logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोंडागांव दंडकारण्य रचनात्मक प्रकल्प ट्रस्ट गायत्री परिवार कोंडागांव। केंद्रीय कार्यालय चिकलपुटी में जिला स्तरीय बैठक संपन्न। इस में बैठक में दंडकारण्य प्रकल्प के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों और भविष्य के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान नारायणपुर, बस्तर और कोंडागांव जिलों से पहुंचे ट्रस्टियों एवं गायत्री परिवार के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी की सहमति से मंदिर निर्माण एवं गुरुकुल संचालन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा हुई। साथ ही प्रकल्प को मजबूत और व्यापक बनाने के लिए कई प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक का उद्देश्य सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देना तथा क्षेत्र में संगठन के कार्यों को विस्तार देना रहा।दंडकारण्य रचनात्मक प्रकल्प ट्रस्ट गायत्री परिवार केंद्रीय कार्यालय चिखल पुटी , कोंडागांव । में उपस्थित पदाधिकारी मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्री महाप्राण पुरोहित जी , जिला समन्वयक श्री बालनाथ पुरोहित जी, सह जिला समन्वयक श्री रमेश प्रसाद साहू जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री इंद्रशंकर मनु जी, जिला सचिव श्री भुवनेश्वर पुजारी, जिला कोष प्रभारी श्री धनुराम पटेल, भा स गया परीक्षा प्रभारी सी आर मरकाम,श्री गजेंद्र पांडे, श्री उदय प्रताप उप जोन समन्वयक, धर्मवीर नाग, श्री लक्ष्मण शोरी, मदन साहू, सुखनंदन कौशिक, श्री उमादास मानकपुरी, श्री दशरथ नेताम, श्री जितेंद्र शोरी, श्रीमती रैमती बहन जी व कोंडागांव जिला के गायत्री परिवार के परिजन उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_ESHENDRA PATEL
ESHENDRA PATEL
पत्रकार कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
3 hrs ago

कोंडागांव दंडकारण्य रचनात्मक प्रकल्प ट्रस्ट गायत्री परिवार कोंडागांव। केंद्रीय कार्यालय चिकलपुटी में जिला स्तरीय बैठक संपन्न। इस में बैठक में दंडकारण्य प्रकल्प के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों और भविष्य के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान नारायणपुर, बस्तर और कोंडागांव जिलों से पहुंचे ट्रस्टियों एवं गायत्री परिवार के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी की सहमति से मंदिर निर्माण एवं गुरुकुल संचालन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा हुई। साथ ही प्रकल्प को मजबूत और व्यापक बनाने के लिए कई प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक का उद्देश्य सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देना तथा क्षेत्र में संगठन के कार्यों को विस्तार देना रहा।दंडकारण्य रचनात्मक प्रकल्प ट्रस्ट गायत्री परिवार केंद्रीय कार्यालय चिखल पुटी , कोंडागांव । में उपस्थित पदाधिकारी मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्री महाप्राण पुरोहित जी , जिला समन्वयक श्री बालनाथ पुरोहित जी, सह जिला समन्वयक श्री रमेश प्रसाद साहू जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री इंद्रशंकर मनु जी, जिला सचिव श्री भुवनेश्वर पुजारी, जिला कोष प्रभारी श्री धनुराम पटेल, भा स गया परीक्षा प्रभारी सी आर मरकाम,श्री गजेंद्र पांडे, श्री उदय प्रताप उप जोन समन्वयक, धर्मवीर नाग, श्री लक्ष्मण शोरी, मदन साहू, सुखनंदन कौशिक, श्री उमादास मानकपुरी, श्री दशरथ नेताम, श्री जितेंद्र शोरी, श्रीमती रैमती बहन जी व कोंडागांव जिला के गायत्री परिवार के परिजन उपस्थित रहे।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 90 हजार रुपये अर्थदंड कोंडागांव :- जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए प्रेशर हॉर्न लगाकर वाहन चलाने वाले चालकों पर थाना केशकाल पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा कुल 12 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने प्रत्येक वाहन चालक पर 7500 रुपये का अर्थदंड लगाया, जिससे कुल 12 मामलों में 90,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जानकारी के अनुसार, कोंडागांव जिले में पंकज चन्द्रा के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल अरुण कुमार नेताम के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। अभियान के तहत प्रेशर हॉर्न का उपयोग कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। सभी मामलों को माननीय न्यायालय केशकाल में प्रस्तुत किया गया, जहां प्रत्येक चालक को दंडित किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को घाट क्षेत्र में जाम की स्थिति के दौरान ओवरटेक न करने की समझाइश भी दी। साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक गुलाब टण्डन, सहायक उपनिरीक्षक अनिता मेश्राम, सुरेश मरकाम, प्रधान आरक्षक ईश्वर नेताम, आरक्षक अरुण यादव, सदासिंह नेताम एवं सुकेत राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    3
    यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 90 हजार रुपये अर्थदंड
कोंडागांव :- जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए प्रेशर हॉर्न लगाकर वाहन चलाने वाले चालकों पर थाना केशकाल पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा कुल 12 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
न्यायालय ने प्रत्येक वाहन चालक पर 7500 रुपये का अर्थदंड लगाया, जिससे कुल 12 मामलों में 90,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
जानकारी के अनुसार, कोंडागांव जिले में पंकज चन्द्रा के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल अरुण कुमार नेताम के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत प्रेशर हॉर्न का उपयोग कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। सभी मामलों को माननीय न्यायालय केशकाल में प्रस्तुत किया गया, जहां प्रत्येक चालक को दंडित किया गया।
पुलिस ने वाहन चालकों को घाट क्षेत्र में जाम की स्थिति के दौरान ओवरटेक न करने की समझाइश भी दी। साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक गुलाब टण्डन, सहायक उपनिरीक्षक अनिता मेश्राम, सुरेश मरकाम, प्रधान आरक्षक ईश्वर नेताम, आरक्षक अरुण यादव, सदासिंह नेताम एवं सुकेत राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_रामकुमार भारद्वाज
    रामकुमार भारद्वाज
    कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • बलरामपुर। जिले से अम्बिकापुर जाने वाली निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में राहगीरों को हो रही भारी परेशानी, कच्चे सड़क पर उड़ते धुल से बन रही दुर्घटना की आशंका। अम्बिकापुर से बलरामपुर होते हुए झारखंड को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 343 का कार्य काफी जोरो पर चल रहा है।सड़को में जगह जगह पुल पुलिया निर्माण सहित सड़क समतलीकरण के लिए सड़को पर मिट्टी भरे जा रहे हैं। नए सड़क निर्माण के दौरान सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर उड़ रहे धूल के कारण दुर्घटना की संभावनाएं भी बढ़ रही है।ग्रामीणों ने आज दिनाँक 5 अप्रेल दिन रविवार को समय तकरीबन 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि सड़क पर उड़ते धुल के कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है।सड़क पर यदि कोई बड़ी वाहन निकल जाए तो धूल के कारण सामने कुछ दिखाई नही देता जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।उन्होंने बताया कि सड़क पर पानी का भी छिड़काव नही किया जाता जिससे अब धूल के कारण लोगो को कई बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    बलरामपुर। जिले से अम्बिकापुर जाने वाली निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में राहगीरों को हो रही भारी परेशानी, कच्चे सड़क पर उड़ते धुल से बन रही दुर्घटना की आशंका।
अम्बिकापुर से बलरामपुर होते हुए झारखंड को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 343 का कार्य काफी जोरो पर चल रहा है।सड़को में जगह जगह पुल पुलिया निर्माण सहित सड़क समतलीकरण के लिए सड़को पर मिट्टी भरे जा रहे हैं। नए सड़क निर्माण के दौरान सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर उड़ रहे धूल के कारण दुर्घटना की संभावनाएं भी बढ़ रही है।ग्रामीणों ने आज दिनाँक 5 अप्रेल दिन रविवार को समय तकरीबन 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि सड़क पर उड़ते धुल के कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है।सड़क पर यदि कोई बड़ी वाहन निकल जाए तो धूल के कारण सामने कुछ दिखाई नही देता जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।उन्होंने बताया कि सड़क पर पानी का भी छिड़काव नही किया जाता जिससे अब धूल के कारण लोगो को कई बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Puran Dewangan
    Puran Dewangan
    Rajpur, Balrampur•
    8 hrs ago
  • Post by SAHIL Bhagat
    1
    Post by SAHIL Bhagat
    user_SAHIL Bhagat
    SAHIL Bhagat
    Actor राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष बीजापुर जिले के गंगालूर एरिया एकता की दिशा में बैठक #बीजापुर #बस्तर#आदिवासी
    1
    सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष बीजापुर जिले के गंगालूर एरिया एकता की दिशा में बैठक #बीजापुर #बस्तर#आदिवासी
    user_सन्नू हेमला
    सन्नू हेमला
    Agricultural production बीजापुर, बीजापुर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • मनगटा के रिसॉर्ट्स पर पुलिस का छापा: शराब पार्टी पर कार्रवाई, 3 पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। मनगटा क्षेत्र में स्थित रिसॉर्ट्स में लगातार डीजे और शराब पार्टी की शिकायतों के बाद पुलिस ने 4 अप्रैल 2026 को अचानक छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में, साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी सोमनी उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में टीम गठित कर मनगटा के रिसॉर्ट्स में औचक रेड डाली गई। 🍾 रिसॉर्ट्स में चल रही थी शराब पार्टी छापेमारी के दौरान त्रिचा रिसॉर्ट और नायरा रिसॉर्ट में लोगों को खुलेआम शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही थी। मौके पर मौजूद लोगों को समझाइश दी गई, जबकि रिसॉर्ट संचालकों पर सख्त कार्रवाई की गई। 👉 त्रिचा रिसॉर्ट के संचालक चंद्रशेखर यादव (24 वर्ष) 👉 नायरा रिसॉर्ट के संचालक सोहन निर्मलकर (30 वर्ष) दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(च) और बीएनएसएस की धारा 170/126, 135(3) के तहत कार्रवाई की गई। ⚠️ असामाजिक तत्वों पर भी कड़ी कार्रवाई इसी अभियान के तहत ग्राम टेड़ेसरा में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे आदित्य साहू (24 वर्ष) को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। उस पर भी धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। ⚖️ न्यायालय में पेश सभी आरोपियों को माननीय एसडीएम न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 🎤 कैमरामैन के साथ, लवली साहू, THE CHHATTISGARH
    1
    मनगटा के रिसॉर्ट्स पर पुलिस का छापा: शराब पार्टी पर कार्रवाई, 3 पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। मनगटा क्षेत्र में स्थित रिसॉर्ट्स में लगातार डीजे और शराब पार्टी की शिकायतों के बाद पुलिस ने 4 अप्रैल 2026 को अचानक छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में, साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी सोमनी उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में टीम गठित कर मनगटा के रिसॉर्ट्स में औचक रेड डाली गई।
🍾 रिसॉर्ट्स में चल रही थी शराब पार्टी
छापेमारी के दौरान त्रिचा रिसॉर्ट और नायरा रिसॉर्ट में लोगों को खुलेआम शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही थी। मौके पर मौजूद लोगों को समझाइश दी गई, जबकि रिसॉर्ट संचालकों पर सख्त कार्रवाई की गई।
👉 त्रिचा रिसॉर्ट के संचालक चंद्रशेखर यादव (24 वर्ष)
👉 नायरा रिसॉर्ट के संचालक सोहन निर्मलकर (30 वर्ष)
दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(च) और बीएनएसएस की धारा 170/126, 135(3) के तहत कार्रवाई की गई।
⚠️ असामाजिक तत्वों पर भी कड़ी कार्रवाई
इसी अभियान के तहत ग्राम टेड़ेसरा में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे आदित्य साहू (24 वर्ष) को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। उस पर भी धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।
⚖️ न्यायालय में पेश
सभी आरोपियों को माननीय एसडीएम न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
🎤 कैमरामैन के साथ, लवली साहू, THE CHHATTISGARH
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार से दौड़ रहे एक ट्रक का अचानक टायर फट गया। घटना के समय ट्रक सड़क पर काफी गति में था, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टायर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि कुछ समय के लिए इलाके में दहशत का माहौल बन गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह वाहन पर नियंत्रण पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। **प्रशासन की अपील:** प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों की नियमित जांच कराएं, खासकर टायर की स्थिति पर ध्यान दें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। 👉 *लापरवाही कभी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है, इसलिए सतर्क रहें और सुरक्षित यात्रा करें।*
    1
    आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार से दौड़ रहे एक ट्रक का अचानक टायर फट गया। घटना के समय ट्रक सड़क पर काफी गति में था, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टायर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि कुछ समय के लिए इलाके में दहशत का माहौल बन गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह वाहन पर नियंत्रण पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
**प्रशासन की अपील:**
प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों की नियमित जांच कराएं, खासकर टायर की स्थिति पर ध्यान दें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
👉 *लापरवाही कभी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है, इसलिए सतर्क रहें और सुरक्षित यात्रा करें।*
    user_PRATEEK SINGH SENGAR
    PRATEEK SINGH SENGAR
    Local News Reporter मंदिर हसौद, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • फरसगांव में राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम का भव्य स्वागत, शिव मंदिर से रेस्ट हाउस तक गूंजे नारे, लड्डुओं से तौलकर किया सम्मान एंकर :- छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद के रूप में दूसरी बार जिम्मेदारी मिलने के बाद सांसद फूलोदेवी नेताम के गृहग्राम फरसगांव आगमन पर नगर में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं व नगरवासियों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। नगर पहुंचते ही सांसद फूलोदेवी नेताम ने सबसे पहले पुराने शिव मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में नगर के रेस्ट हाउस में उनका स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां उन्हें मोतीचूर के लड्डुओं से तौला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने फूलमालाओं और गुलदस्तों से उनका स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। स्वागत कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रवि घोष सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे। वहीं मीडिया से चर्चा करते हुए सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें दोबारा राज्यसभा सांसद की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि अपने पिछले कार्यकाल में उन्होंने छत्तीसगढ़ के कई महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में उठाया था। अब दूसरी बार मौका मिलने पर वे पहले से अधिक सक्रियता के साथ जनता के विकास के लिए कार्य करेंगी और पूरे प्रदेश के मुद्दों को सदन में उठाकर जनता की आवाज बुलंद करती रहेंगी। बाइट :- फूलोदेवी नेताम, राज्य सभा सांसद छत्तीसगढ़
    3
    फरसगांव में राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम का भव्य स्वागत, शिव मंदिर से रेस्ट हाउस तक गूंजे नारे, लड्डुओं से तौलकर किया सम्मान
एंकर :- छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद के रूप में दूसरी बार जिम्मेदारी मिलने के बाद सांसद फूलोदेवी नेताम के गृहग्राम फरसगांव आगमन पर नगर में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं व नगरवासियों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।  नगर पहुंचते ही सांसद फूलोदेवी नेताम ने सबसे पहले पुराने शिव मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में नगर के रेस्ट हाउस में उनका स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां उन्हें मोतीचूर के लड्डुओं से तौला गया।  इस दौरान कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने फूलमालाओं और गुलदस्तों से उनका स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। स्वागत कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रवि घोष सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे। वहीं मीडिया से चर्चा करते हुए सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें दोबारा राज्यसभा सांसद की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि अपने पिछले कार्यकाल में उन्होंने छत्तीसगढ़ के कई महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में उठाया था। अब दूसरी बार मौका मिलने पर वे पहले से अधिक सक्रियता के साथ जनता के विकास के लिए कार्य करेंगी और पूरे प्रदेश के मुद्दों को सदन में उठाकर जनता की आवाज बुलंद करती रहेंगी।
बाइट  :- फूलोदेवी नेताम, राज्य सभा सांसद छत्तीसगढ़
    user_रामकुमार भारद्वाज
    रामकुमार भारद्वाज
    कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • Post by SAHIL Bhagat
    1
    Post by SAHIL Bhagat
    user_SAHIL Bhagat
    SAHIL Bhagat
    Actor राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • DPS भिलाई में बवाल...5 साल की बच्ची के साथ यौन शोषण के आरोप पर बवाल पर सवाल का जवाब मांगने पहुंचे पैरेंट्स... स्कूल प्रबंधन के साथ चल रही | बैठक... जूनियर विंग DPS के सभी पैरंट्स पहुंचे रिसाली डीपीएस...10.45 बजे तक बवाल जारी है....
    1
    DPS भिलाई में बवाल...5 साल की बच्ची के साथ यौन शोषण के आरोप पर
बवाल पर सवाल का जवाब मांगने पहुंचे पैरेंट्स... स्कूल प्रबंधन के साथ चल रही
| बैठक... जूनियर विंग DPS के सभी पैरंट्स पहुंचे रिसाली डीपीएस...10.45 बजे
तक बवाल जारी है....
    user_Dainik News🏪 Pradeep Singh
    Dainik News🏪 Pradeep Singh
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.