6.68 ग्राम स्मैक सहित एक युवक गिरफ्तार अपाची बाइक जप्त: थाना मलारना डूंगर एवं डीएसटी गंगापुर सिटी की बड़ी कार्रवाई 6.68 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक सहित एक युवक गिरफ्तार एवं एक अपाची मोटरसाइकिल जप्त पुलिस मुख्यालय व भरतपुर रेन्ज आई.जी.पी. श्रीमति प्रीति चंद्रा आईपीएस के द्वारा दिनाक 20.07.26 से 20.08.26 तक चलाये जा रहे अभियान मादक पदार्थ (नारकोटिक्स) के कम मे पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला सवाई माधोपुर सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस के निर्देशन में व विजय सिह मीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर एवं राजेन्द्र मीना आरपीएस, पुलिस उपाधीक्षक महोदय, शहर सवाई माधोपुर के सुपरवीजन में चलाये जा रहे अभियान के तहत मांगेलाल पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी मलारना डूंगर मय टीम फत्तेलाल उ०नि० मय टीम कांस्टेबल सतवीरसिंह,विश्वेनद्रव सिंह एवं डीएसटी टीम गंगापुरसिटी द्वारा ओलवाडा बनास रपट के पास एक व्यक्ति मोटरसाईकिल अपाची से आ रहा था जिसको चैक किया गया तो उसके पास मादक पदार्थ स्मैक 6.68 ग्राम व मोटरसाईकिल को जप्त किया गया तथा अभियुक्त तालिब खांन पुत्र श्री निजान खांन उम्र 27 साल निवासी पीलवा नदी थाना मलारना डूगर जिला सवाईमाधोपुर को गिरफतार किया गया वापसी थाना पर मुकदमा नं. 191/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीबद्ध किया गया। मुकदमा हाजा मे अनुसंधान जारी है।
6.68 ग्राम स्मैक सहित एक युवक गिरफ्तार अपाची बाइक जप्त: थाना मलारना डूंगर एवं डीएसटी गंगापुर सिटी की बड़ी कार्रवाई 6.68 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक सहित एक युवक गिरफ्तार एवं एक अपाची मोटरसाइकिल जप्त पुलिस मुख्यालय व भरतपुर रेन्ज आई.जी.पी. श्रीमति प्रीति चंद्रा आईपीएस के द्वारा दिनाक 20.07.26 से 20.08.26 तक चलाये जा रहे अभियान मादक पदार्थ (नारकोटिक्स) के कम मे पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला सवाई माधोपुर सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस के निर्देशन में व विजय सिह मीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर एवं राजेन्द्र मीना आरपीएस, पुलिस उपाधीक्षक महोदय, शहर सवाई माधोपुर के सुपरवीजन में चलाये जा रहे अभियान के तहत मांगेलाल पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी मलारना डूंगर मय टीम फत्तेलाल उ०नि० मय टीम कांस्टेबल सतवीरसिंह,विश्वेनद्रव सिंह एवं डीएसटी टीम गंगापुरसिटी द्वारा ओलवाडा बनास रपट के पास एक व्यक्ति मोटरसाईकिल अपाची से आ रहा था जिसको चैक किया गया तो उसके पास मादक पदार्थ स्मैक 6.68 ग्राम व मोटरसाईकिल को जप्त किया गया तथा अभियुक्त तालिब खांन पुत्र श्री निजान खांन उम्र 27 साल निवासी पीलवा नदी थाना मलारना डूगर जिला सवाईमाधोपुर को गिरफतार किया गया वापसी थाना पर मुकदमा नं. 191/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीबद्ध किया गया। मुकदमा हाजा मे अनुसंधान जारी है।
- 6.68 ग्राम स्मैक सहित एक युवक गिरफ्तार अपाची बाइक जप्त: थाना मलारना डूंगर एवं डीएसटी गंगापुर सिटी की बड़ी कार्रवाई 6.68 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक सहित एक युवक गिरफ्तार एवं एक अपाची मोटरसाइकिल जप्त पुलिस मुख्यालय व भरतपुर रेन्ज आई.जी.पी. श्रीमति प्रीति चंद्रा आईपीएस के द्वारा दिनाक 20.07.26 से 20.08.26 तक चलाये जा रहे अभियान मादक पदार्थ (नारकोटिक्स) के कम मे पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला सवाई माधोपुर सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस के निर्देशन में व विजय सिह मीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर एवं राजेन्द्र मीना आरपीएस, पुलिस उपाधीक्षक महोदय, शहर सवाई माधोपुर के सुपरवीजन में चलाये जा रहे अभियान के तहत मांगेलाल पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी मलारना डूंगर मय टीम फत्तेलाल उ०नि० मय टीम कांस्टेबल सतवीरसिंह,विश्वेनद्रव सिंह एवं डीएसटी टीम गंगापुरसिटी द्वारा ओलवाडा बनास रपट के पास एक व्यक्ति मोटरसाईकिल अपाची से आ रहा था जिसको चैक किया गया तो उसके पास मादक पदार्थ स्मैक 6.68 ग्राम व मोटरसाईकिल को जप्त किया गया तथा अभियुक्त तालिब खांन पुत्र श्री निजान खांन उम्र 27 साल निवासी पीलवा नदी थाना मलारना डूगर जिला सवाईमाधोपुर को गिरफतार किया गया वापसी थाना पर मुकदमा नं. 191/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीबद्ध किया गया। मुकदमा हाजा मे अनुसंधान जारी है।1
- मलारना डूंगर से भाई-भाई की ढाणी (मोरेल नदी मार्ग) होते हुए मीना की ढाणी, जोड़लिया मीना की ढाणी, मोरपा, काँची कुंडली से सवाई माधोपुर - गंगापुर मेगा हाईवे लिंक रोड (कुल लंबाई 5-6 किमी) तक क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण, उच्च-स्तरीय पुलिया निर्माण एवं तात्कालिक राहत हेतु मुरम डलवाने मांग पत्र / ज्ञापन सेवा में, माननीय डॉ. किरोड़ी लाल मीणा साहब, विधायक - विधानसभा क्षेत्र, सवाई माधोपुर एवं कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार। विषय: मलारना डूंगर से भाई-भाई की ढाणी (मोरेल नदी मार्ग) होते हुए मीना की ढाणी, जोड़लिया मीना की ढाणी, मोरपा, काँची कुंडली से सवाई माधोपुर - गंगापुर मेगा हाईवे लिंक रोड (कुल लंबाई 5-6 किमी) तक क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण, उच्च-स्तरीय पुलिया निर्माण एवं तात्कालिक राहत हेतु मुरम डलवाने के संबंध में। मान्यवर जी, हम सभी क्षेत्रवासी इस ज्ञापन के माध्यम से आपके संज्ञान में हमारे क्षेत्र की एक अत्यंत गंभीर, जानलेवा एवं आवश्यक जनसमस्या लाना चाहते हैं। आपके कुशल नेतृत्व, संवेदनशीलता और मजबूत जनप्रतिनिधित्व में ही हमें इस समस्या से स्थायी मुक्ति की पूरी उम्मीद है। हमारे क्षेत्र में मलारना डूंगर से भाई-भाई की ढाणी होते हुए मीना की ढाणी, जोड़लिया मीना की ढाणी, मोरपा, काँची कुंडली को सवाई माधोपुर से गंगापुर जाने वाले मुख्य मेगा हाईवे से जोड़ने वाली यह मुख्य मिसिंग लिंक रोड (जिसकी कुल लंबाई लगभग 5-6 किलोमीटर है), पिछले 10 महीनों से (पिछले वर्षाकाल से) पूरी तरह टूटकर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। विशेष रूप से मोरेल नदी क्षेत्र में लगभग 300 मीटर का रास्ता पूरी तरह बह चुका है और गहरे मलबे व ढीली रेत में तब्दील हो गया है। इस टूटी सड़क और बंद रास्ते के कारण स्थानीय जनता को निम्नलिखित भयंकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है: तपती रेत और भीषण गर्मी का तात्कालिक संकट: वर्तमान में क्षेत्र में भीषण गर्मी का प्रकोप है और तापमान 46°C के पार जा रहा है। मोरेल नदी की सूखी रेत में इस 300 मीटर के दायरे में जो गहरे गड्ढे और ढीली रेत ('बुड्ढा') बन चुकी है, वहां धोरों का तापमान बढ़कर 48°C से 49°C तक पहुंच जाता है। इस उबलती और धधकती रेत के बीच से ग्रामीणों, राहगीरों और छोटे बच्चों का पैदल निकलना पूरी तरह असंभव हो गया है। पैरों में छाले पड़ रहे हैं और लू की चपेट में आने से लोगों का स्वास्थ्य गंभीर रूप से खतरे में है। छात्रों की सुरक्षा का संकट: गांव के नन्हे-मुन्ने स्कूली बच्चों को प्रतिदिन अपनी पढ़ाई और परीक्षाओं के लिए मोरेल नदी के इस दुर्गम और अत्यधिक गर्म रास्ते से होकर पैदल मजबूरन गुजरना पड़ता है। झुलसाने वाली गर्मी और उबलती रेत के बीच बच्चों को ले जाना उनके जीवन के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। आवागमन ठप एवं संपर्क संकट: इस मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से इन सभी ढाणियों और गांवों का मुख्य बाजार, उपखण्ड मुख्यालय तथा सवाई माधोपुर-गंगापुर मुख्य मार्ग से संपर्क पूरी तरह टूट चुका है। रास्ता बंद होने के कारण बीमार बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने और किसी भी आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस या अन्य वाहनों का आना-जाना असंभव हो गया है। आप हमारे क्षेत्र के बेहद लोकप्रिय, जागरूक एवं जन-जन की आवाज उठाने वाले नेता हैं, जो हमेशा धरातल की समस्याओं को दूर करने के लिए जाने जाते हैं। पूरे क्षेत्र के विकास व हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी आपके कुशल प्रयासों पर टिकी है। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि: स्थायी समाधान हेतु अनुशंसा: मलारना डूंगर से मेगा हाईवे तक इस 5-6 किलोमीटर की मिसिंग लिंक रोड पर मजबूत डामर सड़क व मोरेल नदी के 300 मीटर क्षतिग्रस्त हिस्से पर उच्च-स्तरीय पुलिया (High-level Bridge) के निर्माण हेतु अपने स्तर से सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के उच्चाधिकारियों तथा जिला कलेक्टर महोदय को कड़े निर्देश जारी कर बजट स्वीकृत करवाने का श्रम करें। तात्कालिक राहत: इस जानलेवा गर्मी को देखते हुए तात्कालिक राहत के रूप में मोरेल नदी के बंद पड़े 300 मीटर रास्ते के गड्ढों को समतल (सपाट) करवाकर उस पर तुरंत मुरम (मोहर्रम) डलवाने हेतु जिला कलेक्टर (सवाई माधोपुर) एवं उपखण्ड अधिकारी (SDM) को अपने स्तर से निर्देशित करवाने की कृपा करें, ताकि वैकल्पिक रास्ता तुरंत चालू हो सके। हमें पूरा विश्वास है कि आपके त्वरित प्रयासों और मजबूत राजनैतिक इच्छाशक्ति से हमारे क्षेत्र के नागरिकों को इस भयंकर परेशानी से जल्द ही मुक्ति मिलेगी। धन्यवाद! दिनांक: 01 / 06 / 2026 स्थान: मलारना डूंगर (सवाई माधोपुर) भवदीय / प्रार्थीगण: समस्त आम जनता एवं क्षेत्रवासी (मलारना डूंगर, भाई-भाई की ढाणी, मीना की ढाणी, जोड़लिया मीना की ढाणी, मोरपा, काँची कुंडली एवं सवाई माधोपुर - गंगापुर मेगा हाईवे लिंक रोड क्षेत्र) मुख्य प्रतिनिधि संपर्क: लोकेश सैनी मोबाइल नंबर: 95093830571
- शिवाड़ शिवालय सरोवर पर हुआ दिव्य एवं भव्य महाआरती समारोह शिवाड़। श्री घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर ट्रस्ट एवं शिवाड़ समाज जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में तथा गणेश मित्र मंडल सहित अन्य प्रबुद्धजनों के सहयोग से शिवाड़ के शिवालय सरोवर पर दिव्य एवं भव्य महाआरती समारोह आयोजित किया गया। धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। समारोह से पूर्व कल्याण जी मंदिर से कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर धार्मिक भजनों और जयकारों के साथ यात्रा में भाग लिया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद शिवालय सरोवर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर महाआरती की गई। आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान शिव से क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। समारोह के मुख्य अतिथि जयपुर विधायक गोपाल शर्मा रहे। वहीं विप्र फाउंडेशन के संयोजक ओझा जी सहित विभिन्न गणमान्यजन एवं समाजबंधु मौजूद रहे। आयोजकों ने अतिथियों एवं सहयोगियों का स्वागत किया। महाआरती के दौरान सरोवर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन का आनंद लिया।1
- श्री दिगंबर जैन मंदिर सीमेंट फैक्ट्री में चोरी की वारदात, चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद। सवाई माधोपुर के सीमेंट फैक्ट्री क्षेत्र स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में मध्यरात्रि करीब 2:30 बजे तीन-चार नकाबपोश चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर परिसर में मौजूद चौकीदार पति-पत्नी को कमरे के अंदर बंद कर दिया और मंदिर का दानपात्र सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि मंदिर के दानपात्र में करीब एक से डेढ़ लाख रुपए होने का अनुमान है। दानपात्र को अगले महीने खोला जाना था, लेकिन उससे पहले ही चोरों ने उसे निशाना बना लिया। जैन मंदिर में चोरी की घटना के बाद जैन समाज में भारी आक्रोश है। समाज के लोगों ने वारदात में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी हुए सामान एवं दानराशि की बरामदगी की मांग की है। जैन समाज के अध्यक्ष नीलकमल जैन ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।1
- गंगापुर सिटी: एफसीआई गोदाम रोड पर जलभराव से हाहाकार, 10 दिनों से घरों में घुसा पानी, ढहने की कगार पर मकान गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी: एफसीआई गोदाम रोड पर जलभराव से हाहाकार, 10 दिनों से घरों में घुसा पानी, ढहने की कगार पर मकान गंगापुर सिटी। शहर के एफसीआई गोदाम रोड स्थित रीको क्षेत्र एवं मालियों की ढाणी में भारी जलभराव के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से घुटनों तक पानी भरा हुआ है, जिससे स्थानीय निवासियों को नारकीय जीवन जीने पर मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सुनील कुमार और संतो सैनी ने बताया कि बारिश के बाद से लगभग 8 से 10 दिनों से मुख्य रास्ते और कॉलोनियां जलमग्न हैं। स्थिति इतनी विकट हो चुकी है कि पानी लोगों के घरों के आंगनों और कमरों तक पहुंच गया है। चूल्हे बुझे, दीवारों में आई दरारें घरों में पानी भरने से कच्चे मिट्टी के चूल्हे डूब गए हैं, जिससे कई परिवारों के सामने खाना बनाने का संकट खड़ा हो गया है। लगातार पानी भरे रहने से मकानों की नींव कमजोर होकर बैठने लगी है और दीवारों में दरारें आ गई हैं, जिससे मकानों के गिरने का खतरा मंडरा रहा है। स्कूल, मंदिर जाना दूभर; मौसमी बीमारियों का प्रकोप दैनिक कामकाज ठप: पानी भरे रास्तों से आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। कई लोग जलभराव और कीचड़ के कारण फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। श्रद्धालुओं का मंदिर जाना तक मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चे परेशान: कॉलोनियों में पानी भरने से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। बसों और अन्य वाहनों को भी गहरे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। बीमारियों का खतरा: नालियों पर अतिक्रमण और नगर परिषद द्वारा नियमित सफाई न कराए जाने से गंदा पानी जमा है। इससे डेंगू, मलेरिया और मौसमी बुखार फैलने की गंभीर आशंका बन गई है। प्रशासनिक लापरवाही पर रोष स्थानीय लोगों का आरोप है कि रीको क्षेत्र और आसपास से आने वाले पानी की निकासी के लिए बनाया गया नाला सही तरीके से व्यवस्थित नहीं है। नगर परिषद और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते हर साल बारिश में यही हाल होता है। गुस्साए नागरिकों ने प्रशासन से नालों की तुरंत सफाई कराने, अतिक्रमण हटाने और जल निकासी के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।1
- सवाई माधोपुर जिले में घुमने का असली मजा ओर क्या हवा है सवाई माधोपुर जिले में बहुत शानदार जगह घुमने कि1
- अशोका इलेक्ट्रिकल्स में लाखों के माल की चोरी का खुलासा, नौकर गिरफ्तार व बिजली के उपकरण जप्त, सवाई माधोपुर। सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में एंव अति० पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर विजयसिंह व राजेन्द्र कुमार पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में श्री सुनील कुमार गुप्ता पु०नि० थानाधिकारी थाना मानटाउन के नेतृत्व में प्रकरण संख्या 270/2026 धारा 305 (ए) बीएनएस मे बजरिया स्थित अशोका इलेक्ट्रिकल्स दुकान के गोदाम से रखे लाखो के सामान की चोरी करने वाले आरोपी हनुमान पुत्र श्री गिर्राज प्रसाद उम्र 37 साल निवासी नीम चोकी सतीश पट्रोल पम्प के पास शहर सवाई माधोपुर थाना कोतवाली स०मा० को बाद अनुसंधान थाने पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी हनुमान से अशोका इलेक्ट्रीकल्स चोरी किये गये बिजली के उपकरणो को जप्त किया गया। घटना विवरण- दिनांक 13 अगस्त 2026 की रात्रि लगभग 10:15 बजे, हनुमान सैनी ने एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत ऊपर प्रथम मंजिल स्थित स्टॉक रूम की चाबी बिना ताला लगाए व्यापारी को सौंप दी। तत्पश्चात वह पड़ोसी महेश ब्रज के मकान की सीढ़ियों से चढ़कर दुकान की छत पर पहुँचा और स्टॉक रूम में प्रवेश कर गया। इमारत से उतरते समय पड़ोसियों ने उसे देख लिया और तुरंत व्यापारी को सूचना दी। व्यापारी मनोज कुमार गोयल और उनके बड़े भाई अशोक गोयल ने मौके पर पहुँचकर अभियुक्त को धर दबोचा। सूचना मिलते ही मानटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुँची और हनुमान को हिरासत में लेकर थाने ले गई। हनुमान सैनी पिछले 6 सालों से दुकान पर कार्यरत था। दुकान व गोदाम के ताले लगाने की जिम्मेदारी भी उसी के पास थी। दिनांक 14-8-2026 को परिवादी मनोज कुमार गोयल (पुत्र श्री प्रहलाद राय गोयल, निवासी 40, इंद्रा कॉलोनी, टोंक रोड, बजरिया) ने मानटाउन थाने में लिखित तहरीर पेश की गई जिस प्रकरण संख्या 270/2026 धारा 305 (ए) बीएनएस मे पंजीबद्ध किया गया। हनुमान पुत्र श्री गिर्राज प्रसाद उम्र 37 साल निवासी नीम चोकी सतीश पट्रोल पम्प के पास शहर सवाई माधोपुर थाना कोतवाली स०मा० को बाद अनुसंधान थाने पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी हनुमान से अशोका इलेक्ट्रीकल्स चोरी किये गये बिजली के उपकरणो को जप्त किया गया।1
- उपखंड मुख्यालय पर हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में आयोजित हुआ उपखंड स्तरीय कार्यक्रम, समारोह के मुख्य अतिथि रहे एसडीएम गौरव कुमार मित्तल,व समारोह की अध्यक्षता प्रधान देवपाल मीणा ने की मुख्य समारोह स्थल पर एसडीएम ने किया ध्वजारोहण, समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर दी प्रस्तुतियां, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 35 प्रतिभाओं को मिला सम्मान... सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के साथ-साथ क्षेत्र में पढ़ने वाले एकमात्र रेलवे मलारना स्टेशन पर भी स्वतंत्रता दिवस तिरंगा फहराकर मिठाई वितरित कर मनाया गया उपखंड मुख्यालय पर हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में आयोजित हुआ उपखंड स्तरीय कार्यक्रम, समारोह के मुख्य अतिथि रहे एसडीएम गौरव कुमार मित्तल,व समारोह की अध्यक्षता प्रधान देवपाल मीणा ने की मुख्य समारोह स्थल पर एसडीएम ने किया ध्वजारोहण, समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर दी प्रस्तुतियां, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 35 प्रतिभाओं को मिला सम्मान... सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के साथ-साथ क्षेत्र में पढ़ने वाले एकमात्र रेलवे मलारना स्टेशन पर भी स्वतंत्रता दिवस तिरंगा फहराकर मिठाई वितरित कर मनाया गया1