logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देवरिया के तीन रक्तवीर आगरा में प्रदेश सेवारत्न अवॉर्ड से किए गए सम्मानित देवरिया । रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा हेतु देवभूमि देवरिया के तीन रक्तवीरों को 22 मार्च 2026 को संकल्प मानव सेवा संस्था द्वारा सातवें स्थापना दिवस पर आगरा में प्रदेश सेवारत्न 2026 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया । राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह एवं विशाल रक्तदान शिविर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बेबीरानी मौर्या पूर्व राज्यपाल उत्तराखंड एवं कैबिनेट मंत्री (उ0प्र0 सरकार), विशिष्ट अतिथि रमाकांत उपाध्याय सदस्य, गौसेवा आयोग (उत्तर प्रदेश सरकार), भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश राजपूत, संस्था के अध्यक्ष उमेंद्र राजपूत एवं डॉ0 आलोक अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों ने निफा जिलाध्यक्ष एवं स्वच्छ भलुअनी स्वस्थ भलुअनी "यूथ ब्रिगेड" के संस्थापक सन्तोष मद्धेशिया वैश्य, देवरिया पुलिस रक्तदान समूह के संस्थापक सौरभ त्रिपाठी एवं डॉ0 अब्दुल कलाम वेलफेयर सेसाइटी बैतालपुर के प्रबंधक रजनीश पटेल को स्मृतिचिह्न एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया । उल्लेखनीय है कि यह तीनों रक्तवीर निफा देवरिया एवं स्वच्छ भलुअनी स्वस्थ भलुअनी "यूथ ब्रिगेड" के महत्वपूर्ण अंग के रूप में अपने योगदान से जिले में रक्तदान मुहिम की अलख जगा रहे हैं । रक्त की कमी और नशे की वजह से किसी की जान ना जाए इसी उद्देश्य के साथ तीनों रक्तवीर "नशा नहीं रक्तदान करें" मुहिम के साथ संयुक्त रूप से मिलकर 862 यूनिट रक्तदान कराकर हजारों लोगों का जीवन बचा चुके हैं । तीनों रक्तवीर स्वयं रक्तदान करने के साथ ही अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित कर जिले में रक्तक्रांति लाने का संकल्प ले चुके हैं । तीनों रक्तवीरों ने यह सम्मान जिले के साथ साथ यूथ ब्रिगेड के प्रत्येक रक्तदाता को समर्पित किया है । इन रक्तवीरों को रक्तदान सहित अन्य सामाजिक योगदान हेतु पहले भी विभिन्न राष्ट्रीय मंचों पर भी सम्मानित किया जा चुका है । आज जिले के यह रक्तवीर हजारों युवाओं के प्रेरणास्रोत बन चुके हैं ।

on 22 March
user_Dilip kumar
Dilip kumar
Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
on 22 March
e0110ea2-04ed-4872-bb8b-b6b5562229ea

देवरिया के तीन रक्तवीर आगरा में प्रदेश सेवारत्न अवॉर्ड से किए गए सम्मानित देवरिया । रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा हेतु देवभूमि देवरिया के तीन रक्तवीरों को 22 मार्च 2026 को संकल्प मानव सेवा संस्था द्वारा सातवें स्थापना दिवस पर आगरा में प्रदेश सेवारत्न 2026 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया । राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह एवं विशाल रक्तदान शिविर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बेबीरानी मौर्या पूर्व राज्यपाल उत्तराखंड एवं कैबिनेट मंत्री (उ0प्र0 सरकार), विशिष्ट अतिथि रमाकांत उपाध्याय सदस्य, गौसेवा आयोग (उत्तर प्रदेश सरकार), भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश राजपूत, संस्था के अध्यक्ष उमेंद्र राजपूत एवं डॉ0 आलोक अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों ने निफा जिलाध्यक्ष एवं स्वच्छ भलुअनी स्वस्थ भलुअनी "यूथ ब्रिगेड" के संस्थापक सन्तोष मद्धेशिया वैश्य, देवरिया पुलिस रक्तदान समूह के संस्थापक सौरभ त्रिपाठी एवं डॉ0 अब्दुल कलाम वेलफेयर सेसाइटी बैतालपुर के प्रबंधक रजनीश पटेल को स्मृतिचिह्न एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया । उल्लेखनीय है कि यह तीनों रक्तवीर निफा देवरिया एवं स्वच्छ भलुअनी स्वस्थ भलुअनी "यूथ ब्रिगेड" के महत्वपूर्ण अंग के रूप में अपने योगदान से जिले में रक्तदान मुहिम की अलख जगा रहे हैं । रक्त की कमी और नशे की वजह से किसी की जान ना जाए इसी उद्देश्य के साथ तीनों रक्तवीर "नशा नहीं रक्तदान करें" मुहिम के साथ संयुक्त रूप से मिलकर 862 यूनिट रक्तदान कराकर हजारों लोगों का जीवन बचा चुके हैं । तीनों रक्तवीर स्वयं रक्तदान करने के साथ ही अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित कर जिले में रक्तक्रांति लाने का संकल्प ले चुके हैं । तीनों रक्तवीरों ने यह सम्मान जिले के साथ साथ यूथ ब्रिगेड के प्रत्येक रक्तदाता को समर्पित किया है । इन रक्तवीरों को रक्तदान सहित अन्य सामाजिक योगदान हेतु पहले भी विभिन्न राष्ट्रीय मंचों पर भी सम्मानित किया जा चुका है । आज जिले के यह रक्तवीर हजारों युवाओं के प्रेरणास्रोत बन चुके हैं ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by सत्य प्रकाश तिवारी
    1
    Post by सत्य प्रकाश तिवारी
    user_सत्य प्रकाश तिवारी
    सत्य प्रकाश तिवारी
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • देवरिया से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने इंसानियत पर भरोसा फिर से जगा दिया है। जहां एक ओर लोग मोबाइल से वीडियो बनाने में लगे रहे, वहीं दूसरी तरफ एक युवक ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगाकर डूबती युवती की जिंदगी बचा ली। मामला देवरिया के पटनवा पुल के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कुलदीप सिंह किसी काम से देवरिया आए थे और वापस लौट रहे थे। तभी पटनवा पुल के पास से गुजरते समय उन्हें अचानक “बचाओ-बचाओ” की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब उन्होंने नदी की ओर देखा तो एक युवती पानी में डूबती नजर आई। हैरानी की बात यह रही कि आसपास मौजूद कई लोग मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने में व्यस्त थे। लेकिन कुलदीप सिंह ने इंसानियत का फर्ज निभाया। उन्होंने बिना एक पल गंवाए सीधे नदी में छलांग लगा दी। नदी की गहराई के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कड़ी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि बचाई गई युवती रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र की रहने वाली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं कुलदीप सिंह के इस साहसिक और मानवता भरे कदम की हर तरफ जमकर सराहना हो रही है। लोग कह रहे हैं कि आज के दौर में जहां लोग तमाशबीन बन जाते हैं, वहां कुलदीप सिंह ने साबित कर दिया कि इंसानियत अभी जिंदा है।
    1
    देवरिया से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने इंसानियत पर भरोसा फिर से जगा दिया है।
जहां एक ओर लोग मोबाइल से  वीडियो बनाने में लगे रहे, वहीं दूसरी तरफ  एक युवक ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगाकर डूबती युवती की जिंदगी बचा ली।
मामला देवरिया के पटनवा पुल के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कुलदीप सिंह किसी काम से देवरिया आए थे और वापस लौट रहे थे। तभी पटनवा पुल के पास से गुजरते समय उन्हें अचानक “बचाओ-बचाओ” की आवाज सुनाई दी।
आवाज सुनकर जब उन्होंने नदी की ओर देखा तो एक युवती पानी में डूबती नजर आई। हैरानी की बात यह रही कि आसपास मौजूद कई लोग मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने में व्यस्त थे।
लेकिन कुलदीप सिंह ने इंसानियत का फर्ज निभाया। उन्होंने बिना एक पल गंवाए सीधे नदी में छलांग लगा दी। नदी की गहराई के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कड़ी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बताया जा रहा है कि बचाई गई युवती रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र की रहने वाली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
वहीं कुलदीप सिंह के इस साहसिक और मानवता भरे कदम की हर तरफ जमकर सराहना हो रही है। लोग कह रहे हैं कि आज के दौर में जहां लोग तमाशबीन बन जाते हैं, वहां कुलदीप सिंह ने साबित कर दिया कि इंसानियत अभी जिंदा है।
    user_Sandeep Tiwari
    Sandeep Tiwari
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *थाना खामपार पुलिस द्वारा चोरी की 01 मोटर साइकिल व 40 पाउच (कुल 08 लीटर) अवैध देशी शराब बँटी बबली के साथ 01 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को किया गया गिरफ्तार, फर्जी नम्बर प्लेट भी बरामद।* पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना खामपार पुलिस द्वारा दिनांक 03.04.2026 को संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम विरमापट्टी ईदगाह के पास से चोरी की मोटरसाइकिल हीरो स्पेलेण्डर प्लस जिस पर लगा फर्जी नम्बर प्लेट UP57Y3473 से बिहार ले जायी जा रही एक प्लास्टिक के झोले में 40 पाउच अवैध देशी शराब बंटी बबली प्रत्येक 200 एमएल (कुल 08 लीटर) के साथ अभियुक्त बीगु गोड़ पुत्र हरिलाल गोड़ ग्राम इमिलिया थाना भोरे जिला गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना खामपार पर मु0अ0सं0-072/2026 धारा 317(2),341(2) BNS व 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
    1
    *थाना खामपार पुलिस द्वारा चोरी की 01 मोटर साइकिल व 40 पाउच (कुल 08 लीटर) अवैध देशी शराब बँटी बबली के साथ 01 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को किया गया गिरफ्तार, फर्जी नम्बर प्लेट भी बरामद।*
पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना खामपार पुलिस द्वारा दिनांक 03.04.2026 को संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम विरमापट्टी ईदगाह के पास से चोरी की मोटरसाइकिल हीरो स्पेलेण्डर प्लस जिस पर लगा फर्जी नम्बर प्लेट UP57Y3473 से बिहार ले जायी जा रही एक प्लास्टिक के झोले में 40 पाउच अवैध देशी शराब बंटी बबली प्रत्येक 200 एमएल (कुल 08 लीटर) के साथ अभियुक्त बीगु गोड़ पुत्र हरिलाल गोड़ ग्राम इमिलिया थाना भोरे जिला गोपालगंज (बिहार) को  गिरफ्तार  किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना खामपार पर मु0अ0सं0-072/2026 धारा 317(2),341(2) BNS व 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
    user_Reporteramit
    Reporteramit
    Deoria, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • ADIP योजना के अंतर्गत 22-23 मार्च 2025 को ALIMCO के सहयोग से 1591 दिव्यांग लाभार्थियों का चिन्हांकन उपकरणों के लिए किया गया था। 6 अप्रैल को इन दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।
    1
    ADIP योजना के अंतर्गत 22-23 मार्च 2025 को ALIMCO के सहयोग से 1591 दिव्यांग लाभार्थियों का चिन्हांकन उपकरणों के लिए किया गया था।
6 अप्रैल को इन दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।
    user_Pradeep srivastv
    Pradeep srivastv
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • अप्रैल 2026 में राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत देते हुए, सरकार ने अप्रैल, मई और जून महीने का राशन (गेहूं/चावल) एक साथ वितरित करने का निर्णय लिया है। यह तीन महीने का कोटा (कुल 15kg प्रति यूनिट या 105kg अंत्योदय) अप्रैल में ही नजदीकी सरकारी राशन दुकान से लिया जा सकता है, जो मुख्य रूप से तपती गर्मी को देखते हुए लिया गया निर्णय है।
    1
    अप्रैल 2026 में राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत देते हुए, सरकार ने अप्रैल, मई और जून महीने का राशन (गेहूं/चावल) एक साथ वितरित करने का निर्णय लिया है। यह तीन महीने का कोटा (कुल 15kg प्रति यूनिट या 105kg अंत्योदय) अप्रैल में ही नजदीकी सरकारी राशन दुकान से लिया जा सकता है, जो मुख्य रूप से तपती गर्मी को देखते हुए लिया गया निर्णय है।
    user_Yogita Jain
    Yogita Jain
    Deoria, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • बैंक मैनेजर ने सहलाया गाल, तो महिला ने पकड़ ली लोन भरवाने की जिद, देखें चप्पल की जोरदार पिटाई सोशल मीडिया पर बैंक मैनेजर को चप्पल से पीटती एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। महिला का कहना है कि, कर्मचारी ने उसके गाल छुए हैं इसीलिए अब वो ही लोन भरेगा। बैंक मैनेजर की पिटाई करती महिला के वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। औरत का आरोप है कि, मैनेजर ने उसके गाल को छुआ। जिसके कारण वो ही अब उसका लोन भरेगा। महिला इतने पर ही नहीं रुकी उसने चप्पल उठाकर बैंक कर्मी का मुंह लाल कर दिया। इस घटना के वीडियो को देख यूजर्स को हंसी भी आ रही है और वो उसकी हिम्मत को सलाम भी कर रहे हैं। बैंक कर्मचारी के द्वारा महिला के साथ की गई छेड़छाड़ ने लोगों को सोचने पर मजूबर कर दिया है। महिला का गाल छूना बैंक मैनेजर को पड़ा महंगा बैंक कर्मी की पिटाई का वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे ROHIT SINGH नाम के यूजर ने एक्स पर पोस्ट क्या है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है, ‘बैंक मैनेजर ने भाभी का गाल पकड़ लिया फिर भाभी बोली मेरा पति तो तुम हो नहीं गाल पकड़े हो इसलिए मेरा लोन आज से तुम भरोगे।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि, मीडिया चैनल की महिला के सामने आईडी लगी हुई है। इस दौरान वो मैनेजर पर गाल छूने का आरोप लगाते हुए कह रही है कि, अब ये ही लोन का कर्ज चुकाएगा। महिला चप्पल उठाकर बैंक मैनेजर पर बरसाना शुरु कर देती है। आस-पास काफी सारे लोग मौजूद हैं। महिला काफी गुस्से में है। वो आदमी से कह रही है कि, तू मेरा आदमी है क्या जो मेरे गाल छू रहा है? बैंक मैनेजर को पिटती महिला ने लोगों का ध्यान खींचा है।
    1
    बैंक मैनेजर ने सहलाया गाल, तो महिला ने पकड़ ली लोन भरवाने की जिद, देखें चप्पल की जोरदार पिटाई
सोशल मीडिया पर बैंक मैनेजर को चप्पल से पीटती एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। महिला का कहना है कि, कर्मचारी ने उसके गाल छुए हैं इसीलिए अब वो ही लोन भरेगा। 
बैंक मैनेजर की पिटाई करती महिला के वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। औरत का आरोप है कि, मैनेजर ने उसके गाल को छुआ। जिसके कारण वो ही अब उसका लोन भरेगा। महिला इतने पर ही नहीं रुकी  उसने चप्पल उठाकर बैंक कर्मी का मुंह लाल कर दिया। इस घटना के वीडियो को देख यूजर्स को हंसी भी आ रही है और वो उसकी हिम्मत को सलाम भी कर रहे हैं।  बैंक कर्मचारी के द्वारा महिला के साथ की गई छेड़छाड़ ने लोगों को सोचने पर मजूबर कर दिया है।
महिला का गाल छूना बैंक मैनेजर को पड़ा महंगा
बैंक कर्मी की पिटाई का वायरल वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे ROHIT SINGH नाम के यूजर ने एक्स पर पोस्ट क्या है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है, ‘बैंक मैनेजर ने भाभी का गाल पकड़ लिया फिर भाभी बोली मेरा पति तो तुम हो नहीं गाल पकड़े हो इसलिए मेरा लोन आज से तुम भरोगे।’
वीडियो में देखा जा सकता है कि, मीडिया चैनल की महिला के सामने आईडी लगी हुई है। इस दौरान वो मैनेजर पर गाल छूने का आरोप लगाते हुए कह रही है कि, अब ये ही लोन का कर्ज चुकाएगा। महिला चप्पल उठाकर बैंक मैनेजर पर बरसाना शुरु कर देती है। आस-पास काफी सारे लोग मौजूद हैं। महिला काफी गुस्से में है। वो आदमी से कह रही है कि, तू मेरा आदमी है क्या जो मेरे गाल छू रहा है?  बैंक मैनेजर को पिटती महिला ने लोगों का ध्यान खींचा है।
    user_Vaidehi sulakhiya
    Vaidehi sulakhiya
    Software Developer Deoria, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • Post by सत्य प्रकाश तिवारी
    1
    Post by सत्य प्रकाश तिवारी
    user_सत्य प्रकाश तिवारी
    सत्य प्रकाश तिवारी
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • देवरिया बेसमेंट हादसा देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक नवनिर्मित बहुमंजिला भवन की बेसमेंट खुदाई मौत का गड्ढा बन गई, जहां दीवार धंसने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।अब इस पूरे मामले में मृतक मजदूरों के परिजनों ने डीएम और कोतवाल को शिकायती पत्र सौंपकर ठेकेदार और भवन निर्माता मालिक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शिकायत के बाद भी अब तक न तो पुलिस ने कोई कार्रवाई की और न ही जिला प्रशासन ने हादसे की जांच कराई। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि RBO से बेसमेंट का नक्शा पास नहीं था, इसके बावजूद कई मीटर गहरी खुदाई कर दी गई। सवाल यह भी उठ रहा है कि इतनी गहरी खुदाई के बावजूद खनन विभाग को इसकी कोई जानकारी कैसे नहीं हुई? क्या रसूखदारों के दबाव में जिम्मेदारों पर कार्रवाई रोकी जा रही है? क्या भवन मालिक और ठेकेदार को प्रशासन का अभयदान मिला हुआ है? इस हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि दो मजदूरों की मौत का जिम्मेदार कौन है? और जब दो परिवारों के चिराग बुझ गए, तब भी सिस्टम आखिर खामोश क्यों है? देवरिया में यह मौत का बेसमेंट आखिर किसकी शह पर बन रहा था, यह सवाल अब जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सीधे निशान खड़े कर रहा है बाईट--अनिल प्रशाद मृतक गोबिन्द का भाई बाईट-संजीव पाण्डे वकील
    2
    देवरिया बेसमेंट हादसा
देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक नवनिर्मित बहुमंजिला भवन की बेसमेंट खुदाई मौत का गड्ढा बन गई, जहां दीवार धंसने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।अब इस पूरे मामले में मृतक मजदूरों के परिजनों ने डीएम और कोतवाल को शिकायती पत्र सौंपकर ठेकेदार और भवन निर्माता मालिक पर FIR दर्ज करने की मांग की है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शिकायत के बाद भी अब तक न तो पुलिस ने कोई कार्रवाई की और न ही जिला प्रशासन ने हादसे की जांच कराई।
परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि RBO से बेसमेंट का नक्शा पास नहीं था, इसके बावजूद कई मीटर गहरी खुदाई कर दी गई।
सवाल यह भी उठ रहा है कि इतनी गहरी खुदाई के बावजूद खनन विभाग को इसकी कोई जानकारी कैसे नहीं हुई?
क्या रसूखदारों के दबाव में जिम्मेदारों पर कार्रवाई रोकी जा रही है?
क्या भवन मालिक और ठेकेदार को प्रशासन का अभयदान मिला हुआ है?
इस हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि दो मजदूरों की मौत का जिम्मेदार कौन है?
और जब दो परिवारों के चिराग बुझ गए, तब भी सिस्टम आखिर खामोश क्यों है?
देवरिया में यह मौत का बेसमेंट आखिर किसकी शह पर बन रहा था, यह सवाल अब जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सीधे निशान खड़े कर रहा है 
बाईट--अनिल प्रशाद मृतक गोबिन्द का भाई
बाईट-संजीव पाण्डे वकील
    user_Sandeep Tiwari
    Sandeep Tiwari
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 6 अप्रैल को 1591 दिव्यांगजनों को मिलेंगे सहायक उपकरण देवरिया। ADIP योजना के अंतर्गत 22-23 मार्च 2025 को ALIMCO के सहयोग से जनपद में 1591 दिव्यांग लाभार्थियों का चिन्हांकन किया गया था। इन सभी पात्र लाभार्थियों को 6 अप्रैल को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तावित वितरण कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी देवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि चिन्हित दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
    1
    6 अप्रैल को 1591 दिव्यांगजनों को मिलेंगे सहायक उपकरण
देवरिया। ADIP योजना के अंतर्गत 22-23 मार्च 2025 को ALIMCO के सहयोग से जनपद में 1591 दिव्यांग लाभार्थियों का चिन्हांकन किया गया था। इन सभी पात्र लाभार्थियों को 6 अप्रैल को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।
जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तावित वितरण कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी देवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि चिन्हित दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी।
प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
    user_Reporteramit
    Reporteramit
    Deoria, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.