सरगुजा: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार, वाहन पहले ही जब्त अंबिकापुर। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान उठाव और परिवहन करने के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में प्रयुक्त वाहन को पुलिस पहले ही जब्त कर चुकी थी, जबकि वाहन मालिक अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खाद्य निरीक्षक लखनपुर सतपाल सिंह कंवर ने थाना लखनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वाहन क्रमांक CG 07 BS 0366 की नंबर प्लेट का उपयोग दो अलग-अलग स्थानों पर किया जा रहा है। यह जानकारी राज्य स्तरीय इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के अलर्ट संदेश के माध्यम से सामने आई थी। जिला खाद्य अधिकारी के निर्देश पर जांच के दौरान धान खरीदी केंद्र जमगला से उक्त ट्रक को 6 फरवरी 2026 को थाना लखनपुर लाया गया और पुलिस अभिरक्षा में रखा गया। जांच के दौरान वाहन चालक राम मानिकपुरी से दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अंबिकापुर से जानकारी ली गई। आरटीओ की जांच और पंचनामा रिपोर्ट में सामने आया कि ट्रक पर CG 07 BS 0366 की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन का संचालन किया जा रहा था। आगे जांच में वाहन पर दो अलग-अलग चेसिस नंबर भी पाए गए। ऑनलाइन जांच में एक चेसिस नंबर किसी भी वाहन से पंजीकृत नहीं पाया गया, जबकि दूसरे चेसिस नंबर पर वाहन क्रमांक CG 15 DJ 9799 पंजीकृत मिला। इससे स्पष्ट हुआ कि ट्रक का वास्तविक नंबर CG 15 DJ 9799 है और उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अवैध रूप से संचालन किया जा रहा था। मामले में पुलिस ने चालक राम मानिकपुरी (27 वर्ष) निवासी हुसैनी नगर, महामाया मंदिर अंबिकापुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस के अनुसार, वाहन मालिक फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, सहायक उप निरीक्षक निशिकांत एक्का, प्रधान आरक्षक प्रवीण चंद तिवारी, आरक्षक जगेश्वर बघेल, दशरथ राजवाड़े और पैमाशी राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- Post by Sunil Gupta1
- जशपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर जशपुर वापस लाया है।1
- Post by हमर जशपुर1
- धरमजयगढ़ - धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम खम्हार स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बैंक का मुख्य ताला टूटा हुआ पाया गया। सुबह बैंक परिसर की संदिग्ध स्थिति देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल बैंक कर्मचारियों और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर हलचल बढ़ गई और पुलिस जांच के लिए पहुंच गई। मिली जानकारी के अनुसार बैंक का ताला टूटा मिलने के बाद चोरी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बैंक के भीतर से नकदी या अन्य कीमती सामग्री गायब हुई है या नहीं। बैंक प्रबंधन द्वारा शाखा के अंदर रखी नकदी, दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की सावधानीपूर्वक जांच की जा रही है, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। घटना की गंभीरता को देखते हुए शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़, स्वयं मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मामले की हर पहलू से जांच करने के निर्देश भी दिए। बताया जा रहा है कि बैंक के अंदरूनी हिस्सों का सूक्ष्म निरीक्षण करने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वास्तव में चोरी हुई है या नहीं और यदि हुई है तो नुकसान कितना हुआ है। वहीं पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा रात के समय क्षेत्र में हुई संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। एसएसपी की तत्पर कार्यप्रणाली और मौके पर पहुंचकर की गई समीक्षा को देखते हुए यह माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं और लोगों की निगाहें अब पुलिस जांच और बैंक प्रबंधन की रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।1
- bhathupara ward mai gandgi ka aalam nirichad k dauran kya kuch kahe hai nagri jara suniye.khas report himanshu raj md news vice buero cg.7805838076.4
- दोस्त ने की दोस्त की हत्या, डभरी का पानी खाली कराकर निकाली गई लाश, आरोपी गिरफ्तार मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान शीतल निवासी हनुमानगढ़, थाना उदयपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने अपने ही दोस्त शीतल की हत्या करने के बाद शव को पोतका गांव के पास स्थित कीचड़ से भरे डभरी में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलने पर उदयपुर पुलिस थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने के लिए डभरी का पानी खाली कराया जा रहा है, ताकि शव को बाहर निकालकर आगे की कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने हत्या के आरोपी दोस्त को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। उदयपुर क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी और शव को ग्राम कीचड़ से भरी डभरी में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।1
- Post by Annu Annu kumar4
- अंबिकापुर। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान उठाव और परिवहन करने के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में प्रयुक्त वाहन को पुलिस पहले ही जब्त कर चुकी थी, जबकि वाहन मालिक अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खाद्य निरीक्षक लखनपुर सतपाल सिंह कंवर ने थाना लखनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वाहन क्रमांक CG 07 BS 0366 की नंबर प्लेट का उपयोग दो अलग-अलग स्थानों पर किया जा रहा है। यह जानकारी राज्य स्तरीय इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के अलर्ट संदेश के माध्यम से सामने आई थी। जिला खाद्य अधिकारी के निर्देश पर जांच के दौरान धान खरीदी केंद्र जमगला से उक्त ट्रक को 6 फरवरी 2026 को थाना लखनपुर लाया गया और पुलिस अभिरक्षा में रखा गया। जांच के दौरान वाहन चालक राम मानिकपुरी से दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अंबिकापुर से जानकारी ली गई। आरटीओ की जांच और पंचनामा रिपोर्ट में सामने आया कि ट्रक पर CG 07 BS 0366 की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन का संचालन किया जा रहा था। आगे जांच में वाहन पर दो अलग-अलग चेसिस नंबर भी पाए गए। ऑनलाइन जांच में एक चेसिस नंबर किसी भी वाहन से पंजीकृत नहीं पाया गया, जबकि दूसरे चेसिस नंबर पर वाहन क्रमांक CG 15 DJ 9799 पंजीकृत मिला। इससे स्पष्ट हुआ कि ट्रक का वास्तविक नंबर CG 15 DJ 9799 है और उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अवैध रूप से संचालन किया जा रहा था। मामले में पुलिस ने चालक राम मानिकपुरी (27 वर्ष) निवासी हुसैनी नगर, महामाया मंदिर अंबिकापुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस के अनुसार, वाहन मालिक फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, सहायक उप निरीक्षक निशिकांत एक्का, प्रधान आरक्षक प्रवीण चंद तिवारी, आरक्षक जगेश्वर बघेल, दशरथ राजवाड़े और पैमाशी राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1