गंगापुर सिटी: एफसीआई गोदाम रोड पर जलभराव से हाहाकार, 10 दिनों से घरों में घुसा पानी, ढहने की कगार पर मकान गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी: एफसीआई गोदाम रोड पर जलभराव से हाहाकार, 10 दिनों से घरों में घुसा पानी, ढहने की कगार पर मकान गंगापुर सिटी। शहर के एफसीआई गोदाम रोड स्थित रीको क्षेत्र एवं मालियों की ढाणी में भारी जलभराव के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से घुटनों तक पानी भरा हुआ है, जिससे स्थानीय निवासियों को नारकीय जीवन जीने पर मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सुनील कुमार और संतो सैनी ने बताया कि बारिश के बाद से लगभग 8 से 10 दिनों से मुख्य रास्ते और कॉलोनियां जलमग्न हैं। स्थिति इतनी विकट हो चुकी है कि पानी लोगों के घरों के आंगनों और कमरों तक पहुंच गया है। चूल्हे बुझे, दीवारों में आई दरारें घरों में पानी भरने से कच्चे मिट्टी के चूल्हे डूब गए हैं, जिससे कई परिवारों के सामने खाना बनाने का संकट खड़ा हो गया है। लगातार पानी भरे रहने से मकानों की नींव कमजोर होकर बैठने लगी है और दीवारों में दरारें आ गई हैं, जिससे मकानों के गिरने का खतरा मंडरा रहा है। स्कूल, मंदिर जाना दूभर; मौसमी बीमारियों का प्रकोप दैनिक कामकाज ठप: पानी भरे रास्तों से आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। कई लोग जलभराव और कीचड़ के कारण फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। श्रद्धालुओं का मंदिर जाना तक मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चे परेशान: कॉलोनियों में पानी भरने से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। बसों और अन्य वाहनों को भी गहरे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। बीमारियों का खतरा: नालियों पर अतिक्रमण और नगर परिषद द्वारा नियमित सफाई न कराए जाने से गंदा पानी जमा है। इससे डेंगू, मलेरिया और मौसमी बुखार फैलने की गंभीर आशंका बन गई है। प्रशासनिक लापरवाही पर रोष स्थानीय लोगों का आरोप है कि रीको क्षेत्र और आसपास से आने वाले पानी की निकासी के लिए बनाया गया नाला सही तरीके से व्यवस्थित नहीं है। नगर परिषद और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते हर साल बारिश में यही हाल होता है। गुस्साए नागरिकों ने प्रशासन से नालों की तुरंत सफाई कराने, अतिक्रमण हटाने और जल निकासी के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
गंगापुर सिटी: एफसीआई गोदाम रोड पर जलभराव से हाहाकार, 10 दिनों से घरों में घुसा पानी, ढहने की कगार पर मकान गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी: एफसीआई गोदाम रोड पर जलभराव से हाहाकार, 10 दिनों से घरों में घुसा पानी, ढहने की कगार पर मकान गंगापुर सिटी। शहर के एफसीआई गोदाम रोड स्थित रीको क्षेत्र एवं मालियों की ढाणी में भारी जलभराव के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से घुटनों तक पानी भरा हुआ है, जिससे स्थानीय निवासियों को नारकीय जीवन जीने पर मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सुनील कुमार और संतो सैनी ने बताया कि बारिश के बाद से लगभग 8 से 10 दिनों से मुख्य रास्ते और कॉलोनियां जलमग्न हैं। स्थिति इतनी विकट हो चुकी है कि पानी लोगों के घरों के आंगनों और कमरों तक पहुंच गया है। चूल्हे बुझे, दीवारों में आई दरारें घरों में पानी भरने से कच्चे मिट्टी के चूल्हे डूब गए हैं, जिससे कई परिवारों के सामने खाना बनाने का संकट खड़ा हो गया है। लगातार पानी भरे रहने से मकानों की नींव कमजोर होकर बैठने लगी है और दीवारों में दरारें आ गई हैं, जिससे मकानों के गिरने का खतरा मंडरा रहा है। स्कूल, मंदिर जाना दूभर; मौसमी बीमारियों का प्रकोप दैनिक कामकाज ठप: पानी भरे रास्तों से आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। कई लोग जलभराव और कीचड़ के कारण फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। श्रद्धालुओं का मंदिर जाना तक मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चे परेशान: कॉलोनियों में पानी भरने से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। बसों और अन्य वाहनों को भी गहरे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। बीमारियों का खतरा: नालियों पर अतिक्रमण और नगर परिषद द्वारा नियमित सफाई न कराए जाने से गंदा पानी जमा है। इससे डेंगू, मलेरिया और मौसमी बुखार फैलने की गंभीर आशंका बन गई है। प्रशासनिक लापरवाही पर रोष स्थानीय लोगों का आरोप है कि रीको क्षेत्र और आसपास से आने वाले पानी की निकासी के लिए बनाया गया नाला सही तरीके से व्यवस्थित नहीं है। नगर परिषद और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते हर साल बारिश में यही हाल होता है। गुस्साए नागरिकों ने प्रशासन से नालों की तुरंत सफाई कराने, अतिक्रमण हटाने और जल निकासी के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
- गंगापुर सिटी: एफसीआई गोदाम रोड पर जलभराव से हाहाकार, 10 दिनों से घरों में घुसा पानी, ढहने की कगार पर मकान गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी: एफसीआई गोदाम रोड पर जलभराव से हाहाकार, 10 दिनों से घरों में घुसा पानी, ढहने की कगार पर मकान गंगापुर सिटी। शहर के एफसीआई गोदाम रोड स्थित रीको क्षेत्र एवं मालियों की ढाणी में भारी जलभराव के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से घुटनों तक पानी भरा हुआ है, जिससे स्थानीय निवासियों को नारकीय जीवन जीने पर मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सुनील कुमार और संतो सैनी ने बताया कि बारिश के बाद से लगभग 8 से 10 दिनों से मुख्य रास्ते और कॉलोनियां जलमग्न हैं। स्थिति इतनी विकट हो चुकी है कि पानी लोगों के घरों के आंगनों और कमरों तक पहुंच गया है। चूल्हे बुझे, दीवारों में आई दरारें घरों में पानी भरने से कच्चे मिट्टी के चूल्हे डूब गए हैं, जिससे कई परिवारों के सामने खाना बनाने का संकट खड़ा हो गया है। लगातार पानी भरे रहने से मकानों की नींव कमजोर होकर बैठने लगी है और दीवारों में दरारें आ गई हैं, जिससे मकानों के गिरने का खतरा मंडरा रहा है। स्कूल, मंदिर जाना दूभर; मौसमी बीमारियों का प्रकोप दैनिक कामकाज ठप: पानी भरे रास्तों से आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। कई लोग जलभराव और कीचड़ के कारण फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। श्रद्धालुओं का मंदिर जाना तक मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चे परेशान: कॉलोनियों में पानी भरने से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। बसों और अन्य वाहनों को भी गहरे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। बीमारियों का खतरा: नालियों पर अतिक्रमण और नगर परिषद द्वारा नियमित सफाई न कराए जाने से गंदा पानी जमा है। इससे डेंगू, मलेरिया और मौसमी बुखार फैलने की गंभीर आशंका बन गई है। प्रशासनिक लापरवाही पर रोष स्थानीय लोगों का आरोप है कि रीको क्षेत्र और आसपास से आने वाले पानी की निकासी के लिए बनाया गया नाला सही तरीके से व्यवस्थित नहीं है। नगर परिषद और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते हर साल बारिश में यही हाल होता है। गुस्साए नागरिकों ने प्रशासन से नालों की तुरंत सफाई कराने, अतिक्रमण हटाने और जल निकासी के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।1
- कोटा मंडल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा ने किया ध्वजारोहण, परेड का निरीक्षण; सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण ने बढ़ाया समारोह का उत्साह* कोटा, 15 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोटा मंडल में आज स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ, जहां मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान हुआ तथा उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। समारोह को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा ने उपस्थित रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश दिया। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और उमंग का रंग भर दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं रेल कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। साथ ही, मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा एवं अध्यक्षा, महिला कल्याण संगठन-कोटा श्रीमती अंशु कालरा द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं उपलब्धियों को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया। समारोह के समापन अवसर पर उपस्थित बच्चों के साथ तिरंगे रंगों के गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। इस दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति और राष्ट्रगौरव की भावना से ओतप्रोत रहा। समारोह में कोटा मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक / जन सम्पर्क अधिकारी, कोटा1
- ध्वजारोहण के दौरान लापरवाही,राष्ट्रीय पर्व पर हुई यह घटना व्यवस्थाओं और तैयारियों पर सवाल खड़े करती नजर आई। सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ध्वजारोहण के समय लापरवाही की एक बानगी देखने को मिली। कार्यवाहक कलेक्टर गौरव बुडानिया जैसे ही ध्वजारोहण के लिए रस्सी खींचने लगे, उसी दौरान तिरंगा अचानक खुलकर नीचे की ओर आ गया और लगभग पैरों तक पहुंच गया। हालांकि, जमीन पर गिरने से पहले ही मौके पर मौजूद गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए रस्सी को पकड़ लिया, जिससे राष्ट्रीय ध्वज जमीन पर गिरने से बच गया। इसके बाद कर्मचारियों ने दोबारा रस्सी की सहायता से तिरंगे को पोल पर ऊपर चढ़ाया। स्थिति सामान्य होने के बाद कार्यवाहक कलेक्टर ने विधिवत ध्वजारोहण किया और मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व पर हुई यह घटना व्यवस्थाओं और तैयारियों पर सवाल खड़े करती नजर आई।1
- उपखंड मुख्यालय पर हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में आयोजित हुआ उपखंड स्तरीय कार्यक्रम, समारोह के मुख्य अतिथि रहे एसडीएम गौरव कुमार मित्तल,व समारोह की अध्यक्षता प्रधान देवपाल मीणा ने की मुख्य समारोह स्थल पर एसडीएम ने किया ध्वजारोहण, समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर दी प्रस्तुतियां, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 35 प्रतिभाओं को मिला सम्मान... सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के साथ-साथ क्षेत्र में पढ़ने वाले एकमात्र रेलवे मलारना स्टेशन पर भी स्वतंत्रता दिवस तिरंगा फहराकर मिठाई वितरित कर मनाया गया उपखंड मुख्यालय पर हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में आयोजित हुआ उपखंड स्तरीय कार्यक्रम, समारोह के मुख्य अतिथि रहे एसडीएम गौरव कुमार मित्तल,व समारोह की अध्यक्षता प्रधान देवपाल मीणा ने की मुख्य समारोह स्थल पर एसडीएम ने किया ध्वजारोहण, समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर दी प्रस्तुतियां, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 35 प्रतिभाओं को मिला सम्मान... सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के साथ-साथ क्षेत्र में पढ़ने वाले एकमात्र रेलवे मलारना स्टेशन पर भी स्वतंत्रता दिवस तिरंगा फहराकर मिठाई वितरित कर मनाया गया1
- पुलिस थाना लालसोट में शान से लहराया तिरंगा, जवानों ने दी सलामी लालसोट। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस थाना लालसोट देशभक्ति के रंग में नजर आया। थाना प्रभारी हरलाल मीणा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को नमन किया। इस दौरान पुलिस जवानों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान और कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प लिया।2
- श्याम मित्र मंडल के तत्वदान में धूमधाम से गाजे - बाजे के साथ धूमधाम से रवाना हुई खाटू श्याम जी की विशाल पदयात्रा लालसोट उपखंड के गंगापुर रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर से श्याम मित्र मंडल के तत्व दान में खाटू श्याम रिंगस के लिए विशाल पैदल यात्रा गाजे -बाजे के साथ धूमधाम से रवाना हुई। इस दौरान बाबा श्याम के जयकारों से सारा वातावरण गुंजमान उठा। श्याम भक्त हाथों में श्याम निशान लेकर इस यात्रा में रवाना हुए। वही भक्तों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। भक्त नाचते गाते हुए यात्रा में हुए शामिल।1
- कुंजेला गांव में सरकारी स्कूल में क्या प्रोग्राम हुआ देखोभाई वंदे मातरम के ऊपर क्या प्रोग्राम बनाया है बच्चों ने देखा भाई मजा आ गया भाई1
- स्वतंत्रता दिवस मंच से विधायक का 'महा-विस्फोटक' भाषण: 'अरे! जिला तो खत्म हो गया... क्या पाप किया है!' स्वतंत्रता दिवस मंच से विधायक का 'महा-विस्फोटक' भाषण: 'अरे! जिला तो खत्म हो गया... क्या पाप किया है!' ★ गंगापुर सिटी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सियासी ड्रामा, कलेक्टर-एसपी के संबोधन पर मंच से फूटा गुस्सा! ★ विधायक ने अधिकारियों को दिया खुला अल्टीमेटम—'जब तक गंगापुर में हो, विकास की आंधी रुकनी नहीं चाहिए!' गंगापुर सिटी (विशेष संवाददाता)। गंगापुर सिटी के राजकीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के ऐतिहासिक मंच पर आज उस वक्त सियासी भूचाल आ गया, जब मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद स्थानीय विधायक रामकेश मीणा ने माइक थामते ही तीखे तेवरों से पूरे प्रशासनिक अमले के होश उड़ा दिए! भाषण की शुरुआत में जैसे ही उन्होंने मंच पर आसीन अधिकारियों के नाम पुकारने शुरू किए, अचानक अपनी ही रौ में बोलते हुए उन्होंने ऐसा तंज कसा कि पंडाल में बैठे सैकड़ों लोगों की सांसें थम गईं। मंच से फूटा दर्द—'अरे! जिला तो खत्म हो गया... क्या पाप किया है!' भाषण की शुरुआत में जब विधायक जी ने जिला कलेक्टर और जिला एसपी का औपचारिक अभिवादन किया, तभी अचानक रुककर तंजिया अंदाज में बोले— "अरे, जिला तो खत्म हो गया... ओहो हो! जिला खत्म हो गया... क्या पाप किया है जिला खत्म करके!" विधायक के इस एक जुमले से मंच पर बैठे प्रशासनिक अधिकारियों के चेहरे का रंग उड़ गया और पूरे मैदान में जोरदार कानाफूसी और ठहाकों का दौर शुरू हो गया। विधायक ने मंच से ही ऐलानिया अंदाज में कहा कि— "गंगापुर जिला फिर बनेगा और जब बनेगा, तब तोमर साहब ही कलेक्टर और शर्मा जी ही एसपी बनकर सबसे पहले यहीं आएंगे!" शहीदों की शहादत और आजादी का जोश इसके बाद विधायक ने अपने चिर-परिचित आक्रामक और ओजस्वी अंदाज में देशभक्ति का शंखनाद किया। उन्होंने देश के अमर शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर बलिदानियों के खून-पसीने की कीमत याद दिलाते हुए उपस्थित स्कूली बच्चों व युवाओं से दहाड़ते हुए कहा— "यह आजादी खैरात में नहीं मिली है! हमारे पुरखों ने अपनी जान की आहुतियां देकर अंग्रेजों को इस मुल्क से खदेड़ा है। आज की युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास पढ़ना ही होगा!" उन्होंने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि जैसे ही वे 18 वर्ष के होंगे, देश की बागडोर उनके हाथों में होगी और वे वोट की चोट से सरकारें और प्रतिनिधि चुनकर देश को नई दिशा देंगे। अफसरों और स्कूल संचालकों को खुली चेतावनी विधायक ने मंच पर मौजूद एसडीएम, तहसीलदार, डिप्टी साहब, पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, प्रधान मंजू गुर्जर और नगर परिषद सभापति की मौजूदगी में अधिकारियों को दो-टूक कहा— "आप भले ही सरकारी मुलाजिम हैं, लेकिन जब तक गंगापुर सिटी की सरजमीं पर तैनात हैं, गंगापुर की शांति व्यवस्था और विकास की गंगा में रत्ती भर भी रुकावट नहीं आनी चाहिए!" साथ ही उन्होंने पिछड़ते शिक्षण संस्थानों, निजी और सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि गंगापुर को फिर से 'शिक्षा नगरी' की बुलंदी पर ले जाना होगा और इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बड़ा सवाल: स्वतंत्रता दिवस के मंच से निकला विधायक का यह तीखा तीर अब स्थानीय राजनीति और सत्ता के गलियारों में क्या नया तूफान खड़ा करता है, इस पर पूरे शहर की नजरें टिकी हुई हैं!1