Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ. खालिद अनवर को बिहार विधान परिषद की अल्पसंख्यक कल्याण समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नई जिम्मेदारी मिलने के बाद डॉ. खालिद अनवर ने खुशी जाहिर करते हुए अपना आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का धन्यवाद किया है।
SUDHANSU KUMAR
बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ. खालिद अनवर को बिहार विधान परिषद की अल्पसंख्यक कल्याण समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नई जिम्मेदारी मिलने के बाद डॉ. खालिद अनवर ने खुशी जाहिर करते हुए अपना आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का धन्यवाद किया है।
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार में भरत तिवारी मामले में न्याय की उम्मीद लिए उनके पिता काशीनाथ तिवारी राज्य सरकार द्वारा गठित न्यायिक जांच आयोग के सामने पहुंचे। उन्होंने आयोग के अध्यक्ष एवं पटना उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति विनोद कुमार सिन्हा के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया और घटना से जुड़े तमाम तथ्यों को विस्तार से रखा। काशीनाथ तिवारी ने आयोग के सामने अपना पक्ष रखते हुए अपने परिवार की पीड़ा को साझा किया और इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। इस भावुक बयान के बाद, अब सभी की निगाहें जांच आयोग की आने वाली रिपोर्ट और उसके निष्कर्षों पर टिकी हुई हैं।1
- पूर्वी चंपारण के सुगौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया है। यह पखवाड़ा 31 जुलाई तक चलेगा।1
- मोतिहारी के DEO कैंपस में वकील अरविंद शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। अरविंद शर्मा अपनी शिक्षिका पत्नी को पिछले चार साल से पेमेंट नहीं मिलने के मामले को लेकर DEO ऑफिस में मुलाकात करने गए थे, जहां कैंपस में ही उनकी संदिग्ध मौत हो गई।1
- पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और दो मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। लाला सरैया नहर के समीप हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी अपनी मोटरसाइकिलें और शराब छोड़कर खेतों और आसपास के रास्तों के जरिए फरार होने में सफल रहे। जब्त की गई मोटरसाइकिलों का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 22 ए क्यू 9822 और बीआर 22 बीड़ी 2296 है। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि इस संबंध में मझौलिया थाना कांड संख्या 601/26 दर्ज किया गया है और बरामद सामग्री की सूची तैयार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस फिलहाल जब्त मोटरसाइकिलों के स्वामियों की पहचान करने में जुटी है और फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करी के विरुद्ध यह अभियान जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।2
- घोड़ासहन-महदेवा मुख्य मार्ग के प्रवेश द्वार पर बना डायवर्जन स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। हाल ही में हुई बारिश के कारण डायवर्जन पर बिछाई गई मिट्टी पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई है, जिससे राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। स्थिति इतनी खराब है कि दोपहिया वाहन चालक, साइकिल सवार और ई-रिक्शा पलटने की घटनाएं आए दिन हो रही हैं, जिससे लोगों का चोटिल होना आम हो गया है। इस व्यस्त मोड़ पर न तो कोई रिफ्लेक्टर लगाया गया है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड, जिससे रात के समय हादसे का खतरा और भी बढ़ जाता है। स्थानीय युवाओं और राहगीरों का कहना है कि यह स्थान दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा है, लेकिन संबंधित विभाग और ठेकेदार मूकदर्शक बने हुए हैं। निर्माण कार्य के नाम पर बनाए गए इस डायवर्जन को लेकर अब स्थानीय व्यवसायियों और यात्रियों ने जिला प्रशासन और निर्माण कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनकी मांग है कि डायवर्जन पर तुरंत ईंट के टुकड़े या रांगा डालकर इसे चलने योग्य बनाया जाए और दुर्घटनाओं से बचने के लिए उचित लाइटिंग व संकेतक लगाए जाएं। जनता ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन और सड़क जाम करने के लिए बाध्य होंगे।1
- पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि में नाली जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से जाम पड़ी इस नाली की अब तक कोई सफाई नहीं कराई गई है। जल निकासी की इस अव्यवस्था के कारण आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।1
- मोतिहारी के DEO साहब ने वकील अरविंद शर्मा की मौत के बाद अपनी सफाई पेश की है। दिवंगत वकील अपनी शिक्षिका पत्नी के रुके हुए पेमेंट के सिलसिले में पिछले चार सालों से लगातार DEO ऑफिस के चक्कर काट रहे थे।1
- ONLY फांसी वाला आइटम देखें। #viralreels #viral #instagram #facebookreels #vmjlivenews #CrimeNews1