Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरसूद क्रिएटर मीटअप की तैयारियां तेज़हरसूद में क्रिएटर्स के बड़े मिलन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। हरसूद में क्रिएटर्स के बड़े मिलन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। यह आयोजन स्थानीय क्रिएटर्स को एक साझा मंच प्रदान करने और उन्हें नई पहचान व अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। हरसूद में होने वाले इस क्रिएटर मीटअप को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
New harsud reel
हरसूद क्रिएटर मीटअप की तैयारियां तेज़हरसूद में क्रिएटर्स के बड़े मिलन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। हरसूद में क्रिएटर्स के बड़े मिलन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। यह आयोजन स्थानीय क्रिएटर्स को एक साझा मंच प्रदान करने और उन्हें नई पहचान व अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। हरसूद में होने वाले इस क्रिएटर मीटअप को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नगरीय मार्गों पर घूम रहे आवारा मवेशियों को नगर परिषद ने कांजी हाउस पहुंचाया नगरीय मार्गों पर घूम रहे आवारा मवेशियों को नगर परिषद ने कांजी हाउस पहुंचाया हरदा/टिमरनी- ग्राम सहित नगरीय क्षेत्रों में आवारा मवेशी झुंड बनाकर घूम रहे, आए दिन हो रही दुर्घटनाऐं। कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम एवं नगर स्तर पर स्थानीय प्रशासन के द्वारा ऐसे मवेशियों को गौशालाओं एवं कांजी हाउस पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में टिमरनी नगर परिषद सीएमओ के द्वारा मुहिम छेड़ी गई जिसके अंतर्गत नपा कर्मचारियों ने नगर के मार्गो ,वार्डों में घूम रहे आवारा मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस पहुंचाया जा रहा। नगर परिषद के द्वारा यह मुहिम आगे भी चलती रहेगी। आज सुबह नपा कर्मचारियों ने इन मवेशियों को स्थानीय कांजी हाउस भेजा।4
- शराब पीने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को फांसी पर लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। पत्नी की हत्या कर शव फांसी पर लटकाया, आत्महत्या दिखाने की कोशिश देवास: कांटाफोड़ पुलिस ने महिला की हत्या के मामले का महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए उसके पति जितेंद्र भील को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त को जितेंद्र ने पत्नी सुनीता के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी थी। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला संदिग्ध पाया गया। जांच में सामने आया कि शराब पीने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को फांसी पर लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।1
- इंदौर इच्छापुर हाईवे पर गूंज रहे सैकड़ों कांवड़ियों के बोल बम के जयकारे..1
- रक्तदान किया, एवं हास्पिटल में कुर्सी, व पानी के जार वितरण कर पौधे लगाये रक्तदान किया, एवं हास्पिटल में कुर्सी, व पानी के जार वितरण कर पौधे लगाये देवास जिले के नेवरी में कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के निर्देश अनुसार 30 लोगों ने रक्तदान किया, एवं हास्पिटल में कुर्सी, व पानी के जार वितरण कर पौधे लगाये। राज्यसभा सांसद एवं अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब इमरान प्रतापगढ़ी साहब के जन्मदिवस को पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है देवास ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग टीम गोलू काजी द्वारा सेवा संकल्प के रूप में 3 दिन तक मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ जन डॉक्टर जगदीश जी जोशी,डॉक्टर पंकज जोशी,गणेश जी जायसवाल , मुबारीक खान,शरीफ मेवाती,विनोद कुमार तथा सभी वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे1
- “मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान” के तहत गंधर्वपुरी में शिविर आयोजित: राज्यमंत्री श्री अहिरवार एवं विधायक डॉ. सोनकर ने सुनी समस्याएं *साजिद पठान* देवास। मध्यप्रदेश शासन के "मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान" के अंतर्गत जिले का पहला जनविश्वास शिविर शुक्रवार को सोनकच्छ विकासखंड के ग्राम गंधर्वपुरी में संपन्न हुआ। शिविर में प्रशासन खुद जनता के द्वार पहुंचा, जहां वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, विधायक डॉ. राजेश सोनकर, प्रमुख सचिव राजस्व डॉ. ई. रमेश कुमार, कलेक्टर ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने नागरिकों से सीधे आवेदन लेकर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया। प्रशासन आपके द्वार, मौके पर हो रहा समस्याओं का समाधान राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को पारदर्शी और त्वरित प्रशासनिक सेवाएं देना है। उन्होंने बताया कि जनवरी 2027 तक प्रत्येक शुक्रवार को जिले के अलग-अलग गांवों में इसी तरह शिविर आयोजित किए जाएंगे। सोनकच्छ विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने कहा कि अब नागरिकों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि प्रशासन खुद गांव-गांव पहुंचेगा। मुख्य झलकियां एवं निर्देश: ऑन-द-स्पॉट निराकरण: आवेदनों की तुरंत जांच कर मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया गया। समयबद्ध कार्रवाई: जिन प्रकरणों का तत्काल निराकरण संभव नहीं था, उन्हें सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज कर आगामी विकासखंड स्तरीय शिविर से पूर्व हल करने के निर्देश दिए गए। सघन निरीक्षण: अभियान के तहत शासकीय संस्थाओं और विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया जा रहा है ताकि पारदर्शी व्यवस्था बनी रहे। प्रमुख सचिव राजस्व डॉ. ई. रमेश कुमार ने नागरिकों से बिना झिझक अपनी समस्याएं लिखित रूप में देने की अपील की। कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने आश्वस्त किया कि अगले माह के शिविर से पूर्व सभी लंबित शिकायतों का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।4
- पीपल रावा नगर परिषद अध्यक्ष कविता शर्मा का मनाया गया बर्थडे1
- हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत नगर परिषद ने निकाली तिरंगा वाहन रैली हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत नगर परिषद ने निकाली तिरंगा वाहन रैली हरदा/टिमरनी-शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ का आयोजन आज 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना तथा हर घर, सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान एवं ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रीय एकता का संदेश देना है। इसी क्रम में आज अभियान का शुभारंभ करते हुए टिमरनी नगर परिषद अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा टिमरनी नगरी क्षेत्र में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई राष्ट्रीय एकता का, देश भक्ति का परिचय दिया गया।इस दौरान नगर परिषद सीएमओ, अधिकारी कर्मचारी,जनप्रतिनिधी रहे मौजूद।4
- ग्राम डांगराखेड़ा के प्रगतिशील, दूरदर्शी और आधुनिक सोच वाले किसानों ने वह कर दिखाया है, जिसे कृषि क्षेत्र में एक प्रेरणादायक परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है। वर्षों पहले लगभग लुप्त हो चुकी ज्वार, मक्का, बाजरा और धान जैसी पारंपरिक फसलें अब आधुनिक तकनीक के साथ खेतों में फिर से लहलहा रही हैं। मालवा की मिट्टी में फिर गूंज रही ज्वार-बाजरे की हरियाली, डांगराखेड़ा के किसानों ने ड्रोन तकनीक से रचा कृषि नवाचार का नया इतिहास कन्नौद। मालवा अंचल की पहचान रही पारंपरिक खेती एक बार फिर अपने गौरवशाली स्वरूप में लौटती दिखाई दे रही है विकासखंड कन्नौद के ग्राम डांगराखेड़ा के प्रगतिशील, दूरदर्शी और आधुनिक सोच वाले किसानों ने वह कर दिखाया है, जिसे कृषि क्षेत्र में एक प्रेरणादायक परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है। वर्षों पहले लगभग लुप्त हो चुकी ज्वार, मक्का, बाजरा और धान जैसी पारंपरिक फसलें अब आधुनिक तकनीक के साथ खेतों में फिर से लहलहा रही हैं। एक समय था जब मालवा अंचल में इन फसलों की खेती बैलों, हल, खड़ी और पारंपरिक कृषि संसाधनों के सहारे की जाती थी। बदलते समय, बढ़ती लागत और नई फसलों के प्रभाव के कारण यह कृषि परंपरा धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ गई थी। लेकिन डांगराखेड़ा के जागरूक किसानों ने यह साबित कर दिया कि यदि परंपरा को तकनीक का साथ मिल जाए, तो खेती केवल जीविका का साधन नहीं बल्कि समृद्धि का मार्ग बन सकती है। गांव के किसानों ने ज्वार की फसल में ड्रोन के माध्यम से कीटनाशक का छिड़काव कर कृषि क्षेत्र में आधुनिक युग की नई इबारत लिख दी है। आसमान से उड़ते ड्रोन द्वारा खेतों में किया गया कीटनाशक छिड़काव ग्रामीण अंचल में कौतूहल का विषय बना हुआ है। इस तकनीक से कम समय में अधिक क्षेत्र में सटीक, संतुलित और प्रभावी छिड़काव संभव हो रहा है, जिससे किसानों की श्रम लागत घट रही है, समय की बचत हो रही है और फसल की गुणवत्ता तथा उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय सुधार की संभावना बढ़ रही है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि ज्वार, बाजरा और मक्का जैसी फसलें भविष्य की जलवायु चुनौतियों का प्रभावी समाधान हैं। कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली ये फसलें पोषण, स्वास्थ्य और आर्थिक2
- मध्यप्रदेश के बुरहानपुर ज़िलें विधानसभा नेपा नगर मे युवा कांग्रेस ने शिक्षा के लिए बच्चो को जागरूक किया2