Shuru
Apke Nagar Ki App…
किसान मित्र छड़ी : किसानों की सुरक्षा का भरोसा... हमारे किसान साथियों को रात के समय खेतों में पानी देते हुए कई तरह के खतरों का सामना करना पड़ता है; विशेषकर जहरीले जीवों जैसे सांप का डर हमेशा बना रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए किसान मित्र छड़ी तैयार की गई है। यह छड़ी साँप सहित अन्य जहरीली जानवरों से सतर्क करती है। इसमें कंपन्न होता है और सोलर टॉर्च भी लगी हुई है। ऐसे नवाचार यह साबित करते हैं कि अब खेती में तकनीक और संवेदनशीलता दोनों साथ-साथ चल रही हैं।
ABDUL
किसान मित्र छड़ी : किसानों की सुरक्षा का भरोसा... हमारे किसान साथियों को रात के समय खेतों में पानी देते हुए कई तरह के खतरों का सामना करना पड़ता है; विशेषकर जहरीले जीवों जैसे सांप का डर हमेशा बना रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए किसान मित्र छड़ी तैयार की गई है। यह छड़ी साँप सहित अन्य जहरीली जानवरों से सतर्क करती है। इसमें कंपन्न होता है और सोलर टॉर्च भी लगी हुई है। ऐसे नवाचार यह साबित करते हैं कि अब खेती में तकनीक और संवेदनशीलता दोनों साथ-साथ चल रही हैं।
More news from Narmadapuram and nearby areas
- एमपी नगर जोन-2 में आज रविवार, 12 अप्रैल 2026 की सुबह एक भीषण आगजनी की घटना हुई। सुबह करीब 10:35 बजे (कुछ रिपोर्टों के अनुसार 9:00 बजे के आसपास हलचल शुरू हुई) एक बिजली के ट्रांसफार्मर (डीपी) में जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के मुख्य विवरण निम्नलिखित हैं: बड़ा नुकसान: ट्रांसफार्मर के पास खड़ी एक लग्जरी फॉर्च्यूनर कार आग की चपेट में आने से पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इमारतों पर असर: आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि वे पास की एक बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर तक पहुँच गईं, जिससे बिल्डिंग के मुख्य गेट को नुकसान पहुँचा और अंदर धुआं भर गया। राहत कार्य: सूचना मिलते ही पुल बोगदा और माता मंदिर फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और करीब 15-20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कोई जनहानि नहीं: गनीमत रही कि रविवार का दिन होने के कारण दफ्तर बंद थे और भीड़ कम थी, जिससे कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। कारण: शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट और ट्रांसफार्मर में हुई स्पार्किंग को माना जा रहा है। वर्तमान में पुलिस और बिजली विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।1
- ऑटो पार्ट्स की दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर हो गया खाक स्थानीय नागरिकों की माने तो दुकानदार दोपहर में खाना खाने गया था उस उपरांत यह आगजनी का घटना घटित हुई हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस जांच में झूठी।1
- मानवता की मिसाल: भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति पवन शुक्ला ने घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल नर्मदापुरम-हरदा मार्ग पर सावलखेड़ा के पास हादसा, करीब एक घंटे तक सड़क किनारे पड़ा रहा युवक नर्मदापुरम-हरदा मार्ग पर सावलखेड़ा के पास टर्निंग पर एक बाइक सवार युवक अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद युवक सड़क किनारे करीब एक घंटे तक घायल अवस्था में पड़ा रहा, लेकिन उसे समय पर मदद नहीं मिल सकी। इसी दौरान वहां से गुजर रहीं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति पवन शुक्ला ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई। उन्होंने बिना देर किए घायल युवक को अपनी निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सकी। बताया जा रहा है कि हादसा टर्निंग पर तेज रफ्तार और असंतुलन के कारण हुआ। युवक के सिर में गंभीर चोट होने के कारण वह उठने की स्थिति में नहीं था और लंबे समय तक मदद का इंतजार करता रहा। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार, समय पर अस्पताल पहुंचने से युवक की स्थिति में सुधार संभव हो पाया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रीति पवन शुक्ला की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की संवेदनशीलता समाज के लिए एक प्रेरणा है।1
- थाना परिसर में रविवार प्रातः हार्टफुलनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता कर ध्यान एवं मानसिक एकाग्रता का अभ्यास किया। इस अवसर पर बताया गया कि नियमित ध्यान अभ्यास से मानसिक तनाव में कमी आती है तथा कार्य के प्रति एकाग्रता एवं संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलती है। कार्यक्रम में स्थानीय हार्टफुलनेस समन्वयक मोनिका दीक्षित एवं मुनीष दीक्षित उपस्थित रहे, जिन्होंने ध्यान की प्रक्रिया का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में उपस्थित आम नागरिकों को भी हार्टफुलनेस के महत्व की जानकारी दी गई तथा उन्हें इस पहल से जोड़ा गया।1
- केदारनाथ धाम की आज की वीडियो। 22 अप्रैल से यात्रा शुरू होनी है। लगभग सभी रास्ते क्लियर हो गए थे, लेकिन कल रात बर्फबारी से कई जगह 4–5 फुट तक बर्फ फिर जम गई है। बर्फ हटाने का काम जारी है। इस बार ज्यादा बर्फबारी प्रशासनिक तैयारियों में व्यवधान पैदा कर रही है।1
- 16 अप्रैल को सिवनी मालवा आएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, रोड शो व आमसभा को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक संपन्न सिवनी मालवा नगर में 16 अप्रैल को सीएम मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में उपनगरी बानापुरा के रेस्ट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला तथा विधायक प्रेमशंकर वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री का अधिकृत कार्यक्रम प्राप्त हो चुका है। इसके अनुसार 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे कॉलेज स्थित हेलीपेड पर उतरेंगे और शाम 5:30 बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री नगर में सतत रोड शो करेंगे, विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा और इसके बाद मंडी प्रांगण में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही वे सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। वहीं जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री का रोड शो नगर के संकटमोचन मंदिर से शुरू होकर पत्थर पुल तक निकलेगा। इस दौरान नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर विभिन्न संगठनों द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। रोड शो के पश्चात मंडी प्रांगण में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।1
- मथुरा रेलवे स्टेशन पर हुआ चमत्कार! मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से एक ऐसा दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की सांसें थम गईं। स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अचानक रेलवे ट्रैक पर गिर गई। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, एक तेज रफ्तार ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग डर के मारे चीख पड़े और सभी को लगा कि अब बड़ा हादसा हो गया है। लेकिन जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी, वहां मौजूद लोग हैरान रह गए—महिला ट्रैक के बीचों-बीच जिंदा और पूरी तरह सुरक्षित पाई गई! इस घटना को कोई चमत्कार बता रहा है तो कोई महिला की किस्मत। सबक: रेलवे स्टेशन पर थोड़ी सी भी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें।1
- Post by ABDUL1