरी महिला दावेदार, बनाया लाइव वीडियो—सपा में मचा घमासान उरई, जालौन। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले जालौन में समाजवादी पार्टी की PDA महापंचायत जहां शक्ति प्रदर्शन का मंच बनी, वहीं कार्यक्रम में महिला सम्मान को लेकर उठे सवालों ने पार्टी की सियासी तैयारियों पर ही सवालिया निशान लगा दिया। उरई के कोंच रोड स्थित मधुवन विला में आयोजित कार्यक्रम में जिले की तीनों विधानसभा सीटों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और टिकट के दावेदार पहुंचे। मंच पर नेताओं और समर्थकों की मौजूदगी के बीच महिला दावेदारों को बैठने की उचित जगह नहीं मिलने की बात सामने आई, जिसके बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। आरोप है कि कार्यक्रम में कई लोग अपने-अपने फोटो और वीडियो बनाने में इतने व्यस्त रहे कि महिला दावेदारों के सम्मान और बैठने की व्यवस्था तक को नजरअंदाज कर दिया गया। सबसे ज्यादा चर्चा उस समय शुरू हुई जब एक महिला मंच से नीचे उतर गई और उसने लाइव वीडियो बनाकर कार्यक्रम तथा पार्टी की व्यवस्था पर सवाल उठाए। बताया जा रहा है कि महिला द्वारा बनाया गया वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला ने पार्टी के भीतर महिलाओं के सम्मान को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसने PDA महापंचायत के बीच एक नया राजनीतिक सवाल जरूर खड़ा कर दिया है। नारा PDA का, लेकिन महिला सम्मान कहां? समाजवादी पार्टी लगातार पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग की भागीदारी और सम्मान की बात करती रही है। ऐसे में पार्टी के कार्यक्रम में ही यदि किसी महिला दावेदार को बैठने की जगह न मिलने जैसी स्थिति पैदा होती है, तो सवाल उठना स्वाभाविक है कि संगठन के मंच पर महिलाओं को वास्तविक बराबरी कितनी मिल रही है? सियासी गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि जब 2027 के लिए टिकट के दावेदारों की मौजूदगी में पार्टी अपना शक्ति प्रदर्शन कर रही थी, तब महिला दावेदार के साथ कथित तौर पर हुई इस घटना को आखिर किस तरह देखा जाए? क्या फोटो खिंचवाने और शक्ति प्रदर्शन की होड़ में महिला सम्मान पीछे छूट गया? या फिर यह महज कार्यक्रम की अव्यवस्था थी? पार्टी नेतृत्व से जवाब की मांग अब निगाहें सपा नेतृत्व पर हैं। पार्टी को स्पष्ट करना होगा कि कार्यक्रम में महिला दावेदारों के बैठने और सम्मान की उचित व्यवस्था क्यों नहीं हो सकी। खासकर तब, जब मंच से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और सम्मान की बातें की जाती हैं। राजनीति में नारे बहुत लगाए जाते हैं, लेकिन असली परीक्षा मंच और जमीन पर व्यवहार से होती है। जालौन की PDA महापंचायत ने जहां सपा की ताकत दिखाई, वहीं महिला सम्मान से जुड़ा यह विवाद पार्टी के लिए असहज सवाल छोड़ गया है। अब देखना यह है कि पार्टी नेतृत्व इस वायरल वीडियो और उठ रहे सवालों को सिर्फ कार्यक्रम की अव्यवस्था मानकर नजरअंदाज करता है या महिला दावेदार की नाराजगी पर गंभीर जवाब देता है। 2027 की लड़ाई अभी दूर है, लेकिन जालौन में सियासी संदेश साफ है—भीड़ जुटाना आसान हो सकता है, मगर संगठन के भीतर सम्मान और बराबरी का भरोसा कायम करना बड़ी चुनौती है।1
- कोंच,गाली-गलौज और मारपीट के आरोप, मोहल्लेवासियों ने कोतवाली में दी शिकायत जालौन के कोंच नगर में गुरुवार सुबह करीब नौ बजे मालवीय नगर के मोहल्लेवासियों ने पड़ोसी पर आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करने पर आमादा होने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा। पीड़ितों ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी की कथित गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है। शिकायती पत्र में मालवीय नगर निवासी दिनेश सिंह पुत्र रामस्वरूप दयाल वर्मा के साथ पहुंचे मोहल्लेवासियों ने बताया कि उनके मकान के सामने पड़ोसी का मकान स्थित है। उक्त मकान में पड़ोसी का पुत्र रहता है। आरोप है कि वह आए दिन मोहल्लेवासियों के साथ गाली-गलौज करता है और विवाद करते हुए मारपीट पर आमादा हो जाता है। इससे मोहल्ले के लोगों में परेशानी और भय का माहौल बना हुआ है। शिकायत के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब नौ बजे भी पड़ोसी युवक द्वारा दिनेश सिंह के साथ कथित रूप से गाली-गलौज की गई। विरोध करने पर आरोपी मारपीट करने पर आमादा हो गया, जिससे मौके पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। मोहल्लेवासियों का कहना है कि आरोपी के इस प्रकार के व्यवहार से भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा गाली-गलौज और मारपीट जैसी कथित गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निग्वेंद्र प्रताप ने मामले की जांच कराने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया।1
- धारदार हथियार से मारकर घायल करने और इसके बाद फायर करने मामले में dm से की शिकायत!! जालौन : आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन तीन दिन पूर्व युवक को धारदार हथियार से वार कर मारी थी गोली, मामले में नामजद व अज्ञात लोगों पर है मामला दर्ज,परिजनों ने आरोपियों पर लगाया धमकाने का आरोप उरई के क़लक्ट्रेट में की शिकायत,1