Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीवान के कुख्यात अयूब खान को STF ने किया गिरफ्तार,Bihar Police को मिली बड़ी कामयाबी
Talk On Chair
सीवान के कुख्यात अयूब खान को STF ने किया गिरफ्तार,Bihar Police को मिली बड़ी कामयाबी
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Talk On Chair1
- हेडलाइन: चकिया (पूर्वी चंपारण): पवित्र रमजान माह के अवसर पर चकिया में जदयू पार्टी के सहयोग से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजन पटेल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिलकर इफ्तार कार्यक्रम को सफल बनाया। इफ्तार पार्टी में रोजेदारों के लिए खजूर, फल और अन्य पारंपरिक व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर आपसी भाईचारा और सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान जदयू के प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि रमजान का महीना त्याग, संयम और भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सद्भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी से मिल-जुलकर समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में जदयू के कई स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ इफ्तार कर एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।1
- हरीश को सुप्रीम कोर्ट ने दि इच्छामृत्यु की अनुमति।। भारत में सबसे पहली घटना।1
- --मुख्यमंत्री ने सीधे किसी दल का नाम नहीं लिया, लेकिन अपने भाषण में “पहले क्या था” जैसे संकेत देकर विपक्षी शासनकाल की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर बिहार के विकास के लिए काम कर रही हैं। (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) बेगूसराय 15 मार्च 2026- बेगूसराय:-समृद्धि यात्रा के दौरान शनिवार को बेगूसराय और शेखपुरा पहुंचे मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मंच से राजनीतिक संदेश दिया। इस समृद्धि यात्रा कार्यक्रम में उन्होंने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को मंच पर साथ खड़ा कर एनडीए की एकजुटता का प्रदर्शन किया। बेगूसराय के बरौनी प्रखंड स्थित बियाडा परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि “इधर-उधर के चक्कर में मत पड़िएगा” और राज्य के विकास कार्यों पर ध्यान देने की अपील की।मुख्यमंत्री ने सीधे किसी दल का नाम नहीं लिया, लेकिन अपने भाषण में “पहले क्या था” जैसे संकेत देकर विपक्षी शासनकाल की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर बिहार के विकास के लिए काम कर रही हैं।बेगूसराय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में हुए विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या राज्य में विकास हो रहा है।मुख्यमंत्री के सवाल पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर समर्थन जताया। इसके बाद उन्होंने मंच पर मौजूद सभी नेताओं को एक साथ खड़े होने के लिए कहा।इस दौरान मंच पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ- साथ मंत्री विजय कुमार चौधरी, संजय कुमार और सुरेंद्र मेहता सहित कई नेता मौजूद थे। सभी नेताओं ने एक साथ खड़े होकर लोगों का अभिवादन किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास के लिए सभी लोग मिलकर काम कर रहे हैं और केंद्र सरकार से भी राज्य को लगातार सहयोग मिल रहा है।अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार के सहयोग का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महत्वपूर्ण योगदान है।उन्होंने कहा कि बिहार को केंद्र से लगातार आर्थिक और विकासात्मक सहयोग मिल रहा है, जिसके कारण राज्य में कई बड़े प्रोजेक्ट पूरे हो पाए हैं।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य और केंद्र की साझेदारी से विकास की गति तेज हुई है।अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों को एक राजनीतिक संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि जनता को भ्रम या अफवाहों के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए।हाल के दिनों में इंटरनेट मीडिया पर उनके राज्यसभा नामांकन को लेकर कई तरह की चर्चाएं और अटकलें चल रही थीं। इस संदर्भ में भी उन्होंने लोगों से कहा कि वे “फालतू और गड़बड़ बातों” पर ध्यान न दें।मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका ध्यान केवल बिहार के विकास पर है और वे राज्य के हित में लगातार काम करते रहेंगे।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार का विकास मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में ही आगे बढ़ा है।उन्होंने बताया कि लगभग 20 साल पहले बेगूसराय से पटना जाने में लोगों को करीब पांच घंटे लगते थे, लेकिन अब बेहतर सड़कों के कारण यह दूरी एक से डेढ़ घंटे में तय हो जाती है।उनके अनुसार यह बदलाव राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास का परिणाम है।सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में बेगूसराय के विकास से जुड़ी योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जल्द ही एरोड्रम के निर्माण की योजना है।उनके मुताबिक इससे स्थानीय स्तर पर उद्योग और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही क्षेत्रीय विकास की गति भी तेज होगी।उन्होंने यह भी बताया कि बेगूसराय में लंबे समय से बंद पड़े खाद कारखाने को फिर से चालू कराया गया है और नए उद्योग लगाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी राज्य की राजनीतिक स्थिति और विकास कार्यों पर बात की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 के बाद बिहार में सुशासन स्थापित करने की जिम्मेदारी मिली थी।उनके अनुसार राज्य में पहले अपराध और भ्रष्टाचार का माहौल था, लेकिन अब कानून का राज स्थापित हो चुका है।उन्होंने कहा कि जनता ने बार-बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनादेश दिया है और आगे भी विकास के मुद्दे पर समर्थन मिलता रहेगा।राज्य सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कार्यक्रम में बताया कि मुख्यमंत्री लंबे समय से बिहार के विभिन्न जिलों में यात्रा कर विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि “न्याय के साथ विकास” की अवधारणा से शुरू हुआ यह अभियान अब “समृद्धि यात्रा” के रूप में आगे बढ़ रहा है।इस यात्रा का उद्देश्य राज्य के विकास कार्यों को तेज करना और जनता से सीधे संवाद स्थापित करना है।2
- भारत में मौसम तेजी से बदल रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अब बसंत का मौसम लगभग गायब होता जा रहा है और गर्मी जल्दी शुरू हो रही है। मार्च में ही कई शहरों में तापमान असामान्य रूप से बढ़ गया है। इसका असर खेती, पानी और लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इस वीडियो में हम समझेंगे कि भारत का मौसम क्यों बदल रहा है और इसके पीछे क्या कारण हैं। #ClimateChange #IndiaWeather #Heatwave #WeatherChange #GlobalWarming #Environment #IndiaNews #BreakingNews #BiharNews #निष्पक्ष_ख़बरें_अब_तक_बिहार #Ankesh_Thakur1
- सुगौली क्षेत्र से होकर गुजरने वाली बेतिया-मोतिहारी राष्ट्रीय उच्च पथ में श्रीपुर चौक पर तेज रफ्तार डंपर का हुआ कहर, दुकान में ठोकर मार डंपर पलटी। चालक की गई जान। सूचना पर पहुंची पुलिस। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।1
- 9054901779 Milne ka pata ramgarhwa1
- Post by Talk On Chair1