logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुनासा/मुंदी भोले की भक्ति में निकली भव्य कावड़ यात्रा, संत सिंगाजी समाधि से ओंकारेश्वर रवाना, बीड़-मोहद के बड़ी संख्या में कावड़िये हुए शामिल, विधायक प्रतिनिधि दीपक पटेल ने किया स्वागत। श्रावण मास शुरू होते ही मुंदी क्षेत्र के अलग-अलग ग्रामों से ओंकारेश्वर के लिए कावड़ यात्राओं के निकलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को ग्राम बीड़ एवं मोहद के ग्रामीणों और युवाओं द्वारा कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ संत सिंगाजी महाराज की समाधि स्थल से किया गया। कावड़िये हाथों में कावड़ लेकर भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान रास्तेभर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आया। जगह-जगह ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं द्वारा कावड़ियों का स्वागत किया गया तथा चाय-पानी सहित अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। कावड़ यात्रा के बीड़ पहुंचने पर मांधाता विधायक प्रतिनिधि दीपक पटेल ने दोनों ग्रामों से शामिल कावड़ियों का स्वागत किया। वहीं कावड़ यात्रा के मुंदी पहुंचने पर नगर के भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने कावड़ियों के लिए चाय-पानी की व्यवस्था कर सेवा की। कावड़ यात्रा में शामिल सदस्यों ने बताया कि वे श्रावण मास के दूसरे सोमवार को ओंकारेश्वर पहुंचेंगे, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान ओंकारेश्वर का जलाभिषेक करेंगे और दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। कावड़ियों ने बताया कि ग्राम बीड़ और मोहद से निकलने वाली यह कावड़ यात्रा पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। श्रद्धा और आस्था से शुरू हुई यह परंपरा आज भी निरंतर जारी है। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा श्रद्धालु शामिल हैं, जो भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ ओंकारेश्वर की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

10 hrs ago
user_Shahrukh mansuri333
Shahrukh mansuri333
पुनासा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

पुनासा/मुंदी भोले की भक्ति में निकली भव्य कावड़ यात्रा, संत सिंगाजी समाधि से ओंकारेश्वर रवाना, बीड़-मोहद के बड़ी संख्या में कावड़िये हुए शामिल, विधायक प्रतिनिधि दीपक पटेल ने किया स्वागत। श्रावण मास शुरू होते ही मुंदी क्षेत्र के अलग-अलग ग्रामों से ओंकारेश्वर के लिए कावड़ यात्राओं के निकलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को ग्राम बीड़ एवं मोहद के ग्रामीणों और युवाओं द्वारा कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ संत सिंगाजी महाराज की समाधि स्थल से किया गया। कावड़िये हाथों में कावड़ लेकर भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान रास्तेभर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आया। जगह-जगह ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं द्वारा कावड़ियों का स्वागत किया गया तथा चाय-पानी सहित अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। कावड़ यात्रा के बीड़ पहुंचने पर मांधाता विधायक प्रतिनिधि दीपक पटेल ने दोनों ग्रामों से शामिल कावड़ियों का स्वागत किया। वहीं कावड़ यात्रा के मुंदी पहुंचने पर नगर के भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने कावड़ियों के लिए चाय-पानी की व्यवस्था कर सेवा की। कावड़ यात्रा में शामिल सदस्यों ने बताया कि वे श्रावण मास के दूसरे सोमवार को ओंकारेश्वर पहुंचेंगे, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान ओंकारेश्वर का जलाभिषेक करेंगे और दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। कावड़ियों ने बताया कि ग्राम बीड़ और मोहद से निकलने वाली यह कावड़ यात्रा पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। श्रद्धा और आस्था से शुरू हुई यह परंपरा आज भी निरंतर जारी है। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा श्रद्धालु शामिल हैं, जो भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ ओंकारेश्वर की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • हरसूद क्रिएटर मीटअप की तैयारियां तेज़हरसूद में क्रिएटर्स के बड़े मिलन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। हरसूद में क्रिएटर्स के बड़े मिलन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। यह आयोजन स्थानीय क्रिएटर्स को एक साझा मंच प्रदान करने और उन्हें नई पहचान व अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। हरसूद में होने वाले इस क्रिएटर मीटअप को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
    1
    हरसूद क्रिएटर मीटअप की तैयारियां तेज़हरसूद में क्रिएटर्स के बड़े मिलन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।


हरसूद में क्रिएटर्स के बड़े मिलन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। यह आयोजन स्थानीय क्रिएटर्स को एक साझा मंच प्रदान करने और उन्हें नई पहचान व अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
हरसूद में होने वाले इस क्रिएटर मीटअप को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
    user_New harsud reel
    New harsud reel
    हरसूद, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
  • शराब पीने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को फांसी पर लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। पत्नी की हत्या कर शव फांसी पर लटकाया, आत्महत्या दिखाने की कोशिश देवास: कांटाफोड़ पुलिस ने महिला की हत्या के मामले का महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए उसके पति जितेंद्र भील को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त को जितेंद्र ने पत्नी सुनीता के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी थी। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला संदिग्ध पाया गया। जांच में सामने आया कि शराब पीने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को फांसी पर लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
    1
    शराब पीने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को फांसी पर लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।
पत्नी की हत्या कर शव फांसी पर लटकाया, आत्महत्या दिखाने की कोशिश
देवास: कांटाफोड़ पुलिस ने महिला की हत्या के मामले का महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए उसके पति जितेंद्र भील को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त को जितेंद्र ने पत्नी सुनीता के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी थी। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला संदिग्ध पाया गया।
जांच में सामने आया कि शराब पीने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को फांसी पर लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रक्तदान किया, एवं हास्पिटल में कुर्सी, व पानी के जार वितरण कर पौधे लगाये रक्तदान किया, एवं हास्पिटल में कुर्सी, व पानी के जार वितरण कर पौधे लगाये देवास जिले के नेवरी में कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के निर्देश अनुसार 30 लोगों ने रक्तदान किया, एवं हास्पिटल में कुर्सी, व पानी के जार वितरण कर पौधे लगाये। राज्यसभा सांसद एवं अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब इमरान प्रतापगढ़ी साहब के जन्मदिवस को पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है देवास ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग टीम गोलू काजी द्वारा सेवा संकल्प के रूप में 3 दिन तक मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ जन डॉक्टर जगदीश जी जोशी,डॉक्टर पंकज जोशी,गणेश जी जायसवाल , मुबारीक खान,शरीफ मेवाती,विनोद कुमार तथा सभी वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे
    1
    रक्तदान किया, एवं हास्पिटल में कुर्सी, व पानी के जार वितरण कर  पौधे लगाये
रक्तदान किया, एवं हास्पिटल में कुर्सी, व पानी के जार वितरण कर  पौधे लगाये
देवास जिले के नेवरी में कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के निर्देश अनुसार 30 लोगों ने रक्तदान किया, एवं हास्पिटल में कुर्सी, व पानी के जार वितरण कर  पौधे लगाये।   
राज्यसभा सांसद एवं अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब इमरान प्रतापगढ़ी साहब के जन्मदिवस को पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है देवास ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग टीम गोलू काजी द्वारा सेवा संकल्प के रूप में 3 दिन तक मनाया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ जन डॉक्टर जगदीश जी जोशी,डॉक्टर पंकज जोशी,गणेश जी जायसवाल , मुबारीक खान,शरीफ मेवाती,विनोद कुमार तथा
सभी वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे
    user_पत्रकार करीम खान H. p
    पत्रकार करीम खान H. p
    हाटपीपल्या, देवास, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • गुरु पर श्रद्धा ,विश्वास, निष्ठा ,रखने वाले व आत्मसात करने वालो का भाग्य गुरु के हाथ में होता है -संत श्री गोपालराम विश्व जागृति मिशन का गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से संपन्न* गुरु पर श्रद्धा ,विश्वास, निष्ठा ,रखने वाले व आत्मसात करने वालो का भाग्य गुरु के हाथ में होता है -संत श्री गोपालराम इंदौर । *लोक विख्यात संत आचार्य श्री सुधांशु जी महाराज द्वारा स्थापित विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल के तत्वाधान में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से संपन्न* *विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल के महामंत्री श्री कृष्ण मुरारी शर्मा के द्वारा बताया गया कि गुरु पूर्णिमा का यह आयोजन रामद्वारा उषा नगर में ब्यावर राजस्थान से चातुर्मास हेतु पधारे संत श्री गोपाल राम जी महाराज तथा बाल संत श्री गोविंद राम जी महाराज के uआतिथ्य में मनाया गया है* *संत श्री गोपालराम जी महाराज ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सदगुरुदेव पर श्रद्धा विश्वास और निष्ठा रखने वाले तथा सदगुरु के बताए मार्ग को आत्मसात करने वाले भक्तों का भाग्य हमेशा गुरु के हाथ में होता है, इसके अतिरिक्त संत श्री ने यह भी कहा कि जिस प्रकार लकड़ी के अन्दर जलने का गुण होता है किंतु उसे जलाने के लिए अग्नि की आवश्यकता होती है, समझ लीजिए की गुरु ही वह अग्नि है जो आपके ज्ञान को प्रकाशित करता है इसलिए जीवन में गुरु का होना अत्यावश्यक है* *बाल संत श्री गोविंद राम जी महाराज के द्वारा गुरु के लिए बहुत ही कारण प्रिय भजन "आनंद ही आनंद बरस रहा गुरुदेव तुम्हारे चरणों में" से वहां बड़ी संख्या में उपस्थित गुरु भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया, आपके द्वारा हमारे सनातनी संस्कारों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए संस्कार आज की सबसे बड़ी आवश्यकता प्रतिपादित किया कार्यक्रम में राजेंद्र अग्रवाल (टाइगर टॉर्च) दिलीप बडोले, ओमप्रकाश सोलंकी, अनिल शर्मा, पीतांबर मंगलानी,गोविंद गंगराड़े, सत्यनारायण मारू, अजय बैंडवाल,अजय कानूनगो, नवीनचंद्र भुसारी, श्रीमती आशालता डाबर, स्वीटी शर्मा, शोभा जोशी, शोभा सोलंकी, कुसुम ओसवाल, मधुकान्ता आदि के द्वारा आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है* *
    1
    गुरु पर श्रद्धा ,विश्वास, निष्ठा ,रखने वाले व आत्मसात करने वालो का भाग्य गुरु के हाथ में होता है -संत श्री गोपालराम
विश्व जागृति मिशन का गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से संपन्न*
गुरु पर श्रद्धा ,विश्वास, निष्ठा ,रखने वाले व आत्मसात करने वालो का भाग्य गुरु के हाथ में होता है -संत श्री गोपालराम
इंदौर ।   *लोक विख्यात संत आचार्य श्री सुधांशु जी महाराज द्वारा स्थापित विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल के तत्वाधान में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से संपन्न*
*विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल के महामंत्री श्री कृष्ण मुरारी शर्मा के द्वारा बताया गया कि गुरु पूर्णिमा का यह आयोजन रामद्वारा उषा नगर में ब्यावर राजस्थान से चातुर्मास हेतु पधारे संत श्री गोपाल राम जी महाराज तथा बाल संत श्री गोविंद राम जी महाराज के uआतिथ्य में मनाया गया है*
*संत श्री गोपालराम जी महाराज ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सदगुरुदेव पर श्रद्धा विश्वास और निष्ठा रखने वाले तथा सदगुरु के बताए मार्ग को आत्मसात करने वाले भक्तों का भाग्य हमेशा गुरु के हाथ में होता है, इसके अतिरिक्त संत श्री ने यह भी कहा कि जिस प्रकार लकड़ी के अन्दर जलने का गुण होता है किंतु उसे जलाने के लिए अग्नि की आवश्यकता होती है, समझ लीजिए की गुरु ही वह अग्नि है जो आपके ज्ञान को प्रकाशित करता है इसलिए जीवन में गुरु का होना अत्यावश्यक है*
*बाल संत श्री गोविंद राम जी महाराज के द्वारा गुरु के लिए बहुत ही कारण प्रिय भजन "आनंद ही आनंद बरस रहा गुरुदेव तुम्हारे चरणों में" से वहां बड़ी संख्या में उपस्थित गुरु भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया, आपके द्वारा हमारे सनातनी संस्कारों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए संस्कार आज की सबसे बड़ी आवश्यकता प्रतिपादित किया
कार्यक्रम में राजेंद्र अग्रवाल (टाइगर टॉर्च) दिलीप बडोले, ओमप्रकाश सोलंकी, अनिल शर्मा, पीतांबर मंगलानी,गोविंद गंगराड़े, सत्यनारायण मारू, अजय बैंडवाल,अजय कानूनगो, नवीनचंद्र भुसारी, श्रीमती आशालता डाबर, स्वीटी शर्मा, शोभा जोशी, शोभा सोलंकी, कुसुम ओसवाल, मधुकान्ता आदि के द्वारा आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है*
*
    user_Vinod Goyal
    Vinod Goyal
    Local News Reporter इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    34 min ago
  • भील कॉलोनी के स्कूली बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री, नशामुक्ति का दिया संदेश
    1
    भील कॉलोनी के स्कूली बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री, नशामुक्ति का दिया संदेश
    user_राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    Newspaper publisher Indore, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • ग्राम डांगराखेड़ा के प्रगतिशील, दूरदर्शी और आधुनिक सोच वाले किसानों ने वह कर दिखाया है, जिसे कृषि क्षेत्र में एक प्रेरणादायक परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है। वर्षों पहले लगभग लुप्त हो चुकी ज्वार, मक्का, बाजरा और धान जैसी पारंपरिक फसलें अब आधुनिक तकनीक के साथ खेतों में फिर से लहलहा रही हैं। मालवा की मिट्टी में फिर गूंज रही ज्वार-बाजरे की हरियाली, डांगराखेड़ा के किसानों ने ड्रोन तकनीक से रचा कृषि नवाचार का नया इतिहास कन्नौद। मालवा अंचल की पहचान रही पारंपरिक खेती एक बार फिर अपने गौरवशाली स्वरूप में लौटती दिखाई दे रही है विकासखंड कन्नौद के ग्राम डांगराखेड़ा के प्रगतिशील, दूरदर्शी और आधुनिक सोच वाले किसानों ने वह कर दिखाया है, जिसे कृषि क्षेत्र में एक प्रेरणादायक परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है। वर्षों पहले लगभग लुप्त हो चुकी ज्वार, मक्का, बाजरा और धान जैसी पारंपरिक फसलें अब आधुनिक तकनीक के साथ खेतों में फिर से लहलहा रही हैं। एक समय था जब मालवा अंचल में इन फसलों की खेती बैलों, हल, खड़ी और पारंपरिक कृषि संसाधनों के सहारे की जाती थी। बदलते समय, बढ़ती लागत और नई फसलों के प्रभाव के कारण यह कृषि परंपरा धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ गई थी। लेकिन डांगराखेड़ा के जागरूक किसानों ने यह साबित कर दिया कि यदि परंपरा को तकनीक का साथ मिल जाए, तो खेती केवल जीविका का साधन नहीं बल्कि समृद्धि का मार्ग बन सकती है। गांव के किसानों ने ज्वार की फसल में ड्रोन के माध्यम से कीटनाशक का छिड़काव कर कृषि क्षेत्र में आधुनिक युग की नई इबारत लिख दी है। आसमान से उड़ते ड्रोन द्वारा खेतों में किया गया कीटनाशक छिड़काव ग्रामीण अंचल में कौतूहल का विषय बना हुआ है। इस तकनीक से कम समय में अधिक क्षेत्र में सटीक, संतुलित और प्रभावी छिड़काव संभव हो रहा है, जिससे किसानों की श्रम लागत घट रही है, समय की बचत हो रही है और फसल की गुणवत्ता तथा उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय सुधार की संभावना बढ़ रही है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि ज्वार, बाजरा और मक्का जैसी फसलें भविष्य की जलवायु चुनौतियों का प्रभावी समाधान हैं। कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली ये फसलें पोषण, स्वास्थ्य और आर्थिक
    2
    ग्राम डांगराखेड़ा के प्रगतिशील, दूरदर्शी और आधुनिक सोच वाले किसानों ने वह कर दिखाया है, जिसे कृषि क्षेत्र में एक प्रेरणादायक परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है। वर्षों पहले लगभग लुप्त हो चुकी ज्वार, मक्का, बाजरा और धान जैसी पारंपरिक फसलें अब आधुनिक तकनीक के साथ खेतों में फिर से लहलहा रही हैं।
मालवा की मिट्टी में फिर गूंज रही ज्वार-बाजरे की हरियाली, डांगराखेड़ा के किसानों ने ड्रोन तकनीक से रचा कृषि नवाचार का नया इतिहास
कन्नौद। मालवा अंचल की पहचान रही पारंपरिक खेती एक बार फिर अपने गौरवशाली स्वरूप में लौटती दिखाई दे रही है
विकासखंड कन्नौद के ग्राम डांगराखेड़ा के प्रगतिशील, दूरदर्शी और आधुनिक सोच वाले किसानों ने वह कर दिखाया है, जिसे कृषि क्षेत्र में एक प्रेरणादायक परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है। वर्षों पहले लगभग लुप्त हो चुकी ज्वार, मक्का, बाजरा और धान जैसी पारंपरिक फसलें अब आधुनिक तकनीक के साथ खेतों में फिर से लहलहा रही हैं।
एक समय था जब मालवा अंचल में इन फसलों की खेती बैलों, हल, खड़ी और पारंपरिक कृषि संसाधनों के सहारे की जाती थी। बदलते समय, बढ़ती लागत और नई फसलों के प्रभाव के कारण यह कृषि परंपरा धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ गई थी। लेकिन डांगराखेड़ा के जागरूक किसानों ने यह साबित कर दिया कि यदि परंपरा को तकनीक का साथ मिल जाए, तो खेती केवल जीविका का साधन नहीं बल्कि समृद्धि का मार्ग बन सकती है।
गांव के किसानों ने ज्वार की फसल में ड्रोन के माध्यम से कीटनाशक का छिड़काव कर कृषि क्षेत्र में आधुनिक युग की नई इबारत लिख दी है। आसमान से उड़ते ड्रोन द्वारा खेतों में किया गया कीटनाशक छिड़काव ग्रामीण अंचल में कौतूहल का विषय बना हुआ है। इस तकनीक से कम समय में अधिक क्षेत्र में सटीक, संतुलित और प्रभावी छिड़काव संभव हो रहा है, जिससे किसानों की श्रम लागत घट रही है, समय की बचत हो रही है और फसल की गुणवत्ता तथा उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय सुधार की संभावना बढ़ रही है।
कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि ज्वार, बाजरा और मक्का जैसी फसलें भविष्य की जलवायु चुनौतियों का प्रभावी समाधान हैं। कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली ये फसलें पोषण, स्वास्थ्य और आर्थिक
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • विश्व आदिवासी दिवस जन सैलाब इंदौर में भंवर कुआ इंदौर मध्य प्रदेश में जान से लाभ आया आदिवासी का 2 किलोमीटर तक आदिवासी आदिवासी जन सैलाब विश्व आदिवासी दिवस
    1
    विश्व आदिवासी दिवस जन सैलाब इंदौर में भंवर कुआ इंदौर मध्य प्रदेश में जान से लाभ आया आदिवासी का
2 किलोमीटर तक आदिवासी आदिवासी जन सैलाब विश्व आदिवासी दिवस
    user_Vishal Jadhav
    Vishal Jadhav
    पत्रकार NCR समाचार इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ड्यूटी के दौरान आरपीएफ कांस्टेबल ट्रेन दुर्घटना का हुआ शिकार,हुई मौत ड्यूटी के दौरान आरपीएफ कांस्टेबल ट्रेन दुर्घटना का हुआ शिकार,हुई मौत हरदा/-ड्यूटी के दौरान आरपीएफ कॉन्स्टेबल लोकेश कुमार हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार प्लेटफॉर्म पर फिसलने के बाद वे ट्रेन नंबर 20103 की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद रेलवे परिसर में भी शोक का माहौल रहा।
    4
    ड्यूटी के दौरान आरपीएफ कांस्टेबल ट्रेन दुर्घटना का हुआ शिकार,हुई मौत
ड्यूटी के दौरान आरपीएफ कांस्टेबल ट्रेन दुर्घटना का हुआ शिकार,हुई मौत
हरदा/-ड्यूटी के दौरान आरपीएफ कॉन्स्टेबल लोकेश कुमार हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार प्लेटफॉर्म पर फिसलने के बाद वे ट्रेन नंबर 20103 की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद रेलवे परिसर में भी शोक का माहौल रहा।
    user_संदीप अग्रवाल Agrawal
    संदीप अग्रवाल Agrawal
    Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.