Shuru
Apke Nagar Ki App…
Vijay Jatav Ji
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनपद बरेली के थाना सिरौली अंतर्गत ग्राम बरसेर में श्मशान घाट को जाने वाले सार्वजनिक रास्ते पर अवैध निर्माण शुरू किया गया था। ग्रामीणों के विरोध के बाद 5 मार्च 2026 को सिरौली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। गांव के समाजसेवी चंद्रशेखर लोधी ने इस संबंध में सिरौली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि जब उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर निर्माण रोकने का प्रयास किया, तो अवैध निर्माण कर रहे लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। चंद्रशेखर लोधी ने पुलिस से अवैध निर्माण को स्थायी रूप से रुकवाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी सिरौली विनोद सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले में शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Vijay Jatav Ji1
- "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज" आंवला। भमोरा थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को समय रहते 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार किरन सिंह पुत्र तिलक बहादुर सिंह का ई-रिक्शा से एक्सीडेंट हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भमोरा लाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल बरेली के लिए रेफर कर दिया। रेफर होने के तुरंत बाद 108 एम्बुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और घायल को सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी संजीव ने रास्ते में मरीज की लगातार निगरानी करते हुए आवश्यक चिकित्सा सहायता दी। वहीं पायलट जगवीर ने एम्बुलेंस को तेजी और सुरक्षित तरीके से जिला अस्पताल तक पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे में युवक के सिर में खुली चोट आई थी, जिसके कारण मामला क्रिटिकल था। एम्बुलेंस सेवा के ईआरसीपी डॉ.सौरभ की निगरानी में मरीज को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस सेवा की तत्परता और टीम के कार्य की सराहना की, जिससे घायल को समय पर उपचार मिल सका।2
- सुनीता गंगवार ने यादवपुर में स्कूल को ले जाने को लेकर दिया ज्ञापन1
- संभल के कप्तान आईपीएस कृष्ण बिश्नोई बरेली की एसपी दक्षिणी आईपीएस अंशिका वर्मा के साथ लेंगे सात फेरे राजस्थान के बाड़मेर में होगी 29 मार्च को शादी। शादी को लेकर तैयारियां हुई शुरू। गोरखपुर में 3 साल पहले हुई थी मुलाकात लव मैरिज शादी को लेकर आए चर्चाएं तेज।1
- एसडीआरएफ की टीम पांचवे दिन भी तलाश न सकी गंगा मंे डूबे फिरोजाबाद के विष्णु को, परिजन है बदहवास बदायूं। फागुन पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने मासूम पुत्र के साथ गंगा स्नान करने के दौरान डूबे फिरोजाबाद जनपद निवासी एक युवक का शव पांचवे दिन भी न मिल सका है। युवक के शव को तलाशने के लिए एसडीआरएफ की टीम लगातार गंगा के गहरे पानी में तलाश कर रही है। हादसे के बाद से ही मृतक के माता पिता और अन्य परिजन घाट पर टीम के साथ मौजूद है। गंगा में डूबे फिरोजाबाद जिले के दक्षिण थाना क्षेत्र के इलाका सुहागनगर निवासी विष्णु पुत्र सत्यनारायण दीक्षित की तलाश में पांचवे दिन एसडीआरएफ की टीम ने एक बार फिर से गंगा के पानी में खोज शुरू कर दी। टीम ने घटना स्थल के अलावा करीब दस किलोमीटर पानी के एरिया में उसके शव की तलाश की मगर सफलता हासिल न हो सकी। इस दौरान मृतक युवक के परिजन भी नाव में टीम के सदस्यों के साथ लगातार बने हुए है। परिजन विष्णु का शव न मिलते देख बदहवास से हो जाते है। कछला चौकी प्रभारी ने बताया कि टीम को सफलता जल्द मिलेगी और विष्णु का शव भी मिलेगा। यहां बताते चले कि होली की पूर्णिमा पर विष्णु अपने पुत्र कार्तिक के साथ गंगा स्नान करने कछला गंगा तट पर आया था और जब वह पुत्र सहित स्नान कर रहा था तभी उसका पुत्र डूबने लगा जिसे बचाने के प्रयास में वह भी डूब गया। इस दौरान घाट पर मचे शोर शराबे के बीच गोताखोरों ने उसके पुत्र कार्तिक को तो बचा लिया लेकिन विष्णु गहरे पानी में समा गया। विष्णु का शव पांचवे दिन भी एसडीआरएफ की टीम को न मिल सका है।1
- उझानी,(बदायूं)। ब्लाक कादरचौक के गांव गुलाबगंज गनियाई की गलियों में ग्राम प्रधान की लाहपरवाही और सफाई कर्मियों द्वारा साफ सफाई न किए जाने से गंदे पानी का जमाव हो रहा है जिससे आवागमन बाधित बना हुआ है। गंदे पानी के चलते गलियों में बने गड्ढें वाहन चालकों को मुसीबत बने हुए है और वह इसमें गिर कर चुटैल तक हो रहे है। इस मामले को लेकर कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष सत्यवीर यादव ने जिलाधिकारी से गांव के गलियारों की तत्कार मरम्मत कराने और गंदे पानी का जमाव रोकने के लिए सफाई कार्य सुचारू कराने की मांग की है। कांग्रेस नेता सत्यवीर यादव ने बताया कि गांव निवासी महावीर सिंह के घर के सामने तिराहें पर ग्राम प्रधान की लाहपरवाही के चलते सम्पर्क मार्ग से गांव के अंदर जाने वाला गलियारा उबड़-खाबड़ हो चुका है वही सफाई कर्मियों द्वारा नालियों आदि की साफ सफाई सही तरीके से न किए जाने के परिणाम स्वरूप गंदा पानी खराब हो चुके गलियारें में एकत्र हो रहा है जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। श्री यादव ने बताया कि पैदल राहगीर जैसे तैसे निकल जाते हैं लेकिन वाहन सवार अक्सर गंदे पानी में गिर कर चुटैल हो जाते है। उन्होंने बताया कि शनिवार को बाइक सवार वर्तन विक्रेता गंदे पानी में गिर मामूली चुटैल हो गया वही उसके नये वर्तन गंदे पानी मंे गिर कर खराब हो गए। कांग्रेस नेता ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए मार्ग निर्माण की गुहार लगाई है।1
- उझानी / असरासी : कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सेवा-भाव के पाठ से हुआ। बच्चों को विकास के साथ सामाजिक दायित्व, आत्मनिर्भरता और आपदा प्रबंधन जैसे आवश्यक जीवन कौशल का अभ्यास कराया गया। पहले ही दिन बच्चों में अद्भुत उत्साह देखने को मिला। प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त डा.जुगल किशोर ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग संस्कारों की प्रयोगशाला है, जहां से निकलकर विद्यार्थी जिम्मेदार नागरिक बनते हैं। शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि स्काउट विपरीत परिस्थितियों में मानवता की सेवा और राष्ट्रहित के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि आज का युग केवल शैक्षणिक सफलता का नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का भी है। युवाओं का श्रेष्ठ चिंतन, चरित्र और पवित्र आचरण संकट की घड़ी में राष्ट्र को समृद्धिशाली बनाएगा। शिविर में स्काउटिंग आंदोलन का इतिहास, प्रार्थना, झंडा गीत, प्रतिज्ञा, सैल्यूट, बायां हाथ मिलाना, प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, भूकंप, आगजनी, दुर्घटनाओं में बचाव और सीमित संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीने की कला, एकता और अनुशासन, नेतृत्व गुणों आदि की ट्रेनिंग दी गई। इस मौके पर शिक्षक हरीश यादव, अशोक कुमार शाक्य, मनोज कुमार बघेल, कृष्ण पाल शाक्य, जमीर अहमद, वसुंधरा देवी शर्मा, रूबी शर्मा, तराना शुजात, शैलेन्द्र सिंह, रत्नेश कुमार, परमवीर सिंह दीवला आदि मौजूद रहे।1