Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेतिया नगर निगम पार्षद सह पार्षद संघ अध्यक्ष शैलेश कुशवाहा ने बेतिया नगर निगम में हो रहे फर्जीवाड़ा को किया उजागर बेतिया नगर निगम पार्षद सह पार्षद संघ अध्यक्ष शैलेश कुशवाहा ने बेतिया नगर निगम में हो रहे फर्जीवाड़ा को किया उजागर
A9Bharat News
बेतिया नगर निगम पार्षद सह पार्षद संघ अध्यक्ष शैलेश कुशवाहा ने बेतिया नगर निगम में हो रहे फर्जीवाड़ा को किया उजागर बेतिया नगर निगम पार्षद सह पार्षद संघ अध्यक्ष शैलेश कुशवाहा ने बेतिया नगर निगम में हो रहे फर्जीवाड़ा को किया उजागर
More news from बिहार and nearby areas
- कारगिल में शहीद अग्निवीर मनीष कुमार का पार्थिव शरीर पहुंचा नवलपुर, तिरंगा लेकर लाखो लोगों ने दी श्रद्धांजलि योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के नवलपुर गांव निवासी अग्निवीर मनीष कुमार के शहीद होने के बाद सोमवार की सुबह करीब 10 बजे उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। जैसे ही सेना के जवानों और प्रशासनिक निगरानी में शव गांव पहुंचा, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि मनीष कुमार भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में तैनात थे और उनकी ड्यूटी कारगिल में थी। बीते 13 मार्च को ड्यूटी के दौरान पहाड़ का मलबा गिरने से वे उसके नीचे दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों सहित पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। सोमवार को बेतिया से प्रशासनिक निगरानी में उनका पार्थिव शरीर योगापट्टी होते हुए नवलपुर गांव लाया गया। गांव पहुंचते ही लाखों की संख्या लोग पहुंच गए हाथों में तिरंगा लेकर “अमर शहीद मनीष कुमार अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद मनीष कुमार के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की जा रही है।1
- बेतिया नगर निगम पार्षद सह पार्षद संघ अध्यक्ष शैलेश कुशवाहा ने बेतिया नगर निगम में हो रहे फर्जीवाड़ा को किया उजागर1
- मझौलिया। प्रखंड क्षेत्र के सरिसवा पंचायत अंतर्गत पिपरा दुबे गांव में सोमवार को सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना से गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों में एक पक्ष के जलाल अहमद और निजामुद्दीन अंसारी शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से दीपक कुमार, ब्रिजेश कुमार, बुचुन देवी तथा जयनारायण पटेरा घायल बताए जा रहे हैं। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए मझौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों ने घायलों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सभी को जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था, जो सोमवार को अचानक हिंसक झड़प में बदल गया।घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है तथा आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।4
- जनताओं की मजबूरी का फायदा उठाते हुये उन्हें गोदाम deleveri देकर भी होम deleveri की रसीद देकर कर रहे है लाखो की कमाई इसमे गैस अधिकारियो की मिली भगत भी है शामिल1
- नौतन। पश्चिम चंपारण जिले के नौतन प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत स्थित एपीएचसी में परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पिरामल फाउंडेशन के सुप्रभात सिंह ने किया। इस मौके पर एपीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार, एएनएम तथा पंचायत की सभी आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को परिवार नियोजन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि छोटा और स्वस्थ परिवार न केवल मां और बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि इससे परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति भी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन अपनाने से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। इस अवसर पर योग्य दंपत्तियों (एलिजिबल कपल) को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों जैसे अस्थायी और स्थायी उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही संबंधित दवाओं व आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों से परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने की अपील की। इस पहल से पंचायत में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ी और ग्रामीणों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।1
- पश्चिम चम्पारण के बेतिया में सोमवार, 16 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे बिहार स्टेट ऑटो चालक संघ, बेतिया इकाई के बैनर तले सैकड़ों ऑटो व ई-रिक्शा चालकों ने टांगा यूनियन राजकचहरी से जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। राज प्रबंधक की अनुपस्थिति में चालकों ने राज प्रशासन व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सीटू के बिहार राज्य सचिव शंकर कुमार राव ने कहा कि व्यवहार प्रक्रिया संहिता की धारा 80 और बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 की धारा 409 के तहत राज प्रबंधक द्वारा किया गया ठेका विधि सम्मत नहीं है। खेसरा संख्या 5620, 5622, 5627, 5640, 5043 व 5044 नगरपालिका क्षेत्र में होने के कारण इसे रद्द करने की मांग की गई। साथ ही पर्यावरण हित में ई-रिक्शा को कौड़ी शुल्क से मुक्त करने की भी मांग उठाई गई। मौके पर समी आलम, हनीफ अंसारी, नितेश कुमार, अजय कुमार पटेल, सूरज कुमार सहित कई चालक मौजूद रहे।1
- सुगौली क्षेत्र से होकर गुजरने वाली बेतिया-मोतिहारी राष्ट्रीय उच्च पथ में श्रीपुर चौक पर तेज रफ्तार डंपर का हुआ कहर, दुकान में ठोकर मार डंपर पलटी। चालक की गई जान। सूचना पर पहुंची पुलिस। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।1
- कारगिल में शहीद हुए अग्निवीर मनीष कुमार का अंतिम संस्कार, गांव में गूंजे भारत माता के जयकारे योगापट्टी (पश्चिम चंपारण): कारगिल में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए अग्निवीर मनीष कुमार (24) का पार्थिव शरीर सोमवार को उनके पैतृक गांव नवलपुर पहुंचा। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही “भारत माता की जय” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। शहीद की एक झलक पाने के लिए लोग घरों की छतों पर चढ़ गए। नवलपुर हाई स्कूल परिसर में सेना के जवानों ने उन्हें पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। इसके बाद नवलपुर थाना क्षेत्र के रामघाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ सोमवार के दोपहर करीब 12:00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां वे पंचतत्व में विलीन हो गए। शहीद बेटे के पार्थिव शरीर को देखकर पिता मोहन प्रसाद समेत पूरे गांव की आंखें नम हो गईं। पिता ने कहा, “अब मुझे कौन देखेगा, घर कैसे चलेगा।” उन्होंने सेमरी के चांदनी चौक पर मनीष कुमार के नाम से शहीद पार्क बनाने, 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। परिजनों ने बताया कि 13 मार्च को कारगिल में ड्यूटी के दौरान अचानक पहाड़ का हिस्सा टूटकर गिर गया, जिसमें मनीष और तीन अन्य जवान दब गए। मनीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन साथी घायल हैं। मनीष अक्टूबर 2023 में अग्निवीर के रूप में सेना में भर्ती हुए थे। उनकी शहादत से पूरे इलाके में शोक और गर्व का माहौल है।1