logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुगौली के श्रीपुर में अनियंत्रित डंपर दुकान में घुस कर पलटी। चालक की मौके पर हुई मौत। सूचना पर पहुंची पुलिस।

10 hrs ago
user_Shambhu sharan
Shambhu sharan
सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
10 hrs ago

सुगौली के श्रीपुर में अनियंत्रित डंपर दुकान में घुस कर पलटी। चालक की मौके पर हुई मौत। सूचना पर पहुंची पुलिस।

More news from बिहार and nearby areas
  • बेतिया मझौलिया पश्चिम चंपारण से संवाददाता मनीष कुमार कि रिपोर्ट। सोमवार के दिन मझौलिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के माधोपुर में वार्ड नंबर 2 निवास उमेश शर्मा के पुत्र शिवम कुमार को चौतरवा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव से गिरफ्तार कर मझौलिया थाना लाया गया। उक्त जानकारी इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने दी। उन्होंने थाना कांड संख्या 70 ऑब्लिक 2026 बीएनएस धारा 126 (2), 115 (2), 109, 76, 303 (2), 352, 351 (2), 315 नामजद अभियुक्त शिवम कुमार शर्मा पिता उमेश कुमार शर्मा साकिन माधोपुर वार्ड नंबर दो निवासी है। मेडिकल जांचों उपरांत जेल भेज दिया गया। बाकी अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
    1
    बेतिया मझौलिया पश्चिम चंपारण से संवाददाता मनीष कुमार कि रिपोर्ट।
सोमवार के दिन मझौलिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के माधोपुर में वार्ड नंबर 2 निवास उमेश शर्मा के पुत्र शिवम कुमार को चौतरवा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव से  गिरफ्तार कर मझौलिया थाना लाया गया। उक्त जानकारी इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने दी। उन्होंने थाना कांड संख्या 70 ऑब्लिक 2026 बीएनएस धारा 126 (2), 115 (2), 109, 76, 303 (2), 352, 351 (2), 315 नामजद अभियुक्त शिवम कुमार शर्मा पिता उमेश कुमार शर्मा साकिन माधोपुर वार्ड नंबर दो निवासी है। मेडिकल जांचों उपरांत जेल भेज दिया गया। बाकी अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    7 hrs ago
  • कुंजलही में कड़ी चौकसी के बीच कुंजलही विद्यालय में 11वीं की वार्षिक परीक्षा शुरू, कदाचार मुक्त परीक्षा पर जोर नौतन प्रखंड क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक उच्च विद्यालय कुंजलही में सोमवार से के दिन करीब 10:00 बझे से 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा कड़ी चौकसी के बीच शुरू हुई। परीक्षा का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. संतोष कुमार की देखरेख में कराया जा रहा है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले प्रधानाध्यापक डॉ. संतोष कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कदाचार मुक्त होकर परीक्षा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी विद्यार्थी ईमानदारी और अनुशासन के साथ परीक्षा दें, क्योंकि परीक्षा का उद्देश्य उनकी वास्तविक ज्ञान और क्षमता का आकलन करना है। परीक्षा के दौरान शिक्षक भानु कुमार गौतम, जयप्रकाश कुमार, आलोक कुमार जायसवाल, सदाब अहमद, अभिषेक कुमार द्विवेदी और राजीव राज सहित अन्य शिक्षक कक्षों में निगरानी कर रहे हैं। विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 📚✍️
    1
    कुंजलही में कड़ी चौकसी के बीच कुंजलही विद्यालय में 11वीं की वार्षिक परीक्षा शुरू, कदाचार मुक्त परीक्षा पर जोर
नौतन प्रखंड क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक उच्च विद्यालय कुंजलही में सोमवार से के दिन करीब 10:00 बझे से 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा कड़ी चौकसी के बीच शुरू हुई। परीक्षा का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. संतोष कुमार की देखरेख में कराया जा रहा है।
परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले प्रधानाध्यापक डॉ. संतोष कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कदाचार मुक्त होकर परीक्षा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी विद्यार्थी ईमानदारी और अनुशासन के साथ परीक्षा दें, क्योंकि परीक्षा का उद्देश्य उनकी वास्तविक ज्ञान और क्षमता का आकलन करना है।
परीक्षा के दौरान शिक्षक भानु कुमार गौतम, जयप्रकाश कुमार, आलोक कुमार जायसवाल, सदाब अहमद, अभिषेक कुमार द्विवेदी और राजीव राज सहित अन्य शिक्षक कक्षों में निगरानी कर रहे हैं। विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 📚✍️
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    45 min ago
  • तेज रफ्तार हाइवा दुकान में घुसा, चालक की दर्दनाक मौत पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर चौक के समीप सोमवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोतिहारी की ओर से बेतिया की तरफ आ रहा एक तेज रफ्तार हाइवा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और जोरदार आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। लोगों ने वाहन में फंसे चालक को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की, लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक गंभीर रूप से घायल हो चुका था। काफी मशक्कत के बाद जब उसे वाहन से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस दुर्घटना में सड़क किनारे स्थित दुकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हाइवा के सीधे दुकान में घुस जाने से दुकान का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सामान्य करने की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल हादसे में जान गंवाने वाले चालक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर हादसे का खतरा बना रहता है। इस घटना के बाद एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
    1
    तेज रफ्तार हाइवा दुकान में घुसा, चालक की दर्दनाक मौत
पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर चौक के समीप सोमवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोतिहारी की ओर से बेतिया की तरफ आ रहा एक तेज रफ्तार हाइवा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और जोरदार आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। लोगों ने वाहन में फंसे चालक को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की, लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक गंभीर रूप से घायल हो चुका था। काफी मशक्कत के बाद जब उसे वाहन से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
इस दुर्घटना में सड़क किनारे स्थित दुकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हाइवा के सीधे दुकान में घुस जाने से दुकान का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सामान्य करने की कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल हादसे में जान गंवाने वाले चालक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर हादसे का खतरा बना रहता है। इस घटना के बाद एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • जनताओं की मजबूरी का फायदा उठाते हुये उन्हें गोदाम deleveri देकर भी होम deleveri की रसीद देकर कर रहे है लाखो की कमाई इसमे गैस अधिकारियो की मिली भगत भी है शामिल
    1
    जनताओं की मजबूरी का फायदा उठाते हुये उन्हें गोदाम deleveri देकर भी होम deleveri की रसीद देकर कर रहे है लाखो की कमाई 
इसमे गैस अधिकारियो की मिली भगत भी है शामिल
    user_Manish Kumar Social Worker
    Manish Kumar Social Worker
    Insurance Agent बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by Talk On Chair
    1
    Post by Talk On Chair
    user_Talk On Chair
    Talk On Chair
    Media company मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    12 hrs ago
  • हेडलाइन: चकिया (पूर्वी चंपारण): पवित्र रमजान माह के अवसर पर चकिया में जदयू पार्टी के सहयोग से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजन पटेल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिलकर इफ्तार कार्यक्रम को सफल बनाया। इफ्तार पार्टी में रोजेदारों के लिए खजूर, फल और अन्य पारंपरिक व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर आपसी भाईचारा और सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान जदयू के प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि रमजान का महीना त्याग, संयम और भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सद्भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी से मिल-जुलकर समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में जदयू के कई स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ इफ्तार कर एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
    1
    हेडलाइन:
चकिया (पूर्वी चंपारण):
पवित्र रमजान माह के अवसर पर चकिया में जदयू पार्टी के सहयोग से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजन पटेल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिलकर इफ्तार कार्यक्रम को सफल बनाया।
इफ्तार पार्टी में रोजेदारों के लिए खजूर, फल और अन्य पारंपरिक व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर आपसी भाईचारा और सौहार्द का संदेश दिया।
इस दौरान जदयू के प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि रमजान का महीना त्याग, संयम और भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सद्भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी से मिल-जुलकर समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम में जदयू के कई स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ इफ्तार कर एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
    user_Prabhat Ranjan Ranjan
    Prabhat Ranjan Ranjan
    मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    23 hrs ago
  • नौतन प्रखंड के झखरा पंचायत स्थित एपीएचसी में परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत सोमवार के दोपहर करीब दो बजे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन Piramal Foundation के प्रतिनिधि सुप्रभात सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान एपीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार, एएनएम तथा पंचायत की सभी आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग किया। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को परिवार नियोजन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि छोटा और स्वस्थ परिवार होने से मां और बच्चे का स्वास्थ्य बेहतर रहता है तथा परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति भी मजबूत होती है। इस अवसर पर योग्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें इन उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही परिवार नियोजन से संबंधित दवाओं और आवश्यक सामग्रियों का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में लोगों से स्वस्थ और खुशहाल परिवार के निर्माण में भागीदारी की अपील की गई।
    1
    नौतन प्रखंड के झखरा पंचायत स्थित एपीएचसी में परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत सोमवार के दोपहर करीब दो बजे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन Piramal Foundation के प्रतिनिधि सुप्रभात सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान एपीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार, एएनएम तथा पंचायत की सभी आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को परिवार नियोजन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि छोटा और स्वस्थ परिवार होने से मां और बच्चे का स्वास्थ्य बेहतर रहता है तथा परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति भी मजबूत होती है।
इस अवसर पर योग्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें इन उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही परिवार नियोजन से संबंधित दवाओं और आवश्यक सामग्रियों का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में लोगों से स्वस्थ और खुशहाल परिवार के निर्माण में भागीदारी की अपील की गई।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    46 min ago
  • भारत मां के लिए शहीद हुए अग्निवीर मनीष गुप्ता, पार्थिव शरीर पहुंचा नवलपुर पश्चिमी चंपारण जिले के नवलपुर में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब भारत मां के वीर सपूत अग्निवीर मनीष गुप्ता का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरा इलाका गमगीन हो गया और लोगों की आंखें नम हो गईं। शहीद मनीष गुप्ता को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। लोगों ने “भारत माता की जय” और “शहीद मनीष गुप्ता अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें नम आंखों से विदाई दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि मनीष गुप्ता बचपन से ही देश सेवा का जज्बा रखते थे और सेना में भर्ती होकर अपने सपने को पूरा किया था। शहीद के सम्मान में प्रशासन द्वारा पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए जुटे हुए हैं।
    1
    भारत मां के लिए शहीद हुए अग्निवीर मनीष गुप्ता, पार्थिव शरीर पहुंचा नवलपुर
पश्चिमी चंपारण जिले के नवलपुर में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब भारत मां के वीर सपूत अग्निवीर मनीष गुप्ता का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरा इलाका गमगीन हो गया और लोगों की आंखें नम हो गईं।
शहीद मनीष गुप्ता को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। लोगों ने “भारत माता की जय” और “शहीद मनीष गुप्ता अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें नम आंखों से विदाई दी।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि मनीष गुप्ता बचपन से ही देश सेवा का जज्बा रखते थे और सेना में भर्ती होकर अपने सपने को पूरा किया था।
शहीद के सम्मान में प्रशासन द्वारा पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए जुटे हुए हैं।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by Talk On Chair
    1
    Post by Talk On Chair
    user_Talk On Chair
    Talk On Chair
    Media company मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.