ई-रिक्शा दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर घायल, 108 टीम की मुस्तैदी आई काम "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज" आंवला। भमोरा थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को समय रहते 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार किरन सिंह पुत्र तिलक बहादुर सिंह का ई-रिक्शा से एक्सीडेंट हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भमोरा लाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल बरेली के लिए रेफर कर दिया। रेफर होने के तुरंत बाद 108 एम्बुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और घायल को सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी संजीव ने रास्ते में मरीज की लगातार निगरानी करते हुए आवश्यक चिकित्सा सहायता दी। वहीं पायलट जगवीर ने एम्बुलेंस को तेजी और सुरक्षित तरीके से जिला अस्पताल तक पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे में युवक के सिर में खुली चोट आई थी, जिसके कारण मामला क्रिटिकल था। एम्बुलेंस सेवा के ईआरसीपी डॉ.सौरभ की निगरानी में मरीज को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस सेवा की तत्परता और टीम के कार्य की सराहना की, जिससे घायल को समय पर उपचार मिल सका।
ई-रिक्शा दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर घायल, 108 टीम की मुस्तैदी आई काम "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज" आंवला। भमोरा थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को समय रहते 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार किरन सिंह पुत्र तिलक बहादुर सिंह का ई-रिक्शा से एक्सीडेंट हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भमोरा लाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल बरेली के लिए रेफर कर दिया। रेफर होने के तुरंत बाद
108 एम्बुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और घायल को सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी संजीव ने रास्ते में मरीज की लगातार निगरानी करते हुए आवश्यक चिकित्सा सहायता दी। वहीं पायलट जगवीर ने एम्बुलेंस को तेजी और सुरक्षित तरीके से जिला अस्पताल तक पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे में युवक के सिर में खुली चोट आई थी, जिसके कारण मामला क्रिटिकल था। एम्बुलेंस सेवा के ईआरसीपी डॉ.सौरभ की निगरानी में मरीज को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस सेवा की तत्परता और टीम के कार्य की सराहना की, जिससे घायल को समय पर उपचार मिल सका।
- उझानी / थाना कादरचौक के गांव किशन नगर में आपसी मारपीट में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये घायलों को उझानी अस्पताल लाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया वादी पक्षों ने प्रतिवादी पक्ष पर उसकी गेंहू की फसल को जलाने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर दी है।1
- यू.पी मध्यमिक शिक्षा की मंत्री का बड़ा बयान अगर प्राइवेट स्कूल किताबें और फीस को लेकर मनमानी करते नजर आ रहे, तो इनको जेल भिजवाने का काम करेंगी 'गुलाब देवी'1
- शिक्षकों के लिए अब तक की सबसे बड़ी खबर अनुदेशकों को ₹17,000 तथा शिक्षामित्रों को ₹18,000 का मानदेय इसी महीने से हम लागू करने जा रहे हैं...1
- बिसौली में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत, घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर लोग बदायूं। बिसौली नगर में गैस सिलेंडरों की किल्लत के चलते उपभोक्ताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आलम यह है की बुकिंग सिस्टम के सुचारू रूप से काम न करने के कारण सिलेंडरों की कालाबाजारी चरम पर पहुंच गई है। जिसका जीता जागता उदाहरण होटलों और ठेलों के साथ घरेलू गैस सिलेंडरों से चलती गाडियां। हालात यह है कि बदायूं रोड स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर रोजाना सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ जुट रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें होम डिलीवरी नहीं मिल पा रही है जिससे आम उपभोक्ता परेशान है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ज़िला अध्यक्ष रामा शंकर शंखधार के नेतृव में यूनियन ने एक ज्ञापन एसडीएम राशि कृष्णा को सौंपा, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि इंडेन गैस एजेंसी पर कड़ी धूप में घंटों इंतजार के बाबजूद उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे है, खाली हाथ लौटने को विवश हैं। बुकिंग करने के एक सप्ताह बाद भी लोगों को होम डिलीवरी नहीं मिल पा रही है, जिससे आम उपभोक्ता परेशान है। वहीं ई-केबाईसी के नाम पर उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बुकिंग के बावजूद वितरक समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं करा रहे हैं, जो सीधे तौर पर उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है। प्रशासन से अनुरोध है कि गैस की इस किल्लत को तुरंत दूर कर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।1
- जश्ने यौम ए रज़ा, इस्लामिक सवाल व जवाब इनामी मुक़ाबला है। तारीख़ और समय*: 03 अप्रैल 2026, बरोज़ जुमा, बाद नमाज़ ए इशा। रहे हैं बरेली अपडेट न्यूज़ चैनल . स्थान: मिनी बायपास, नूरी मस्जिद, मठ कमल, नैनपुर, बरेली शरीफ़। . सरपरस्ती: मुफ़्ती मुहम्मद शेख सद्दाम हुसैन उड़ीसवी साहब किछला, रज़वी दारुल इफ्ता दरगाह ए आला हज़रत बरेली शरीफ़। . ख़ुसूसी ख़िताब: हज़रत मौलाना तालिब रज़ा साहब लखौरा, बरेली शरीफ़ और हज़रत मौलाना अब्दुल क़ादिर रज़वी साहब रज़वी, दारुल दरगाह ए आला हज़रत, बरेली शरीफ़। . नात ख्वां: जनाब शुएब रज़ा मठ बरेली शरीफ़, हाफिज़ व कारी शाकिर रज़ा मठ बरेली शरीफ़, हाफिज़ काशिफ रज़ा मठ बरेली शरीफ़, हाफिज़ समीर रज़ा मठ बरेली शरीफ़, हाफिज़ जीसान रज़ा / कारी इब्राहीम रज़ा साहब मठ बरेली शरीफ़, आजम रज़ा बरेलवी मठ। निगरानी हाफिज़ ओ कारी मुहद्दरहमान साहब, इमाम नूरी मस्जिद, मठ कमल, नैनपुर। विशेष जानकारी: जलसे में शरीक होने वाले हज़रात में से तीन खुशनसीब हज़रात के लिए अजमेर शरीफ़ के तीन टिकट कुर्तान्दाज़ी के ज़रिए दिए Azam raza Azhari ko award se nawaza gaya hai Paigam e tajushshariya welfare trust ki janib se फाउंडर: इमरन रज़ा अज़हरी अध्यक्ष: रिज़वान रज़वी कॉण्टैक्ट: 8630955279 7071507541 उलमा ए किराम: - मुफ्ती सद्दाम हुसैन ओडिसवी साहब - हज़रत मौलाना अब्दुल कादिर रज़वी साहब (रज़वी दारुल इफ्ता, दरगाह आला हज़रत) - हज़रत मौलाना तालिब रज़ा साहब (लखोरा, बरेली शरीफ) मेंबर्स: - नईम रज़ा - मुहम्मद आज़म रज़ा बरेलवी - ज़ीशान रज़ा - फ़राज़ रज़ा - गुलफाम रज़ा - ज़मीर रज़ा - आज़म रज़ा साहब - सय्यद अमन अली प्रोग्राम मे बहुत सारे इनाम बाटे गए। व एक अवार्ड आज़म रज़ा बरेलवी को दिया गया बरेली से पत्रकार इरशाद रज़ा की खास रिपोर्ट1
- Post by रवि मौर्या राज वंश1
- वाहनों की चेकिंग के दौरान अवैध रूप से लकड़ी भरी डीसीएम मंडी सचिव ने पकड़ी, जुर्माना बदायूं। बिसौली में मंडी शुल्क की चोरी कर सुल्तानपुर से अमरोहा जा रही लकड़ी भरी डीसीएम को मंडी समिति के सचल दल ने पकड़ लिया। जुर्माना राशि 14 हजार रुपए वसूलकर डीसीएम को छोड़ा गया। एसडीएम/मंडी सभापति के निर्देशानुसार मंडी सचिव रंजीत कुमार मौर्य के नेतृव में सचल दल ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अवैध लकड़ी को लेकर जा रही एक डीसीएम को पकड़ा, लकड़ी अवैध तरीके से सुल्तानपुर से अमरोहा जा रही थी। टीम ने डीसीएम चालक से मंडी शुल्क से संबंधी कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सके। गुरुवार को व्यापारी चौदह हजार रूपए समन शुल्क अदा करके गाड़ी छुड़ा ले गया। सचिव रंजीत कुमार मौर्य ने बताया कि प्रवर्तन का कार्य आगे भी जारी रहेगा। बिसौली और इस्लामनगर के मंडी सचिव रंजीत कुमार मौर्य ने एक वार्ता में बताया कि बिसौली मंडी को पिछले वित्तीय वर्ष में 5.42 लाख रूपए का शमन शुल्क लक्ष्य दिया गया था, जिसके विपरीत सचल दल टीम द्वारा 9.26 लाख रूपए का शमन शुल्क बसूला गया है। वही इस्लामनगर मंडी में पिछले वित्तीय वर्ष में चार लाख रूपए का शमन शुल्क लक्ष्य दिया गया था, वहां भी मंडी के सचल दल द्वारा लक्ष्य के विपरीत 5.79 लाख रूपए का शमन शुल्क जमा कराया गया। इस दौरान मंडी निरीक्षक दिलीप कुमार आदि उपस्थित रहे।1
- बरेली आंवला क्षेत्र के बल्लिया कस्बा में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा एवं भंडारे का आयोजन किया गया। दुर्गा चौक मंदिर से प्रारंभ हुई इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया जिससे पूरे कस्बे में भक्तिमय माहौल बना रहा शोभायात्रा का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ किया गया इसके बाद शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए पूरे क्षेत्र में भ्रमण करती हुई पुनः दुर्गा चौक मंदिर पर आकर संपन्न हुई यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनुपम शंखधर, जिला उपाध्यक्ष अवधेश मौर्य राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष निर्मल हिंदू सोमवीर दिवाकर नगर अध्यक्ष बल्लिंया मनोज वर्मा राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर अध्यक्ष अनमोल वर्मा तथा मीडिया प्रभारी बल्लिंया ऋषभ श्रीवास्तव की विशेष उपस्थिति रही आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता भाईचारे और आस्था को सुदृढ़ करते हैं। शोभायात्रा में युवाओं और बच्चों का उत्साह देखने लायक रहा, वहीं पूरे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाएं भी सुचारू रूप से संचालित की गईं कार्यक्रम के समापन पर दुर्गा चौक मंदिर में विधिवत आरती की गई तथा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद स्वरूप भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया1
- नमस्कार, आप देख रहे हैं Hindustan Khabar और मैं हूँ शाहबुद्दीन। बरेली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां थाना बारादरी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रेलवे ग्राउंड के पास से एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से करीब 389 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रमोद (उम्र 26 वर्ष) निवासी राधे नगर निसोई, थाना बिशारतगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है, जिसका इस्तेमाल तस्करी में किया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, रात्रि चेकिंग के दौरान शहदाना चौराहे पर गश्त करते समय मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर जाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर जब पुलिस रेलवे ग्राउंड पहुंची, तो संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। कानूनी कार्रवाई: इस मामले में थाना बारादरी में मुकदमा संख्या 395/2026 के तहत धारा 8/18/29 NDPS एक्ट में केस दर्ज किया गया है। इस गिरोह का एक अन्य सदस्य आकाश फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आगे पूछताछ में और बड़े खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल के लिए इतना ही, ऐसे ही अपडेट के लिए जुड़े रहिए Hindustan Khabar के साथ। मैं शाहबुद्दीन, कैमरा टीम के साथ… धन्यवाद।1