Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुगौली क्षेत्र से होकर गुजरने वाली बेतिया-मोतिहारी राष्ट्रीय उच्च पथ में श्रीपुर चौक पर तेज रफ्तार डंपर का हुआ कहर, दुकान में ठोकर मार डंपर पलटी। चालक की गई जान। सूचना पर पहुंची पुलिस। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।
Shambhu sharan
सुगौली क्षेत्र से होकर गुजरने वाली बेतिया-मोतिहारी राष्ट्रीय उच्च पथ में श्रीपुर चौक पर तेज रफ्तार डंपर का हुआ कहर, दुकान में ठोकर मार डंपर पलटी। चालक की गई जान। सूचना पर पहुंची पुलिस। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।
More news from बिहार and nearby areas
- सुगौली क्षेत्र से होकर गुजरने वाली बेतिया-मोतिहारी राष्ट्रीय उच्च पथ में श्रीपुर चौक पर तेज रफ्तार डंपर का हुआ कहर, दुकान में ठोकर मार डंपर पलटी। चालक की गई जान। सूचना पर पहुंची पुलिस। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।1
- मझौलिया। प्रखंड क्षेत्र के सरिसवा पंचायत अंतर्गत पिपरा दुबे गांव में सोमवार को सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना से गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों में एक पक्ष के जलाल अहमद और निजामुद्दीन अंसारी शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से दीपक कुमार, ब्रिजेश कुमार, बुचुन देवी तथा जयनारायण पटेरा घायल बताए जा रहे हैं। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए मझौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों ने घायलों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सभी को जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था, जो सोमवार को अचानक हिंसक झड़प में बदल गया।घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है तथा आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।4
- 9054901779 Milne ka pata ramgarhwa1
- नौतन। पश्चिम चंपारण जिले के नौतन प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत स्थित एपीएचसी में परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पिरामल फाउंडेशन के सुप्रभात सिंह ने किया। इस मौके पर एपीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार, एएनएम तथा पंचायत की सभी आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को परिवार नियोजन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि छोटा और स्वस्थ परिवार न केवल मां और बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि इससे परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति भी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन अपनाने से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। इस अवसर पर योग्य दंपत्तियों (एलिजिबल कपल) को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों जैसे अस्थायी और स्थायी उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही संबंधित दवाओं व आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों से परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने की अपील की। इस पहल से पंचायत में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ी और ग्रामीणों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।1
- कारगिल में शहीद अग्निवीर मनीष कुमार का पार्थिव शरीर पहुंचा नवलपुर, तिरंगा लेकर लाखो लोगों ने दी श्रद्धांजलि योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के नवलपुर गांव निवासी अग्निवीर मनीष कुमार के शहीद होने के बाद सोमवार की सुबह करीब 10 बजे उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। जैसे ही सेना के जवानों और प्रशासनिक निगरानी में शव गांव पहुंचा, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि मनीष कुमार भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में तैनात थे और उनकी ड्यूटी कारगिल में थी। बीते 13 मार्च को ड्यूटी के दौरान पहाड़ का मलबा गिरने से वे उसके नीचे दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों सहित पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। सोमवार को बेतिया से प्रशासनिक निगरानी में उनका पार्थिव शरीर योगापट्टी होते हुए नवलपुर गांव लाया गया। गांव पहुंचते ही लाखों की संख्या लोग पहुंच गए हाथों में तिरंगा लेकर “अमर शहीद मनीष कुमार अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद मनीष कुमार के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की जा रही है।1
- बेतिया नगर निगम पार्षद सह पार्षद संघ अध्यक्ष शैलेश कुशवाहा ने बेतिया नगर निगम में हो रहे फर्जीवाड़ा को किया उजागर1
- Post by Talk On Chair1
- सुगौली के श्रीपुर में अनियंत्रित डंपर दुकान में घुस कर पलटी। चालक की मौके पर हुई मौत। सूचना पर पहुंची पुलिस।1