Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर ज़िलें विधानसभा नेपा नगर मे युवा कांग्रेस ने शिक्षा के लिए बच्चो को जागरूक किया
Danish Raza Khan
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर ज़िलें विधानसभा नेपा नगर मे युवा कांग्रेस ने शिक्षा के लिए बच्चो को जागरूक किया
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मध्यप्रदेश के बुरहानपुर ज़िलें विधानसभा नेपा नगर मे युवा कांग्रेस ने शिक्षा के लिए बच्चो को जागरूक किया2
- वन विभाग की दादागिरी, फसलों में छोड़े जानवर, वन विभाग का दावा अतिक्रमण कर रह रहे जंगल में1
- ढकलगांव में संचालित शराब दुकान को बंद /हटाने की मांग ग्राम की महिलाएं कर रही है अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन *ग्राम ढकलगाँव में संचालित शराब दुकान को बंद/हटाने की मांग* ग्राम की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन सनावद:- समीपस्थ ग्राम ढकलगांव में मेन रोड़ पर संचालित शराब दुकान को बंद करने एवं वहां से हटाने के लिए ग्राम की महिलाएं धरने पर बैठ गई हैं सनावद के समीपस्थ ग्राम ढकलगांव, तहसील बड़वाह, जिला खरगोन की निवासी महिलाएँ जिनकी मांग है की हमारे ग्राम के मुख्य मार्ग पर संचालित शराब दुकान के कारण महिलाओं, बच्चियों एवं परिवारों को लगातार असुविधा एवं परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शराब दुकान के आसपास शराब सेवन करने वाले लोगों की भीड एवं आवाजाही के कारण महिलाओं एवं बच्चियों का आवागमन प्रभावित होता है तथा उन्हें असहज एवं असुरक्षित वातावरण का सामना करना पड़ता है। शराब सेचन के कारण विवाद एवं सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी रहती है, जिससे ग्राम कर शांतिपूर्ण वातावरण प्रभावित हो रहा है।वर्तमान में शासन द्वारा नशा मुक्त समाज बनाने एवं नशे बढ़ रही दुर्घटनाओं से लोगों को बचाने के लिए नशामुक्ति एवं जन-जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। ऐसे समय में ग्राम के मुख्य मार्ग पर शराब दुकान का संचालन होना ग्राम की महिलाओं एवं परिवारों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। हम ग्राम की महिलाएँ शासन के नशामुक्त समाज के उद्देश्य का समर्थन करते हुए मांग करती हैं कि ग्राम ढकलगाँव में संचालित उक्त शराब दुकान को बंद किया जाए अथवा ग्राम के मुख्य मार्ग एवं आबादी क्षेत्र से हटाकर अन्य उपयुक्त स्थान पर नियमानुसार स्थानांतरित किया जाए। उक्त समस्या के संबंध में पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या एवं मांग रखने के बावजूद यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई है, ग्राम की महिलाएँ ढकलगांव में शराब दुकान बंद/हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन, शांतिपूर्ण एवं अहिंसात्मक धरना-प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया है यह धरना तब तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है, जब तक हमारी उचित मांग पर प्रशासन द्वारा सकारात्मक एवं नियमानुसार कार्रवाई नहीं की जाती।हम महिलाएँ स्पष्ट रूप से आवस्त किया हैं कि हमारा आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण, अहिंसात्मक एवं लोकतांत्रिक तरीके से होगा तथा कानून-व्यवस्था एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित आवश्यक नियमों का पालन किया जाएगा। बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीण महिलाओं ने विनम्र निवेदन किया है कि हमारी गंभीर समस्या को जनहित एवं महिला सुरक्षा से जुड़ा विषय मानते हुए शराब दुकान का तत्काल स्थल निरीक्षण एवं आवश्यक जांच करवाकर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाए तथा हमारी मांग का शीघ्र समाधान किया जाएासाथ ही प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन के संबंध में आवश्यक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिवित करने की कृपा करें। हमें विश्वास है कि प्रशासन ग्राम की महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, परिवारों की सुख-शांति एवं नशामुक्त समाज के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए हमारी मांग पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करेगा।4
- नर्मदा तट पर खोडीयार आश्रम मे 600 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..1
- Writing 🎷 सैक्सोफोन की धुन और दिल छू लेने वाला अंदाज ❤️ क्रिएटर मीटअप में सुमित भाई ने “दिल दिया है, जान भी देंगे” की धुन बजाकर लूटी महफिल। मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह जी भी इस खूबसूरत प्रस्तुति का आनंद लेते नजर आए। ✨1
- पुनासा/मुंदी भोले की भक्ति में निकली भव्य कावड़ यात्रा, संत सिंगाजी समाधि से ओंकारेश्वर रवाना, बीड़-मोहद के बड़ी संख्या में कावड़िये हुए शामिल, विधायक प्रतिनिधि दीपक पटेल ने किया स्वागत। श्रावण मास शुरू होते ही मुंदी क्षेत्र के अलग-अलग ग्रामों से ओंकारेश्वर के लिए कावड़ यात्राओं के निकलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को ग्राम बीड़ एवं मोहद के ग्रामीणों और युवाओं द्वारा कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ संत सिंगाजी महाराज की समाधि स्थल से किया गया। कावड़िये हाथों में कावड़ लेकर भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान रास्तेभर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आया। जगह-जगह ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं द्वारा कावड़ियों का स्वागत किया गया तथा चाय-पानी सहित अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। कावड़ यात्रा के बीड़ पहुंचने पर मांधाता विधायक प्रतिनिधि दीपक पटेल ने दोनों ग्रामों से शामिल कावड़ियों का स्वागत किया। वहीं कावड़ यात्रा के मुंदी पहुंचने पर नगर के भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने कावड़ियों के लिए चाय-पानी की व्यवस्था कर सेवा की। कावड़ यात्रा में शामिल सदस्यों ने बताया कि वे श्रावण मास के दूसरे सोमवार को ओंकारेश्वर पहुंचेंगे, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान ओंकारेश्वर का जलाभिषेक करेंगे और दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। कावड़ियों ने बताया कि ग्राम बीड़ और मोहद से निकलने वाली यह कावड़ यात्रा पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। श्रद्धा और आस्था से शुरू हुई यह परंपरा आज भी निरंतर जारी है। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा श्रद्धालु शामिल हैं, जो भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ ओंकारेश्वर की ओर आगे बढ़ रहे हैं।1
- शराब दुकान हटाने के लिए महिलाओं ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना..1
- खलघाट नर्मदा ब्रिज पर अनियंत्रित हुआ ट्राला, रेलिंग से टकराकर लटका इंदौर से मुंबई की ओर जा रहा था ट्राला, बड़ा हादसा टला धरमपुरी-जगन्नाथ यादव खलघाट के संजय सेतु पुल के पास रविवार को बड़ा हादसा टल गया।अल सुबह इंदौर से मुंबई की ओर जा रहा एक ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से जा टकराया और रेलिंग पर लटक गया। रेलिंग की मजबूती के चलते ट्राला पुल से नीचे नहीं गिरा, वरना आसपास की बस्ती में बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद पुल पर जाम जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस पदम सिंह भाटी टीम के साथ मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभालते हुए आवागमन सुचारू कराया। वही ट्राले को क्रेन के मदद से हटाने का कार्य किया जा रहा हे। वही किसी के हताहत होने की खबर नहीं है1