झखरा पंचायत में परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित नौतन। पश्चिम चंपारण जिले के नौतन प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत स्थित एपीएचसी में परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पिरामल फाउंडेशन के सुप्रभात सिंह ने किया। इस मौके पर एपीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार, एएनएम तथा पंचायत की सभी आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को परिवार नियोजन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि छोटा और स्वस्थ परिवार न केवल मां और बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि इससे परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति भी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन अपनाने से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। इस अवसर पर योग्य दंपत्तियों (एलिजिबल कपल) को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों जैसे अस्थायी और स्थायी उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही संबंधित दवाओं व आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों से परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने की अपील की। इस पहल से पंचायत में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ी और ग्रामीणों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
झखरा पंचायत में परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित नौतन। पश्चिम चंपारण जिले के नौतन प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत स्थित एपीएचसी में परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पिरामल फाउंडेशन के सुप्रभात सिंह ने किया। इस मौके पर एपीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार, एएनएम तथा पंचायत की सभी आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को परिवार नियोजन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि छोटा और स्वस्थ परिवार न केवल मां और बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि इससे परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति भी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन अपनाने से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। इस अवसर पर योग्य दंपत्तियों (एलिजिबल कपल) को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों जैसे अस्थायी और स्थायी उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही संबंधित दवाओं व आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों से परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने की अपील की। इस पहल से पंचायत में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ी और ग्रामीणों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
- नौतन। पश्चिम चंपारण जिले के नौतन प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत स्थित एपीएचसी में परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पिरामल फाउंडेशन के सुप्रभात सिंह ने किया। इस मौके पर एपीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार, एएनएम तथा पंचायत की सभी आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को परिवार नियोजन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि छोटा और स्वस्थ परिवार न केवल मां और बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि इससे परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति भी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन अपनाने से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। इस अवसर पर योग्य दंपत्तियों (एलिजिबल कपल) को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों जैसे अस्थायी और स्थायी उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही संबंधित दवाओं व आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों से परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने की अपील की। इस पहल से पंचायत में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ी और ग्रामीणों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।1
- पुजहा पिपा पुल के समीप से श्रीनगर पुजहा थाना के पुलिस ने 30 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार श्रीनगर थाना के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 30 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। सोमवार के दोपहर करीब तीन बजे थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग गंडक दियारा के रास्ते शराब लेकर पूजहा पीपा पुल के पास आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन कर पूजाहा पीपा पुल के समीप घेराबंदी कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 30 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बैरिया थाना क्षेत्र के बलुआ रामपुरवा निवासी अनिरुद्ध मुखिया और मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।1
- बेतिया नगर निगम पार्षद सह पार्षद संघ अध्यक्ष शैलेश कुशवाहा ने बेतिया नगर निगम में हो रहे फर्जीवाड़ा को किया उजागर1
- मझौलिया। प्रखंड क्षेत्र के सरिसवा पंचायत अंतर्गत पिपरा दुबे गांव में सोमवार को सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना से गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों में एक पक्ष के जलाल अहमद और निजामुद्दीन अंसारी शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से दीपक कुमार, ब्रिजेश कुमार, बुचुन देवी तथा जयनारायण पटेरा घायल बताए जा रहे हैं। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए मझौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों ने घायलों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सभी को जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था, जो सोमवार को अचानक हिंसक झड़प में बदल गया।घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है तथा आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।4
- जनताओं की मजबूरी का फायदा उठाते हुये उन्हें गोदाम deleveri देकर भी होम deleveri की रसीद देकर कर रहे है लाखो की कमाई इसमे गैस अधिकारियो की मिली भगत भी है शामिल1
- लौरिया (पश्चिम चंपारण)। पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। नन्दनगढ़ पडरौल गांव में पट्टीदारों के बीच चल रहे पुराने भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने दो सगे भाइयों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया, जहां दोनों का इलाज जारी है। घायलों की पहचान वीरेंद्र यादव के पुत्र आलोक कुमार और गोलू कुमार के रूप में हुई है। घटना रविवार (15 मार्च) की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों का अपने पट्टीदारों के साथ कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार की शाम जब दोनों भाई दूसरी जमीन पर घर बनाने की तैयारी कर रहे थे, उसी दौरान आरोपियों ने अचानक हमला बोल दिया। आरोप है कि पट्टीदारों ने धारदार हथियार से हमला कर आलोक कुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आलोक कुमार ने सोमवार (16 मार्च) दोपहर करीब 2 बजे बताया कि जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जैसे ही वे लोग दूसरी जमीन पर घर बनाने की तैयारी करने लगे, तभी पट्टीदारों ने हमला कर दिया। बड़े भाई पर हमला होते देख जब छोटे भाई गोलू कुमार उन्हें बचाने पहुंचे, तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे वे भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल दोनों घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही लौरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, लेकिन इस तरह की हिंसक घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।1
- Post by RAJHANSH VERMA1
- कुंजलही में कड़ी चौकसी के बीच कुंजलही विद्यालय में 11वीं की वार्षिक परीक्षा शुरू, कदाचार मुक्त परीक्षा पर जोर नौतन प्रखंड क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक उच्च विद्यालय कुंजलही में सोमवार से के दिन करीब 10:00 बझे से 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा कड़ी चौकसी के बीच शुरू हुई। परीक्षा का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. संतोष कुमार की देखरेख में कराया जा रहा है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले प्रधानाध्यापक डॉ. संतोष कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कदाचार मुक्त होकर परीक्षा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी विद्यार्थी ईमानदारी और अनुशासन के साथ परीक्षा दें, क्योंकि परीक्षा का उद्देश्य उनकी वास्तविक ज्ञान और क्षमता का आकलन करना है। परीक्षा के दौरान शिक्षक भानु कुमार गौतम, जयप्रकाश कुमार, आलोक कुमार जायसवाल, सदाब अहमद, अभिषेक कुमार द्विवेदी और राजीव राज सहित अन्य शिक्षक कक्षों में निगरानी कर रहे हैं। विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 📚✍️1