मनगटा के रिसॉर्ट्स पर पुलिस का छापा: शराब पार्टी पर कार्रवाई, 3 पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही मनगटा के रिसॉर्ट्स पर पुलिस का छापा: शराब पार्टी पर कार्रवाई, 3 पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। मनगटा क्षेत्र में स्थित रिसॉर्ट्स में लगातार डीजे और शराब पार्टी की शिकायतों के बाद पुलिस ने 4 अप्रैल 2026 को अचानक छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में, साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी सोमनी उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में टीम गठित कर मनगटा के रिसॉर्ट्स में औचक रेड डाली गई। 🍾 रिसॉर्ट्स में चल रही थी शराब पार्टी छापेमारी के दौरान त्रिचा रिसॉर्ट और नायरा रिसॉर्ट में लोगों को खुलेआम शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही थी। मौके पर मौजूद लोगों को समझाइश दी गई, जबकि रिसॉर्ट संचालकों पर सख्त कार्रवाई की गई। 👉 त्रिचा रिसॉर्ट के संचालक चंद्रशेखर यादव (24 वर्ष) 👉 नायरा रिसॉर्ट के संचालक सोहन निर्मलकर (30 वर्ष) दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(च) और बीएनएसएस की धारा 170/126, 135(3) के तहत कार्रवाई की गई। ⚠️ असामाजिक तत्वों पर भी कड़ी कार्रवाई इसी अभियान के तहत ग्राम टेड़ेसरा में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे आदित्य साहू (24 वर्ष) को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। उस पर भी धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। ⚖️ न्यायालय में पेश सभी आरोपियों को माननीय एसडीएम न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 🎤 कैमरामैन के साथ, लवली साहू, THE CHHATTISGARH

- Post by SAHIL Bhagat1
- मारपीट पर उतारू हुए आरोपियों को धारा 170 BNSS के तहत जेल भेजा गया तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण): क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तिल्दा-नेवरा पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने शांति भंग कर उपद्रव करने वाले 3 असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 06 तिल्दा-नेवरा और ग्राम छपोरा चौक में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन लड़ाई-झगड़ा कर क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग करने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, आरोपी नहीं माने और उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद पुलिस ने तीनों को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में पेश किया। जहां से अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा जेल वारंट जारी कर उन्हें जेल निरुद्ध कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपी: धनुष निषाद (20 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 06 तिल्दा-नेवरा फुलेश्वर चतुर्वेदी (26 वर्ष), निवासी ग्राम छपोरा अमित जोशी (33 वर्ष), निवासी ग्राम छपोरा पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। निष्कर्ष: तिल्दा पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है और कानून व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।2
- "कहते हैं कि अगर इरादे नेक हों और एकता का बल साथ हो, तो बड़ी से बड़ी बाधा को पार किया जा सकता है। कुछ ऐसा ही उदाहरण पेश किया है नारायणपुर जिले के वार्ड नंबर 12 (कुम्हारपारा) के निवासियों ने। सालों से उपेक्षा का शिकार रहे बम्बूर तालाब की सफाई के लिए वार्डवासियों ने शासन-प्रशासन की बाट जोहने के बजाय खुद कमान संभाल ली। रविवार की सुबह एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने पूरे जिले के लिए प्रेरणा का काम किया है।1
- ग्राम भूरसाडोंगरी में सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाईक: 1 मृत 1 गंभीर का जारी है उपचार लांजी तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम भूरसाडोंगरी में हुई एक सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जानकारी अनुसार घटना 5 अप्रैल की अलसुबह डेढ़ बजे की है, यह वाकया उस वक्त हुआ जब लोकेश मसराम 20 वर्ष और बिरज टेकाम 19 वर्ष दोनो निवासी ग्राम वारी बाईक वाहन क्रमांक एमपी 50 जेडए 4596 पर सवार होकर सहेकी ग्राम से शादी समारोह से वापस लौट रहे थे, तभी ग्राम भूरसाडोंगरी में सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकराने के कारण लोकेश मसराम की मौके पर ही मौत हो गई, मामले में लांजी पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम किया है, जबकि बिरज टेकाम की गंभीर हालत को देखते हुये उसे रेफर कर दिया गया, जहां फिलहाल उसका उपचार गोंदिया के यूनाईटेड हास्पिटल में जारी है।1
- कायस्थ समाज कोण्डागांव ने कराया राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता, 65+ खिलाड़ियों ने दिखाया दम कोंडागांव :- जिले में पहली बार कायस्थ समाज कोण्डागांव द्वारा राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन सेंट जेवियर्स स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में राज्यभर से आए 65 से अधिक खिलाड़ियों के बीच शह और मात के रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल और उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने किया। खिलाड़ियों ने दिमागी खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबलों को रोचक बना दिया। भिलाई से आए खिलाड़ी पंकज सिंह ने कहा कि बस्तर अब बदल रहा है और यहां प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। रायपुर के हर्ष चौहान ने कहा कि यहां के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान बना सकते हैं। कायस्थ समाज के अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य बस्तर के नक्सलवाद मुक्त होने का सकारात्मक संदेश देना और क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच देना है। समापन समारोह जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्तम श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, इना श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष महिला, लोकेश श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, आयुष श्रीवास्तव, संजय सिन्हा, अर्पिता श्रीवास्तव उपाध्यक्ष महिला, अजय श्रीवास्तव जिला कोषाध्यक्ष, आरपी श्रीवास्तव, आरएस श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव सहित जगदलपुर और भानुप्रतापपुर से आए समाज के पदाधिकारियों का सहयोग रहा। शतरंज प्रतियोगिता ने बस्तर की बदलती तस्वीर और प्रतिभाओं की ताकत को नई पहचान दी।2
- कोंडागांव दंडकारण्य रचनात्मक प्रकल्प ट्रस्ट गायत्री परिवार कोंडागांव। केंद्रीय कार्यालय चिकलपुटी में जिला स्तरीय बैठक संपन्न। इस में बैठक में दंडकारण्य प्रकल्प के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों और भविष्य के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान नारायणपुर, बस्तर और कोंडागांव जिलों से पहुंचे ट्रस्टियों एवं गायत्री परिवार के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी की सहमति से मंदिर निर्माण एवं गुरुकुल संचालन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा हुई। साथ ही प्रकल्प को मजबूत और व्यापक बनाने के लिए कई प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक का उद्देश्य सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देना तथा क्षेत्र में संगठन के कार्यों को विस्तार देना रहा।दंडकारण्य रचनात्मक प्रकल्प ट्रस्ट गायत्री परिवार केंद्रीय कार्यालय चिखल पुटी , कोंडागांव । में उपस्थित पदाधिकारी मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्री महाप्राण पुरोहित जी , जिला समन्वयक श्री बालनाथ पुरोहित जी, सह जिला समन्वयक श्री रमेश प्रसाद साहू जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री इंद्रशंकर मनु जी, जिला सचिव श्री भुवनेश्वर पुजारी, जिला कोष प्रभारी श्री धनुराम पटेल, भा स गया परीक्षा प्रभारी सी आर मरकाम,श्री गजेंद्र पांडे, श्री उदय प्रताप उप जोन समन्वयक, धर्मवीर नाग, श्री लक्ष्मण शोरी, मदन साहू, सुखनंदन कौशिक, श्री उमादास मानकपुरी, श्री दशरथ नेताम, श्री जितेंद्र शोरी, श्रीमती रैमती बहन जी व कोंडागांव जिला के गायत्री परिवार के परिजन उपस्थित रहे।1
- Post by SAHIL Bhagat1
- आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेजा गया तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण), 05 अप्रैल 2026: तिल्दा-नेवरा पुलिस ने आम जनता में भय का माहौल बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि वार्ड क्रमांक 22 स्थित अटल आवास क्षेत्र में एक युवक चाकू दिखाकर लोगों में दहशत फैला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपी का नाम: अमित माण्डले (19 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 22, अटल आवास, तिल्दा नेवरा पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में क्षेत्र में लगातार निगरानी, गुंडा-बदमाश चेकिंग और अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित पूरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। निष्कर्ष: तिल्दा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने का स्पष्ट संदेश गया है।2
- कोंडागांव आगामी 27 अप्रैल को होने वाली गौ सम्मान आहान अभियान ,गौ सम्मान दिवस को गायत्री परिवार कोंडागांव का मिला समर्थन।1