logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कारगिल में शहीद अग्निवीर मनीष कुमार का पार्थिव शरीर पहुंचा नवलपुर, तिरंगा लेकर लाखो लोगों ने दी श्रद्धांजलि योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के नवलपुर गांव निवासी अग्निवीर मनीष कुमार के शहीद होने के बाद सोमवार की सुबह करीब 10 बजे उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। जैसे ही सेना के जवानों और प्रशासनिक निगरानी में शव गांव पहुंचा, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि मनीष कुमार भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में तैनात थे और उनकी ड्यूटी कारगिल में थी। बीते 13 मार्च को ड्यूटी के दौरान पहाड़ का मलबा गिरने से वे उसके नीचे दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों सहित पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। सोमवार को बेतिया से प्रशासनिक निगरानी में उनका पार्थिव शरीर योगापट्टी होते हुए नवलपुर गांव लाया गया। गांव पहुंचते ही लाखों की संख्या लोग पहुंच गए हाथों में तिरंगा लेकर “अमर शहीद मनीष कुमार अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद मनीष कुमार के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की जा रही है।

2 hrs ago
user_Makhan Kumar
Makhan Kumar
पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
2 hrs ago

कारगिल में शहीद अग्निवीर मनीष कुमार का पार्थिव शरीर पहुंचा नवलपुर, तिरंगा लेकर लाखो लोगों ने दी श्रद्धांजलि योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के नवलपुर गांव निवासी अग्निवीर मनीष कुमार के शहीद होने के बाद सोमवार की सुबह करीब 10 बजे उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। जैसे ही सेना के जवानों और प्रशासनिक निगरानी में शव गांव पहुंचा, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि मनीष कुमार भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में तैनात थे और उनकी ड्यूटी कारगिल में थी। बीते 13 मार्च को ड्यूटी के दौरान पहाड़ का मलबा गिरने से वे उसके नीचे दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों सहित पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। सोमवार को बेतिया से प्रशासनिक निगरानी में उनका पार्थिव शरीर योगापट्टी होते हुए नवलपुर गांव लाया गया। गांव पहुंचते ही लाखों की संख्या लोग पहुंच गए हाथों में तिरंगा लेकर “अमर शहीद मनीष कुमार अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद मनीष कुमार के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की जा रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • पुजहा पिपा पुल के समीप से श्रीनगर पुजहा थाना के पुलिस ने 30 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार श्रीनगर थाना के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 30 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। सोमवार के दोपहर करीब तीन बजे थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग गंडक दियारा के रास्ते शराब लेकर पूजहा पीपा पुल के पास आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन कर पूजाहा पीपा पुल के समीप घेराबंदी कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 30 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बैरिया थाना क्षेत्र के बलुआ रामपुरवा निवासी अनिरुद्ध मुखिया और मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
    1
    पुजहा पिपा पुल के समीप से श्रीनगर पुजहा थाना के पुलिस ने 30 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
श्रीनगर थाना के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 30 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। सोमवार के दोपहर करीब तीन बजे थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग गंडक दियारा के रास्ते शराब लेकर पूजहा पीपा पुल के पास आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन कर पूजाहा पीपा पुल के समीप घेराबंदी कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 30 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बैरिया थाना क्षेत्र के बलुआ रामपुरवा निवासी अनिरुद्ध मुखिया और मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    40 min ago
  • बेतिया नगर निगम पार्षद सह पार्षद संघ अध्यक्ष शैलेश कुशवाहा ने बेतिया नगर निगम में हो रहे फर्जीवाड़ा को किया उजागर
    1
    बेतिया नगर निगम पार्षद सह पार्षद संघ अध्यक्ष शैलेश कुशवाहा ने बेतिया नगर निगम में हो रहे फर्जीवाड़ा को किया उजागर
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • मझौलिया। प्रखंड क्षेत्र के सरिसवा पंचायत अंतर्गत पिपरा दुबे गांव में सोमवार को सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना से गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों में एक पक्ष के जलाल अहमद और निजामुद्दीन अंसारी शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से दीपक कुमार, ब्रिजेश कुमार, बुचुन देवी तथा जयनारायण पटेरा घायल बताए जा रहे हैं। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए मझौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों ने घायलों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सभी को जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था, जो सोमवार को अचानक हिंसक झड़प में बदल गया।घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है तथा आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    4
    मझौलिया। प्रखंड क्षेत्र के सरिसवा पंचायत अंतर्गत पिपरा दुबे गांव में सोमवार को सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना से गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घायलों में एक पक्ष के जलाल अहमद और निजामुद्दीन अंसारी शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से दीपक कुमार, ब्रिजेश कुमार, बुचुन देवी तथा जयनारायण पटेरा घायल बताए जा रहे हैं। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए मझौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
डॉक्टरों ने घायलों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सभी को जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था, जो सोमवार को अचानक हिंसक झड़प में बदल गया।घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है तथा आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • जनताओं की मजबूरी का फायदा उठाते हुये उन्हें गोदाम deleveri देकर भी होम deleveri की रसीद देकर कर रहे है लाखो की कमाई इसमे गैस अधिकारियो की मिली भगत भी है शामिल
    1
    जनताओं की मजबूरी का फायदा उठाते हुये उन्हें गोदाम deleveri देकर भी होम deleveri की रसीद देकर कर रहे है लाखो की कमाई 
इसमे गैस अधिकारियो की मिली भगत भी है शामिल
    user_Manish Kumar Social Worker
    Manish Kumar Social Worker
    Insurance Agent बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • नौतन। पश्चिम चंपारण जिले के नौतन प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत स्थित एपीएचसी में परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पिरामल फाउंडेशन के सुप्रभात सिंह ने किया। इस मौके पर एपीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार, एएनएम तथा पंचायत की सभी आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को परिवार नियोजन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि छोटा और स्वस्थ परिवार न केवल मां और बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि इससे परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति भी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन अपनाने से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। इस अवसर पर योग्य दंपत्तियों (एलिजिबल कपल) को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों जैसे अस्थायी और स्थायी उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही संबंधित दवाओं व आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों से परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने की अपील की। इस पहल से पंचायत में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ी और ग्रामीणों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
    1
    नौतन। पश्चिम चंपारण जिले के नौतन प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत स्थित एपीएचसी में परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पिरामल फाउंडेशन के सुप्रभात सिंह ने किया। इस मौके पर एपीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार, एएनएम तथा पंचायत की सभी आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को परिवार नियोजन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि छोटा और स्वस्थ परिवार न केवल मां और बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि इससे परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति भी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन अपनाने से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है।
इस अवसर पर योग्य दंपत्तियों (एलिजिबल कपल) को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों जैसे अस्थायी और स्थायी उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही संबंधित दवाओं व आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों से परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने की अपील की। इस पहल से पंचायत में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ी और ग्रामीणों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • लौरिया (पश्चिम चंपारण)। पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। नन्दनगढ़ पडरौल गांव में पट्टीदारों के बीच चल रहे पुराने भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने दो सगे भाइयों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया, जहां दोनों का इलाज जारी है। घायलों की पहचान वीरेंद्र यादव के पुत्र आलोक कुमार और गोलू कुमार के रूप में हुई है। घटना रविवार (15 मार्च) की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों का अपने पट्टीदारों के साथ कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार की शाम जब दोनों भाई दूसरी जमीन पर घर बनाने की तैयारी कर रहे थे, उसी दौरान आरोपियों ने अचानक हमला बोल दिया। आरोप है कि पट्टीदारों ने धारदार हथियार से हमला कर आलोक कुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आलोक कुमार ने सोमवार (16 मार्च) दोपहर करीब 2 बजे बताया कि जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जैसे ही वे लोग दूसरी जमीन पर घर बनाने की तैयारी करने लगे, तभी पट्टीदारों ने हमला कर दिया। बड़े भाई पर हमला होते देख जब छोटे भाई गोलू कुमार उन्हें बचाने पहुंचे, तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे वे भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल दोनों घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही लौरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, लेकिन इस तरह की हिंसक घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
    1
    लौरिया (पश्चिम चंपारण)।
पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। नन्दनगढ़ पडरौल गांव में पट्टीदारों के बीच चल रहे पुराने भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने दो सगे भाइयों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया, जहां दोनों का इलाज जारी है।
घायलों की पहचान वीरेंद्र यादव के पुत्र आलोक कुमार और गोलू कुमार के रूप में हुई है। घटना रविवार (15 मार्च) की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों का अपने पट्टीदारों के साथ कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार की शाम जब दोनों भाई दूसरी जमीन पर घर बनाने की तैयारी कर रहे थे, उसी दौरान आरोपियों ने अचानक हमला बोल दिया। आरोप है कि पट्टीदारों ने धारदार हथियार से हमला कर आलोक कुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
आलोक कुमार ने सोमवार (16 मार्च) दोपहर करीब 2 बजे बताया कि जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जैसे ही वे लोग दूसरी जमीन पर घर बनाने की तैयारी करने लगे, तभी पट्टीदारों ने हमला कर दिया। बड़े भाई पर हमला होते देख जब छोटे भाई गोलू कुमार उन्हें बचाने पहुंचे, तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे वे भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल दोनों घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही लौरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, लेकिन इस तरह की हिंसक घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    53 min ago
  • सुगौली क्षेत्र से होकर गुजरने वाली बेतिया-मोतिहारी राष्ट्रीय उच्च पथ में श्रीपुर चौक पर तेज रफ्तार डंपर का हुआ कहर, दुकान में ठोकर मार डंपर पलटी। चालक की गई जान। सूचना पर पहुंची पुलिस। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।
    1
    सुगौली क्षेत्र से होकर गुजरने वाली बेतिया-मोतिहारी राष्ट्रीय उच्च पथ में श्रीपुर चौक पर तेज रफ्तार डंपर का हुआ कहर, दुकान में ठोकर मार डंपर पलटी।  चालक की गई जान। सूचना पर पहुंची पुलिस। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    9 hrs ago
  • कुंजलही में कड़ी चौकसी के बीच कुंजलही विद्यालय में 11वीं की वार्षिक परीक्षा शुरू, कदाचार मुक्त परीक्षा पर जोर नौतन प्रखंड क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक उच्च विद्यालय कुंजलही में सोमवार से के दिन करीब 10:00 बझे से 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा कड़ी चौकसी के बीच शुरू हुई। परीक्षा का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. संतोष कुमार की देखरेख में कराया जा रहा है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले प्रधानाध्यापक डॉ. संतोष कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कदाचार मुक्त होकर परीक्षा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी विद्यार्थी ईमानदारी और अनुशासन के साथ परीक्षा दें, क्योंकि परीक्षा का उद्देश्य उनकी वास्तविक ज्ञान और क्षमता का आकलन करना है। परीक्षा के दौरान शिक्षक भानु कुमार गौतम, जयप्रकाश कुमार, आलोक कुमार जायसवाल, सदाब अहमद, अभिषेक कुमार द्विवेदी और राजीव राज सहित अन्य शिक्षक कक्षों में निगरानी कर रहे हैं। विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 📚✍️
    1
    कुंजलही में कड़ी चौकसी के बीच कुंजलही विद्यालय में 11वीं की वार्षिक परीक्षा शुरू, कदाचार मुक्त परीक्षा पर जोर
नौतन प्रखंड क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक उच्च विद्यालय कुंजलही में सोमवार से के दिन करीब 10:00 बझे से 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा कड़ी चौकसी के बीच शुरू हुई। परीक्षा का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. संतोष कुमार की देखरेख में कराया जा रहा है।
परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले प्रधानाध्यापक डॉ. संतोष कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कदाचार मुक्त होकर परीक्षा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी विद्यार्थी ईमानदारी और अनुशासन के साथ परीक्षा दें, क्योंकि परीक्षा का उद्देश्य उनकी वास्तविक ज्ञान और क्षमता का आकलन करना है।
परीक्षा के दौरान शिक्षक भानु कुमार गौतम, जयप्रकाश कुमार, आलोक कुमार जायसवाल, सदाब अहमद, अभिषेक कुमार द्विवेदी और राजीव राज सहित अन्य शिक्षक कक्षों में निगरानी कर रहे हैं। विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 📚✍️
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    41 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.