logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्राम आमढ़ाना में ग्राम चौपाल लगाकर विधायक चौहान ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, भीमपुर विकासखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत धामन्या के ग्राम आमढ़ाना में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को गंभीरता से सुना। ग्राम चौपाल में पेयजल, सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई। विधायक श्री चौहान ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए।

22 hrs ago
user_आठनेर रिपोर्टर
आठनेर रिपोर्टर
पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
22 hrs ago

ग्राम आमढ़ाना में ग्राम चौपाल लगाकर विधायक चौहान ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, भीमपुर विकासखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत धामन्या के ग्राम आमढ़ाना में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को गंभीरता से सुना। ग्राम चौपाल में पेयजल, सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई। विधायक श्री चौहान ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • आदिवासी दिवस पर जमकर थिरके आदिवासी लोक संस्कृति गीत संगीत का हुआ गायन खेड़ीसावलीगढ आदिवासी दिवस के अवसर पर क्षेत्र के कई गावो से ग्राम के पंढरीढाना पड़ापेन मंदिर में इट्ठा हुए सेकडो आदिवासियों ने भगवान पड़ापेन बड़ादेव का पूजन किया और आदिवासियों ने आदिवासी लोक संस्कृति की झलक के साथ यात्रा ढोल ढमांको के साथ ग्राम भ्रमण किया और सामुदायिक भवन में यात्रा का समापन हुआ इस अवसर पर समाज सेवी प्रीतम सिंह मरकाम मुकेश कुमरे ने आदिवासियों को संबोधित किया इस अवसर पर पडापेन पुराण पूजा अर्चना भी की गई
    1
    आदिवासी दिवस पर जमकर थिरके आदिवासी लोक संस्कृति
     गीत संगीत का हुआ गायन

खेड़ीसावलीगढ आदिवासी दिवस
के अवसर पर क्षेत्र के कई गावो
से ग्राम के पंढरीढाना पड़ापेन मंदिर
 में इट्ठा हुए सेकडो आदिवासियों 
ने भगवान पड़ापेन बड़ादेव का पूजन किया और आदिवासियों 
ने आदिवासी लोक संस्कृति की
 झलक के साथ यात्रा ढोल ढमांको 
के साथ ग्राम भ्रमण किया और सामुदायिक भवन में यात्रा का
समापन हुआ इस अवसर पर
समाज सेवी प्रीतम सिंह मरकाम
मुकेश कुमरे ने आदिवासियों को
संबोधित किया इस अवसर पर
पडापेन पुराण पूजा अर्चना भी
की गई
    user_Manohar agrval Agrawal
    Manohar agrval Agrawal
    Photographer बैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मांगलवारा बाजार में छत्रपति शिवा जी महाराज की मूर्ति पर लगी स्टील रेलिंग, सार्वजनिक संपत्ति को आसमाजिक तत्वों नें पहुंचाया नुकसान मांगलवारा बाजार में छत्रपति शिवा जी महाराज की मूर्ति पर लगी स्टील रेलिंग, सार्वजनिक संपत्ति को आसमाजिक तत्वों नें पहुंचाया नुकसान मुलताई। बीती रात्रि मंगलवार बाजार क्षेत्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास लगी स्टील की रेलिंग को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कथित रूप से शराब के नशे में हुड़दंग करते हुए तोड़ दिया गया, घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह तोड़फोड़ करना न केवल असामाजिक गतिविधि है बल्कि इससे शहर की व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े होते हैं। लोगों ने आशंका जताई कि यदि ऐसी घटनाओं पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई तो असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ सकते हैं और भविष्य में कोई बड़ी घटना भी घटित हो सकती है। नागरिकों का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों पर लगी रेलिंग, प्रतिमाओं एवं अन्य सुविधाओं को नुकसान पहुंचाना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। ऐसी घटनाओं से आखिर असामाजिक तत्व क्या संदेश देना चाहते हैं, यह भी जांच का विषय है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन एवं पुलिस विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना की जांच कराने, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने तथा दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर रात्रि के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग भी की गई है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    1
    मांगलवारा बाजार में छत्रपति शिवा जी महाराज की मूर्ति पर लगी स्टील रेलिंग, सार्वजनिक संपत्ति को आसमाजिक तत्वों नें पहुंचाया नुकसान
मांगलवारा बाजार में छत्रपति शिवा जी महाराज की मूर्ति पर लगी स्टील रेलिंग, सार्वजनिक संपत्ति को आसमाजिक तत्वों नें पहुंचाया नुकसान
मुलताई। बीती रात्रि मंगलवार बाजार क्षेत्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास लगी स्टील की रेलिंग को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कथित रूप से शराब के नशे में हुड़दंग करते हुए तोड़ दिया गया, घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह तोड़फोड़ करना न केवल असामाजिक गतिविधि है बल्कि इससे शहर की व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े होते हैं। 
लोगों ने आशंका जताई कि यदि ऐसी घटनाओं पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई तो असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ सकते हैं और भविष्य में कोई बड़ी घटना भी घटित हो सकती है।
नागरिकों का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों पर लगी रेलिंग, प्रतिमाओं एवं अन्य सुविधाओं को नुकसान पहुंचाना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। 
ऐसी घटनाओं से आखिर असामाजिक तत्व क्या संदेश देना चाहते हैं, यह भी जांच का विषय है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन एवं पुलिस विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना की जांच कराने, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने तथा दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर रात्रि के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग भी की गई है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    7 hrs ago
  • 37 लाख की लागत से निर्मित अटल ग्राम सुशासन भवन का विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने किया लोकार्पण आमला (बैतूल)। ग्राम पंचायत अंधारिया में लगभग 37 लाख रुपये की लागत से निर्मित अटल ग्राम सुशासन भवन का लोकार्पण आज आमला विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे के मुख्य आतिथ्य में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। उच्च गुणवत्ता एवं आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस भवन में सरपंच कक्ष, सचिव कक्ष, सहायक सचिव कक्ष, विशाल सभा कक्ष, अतिथि कक्ष तथा रसोई कक्ष का निर्माण किया गया है। यह भवन ग्राम पंचायत के प्रशासनिक कार्यों को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुगम बनाएगा, वहीं ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर बेहतर वातावरण में उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं सुशासन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अटल ग्राम सुशासन भवन ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली को नई दिशा देगा तथा ग्रामीण विकास की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में जनपद पंचायत सीईओ श्री पंकज धरोठिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गणेश यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री हरि यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रामकिशोर देशमुख, ग्राम पंचायत अंधारिया की सरपंच श्रीमती मीनावती नरेंद्र गड़ेकर, उपसरपंच श्री प्रणव नरवरे, ग्राम पंचायत ससुंद्रा के सरपंच श्री संजय माथनकर, श्री अशोक नागले, भाजपा नेता श्री सतीश हरोड़े, उपयंत्री श्री अमित तिवारी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र गड़ेकर ने अपने संबोधन में विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे द्वारा आमला विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत एवं पूर्ण कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विधायक के सतत प्रयासों से क्षेत्र में सड़क, पेयजल, पंचायत भवन सहित अनेक जनहितकारी कार्यों को गति मिली है। श्री गड़ेकर ने अटल ग्राम सुशासन भवन की सौगात के लिए विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में आमला विधानसभा निरंतर विकास की नई ऊँचाइयों को छू रही है। कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थित ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया। ग्रामीणों ने नव-निर्मित भवन के लोकार्पण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे ग्राम पंचायत के विकास एवं बेहतर प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
    1
    37 लाख की लागत से निर्मित अटल ग्राम सुशासन भवन का विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने किया लोकार्पण
आमला (बैतूल)। ग्राम पंचायत अंधारिया में लगभग 37 लाख रुपये की लागत से निर्मित अटल ग्राम सुशासन भवन का लोकार्पण आज आमला विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे के मुख्य आतिथ्य में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
उच्च गुणवत्ता एवं आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस भवन में सरपंच कक्ष, सचिव कक्ष, सहायक सचिव कक्ष, विशाल सभा कक्ष, अतिथि कक्ष तथा रसोई कक्ष का निर्माण किया गया है। यह भवन ग्राम पंचायत के प्रशासनिक कार्यों को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुगम बनाएगा, वहीं ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर बेहतर वातावरण में उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं सुशासन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अटल ग्राम सुशासन भवन ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली को नई दिशा देगा तथा ग्रामीण विकास की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत सीईओ श्री पंकज धरोठिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गणेश यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री हरि यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रामकिशोर देशमुख, ग्राम पंचायत अंधारिया की सरपंच श्रीमती मीनावती नरेंद्र गड़ेकर, उपसरपंच श्री प्रणव नरवरे, ग्राम पंचायत ससुंद्रा के सरपंच श्री संजय माथनकर, श्री अशोक नागले, भाजपा नेता श्री सतीश हरोड़े, उपयंत्री श्री अमित तिवारी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र गड़ेकर ने अपने संबोधन में विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे द्वारा आमला विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत एवं पूर्ण कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विधायक के सतत प्रयासों से क्षेत्र में सड़क, पेयजल, पंचायत भवन सहित अनेक जनहितकारी कार्यों को गति मिली है। श्री गड़ेकर ने अटल ग्राम सुशासन भवन की सौगात के लिए विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में आमला विधानसभा निरंतर विकास की नई ऊँचाइयों को छू रही है।
कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थित ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया। ग्रामीणों ने नव-निर्मित भवन के लोकार्पण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे ग्राम पंचायत के विकास एवं बेहतर प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
    user_Suparfast amla news
    Suparfast amla news
    Grocery delivery service आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बिस्ला कंपनी में 4नकाब पोस बदमाशों ने लूट कों अंजाम दिया
    1
    बिस्ला कंपनी में 4नकाब पोस बदमाशों ने लूट कों अंजाम दिया
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • माननीय मोहन यादव जी तक के यहां वीडियो पहुंचा दीजिए खसरा खतौनी नक्शा ऑनलाइन करने के लिए मुख्यमंत्री जी को वीडियो के माध्यम से सुझाव
    1
    माननीय मोहन यादव जी तक के यहां वीडियो पहुंचा दीजिए
खसरा खतौनी नक्शा ऑनलाइन करने के लिए मुख्यमंत्री जी को वीडियो के माध्यम से सुझाव
    user_Kamlesh Rajput
    Kamlesh Rajput
    Tour Guide मोहखेड़, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जर्जर भवन में लग रहा सराढ गांव माध्यमिक स्कूल छत की निकल गई सरिया दो वर्ष में भी नही हुई मरम्मत खेडिसावलीगढ़ जिला मुख्यालय से बीस किलोमीटर दूर जनपद पंचायत बैतूल केभडूस संकुल अंतर्गत ग्राम पंचायत मुख्यालय सराढ गांव की माध्यमिक शाला भवन अत्यंत जर्जर हाल में पहुच गया है।ग्रामीणों का कहना है ऐसे जर्जर भवन में बच्चो को स्कूल।भेजने से भय बना रहता है हर कमरे में छत की सरिया बाहर आ गई है जिससे लगातार छत कमजोर हो रहा है विभागीय अधिकारियों को उचित कार्यवाही करना चाहिए
    1
    जर्जर भवन में लग रहा सराढ गांव
 माध्यमिक स्कूल छत की निकल
     गई सरिया दो वर्ष में भी नही
        हुई मरम्मत 

खेडिसावलीगढ़ जिला मुख्यालय
से बीस किलोमीटर दूर जनपद
पंचायत बैतूल केभडूस संकुल अंतर्गत ग्राम
पंचायत मुख्यालय सराढ गांव 
की माध्यमिक शाला भवन अत्यंत
जर्जर हाल में पहुच गया है।ग्रामीणों का कहना है ऐसे जर्जर
भवन में बच्चो को स्कूल।भेजने
से भय बना रहता है हर कमरे 
में छत की सरिया बाहर आ गई
है जिससे लगातार छत कमजोर
हो रहा है विभागीय अधिकारियों
  को उचित कार्यवाही करना चाहिए
    user_Manohar agrval Agrawal
    Manohar agrval Agrawal
    Photographer बैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • 9 से 17 अगस्त तक जिले में होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, तिरंगा यात्रा की अगुवाई करेंगे समाज के विशिष्ट नागरिक 13 अगस्त को नगरीय एवं जनपद क्षेत्रों में, 14 अगस्त को पंचायत स्तर पर निकलेगी तिरंगा रैली ---------- बैतूल 8 अगस्त ,2026/राष्ट्रीय ध्वज की आन, बान और शान के प्रति सम्मान तथा नागरिकों में देशभक्ति की भावना के संचार के उद्देश्य से जिले में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन किया जाएगा। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, विधायक भैंसदेही श्री महेंद्र सिंह चौहान, विधायक मुलताई श्री चंद्रशेखर देशमुख, विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे, विधायक घोड़ाडोंगरी श्रीमती गंगाबाई उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार, उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार तथा कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन सहित सभी जनपद अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष उपस्थित रहे। अभियान की तैयारियों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 13 अगस्त को जिले की सभी नगर पालिका एवं जनपद क्षेत्रों में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। वहीं 14 अगस्त को पंचायत स्तर पर तिरंगा रैली निकाली जाएगी। प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जिले में तिरंगा रैली सहित अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों का पूरी गरिमा और भव्यता के साथ आयोजन किया जाए। सभी जनप्रतिनिधि एवं शासकीय कर्मचारी अभियान के सफल क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि गैर-सरकारी संगठनों, समाजसेवियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों को भी अभियान से जोड़ा जाए। विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा का स्वरूप वृहद और भव्य होना चाहिए। सभी जनपद अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि तथा शासकीय अधिकारी-कर्मचारी आपसी समन्वय से अभियान का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि तिरंगा रैली का नेतृत्व समाज के विशिष्ट एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा किया जाए। उन्होंने नगर पालिकाओं, शासकीय विभागों एवं अन्य संगठनों के सहयोग से नागरिकों को न्यूनतम दर पर राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में जिले के सभी नागरिक सक्रिय सहभागी बनें। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर स्वागत स्टॉल लगाए जाएं। साथ ही स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को भी अभियान में सक्रिय रूप से सहभागी बनाया जाए।
    1
    9 से 17 अगस्त तक जिले में होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, तिरंगा यात्रा की अगुवाई करेंगे समाज के विशिष्ट नागरिक
13 अगस्त को नगरीय एवं जनपद क्षेत्रों में, 14 अगस्त को पंचायत स्तर पर निकलेगी तिरंगा रैली
----------
बैतूल 8 अगस्त ,2026/राष्ट्रीय ध्वज की आन, बान और शान के प्रति सम्मान तथा नागरिकों में देशभक्ति की भावना के संचार के उद्देश्य से जिले में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन किया जाएगा। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, विधायक भैंसदेही श्री महेंद्र सिंह चौहान, विधायक मुलताई श्री चंद्रशेखर देशमुख, विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे, विधायक घोड़ाडोंगरी श्रीमती गंगाबाई उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार, उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार तथा कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन सहित सभी जनपद अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष उपस्थित रहे।
अभियान की तैयारियों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 13 अगस्त को जिले की सभी नगर पालिका एवं जनपद क्षेत्रों में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। वहीं 14 अगस्त को पंचायत स्तर पर तिरंगा रैली निकाली जाएगी।
प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जिले में तिरंगा रैली सहित अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों का पूरी गरिमा और भव्यता के साथ आयोजन किया जाए। सभी जनप्रतिनिधि एवं शासकीय कर्मचारी अभियान के सफल क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि गैर-सरकारी संगठनों, समाजसेवियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों को भी अभियान से जोड़ा जाए।
विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा का स्वरूप वृहद और भव्य होना चाहिए। सभी जनपद अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि तथा शासकीय अधिकारी-कर्मचारी आपसी समन्वय से अभियान का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि तिरंगा रैली का नेतृत्व समाज के विशिष्ट एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा किया जाए।
उन्होंने नगर पालिकाओं, शासकीय विभागों एवं अन्य संगठनों के सहयोग से नागरिकों को न्यूनतम दर पर राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में जिले के सभी नागरिक सक्रिय सहभागी बनें। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर स्वागत स्टॉल लगाए जाएं। साथ ही स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को भी अभियान में सक्रिय रूप से सहभागी बनाया जाए।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    23 hrs ago
  • आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कुसुम मालपानी कन्या विद्यालय में नगर पालिका टीम के सहयोग से भव्य 'हर घर तिरंगा' जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री हरीश मालवीय, श्रीमती रोहिणी मजूमदार और नगर पालिका टीम के सदस्यों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ नगर में जागरूकता फैलाई और नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। ​#HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #KusumMalpaniSchool #Patriotism #TirangaYatra आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कुसुम मालपानी कन्या विद्यालय में नगर पालिका टीम के सहयोग से भव्य 'हर घर तिरंगा' जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री हरीश मालवीय, श्रीमती रोहिणी मजूमदार और नगर पालिका टीम के सदस्यों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ नगर में जागरूकता फैलाई और नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। ​#HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #KusumMalpaniSchool #Patriotism #TirangaYatra
    1
    आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कुसुम मालपानी कन्या विद्यालय में नगर पालिका टीम के सहयोग से भव्य 'हर घर तिरंगा' जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री हरीश मालवीय, श्रीमती रोहिणी मजूमदार और नगर पालिका टीम के सदस्यों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ नगर में जागरूकता फैलाई और नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।
​#HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #KusumMalpaniSchool #Patriotism #TirangaYatra
आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कुसुम मालपानी कन्या विद्यालय में नगर पालिका टीम के सहयोग से भव्य 'हर घर तिरंगा' जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री हरीश मालवीय, श्रीमती रोहिणी मजूमदार और नगर पालिका टीम के सदस्यों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ नगर में जागरूकता फैलाई और नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।
​#HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #KusumMalpaniSchool #Patriotism #TirangaYatra
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ड्यूटी के दौरान आरपीएफ कांस्टेबल ट्रेन दुर्घटना का हुआ शिकार,हुई मौत ड्यूटी के दौरान आरपीएफ कांस्टेबल ट्रेन दुर्घटना का हुआ शिकार,हुई मौत हरदा/-ड्यूटी के दौरान आरपीएफ कॉन्स्टेबल लोकेश कुमार हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार प्लेटफॉर्म पर फिसलने के बाद वे ट्रेन नंबर 20103 की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद रेलवे परिसर में भी शोक का माहौल रहा।
    4
    ड्यूटी के दौरान आरपीएफ कांस्टेबल ट्रेन दुर्घटना का हुआ शिकार,हुई मौत
ड्यूटी के दौरान आरपीएफ कांस्टेबल ट्रेन दुर्घटना का हुआ शिकार,हुई मौत
हरदा/-ड्यूटी के दौरान आरपीएफ कॉन्स्टेबल लोकेश कुमार हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार प्लेटफॉर्म पर फिसलने के बाद वे ट्रेन नंबर 20103 की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद रेलवे परिसर में भी शोक का माहौल रहा।
    user_संदीप अग्रवाल Agrawal
    संदीप अग्रवाल Agrawal
    Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    7 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.