Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्याम मित्र मंडल के तत्वदान में धूमधाम से गाजे - बाजे के साथ धूमधाम से रवाना हुई खाटू श्याम जी की विशाल पदयात्रा लालसोट उपखंड के गंगापुर रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर से श्याम मित्र मंडल के तत्व दान में खाटू श्याम रिंगस के लिए विशाल पैदल यात्रा गाजे -बाजे के साथ धूमधाम से रवाना हुई। इस दौरान बाबा श्याम के जयकारों से सारा वातावरण गुंजमान उठा। श्याम भक्त हाथों में श्याम निशान लेकर इस यात्रा में रवाना हुए। वही भक्तों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। भक्त नाचते गाते हुए यात्रा में हुए शामिल।
पत्रकार : प्रकाश सैनी
श्याम मित्र मंडल के तत्वदान में धूमधाम से गाजे - बाजे के साथ धूमधाम से रवाना हुई खाटू श्याम जी की विशाल पदयात्रा लालसोट उपखंड के गंगापुर रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर से श्याम मित्र मंडल के तत्व दान में खाटू श्याम रिंगस के लिए विशाल पैदल यात्रा गाजे -बाजे के साथ धूमधाम से रवाना हुई। इस दौरान बाबा श्याम के जयकारों से सारा वातावरण गुंजमान उठा। श्याम भक्त हाथों में श्याम निशान लेकर इस यात्रा में रवाना हुए। वही भक्तों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। भक्त नाचते गाते हुए यात्रा में हुए शामिल।
More news from राजस्थान and nearby areas
- पुलिस थाना लालसोट में शान से लहराया तिरंगा, जवानों ने दी सलामी लालसोट। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस थाना लालसोट देशभक्ति के रंग में नजर आया। थाना प्रभारी हरलाल मीणा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को नमन किया। इस दौरान पुलिस जवानों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान और कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प लिया।2
- श्याम मित्र मंडल के तत्वदान में धूमधाम से गाजे - बाजे के साथ धूमधाम से रवाना हुई खाटू श्याम जी की विशाल पदयात्रा लालसोट उपखंड के गंगापुर रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर से श्याम मित्र मंडल के तत्व दान में खाटू श्याम रिंगस के लिए विशाल पैदल यात्रा गाजे -बाजे के साथ धूमधाम से रवाना हुई। इस दौरान बाबा श्याम के जयकारों से सारा वातावरण गुंजमान उठा। श्याम भक्त हाथों में श्याम निशान लेकर इस यात्रा में रवाना हुए। वही भक्तों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। भक्त नाचते गाते हुए यात्रा में हुए शामिल।1
- गंगापुर सिटी: एफसीआई गोदाम रोड पर जलभराव से हाहाकार, 10 दिनों से घरों में घुसा पानी, ढहने की कगार पर मकान गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी: एफसीआई गोदाम रोड पर जलभराव से हाहाकार, 10 दिनों से घरों में घुसा पानी, ढहने की कगार पर मकान गंगापुर सिटी। शहर के एफसीआई गोदाम रोड स्थित रीको क्षेत्र एवं मालियों की ढाणी में भारी जलभराव के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से घुटनों तक पानी भरा हुआ है, जिससे स्थानीय निवासियों को नारकीय जीवन जीने पर मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सुनील कुमार और संतो सैनी ने बताया कि बारिश के बाद से लगभग 8 से 10 दिनों से मुख्य रास्ते और कॉलोनियां जलमग्न हैं। स्थिति इतनी विकट हो चुकी है कि पानी लोगों के घरों के आंगनों और कमरों तक पहुंच गया है। चूल्हे बुझे, दीवारों में आई दरारें घरों में पानी भरने से कच्चे मिट्टी के चूल्हे डूब गए हैं, जिससे कई परिवारों के सामने खाना बनाने का संकट खड़ा हो गया है। लगातार पानी भरे रहने से मकानों की नींव कमजोर होकर बैठने लगी है और दीवारों में दरारें आ गई हैं, जिससे मकानों के गिरने का खतरा मंडरा रहा है। स्कूल, मंदिर जाना दूभर; मौसमी बीमारियों का प्रकोप दैनिक कामकाज ठप: पानी भरे रास्तों से आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। कई लोग जलभराव और कीचड़ के कारण फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। श्रद्धालुओं का मंदिर जाना तक मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चे परेशान: कॉलोनियों में पानी भरने से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। बसों और अन्य वाहनों को भी गहरे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। बीमारियों का खतरा: नालियों पर अतिक्रमण और नगर परिषद द्वारा नियमित सफाई न कराए जाने से गंदा पानी जमा है। इससे डेंगू, मलेरिया और मौसमी बुखार फैलने की गंभीर आशंका बन गई है। प्रशासनिक लापरवाही पर रोष स्थानीय लोगों का आरोप है कि रीको क्षेत्र और आसपास से आने वाले पानी की निकासी के लिए बनाया गया नाला सही तरीके से व्यवस्थित नहीं है। नगर परिषद और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते हर साल बारिश में यही हाल होता है। गुस्साए नागरिकों ने प्रशासन से नालों की तुरंत सफाई कराने, अतिक्रमण हटाने और जल निकासी के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।1
- उपखंड मुख्यालय पर हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में आयोजित हुआ उपखंड स्तरीय कार्यक्रम, समारोह के मुख्य अतिथि रहे एसडीएम गौरव कुमार मित्तल,व समारोह की अध्यक्षता प्रधान देवपाल मीणा ने की मुख्य समारोह स्थल पर एसडीएम ने किया ध्वजारोहण, समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर दी प्रस्तुतियां, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 35 प्रतिभाओं को मिला सम्मान... सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के साथ-साथ क्षेत्र में पढ़ने वाले एकमात्र रेलवे मलारना स्टेशन पर भी स्वतंत्रता दिवस तिरंगा फहराकर मिठाई वितरित कर मनाया गया उपखंड मुख्यालय पर हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में आयोजित हुआ उपखंड स्तरीय कार्यक्रम, समारोह के मुख्य अतिथि रहे एसडीएम गौरव कुमार मित्तल,व समारोह की अध्यक्षता प्रधान देवपाल मीणा ने की मुख्य समारोह स्थल पर एसडीएम ने किया ध्वजारोहण, समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर दी प्रस्तुतियां, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 35 प्रतिभाओं को मिला सम्मान... सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के साथ-साथ क्षेत्र में पढ़ने वाले एकमात्र रेलवे मलारना स्टेशन पर भी स्वतंत्रता दिवस तिरंगा फहराकर मिठाई वितरित कर मनाया गया1
- दौसा जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया 80वां स्वतन्त्रता दिवस समारोह *दौसा जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया 80वां स्वतन्त्रता दिवस समारोह* *जिला कलक्टर डॉ.सौम्या झा ने किया ध्वजारोहण, परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली* *-विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं एवं शहीद वीरांगनाओं को किया सम्मानित* दौसा, 15 अगस्त। जिलेभर में 80वां स्वतन्त्रता दिवस शुक्रवार को हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय पर पंडित नवल किशोर शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने ध्वजारोहण किया तथा परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने सुबह 9:05 बजे ध्वजारोहण किया तथा परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। मार्चपास्ट परेड कमाण्डर पुलिस सब इंस्पेक्टर गीता चैधरी के नेतृत्व में निकाली गई। आरएसी टूकड़ी का नेतृत्व प्लाटून कमांडर फूला मीना, राजस्थान पुलिस का सब इंस्पेक्टर नगेन्द्र सिंह, महिला पुलिस का सब इंस्पेक्टर मनीषा, होमगार्ड का प्लाटून कमांडर गोपाल लाल मीना, एनसीसी एसडी का एसयूओ अर्जुन सिंह, हिन्दुस्तान गाइड्स का सीमा गुर्जर, हिन्दुस्तान स्काउट्स का अमित मीना एवं स्टूडेन्ट पुलिस कैडेट्स का विवेक बंशीवाल ने नेतृत्व करते हुए मार्च पास्ट किया। मुख्य समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद कुमार शर्मा ने महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन किया। *सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया, मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी* समारोह के दौरान छात्रा-छात्राओं की ओर से सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया गया, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आनन्द शर्मा बालिका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने ‘रंगीलो सावन आयो रे...’ के साथ लोक नृत्य की प्रस्तुती दी। इसी प्रकार लिटिल चॉइस दा वीनस स्कूल के छात्रा-छात्राओं ने अभिनय गीत ‘वन्दे मातरम सुजलाम सुफलाम...’, जवाहर नवोदय विद्यालय खेड़ली की छात्राओं ने ‘मराठी लोक नृत्य’, फ्रेम इंटरनेशनल स्कूल के छात्रा-छात्राओं ने अभिनय गीत ‘जयति जय जय भारतम...’, केन्द्रीय विद्यालय दौसा के छात्रा-छात्राओं ने अभिनय गीत ‘मेक इन इंडिया...’, बालिका आदर्श विद्या मंदिर की छात्रा-छात्राओं ने अभिनय गीत ‘भारत देश हमारा...’ के माध्यम से मनमोहक देशभक्ति प्रस्तुतियां दी। *परेड में राजस्थान पुलिस पहले स्थान पर रही* जिला कलक्टर ने जिले में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 40 प्रतिभाओं को सम्मानित किया। वहीं शहीदों की वीरांगानों को शॉल ओढ़ाकर एवं ताम्र पत्रा भेंटकर सम्मानित किया गया। परेड वरिष्ठ वर्ग में पहले स्थान पर रहने वाली राजस्थान पुलिस एवं द्वितीय स्थान पर रही होमगार्ड की टुकड़ियों तथा कनिष्ठ वर्ग में पहले स्थान पर रहने वाली स्टूडेन्ट पुलिस कैडेट एवं द्वितीय स्थान पर रही भारत स्काउट गाइड्स को सम्मानित किया गया। *सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बालिका आदर्श विद्या मंदिर प्रथम रही* सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम स्थान पर बालिका आदर्श विद्या मंदिर दौसा व द्वितीय स्थान पर केन्द्रीय विद्यालय दौसा रही, जिन्हें अतिथियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन कमला शर्मा, नवनीत शर्मा एवं माधुरी गुप्ता ने किया। समारोह में यह रहें उपस्थित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में दौसा सांसद मुरारी लाल मीना, दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा, पूर्व विधायक शंकर लाल शर्मा, पंचायत समिति प्रधान प्रह्लाद मीना, जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला, जगमोहन मीना पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित, अतिरिक्त जिला कलक्टर दौसा अरविन्द शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीना, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चन्द गंगवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर मीना, दौसा उपखंड अधिकारी संजू मीना, नगर सुधार न्यास सचिव गंगाधर मीना सहित जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण, प्रबुद्ध नागरिक, अन्य अधिकारी-कार्मिक एवं आमजन उपस्थित रहे। *उल्लेखनीय कार्य करने वाली इन प्रतिभाओं को किया सम्मानित* विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दौसा उपखण्ड अधिकारी संजू मीना, तहसीलदार लालसोट राजेन्द्र मीना, मानद हवलदार वीरेन्द्र सिंह, बहादुरीपूर्ण कार्य के लिए पुखराज एवं युधिष्ठिर, अदम्य साहस के लिए सब इंस्पेक्टर मनोहर लाल एवं असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर हरिशंकर, जेवीवीएनएल दौसा के तकनीशियन प्रथम राकेश कुम्भकार, उपखण्ड कार्यालय दौसा के वरिष्ठ सहायक रतिराम मीना, स्वयंसेवक दिनेश कुमार योगी, समाज सेवा के लिए भारत विकास परिषद दौसा, जिला कलक्टर के निजी सहायक अरविंद शर्मा, ब्लॉक साक्षरता समन्वयक लालसोट अविनाश शर्मा, जिला परिषद कार्यालय कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार बैरवा, ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत राजपुरा उर्फ महाराजपुरा शिवशंकर शर्मा, प्रोटोकॉल लिपिक एवं सेल अमीन जिला सत्र न्यायालय दौसा विनोद कुमार शर्मा, अपर मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट सिकराय के लिपिक ग्रेड 2 रवि पाठक, सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी गजेन्द्र कुमार मीना, वाहन चालक अजीत सिंह गुर्जर, भूअभिलेख निरीक्षक राजेश कुमार गुर्जर, ईएलसी प्रभारी आशुतोष मीना, सूचना सहायक जिला रसद कार्यालय प्रमोद जांगिड़, सहायक सांख्यिकी अधिकारी दौसा कपिल कुमार कट्टा, अध्यापक नरेन्द्र कुमार शर्मा, वरिष्ठ सहायक कानसिंह चौहान, हिन्दुस्तान स्काउट गाईड सोनू डीओ, जिला कलक्ट्रेट के कनिष्ठ सहायक शशांक पाराशर, भू अभिलेख निरीक्षक राकेश पाल गोठवाल, अनुराग सेवा संस्थान लालसोट, गुरू शिष्य ईकाई दौसा विश्राम कुमार शर्मा, नगर परिषद दौसा के कार्यवाहक जमादार दिनेश चंद, वरिष्ठ लेखाधिकारी भारमल मीना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलू वर्मा, अतिरिक्त विकास अधिकारी फैलीराम मीना, एचएसजी महिला स्वयं सहायता समूह भांडारेज हेमलता देवी एवं आरपीजी पटवारी महवा विजय सिंह सैनी को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार कक्षा 10 के छात्रा धारूवी डोई को 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर, छात्र हंसराज बैरवा को कक्षा 12 कला वर्ग में 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर, छात्र अमित कुमार मीना़ को कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर एवं छात्र यश चतुर्वेदी को कक्षा 12 वाणिज्य वर्ग में 80.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। *शहीद वीरांगनाओं का हुआ सम्मान* शहीद वीरांगनाओं में शहीद घनश्याम गुर्जर की माता सुशीला देवी एवं शहीद रामबल गुर्जर की पत्नी गुलाब देवी को जिला कलक्टर एवं अन्य अतिथियों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। *कलक्ट्रेट में जिला कलक्टर ने किया ध्वजारोहण* स्वाधीनता दिवस के अवसर पर जिला कलक्ट्रेट में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने प्रातः 8.30 बजे ध्वजारोहण किया। इससे पूर्व उन्होंने सुबह 8 बजे अपने निवास पर ध्वजारोहण किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने ध्वजारोहण किया। उल्लेखनीय है कि जिले के सभी क्षेत्रों में स्वतन्त्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। जिले के राजकीय कार्यालयों, महाविद्यालयों, विद्यालयों तथा आमजन द्वारा अपने निवास एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।1
- गलता जी से नारडीया की ढाणी महादेव जी मन्दिर चावण्डिया 12 वी कावड़ यात्रा 15 अगस्त 2026को रात्रि 8.00 बजे गलता तीर्थ के लिए हुए रवाना4
- choro ka ye haal jahda hota ja rha h1
- लालसोट की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर लहराया तिरंगा, युवाओं ने देशभक्ति का दिया संदेश 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के प्रसिद्ध भोमिया जी महाराज मंदिर के ऊपर स्थित लालसोट की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर भोमिया जी महाराज नवयुवक मंडल की ओर से तिरंगा फहराया गया। इस दौरान युवाओं ने देशभक्ति का संदेश देते हुए लालसोटवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।1