logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ड्यूटी के दौरान आरपीएफ कांस्टेबल ट्रेन दुर्घटना का हुआ शिकार,हुई मौत ड्यूटी के दौरान आरपीएफ कांस्टेबल ट्रेन दुर्घटना का हुआ शिकार,हुई मौत हरदा/-ड्यूटी के दौरान आरपीएफ कॉन्स्टेबल लोकेश कुमार हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार प्लेटफॉर्म पर फिसलने के बाद वे ट्रेन नंबर 20103 की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद रेलवे परिसर में भी शोक का माहौल रहा।

1 hr ago
user_संदीप अग्रवाल Agrawal
संदीप अग्रवाल Agrawal
Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
f9f679c3-8f67-40d4-b9ef-6acc88079e7d

ड्यूटी के दौरान आरपीएफ कांस्टेबल ट्रेन दुर्घटना का हुआ शिकार,हुई मौत ड्यूटी के दौरान आरपीएफ कांस्टेबल ट्रेन दुर्घटना का हुआ शिकार,हुई मौत हरदा/-ड्यूटी के दौरान आरपीएफ कॉन्स्टेबल लोकेश कुमार हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार प्लेटफॉर्म पर फिसलने के बाद वे ट्रेन नंबर 20103 की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद रेलवे परिसर में भी शोक का माहौल रहा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • हरसूद क्रिएटर मीटअप की तैयारियां तेज़हरसूद में क्रिएटर्स के बड़े मिलन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। हरसूद में क्रिएटर्स के बड़े मिलन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। यह आयोजन स्थानीय क्रिएटर्स को एक साझा मंच प्रदान करने और उन्हें नई पहचान व अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। हरसूद में होने वाले इस क्रिएटर मीटअप को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
    1
    हरसूद क्रिएटर मीटअप की तैयारियां तेज़हरसूद में क्रिएटर्स के बड़े मिलन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।


हरसूद में क्रिएटर्स के बड़े मिलन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। यह आयोजन स्थानीय क्रिएटर्स को एक साझा मंच प्रदान करने और उन्हें नई पहचान व अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
हरसूद में होने वाले इस क्रिएटर मीटअप को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
    user_New harsud reel
    New harsud reel
    हरसूद, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
  • शराब पीने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को फांसी पर लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। पत्नी की हत्या कर शव फांसी पर लटकाया, आत्महत्या दिखाने की कोशिश देवास: कांटाफोड़ पुलिस ने महिला की हत्या के मामले का महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए उसके पति जितेंद्र भील को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त को जितेंद्र ने पत्नी सुनीता के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी थी। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला संदिग्ध पाया गया। जांच में सामने आया कि शराब पीने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को फांसी पर लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
    1
    शराब पीने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को फांसी पर लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।
पत्नी की हत्या कर शव फांसी पर लटकाया, आत्महत्या दिखाने की कोशिश
देवास: कांटाफोड़ पुलिस ने महिला की हत्या के मामले का महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए उसके पति जितेंद्र भील को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त को जितेंद्र ने पत्नी सुनीता के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी थी। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला संदिग्ध पाया गया।
जांच में सामने आया कि शराब पीने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को फांसी पर लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • इटारसी में खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 212 किलो मिलावटी घी जब्त किया है। स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर प्रशासन का शिकंजा कस गया है। ​Hashtags: #ItarsiNews #MadhyaPradesh #FoodSafety #BreakingNews #IndrapalBreaking इटारसी में खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 212 किलो मिलावटी घी जब्त किया है। स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर प्रशासन का शिकंजा कस गया है। ​Hashtags: #ItarsiNews #MadhyaPradesh #FoodSafety #BreakingNews #IndrapalBreaking
    1
    इटारसी में खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 212 किलो मिलावटी घी जब्त किया है। स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर प्रशासन का शिकंजा कस गया है।
​Hashtags:
#ItarsiNews #MadhyaPradesh #FoodSafety #BreakingNews #IndrapalBreaking
इटारसी में खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 212 किलो मिलावटी घी जब्त किया है। स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर प्रशासन का शिकंजा कस गया है।
​Hashtags:
#ItarsiNews #MadhyaPradesh #FoodSafety #BreakingNews #IndrapalBreaking
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • एनजीटी की रोक को चुनौती? बुधनी क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार जारी रहने के आरोप प्रशासन की नाक के नीचे धड़ल्ले से चल रहा रेत उत्खनन और परिवहन, स्थानीय लोगों में नाराजगी बुधनी। बुधनी विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की रोक के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन जारी रहने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि शासन-प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद क्षेत्र के कई घाटों और सरकारी भूमि से बड़े पैमाने पर रेत निकाली जा रही है। पोकलेन मशीनों से खुदाई, डंपरों से परिवहन स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ स्थानों पर पोकलेन मशीनों से रेत की खुदाई की जा रही है और बाद में उसे डंपरों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि यह गतिविधियां देर रात और सुबह के समय अधिक सक्रिय रहती हैं। राजस्व और पर्यावरण को नुकसान की आशंका ग्रामीणों का कहना है कि अवैध उत्खनन से न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है, बल्कि नदी तटों का प्राकृतिक स्वरूप भी प्रभावित हो रहा है। भारी मशीनों के उपयोग से भूमि कटाव और पर्यावरणीय क्षति की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों की भूमिका पर भी उठे सवाल शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह कारोबार कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित मिलीभगत से संचालित हो रहा है, जिसके कारण प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संयुक्त जांच और कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों ने मांग की है कि खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर संबंधित घाटों और सरकारी भूमि का निरीक्षण कराया जाए तथा अवैध उत्खनन में उपयोग हो रही मशीनों और वाहनों को जब्त किया जाए। फिलहाल मामला स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों और शिकायतों पर आधारित है। वास्तविक स्थिति जांच और प्रशासनिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    2
    एनजीटी की रोक को चुनौती? बुधनी क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार जारी रहने के आरोप
प्रशासन की नाक के नीचे धड़ल्ले से चल रहा रेत उत्खनन और परिवहन, स्थानीय लोगों में नाराजगी
बुधनी। बुधनी विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की रोक के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन जारी रहने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि शासन-प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद क्षेत्र के कई घाटों और सरकारी भूमि से बड़े पैमाने पर रेत निकाली जा रही है।
पोकलेन मशीनों से खुदाई, डंपरों से परिवहन
स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ स्थानों पर पोकलेन मशीनों से रेत की खुदाई की जा रही है और बाद में उसे डंपरों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि यह गतिविधियां देर रात और सुबह के समय अधिक सक्रिय रहती हैं।
राजस्व और पर्यावरण को नुकसान की आशंका
ग्रामीणों का कहना है कि अवैध उत्खनन से न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है, बल्कि नदी तटों का प्राकृतिक स्वरूप भी प्रभावित हो रहा है। भारी मशीनों के उपयोग से भूमि कटाव और पर्यावरणीय क्षति की आशंका जताई जा रही है।
अधिकारियों की भूमिका पर भी उठे सवाल
शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह कारोबार कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित मिलीभगत से संचालित हो रहा है, जिसके कारण प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
संयुक्त जांच और कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर संबंधित घाटों और सरकारी भूमि का निरीक्षण कराया जाए तथा अवैध उत्खनन में उपयोग हो रही मशीनों और वाहनों को जब्त किया जाए। फिलहाल मामला स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों और शिकायतों पर आधारित है। वास्तविक स्थिति जांच और प्रशासनिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • इटारसी में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 212 किलो घी जप्त नर्मदापुरम/इटारसी, 8 अगस्त 2026 दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नर्मदापुरम जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष जांच अभियान जारी है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर शनिवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने इटारसी के विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी.एस. धाकड़ एवं कमलेश एस. दियावार ने चावल लाइन स्थित मेसर्स श्री नारायण गौरीशंकर माहेश्वरी और बड़कुल ब्रदर्स का निरीक्षण किया। इस दौरान घी की गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर ब्रजवासी घी और डेयरी बेस्ट घी के कुल 5 नमूने जांच के लिए लिए गए। उपभोक्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने 212 किलोग्राम घी जब्त कर लिया। विभाग द्वारा लिए गए नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए जांच एवं कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    इटारसी में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 212 किलो घी जप्त 
नर्मदापुरम/इटारसी, 8 अगस्त 2026
दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नर्मदापुरम जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष जांच अभियान जारी है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर शनिवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने इटारसी के विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी.एस. धाकड़ एवं कमलेश एस. दियावार ने चावल लाइन स्थित मेसर्स श्री नारायण गौरीशंकर माहेश्वरी और बड़कुल ब्रदर्स का निरीक्षण किया। इस दौरान घी की गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर ब्रजवासी घी और डेयरी बेस्ट घी के कुल 5 नमूने जांच के लिए लिए गए।
उपभोक्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने 212 किलोग्राम घी जब्त कर लिया। विभाग द्वारा लिए गए नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए जांच एवं कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_NDPM NEWS 24
    NDPM NEWS 24
    Local News Reporter होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • नन्ही बालिका आकृति जसाठी व जसाठी परिवार ने निकाली कावड़ यात्रा में उत्साह नन्ही बालिका आकृति जसाठी व जसाठी परिवार ने निकाली कावड़ यात्रा में उत्साह वर्धन करने सम्मिलित हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह जी मेवाड़ा पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. मीना विनीत सिंगी जी प्रशांत वर्मा हरिओम सोनी नरेश कुमार ताम्रकार मुकेश ताम्रकार आशीष ताम्रकार विकास ताम्रकार बंटू महलवार बाबूलाल ताम्रकार राजेश ताम्रकार संतोष ताम्रकार गोपाल ताम्रकार पंकज ताम्रकार विकास ताम्रकार अमन ताम्रकार राम ताम्रकार पीयूष ताम्रकार पप्पू ताम्रकार गजेंद्र भूतिया दिनेश डाबी अंकुश सोनी मोहित प्रजापति कृष्ण शर्मा
    2
    नन्ही बालिका आकृति जसाठी व जसाठी परिवार ने निकाली कावड़ यात्रा में उत्साह
नन्ही बालिका आकृति जसाठी व जसाठी परिवार ने निकाली कावड़ यात्रा में उत्साह वर्धन करने सम्मिलित हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह जी मेवाड़ा पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. मीना विनीत सिंगी जी प्रशांत वर्मा हरिओम सोनी नरेश कुमार ताम्रकार मुकेश ताम्रकार आशीष ताम्रकार विकास ताम्रकार बंटू महलवार बाबूलाल ताम्रकार राजेश ताम्रकार संतोष ताम्रकार गोपाल ताम्रकार पंकज ताम्रकार विकास ताम्रकार अमन ताम्रकार राम ताम्रकार पीयूष ताम्रकार पप्पू ताम्रकार गजेंद्र भूतिया दिनेश डाबी अंकुश सोनी मोहित प्रजापति कृष्ण शर्मा
    user_Rajendra Gangwal
    Rajendra Gangwal
    Ashta, Sehore•
    19 hrs ago
  • हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत नगर परिषद ने निकाली तिरंगा वाहन रैली हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत नगर परिषद ने निकाली तिरंगा वाहन रैली हरदा/टिमरनी-शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ का आयोजन आज 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना तथा हर घर, सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान एवं ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रीय एकता का संदेश देना है। इसी क्रम में आज अभियान का शुभारंभ करते हुए टिमरनी नगर परिषद अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा टिमरनी नगरी क्षेत्र में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई राष्ट्रीय एकता का, देश भक्ति का परिचय दिया गया।इस दौरान नगर परिषद सीएमओ, अधिकारी कर्मचारी,जनप्रतिनिधी रहे मौजूद।
    4
    हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत नगर परिषद ने निकाली तिरंगा वाहन रैली
हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत नगर परिषद ने निकाली तिरंगा वाहन रैली
हरदा/टिमरनी-शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ का आयोजन आज 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना तथा हर घर, सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान एवं ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रीय एकता का संदेश देना है। इसी क्रम में आज अभियान का शुभारंभ करते हुए टिमरनी नगर परिषद अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा टिमरनी नगरी क्षेत्र में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई राष्ट्रीय एकता का, देश भक्ति का परिचय दिया गया।इस दौरान नगर परिषद सीएमओ, अधिकारी कर्मचारी,जनप्रतिनिधी रहे मौजूद।
    user_संदीप अग्रवाल Agrawal
    संदीप अग्रवाल Agrawal
    Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ग्राम डांगराखेड़ा के प्रगतिशील, दूरदर्शी और आधुनिक सोच वाले किसानों ने वह कर दिखाया है, जिसे कृषि क्षेत्र में एक प्रेरणादायक परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है। वर्षों पहले लगभग लुप्त हो चुकी ज्वार, मक्का, बाजरा और धान जैसी पारंपरिक फसलें अब आधुनिक तकनीक के साथ खेतों में फिर से लहलहा रही हैं। मालवा की मिट्टी में फिर गूंज रही ज्वार-बाजरे की हरियाली, डांगराखेड़ा के किसानों ने ड्रोन तकनीक से रचा कृषि नवाचार का नया इतिहास कन्नौद। मालवा अंचल की पहचान रही पारंपरिक खेती एक बार फिर अपने गौरवशाली स्वरूप में लौटती दिखाई दे रही है विकासखंड कन्नौद के ग्राम डांगराखेड़ा के प्रगतिशील, दूरदर्शी और आधुनिक सोच वाले किसानों ने वह कर दिखाया है, जिसे कृषि क्षेत्र में एक प्रेरणादायक परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है। वर्षों पहले लगभग लुप्त हो चुकी ज्वार, मक्का, बाजरा और धान जैसी पारंपरिक फसलें अब आधुनिक तकनीक के साथ खेतों में फिर से लहलहा रही हैं। एक समय था जब मालवा अंचल में इन फसलों की खेती बैलों, हल, खड़ी और पारंपरिक कृषि संसाधनों के सहारे की जाती थी। बदलते समय, बढ़ती लागत और नई फसलों के प्रभाव के कारण यह कृषि परंपरा धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ गई थी। लेकिन डांगराखेड़ा के जागरूक किसानों ने यह साबित कर दिया कि यदि परंपरा को तकनीक का साथ मिल जाए, तो खेती केवल जीविका का साधन नहीं बल्कि समृद्धि का मार्ग बन सकती है। गांव के किसानों ने ज्वार की फसल में ड्रोन के माध्यम से कीटनाशक का छिड़काव कर कृषि क्षेत्र में आधुनिक युग की नई इबारत लिख दी है। आसमान से उड़ते ड्रोन द्वारा खेतों में किया गया कीटनाशक छिड़काव ग्रामीण अंचल में कौतूहल का विषय बना हुआ है। इस तकनीक से कम समय में अधिक क्षेत्र में सटीक, संतुलित और प्रभावी छिड़काव संभव हो रहा है, जिससे किसानों की श्रम लागत घट रही है, समय की बचत हो रही है और फसल की गुणवत्ता तथा उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय सुधार की संभावना बढ़ रही है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि ज्वार, बाजरा और मक्का जैसी फसलें भविष्य की जलवायु चुनौतियों का प्रभावी समाधान हैं। कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली ये फसलें पोषण, स्वास्थ्य और आर्थिक
    2
    ग्राम डांगराखेड़ा के प्रगतिशील, दूरदर्शी और आधुनिक सोच वाले किसानों ने वह कर दिखाया है, जिसे कृषि क्षेत्र में एक प्रेरणादायक परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है। वर्षों पहले लगभग लुप्त हो चुकी ज्वार, मक्का, बाजरा और धान जैसी पारंपरिक फसलें अब आधुनिक तकनीक के साथ खेतों में फिर से लहलहा रही हैं।
मालवा की मिट्टी में फिर गूंज रही ज्वार-बाजरे की हरियाली, डांगराखेड़ा के किसानों ने ड्रोन तकनीक से रचा कृषि नवाचार का नया इतिहास
कन्नौद। मालवा अंचल की पहचान रही पारंपरिक खेती एक बार फिर अपने गौरवशाली स्वरूप में लौटती दिखाई दे रही है
विकासखंड कन्नौद के ग्राम डांगराखेड़ा के प्रगतिशील, दूरदर्शी और आधुनिक सोच वाले किसानों ने वह कर दिखाया है, जिसे कृषि क्षेत्र में एक प्रेरणादायक परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है। वर्षों पहले लगभग लुप्त हो चुकी ज्वार, मक्का, बाजरा और धान जैसी पारंपरिक फसलें अब आधुनिक तकनीक के साथ खेतों में फिर से लहलहा रही हैं।
एक समय था जब मालवा अंचल में इन फसलों की खेती बैलों, हल, खड़ी और पारंपरिक कृषि संसाधनों के सहारे की जाती थी। बदलते समय, बढ़ती लागत और नई फसलों के प्रभाव के कारण यह कृषि परंपरा धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ गई थी। लेकिन डांगराखेड़ा के जागरूक किसानों ने यह साबित कर दिया कि यदि परंपरा को तकनीक का साथ मिल जाए, तो खेती केवल जीविका का साधन नहीं बल्कि समृद्धि का मार्ग बन सकती है।
गांव के किसानों ने ज्वार की फसल में ड्रोन के माध्यम से कीटनाशक का छिड़काव कर कृषि क्षेत्र में आधुनिक युग की नई इबारत लिख दी है। आसमान से उड़ते ड्रोन द्वारा खेतों में किया गया कीटनाशक छिड़काव ग्रामीण अंचल में कौतूहल का विषय बना हुआ है। इस तकनीक से कम समय में अधिक क्षेत्र में सटीक, संतुलित और प्रभावी छिड़काव संभव हो रहा है, जिससे किसानों की श्रम लागत घट रही है, समय की बचत हो रही है और फसल की गुणवत्ता तथा उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय सुधार की संभावना बढ़ रही है।
कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि ज्वार, बाजरा और मक्का जैसी फसलें भविष्य की जलवायु चुनौतियों का प्रभावी समाधान हैं। कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली ये फसलें पोषण, स्वास्थ्य और आर्थिक
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नर्मदापुरम से नर्मदा जल लेकर पिपरिया पहुंची कांवड़ यात्रा पिपरिया। नर्मदापुरम से पवित्र नर्मदा जल लेकर निकली कांवड़ यात्रा पांचवें दिन पिपरिया पहुंची। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कांवड़ यात्रियों के लिए प्रसादी, जलपान और पेयजल की व्यवस्था भी की गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। श्रद्धालु नर्मदा जल लेकर नागद्वारी मेले में जटाशंकर पहुंचेंगे और भगवान महादेव का नर्मदा जल से अभिषेक करेंगे। यात्रा प्रदेश मंत्री एवं समाजसेवी सुश्री राजो मालवीय के मार्गदर्शन में जारी है। पिपरिया में यात्रा के पहुंचने से माहौल भक्तिमय हो गया।
    4
    नर्मदापुरम से नर्मदा जल लेकर पिपरिया पहुंची कांवड़ यात्रा
पिपरिया। नर्मदापुरम से पवित्र नर्मदा जल लेकर निकली कांवड़ यात्रा पांचवें दिन पिपरिया पहुंची। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कांवड़ यात्रियों के लिए प्रसादी, जलपान और पेयजल की व्यवस्था भी की गई।
यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। श्रद्धालु नर्मदा जल लेकर नागद्वारी मेले में जटाशंकर पहुंचेंगे और भगवान महादेव का नर्मदा जल से अभिषेक करेंगे।
यात्रा प्रदेश मंत्री एवं समाजसेवी सुश्री राजो मालवीय के मार्गदर्शन में जारी है। पिपरिया में यात्रा के पहुंचने से माहौल भक्तिमय हो गया।
    user_NDPM NEWS 24
    NDPM NEWS 24
    Local News Reporter होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.