logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Writing 🎷 सैक्सोफोन की धुन और दिल छू लेने वाला अंदाज ❤️ क्रिएटर मीटअप में सुमित भाई ने “दिल दिया है, जान भी देंगे” की धुन बजाकर लूटी महफिल। मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह जी भी इस खूबसूरत प्रस्तुति का आनंद लेते नजर आए। ✨

4 hrs ago
user_New harsud reel
New harsud reel
हरसूद, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

Writing 🎷 सैक्सोफोन की धुन और दिल छू लेने वाला अंदाज ❤️ क्रिएटर मीटअप में सुमित भाई ने “दिल दिया है, जान भी देंगे” की धुन बजाकर लूटी महफिल। मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह जी भी इस खूबसूरत प्रस्तुति का आनंद लेते नजर आए। ✨

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Writing 🎷 सैक्सोफोन की धुन और दिल छू लेने वाला अंदाज ❤️ क्रिएटर मीटअप में सुमित भाई ने “दिल दिया है, जान भी देंगे” की धुन बजाकर लूटी महफिल। मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह जी भी इस खूबसूरत प्रस्तुति का आनंद लेते नजर आए। ✨
    1
    Writing
🎷 सैक्सोफोन की धुन और दिल छू लेने वाला अंदाज ❤️
क्रिएटर मीटअप में सुमित भाई ने “दिल दिया है, जान भी देंगे” की धुन बजाकर लूटी महफिल।
मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह जी भी इस खूबसूरत प्रस्तुति का आनंद लेते नजर आए। ✨
    user_New harsud reel
    New harsud reel
    हरसूद, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पुनासा/मुंदी भोले की भक्ति में निकली भव्य कावड़ यात्रा, संत सिंगाजी समाधि से ओंकारेश्वर रवाना, बीड़-मोहद के बड़ी संख्या में कावड़िये हुए शामिल, विधायक प्रतिनिधि दीपक पटेल ने किया स्वागत। श्रावण मास शुरू होते ही मुंदी क्षेत्र के अलग-अलग ग्रामों से ओंकारेश्वर के लिए कावड़ यात्राओं के निकलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को ग्राम बीड़ एवं मोहद के ग्रामीणों और युवाओं द्वारा कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ संत सिंगाजी महाराज की समाधि स्थल से किया गया। कावड़िये हाथों में कावड़ लेकर भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान रास्तेभर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आया। जगह-जगह ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं द्वारा कावड़ियों का स्वागत किया गया तथा चाय-पानी सहित अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। कावड़ यात्रा के बीड़ पहुंचने पर मांधाता विधायक प्रतिनिधि दीपक पटेल ने दोनों ग्रामों से शामिल कावड़ियों का स्वागत किया। वहीं कावड़ यात्रा के मुंदी पहुंचने पर नगर के भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने कावड़ियों के लिए चाय-पानी की व्यवस्था कर सेवा की। कावड़ यात्रा में शामिल सदस्यों ने बताया कि वे श्रावण मास के दूसरे सोमवार को ओंकारेश्वर पहुंचेंगे, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान ओंकारेश्वर का जलाभिषेक करेंगे और दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। कावड़ियों ने बताया कि ग्राम बीड़ और मोहद से निकलने वाली यह कावड़ यात्रा पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। श्रद्धा और आस्था से शुरू हुई यह परंपरा आज भी निरंतर जारी है। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा श्रद्धालु शामिल हैं, जो भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ ओंकारेश्वर की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
    1
    पुनासा/मुंदी भोले की भक्ति में निकली भव्य कावड़ यात्रा,
संत सिंगाजी समाधि से ओंकारेश्वर रवाना,
बीड़-मोहद के बड़ी संख्या में  कावड़िये हुए शामिल, विधायक प्रतिनिधि दीपक पटेल ने किया स्वागत।
श्रावण मास शुरू होते ही मुंदी क्षेत्र के अलग-अलग ग्रामों से ओंकारेश्वर के लिए कावड़ यात्राओं के निकलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को ग्राम बीड़ एवं मोहद के ग्रामीणों और युवाओं द्वारा कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ संत सिंगाजी महाराज की समाधि स्थल से किया गया।
कावड़िये हाथों में कावड़ लेकर भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान रास्तेभर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आया। जगह-जगह ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं द्वारा कावड़ियों का स्वागत किया गया तथा चाय-पानी सहित अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
कावड़ यात्रा के बीड़ पहुंचने पर मांधाता विधायक प्रतिनिधि दीपक पटेल ने दोनों ग्रामों से शामिल कावड़ियों का स्वागत किया। वहीं कावड़ यात्रा के मुंदी पहुंचने पर नगर के भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने कावड़ियों के लिए चाय-पानी की व्यवस्था कर सेवा की।
कावड़ यात्रा में शामिल सदस्यों ने बताया कि वे श्रावण मास के दूसरे सोमवार को ओंकारेश्वर पहुंचेंगे, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान ओंकारेश्वर का जलाभिषेक करेंगे और दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
कावड़ियों ने बताया कि ग्राम बीड़ और मोहद से निकलने वाली यह कावड़ यात्रा पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। श्रद्धा और आस्था से शुरू हुई यह परंपरा आज भी निरंतर जारी है। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा श्रद्धालु शामिल हैं, जो भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ ओंकारेश्वर की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
    user_Shahrukh mansuri333
    Shahrukh mansuri333
    पुनासा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ढकलगांव में संचालित शराब दुकान को बंद /हटाने की मांग ग्राम की महिलाएं कर रही है अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन *ग्राम ढकलगाँव में संचालित शराब दुकान को बंद/हटाने की मांग* ग्राम की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन सनावद:- समीपस्थ ग्राम ढकलगांव में मेन रोड़ पर संचालित शराब दुकान को बंद करने एवं वहां से हटाने के लिए ग्राम की महिलाएं धरने पर बैठ गई हैं सनावद के समीपस्थ ग्राम ढकलगांव, तहसील बड़वाह, जिला खरगोन की निवासी महिलाएँ जिनकी मांग है की हमारे ग्राम के मुख्य मार्ग पर संचालित शराब दुकान के कारण महिलाओं, बच्चियों एवं परिवारों को लगातार असुविधा एवं परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शराब दुकान के आसपास शराब सेवन करने वाले लोगों की भीड एवं आवाजाही के कारण महिलाओं एवं बच्चियों का आवागमन प्रभावित होता है तथा उन्हें असहज एवं असुरक्षित वातावरण का सामना करना पड़ता है। शराब सेचन के कारण विवाद एवं सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी रहती है, जिससे ग्राम कर शांतिपूर्ण वातावरण प्रभावित हो रहा है।वर्तमान में शासन द्वारा नशा मुक्त समाज बनाने एवं नशे बढ़ रही दुर्घटनाओं से लोगों को बचाने के लिए नशामुक्ति एवं जन-जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। ऐसे समय में ग्राम के मुख्य मार्ग पर शराब दुकान का संचालन होना ग्राम की महिलाओं एवं परिवारों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। हम ग्राम की महिलाएँ शासन के नशामुक्त समाज के उद्देश्य का समर्थन करते हुए मांग करती हैं कि ग्राम ढकलगाँव में संचालित उक्त शराब दुकान को बंद किया जाए अथवा ग्राम के मुख्य मार्ग एवं आबादी क्षेत्र से हटाकर अन्य उपयुक्त स्थान पर नियमानुसार स्थानांतरित किया जाए। उक्त समस्या के संबंध में पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या एवं मांग रखने के बावजूद यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई है, ग्राम की महिलाएँ ढकलगांव में शराब दुकान बंद/हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन, शांतिपूर्ण एवं अहिंसात्मक धरना-प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया है यह धरना तब तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है, जब तक हमारी उचित मांग पर प्रशासन द्वारा सकारात्मक एवं नियमानुसार कार्रवाई नहीं की जाती।हम महिलाएँ स्पष्ट रूप से आवस्त किया हैं कि हमारा आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण, अहिंसात्मक एवं लोकतांत्रिक तरीके से होगा तथा कानून-व्यवस्था एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित आवश्यक नियमों का पालन किया जाएगा। बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीण महिलाओं ने विनम्र निवेदन किया है कि हमारी गंभीर समस्या को जनहित एवं महिला सुरक्षा से जुड़ा विषय मानते हुए शराब दुकान का तत्काल स्थल निरीक्षण एवं आवश्यक जांच करवाकर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाए तथा हमारी मांग का शीघ्र समाधान किया जाएासाथ ही प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन के संबंध में आवश्यक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिवित करने की कृपा करें। हमें विश्वास है कि प्रशासन ग्राम की महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, परिवारों की सुख-शांति एवं नशामुक्त समाज के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए हमारी मांग पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करेगा।
    4
    ढकलगांव में संचालित शराब दुकान को बंद /हटाने की मांग 
ग्राम की महिलाएं कर रही है अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन
*ग्राम ढकलगाँव में संचालित शराब दुकान को बंद/हटाने की मांग*
ग्राम की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है अनिश्चितकालीन
शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन
सनावद:- समीपस्थ ग्राम ढकलगांव में मेन रोड़ पर संचालित शराब दुकान को बंद करने एवं वहां से हटाने के लिए ग्राम की महिलाएं धरने पर बैठ गई हैं
सनावद के समीपस्थ ग्राम ढकलगांव, तहसील बड़वाह, जिला खरगोन की निवासी महिलाएँ जिनकी मांग है की हमारे ग्राम के मुख्य मार्ग पर संचालित शराब दुकान के कारण महिलाओं, बच्चियों एवं परिवारों को लगातार असुविधा एवं परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शराब दुकान के आसपास शराब सेवन करने वाले लोगों की भीड एवं आवाजाही के कारण महिलाओं एवं बच्चियों का आवागमन प्रभावित होता है तथा उन्हें असहज एवं असुरक्षित वातावरण का सामना करना पड़ता है। शराब सेचन के कारण विवाद एवं सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी  रहती है, जिससे ग्राम कर शांतिपूर्ण वातावरण प्रभावित हो रहा है।वर्तमान में शासन द्वारा नशा मुक्त समाज बनाने एवं नशे बढ़ रही दुर्घटनाओं से लोगों को बचाने के लिए नशामुक्ति एवं जन-जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। ऐसे समय में ग्राम के मुख्य मार्ग पर शराब दुकान का संचालन होना ग्राम की महिलाओं एवं परिवारों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। हम ग्राम की महिलाएँ शासन के नशामुक्त समाज के उद्देश्य का समर्थन करते हुए मांग करती हैं कि ग्राम ढकलगाँव में संचालित उक्त शराब दुकान को बंद किया जाए अथवा ग्राम के मुख्य मार्ग एवं आबादी क्षेत्र से हटाकर अन्य उपयुक्त स्थान पर नियमानुसार स्थानांतरित किया जाए। उक्त समस्या के संबंध में पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या एवं मांग रखने के बावजूद यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई है,  ग्राम की महिलाएँ  ढकलगांव में शराब दुकान बंद/हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन, शांतिपूर्ण एवं अहिंसात्मक धरना-प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया है यह धरना तब तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है, जब तक हमारी उचित मांग पर प्रशासन द्वारा सकारात्मक एवं नियमानुसार कार्रवाई नहीं की जाती।हम महिलाएँ स्पष्ट रूप से आवस्त किया हैं कि हमारा आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण, अहिंसात्मक एवं लोकतांत्रिक तरीके से होगा तथा कानून-व्यवस्था एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित आवश्यक नियमों का पालन किया जाएगा।
बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीण  महिलाओं ने  विनम्र निवेदन किया है कि हमारी गंभीर समस्या को जनहित एवं महिला सुरक्षा से जुड़ा विषय मानते हुए शराब दुकान का तत्काल स्थल निरीक्षण एवं आवश्यक जांच करवाकर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाए तथा हमारी मांग का शीघ्र समाधान किया जाएासाथ ही प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन के संबंध में आवश्यक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिवित करने की कृपा करें। हमें विश्वास है कि प्रशासन ग्राम की महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, परिवारों की सुख-शांति एवं नशामुक्त समाज के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए हमारी मांग पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करेगा।
    user_निमाड़ कि धड़कन समाचार
    निमाड़ कि धड़कन समाचार
    Sanawad, Khargone•
    1 hr ago
  • जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा श्री गणेश फास्फेट प्राइवेट लिमिटेड औद्योगिक इकाई देवास का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण मे लगने तत्व की पूर्ति ना करना, आवश्यक रिकॉर्ड संधारण नहीं करना, बिना लेब परीक्षण के उर्वरक विक्रय करने पर एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 का उलंघन करने पर फैक्ट्री मैनेजर एवं क्वालिटी कण्ट्रोलर दिनेश कुमावत एवं महेश कुमार के विरुद्ध औद्योगिक क्षेत्र थाना देवास में प्राथमिकी दर्ज आवश्यक वस्तु अधिनियम का उल्लंघन: श्री गणेश फास्फेट के मैनेजर और क्वालिटी कंट्रोलर पर एफआईआर दर्ज देवास 09 अगस्त 2026/ जिले के किसान भाइयों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने तथा अमानक उर्वरक के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से कलेक्टर ऋतुराज के निर्देशानुसार जिले में उर्वरक निर्माताओं, विक्रेताओं एवं भंडारण स्थलों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा श्री गणेश फास्फेट प्राइवेट लिमिटेड औद्योगिक इकाई देवास का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण मे लगने तत्व की पूर्ति ना करना, आवश्यक रिकॉर्ड संधारण नहीं करना, बिना लेब परीक्षण के उर्वरक विक्रय करने पर एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 का उलंघन करने पर फैक्ट्री मैनेजर एवं क्वालिटी कण्ट्रोलर दिनेश कुमावत एवं महेश कुमार के विरुद्ध औद्योगिक क्षेत्र थाना देवास में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। निरीक्षण के दौरान एनपीके 12:32:06 ग्रेन्यूलेटेड मिक्सचर फर्टिलाइजर का स्टॉक पाया गया। मौके पर उपलब्ध लगभग 25 मीट्रिक टन उर्वरक का नियमानुसार नमूना लिया गया तथा उसे परीक्षण भेजा गया। जांच दल में सहायक संचालक कृषि श्री पिंटू जामोद एवं सहायक संचालक कृषि लोकेश गंगराड़े वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी राहुल जायसवाल, दिनेश परमार एवं जीवन बड़े शामिल थे। उपसंचालक कृषि जीएस मोहनिया ने बताया कि प्रयोगशाला परीक्षण में संबंधित उर्वरक अमानक पाया जाता है अथवा जांच में नियमों का उल्लंघन प्रमाणित होता है, तो संबंधित निर्माता/फर्म, वितरक अथवा अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध प्रचलित उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु संबंधी प्रावधानों 1955 तथा अन्य लागू कानूनों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे उर्वरक केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदें तथा प्रत्येक खरीद की पक्की रसीद/बिल अवश्य प्राप्त करें।उर्वरक खरीदते समय उर्वरक की बोरी पर निर्माता/फर्म का नाम, लॉट नंबर एवं निर्माण तिथि, उर्वरक में उपलब्ध पोषक तत्वों का विवरण, निर्धारित मूल्य एवं विक्रय दर, विक्रेता से प्राप्त बिल/रसीद की जांच अवश्य करें। यदि किसी किसान को उर्वरक की गुणवत्ता पर संदेह हो अथवा बिना बिल उर्वरक देने, निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने या अन्य किसी प्रकार की अनियमितता की जानकारी मिले, तो तत्काल संबंधित कृषि विभाग के अधिकारी को सूचना दें।
    4
    जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा श्री गणेश फास्फेट प्राइवेट लिमिटेड औद्योगिक इकाई देवास का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण मे लगने तत्व की पूर्ति ना करना, आवश्यक रिकॉर्ड संधारण नहीं करना, बिना लेब परीक्षण के उर्वरक विक्रय करने पर एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955  का उलंघन करने पर   फैक्ट्री मैनेजर एवं क्वालिटी कण्ट्रोलर दिनेश कुमावत एवं महेश कुमार के विरुद्ध औद्योगिक क्षेत्र थाना देवास में प्राथमिकी दर्ज
आवश्यक वस्तु अधिनियम का उल्लंघन: श्री गणेश फास्फेट के मैनेजर और क्वालिटी कंट्रोलर पर एफआईआर दर्ज
देवास 09 अगस्त 2026/ जिले के किसान भाइयों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने तथा अमानक उर्वरक के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से कलेक्टर ऋतुराज के निर्देशानुसार जिले में उर्वरक निर्माताओं, विक्रेताओं एवं भंडारण स्थलों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है।
इसी कड़ी में जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा श्री गणेश फास्फेट प्राइवेट लिमिटेड औद्योगिक इकाई देवास का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण मे लगने तत्व की पूर्ति ना करना, आवश्यक रिकॉर्ड संधारण नहीं करना, बिना लेब परीक्षण के उर्वरक विक्रय करने पर एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955  का उलंघन करने पर   फैक्ट्री मैनेजर एवं क्वालिटी कण्ट्रोलर दिनेश कुमावत एवं महेश कुमार के विरुद्ध औद्योगिक क्षेत्र थाना देवास में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।  निरीक्षण के दौरान एनपीके 12:32:06 ग्रेन्यूलेटेड मिक्सचर फर्टिलाइजर का स्टॉक पाया गया। मौके पर उपलब्ध लगभग 25 मीट्रिक टन उर्वरक का नियमानुसार नमूना लिया गया तथा उसे परीक्षण भेजा गया। जांच दल में सहायक संचालक कृषि श्री पिंटू जामोद एवं  सहायक संचालक कृषि लोकेश गंगराड़े वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी राहुल जायसवाल,  दिनेश परमार एवं जीवन बड़े शामिल थे।
उपसंचालक कृषि  जीएस मोहनिया ने बताया कि प्रयोगशाला परीक्षण में संबंधित उर्वरक अमानक  पाया जाता है अथवा जांच में नियमों का उल्लंघन प्रमाणित होता है, तो संबंधित निर्माता/फर्म, वितरक अथवा अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध प्रचलित उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु संबंधी प्रावधानों 1955 तथा अन्य लागू कानूनों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील जिले के सभी किसानों से अपील की  है कि वे उर्वरक केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदें तथा प्रत्येक खरीद की पक्की रसीद/बिल अवश्य प्राप्त करें।उर्वरक खरीदते समय उर्वरक की बोरी पर निर्माता/फर्म का नाम, लॉट नंबर एवं निर्माण तिथि, उर्वरक में उपलब्ध पोषक तत्वों का विवरण, निर्धारित मूल्य एवं विक्रय दर, विक्रेता से प्राप्त बिल/रसीद की जांच अवश्य करें। यदि किसी किसान को उर्वरक की गुणवत्ता पर संदेह हो अथवा बिना बिल उर्वरक देने, निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने या अन्य किसी प्रकार की अनियमितता की जानकारी मिले, तो तत्काल संबंधित कृषि विभाग के अधिकारी को सूचना दें।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शराब दुकान हटाने के लिए महिलाओं ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना..
    1
    शराब दुकान हटाने के लिए महिलाओं ने शुरू किया 
अनिश्चितकालीन धरना..
    user_Govind sharma
    Govind sharma
    रिपोर्टर बड़वाह, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • इंदौर के TI दिनेश वर्मा को डिमोट कर SI बनाया.......... इंदौर पुलिस में तत्कालीन खजराना टीआई एवं वर्तमान साइबर टीआई दिनेश वर्मा के खिलाफ विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद उन्हें टीआई पद से डिमोट कर सब-इंस्पेक्टर (SI) बना दिया गया है। जांच के अनुसार, उन पर 700 से अधिक मामलों में एक जैसे “पॉकेट गवाह” (Pocket Witnesses) तैयार करने का आरोप था। इन मामलों में जुआ-सट्टा, शराब और आर्म्स एक्ट से जुड़े प्रकरण शामिल बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार, इनमें से लगभग 80% मामलों में आरोपियों को सजा भी हो चुकी है। यह मामला करीब छह महीने पहले तत्कालीन चंदन नगर टीआई इंद्रमणि पटेल से जुड़े प्रकरण के बाद सामने आया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में कई मामलों में एक जैसे गवाहों के इस्तेमाल का मुद्दा उठा और जांच शुरू हुई।
    1
    इंदौर के TI दिनेश वर्मा को डिमोट कर SI बनाया..........
इंदौर पुलिस में तत्कालीन खजराना टीआई एवं वर्तमान साइबर टीआई दिनेश वर्मा के खिलाफ विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद उन्हें टीआई पद से डिमोट कर सब-इंस्पेक्टर (SI) बना दिया गया है। जांच के अनुसार, उन पर 700 से अधिक मामलों में एक जैसे “पॉकेट गवाह” (Pocket Witnesses) तैयार करने का आरोप था। इन मामलों में जुआ-सट्टा, शराब और आर्म्स एक्ट से जुड़े प्रकरण शामिल बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार, इनमें से लगभग 80% मामलों में आरोपियों को सजा भी हो चुकी है। यह मामला करीब छह महीने पहले तत्कालीन चंदन नगर टीआई इंद्रमणि पटेल से जुड़े प्रकरण के बाद सामने आया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में कई मामलों में एक जैसे गवाहों के इस्तेमाल का मुद्दा उठा और जांच शुरू हुई।
    user_पत्रकार करीम खान H. p
    पत्रकार करीम खान H. p
    हाटपीपल्या, देवास, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • हरसूद क्रिएटर मीटअप की तैयारियां तेज़हरसूद में क्रिएटर्स के बड़े मिलन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। हरसूद में क्रिएटर्स के बड़े मिलन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। यह आयोजन स्थानीय क्रिएटर्स को एक साझा मंच प्रदान करने और उन्हें नई पहचान व अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। हरसूद में होने वाले इस क्रिएटर मीटअप को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
    1
    हरसूद क्रिएटर मीटअप की तैयारियां तेज़हरसूद में क्रिएटर्स के बड़े मिलन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।


हरसूद में क्रिएटर्स के बड़े मिलन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। यह आयोजन स्थानीय क्रिएटर्स को एक साझा मंच प्रदान करने और उन्हें नई पहचान व अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
हरसूद में होने वाले इस क्रिएटर मीटअप को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
    user_New harsud reel
    New harsud reel
    हरसूद, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
  • ड्यूटी के दौरान आरपीएफ कांस्टेबल ट्रेन दुर्घटना का हुआ शिकार,हुई मौत ड्यूटी के दौरान आरपीएफ कांस्टेबल ट्रेन दुर्घटना का हुआ शिकार,हुई मौत हरदा/-ड्यूटी के दौरान आरपीएफ कॉन्स्टेबल लोकेश कुमार हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार प्लेटफॉर्म पर फिसलने के बाद वे ट्रेन नंबर 20103 की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद रेलवे परिसर में भी शोक का माहौल रहा।
    4
    ड्यूटी के दौरान आरपीएफ कांस्टेबल ट्रेन दुर्घटना का हुआ शिकार,हुई मौत
ड्यूटी के दौरान आरपीएफ कांस्टेबल ट्रेन दुर्घटना का हुआ शिकार,हुई मौत
हरदा/-ड्यूटी के दौरान आरपीएफ कॉन्स्टेबल लोकेश कुमार हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार प्लेटफॉर्म पर फिसलने के बाद वे ट्रेन नंबर 20103 की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद रेलवे परिसर में भी शोक का माहौल रहा।
    user_संदीप अग्रवाल Agrawal
    संदीप अग्रवाल Agrawal
    Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.